स्व. जेठाराम डूडी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, जनसेवा और किसान हितों के प्रति समर्पण को किया याद स्व. जेठाराम डूडी, पूर्व प्रधान नोखा एवं पूर्व उप जिला प्रमुख बीकानेर की 32वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को कोलायत के गजानंद रिसोर्ट परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता पूर्व सरपंच देवीसिंह रावलोत ने की। कार्यक्रम में झंवरलाल सेठिया, फिरोज अली, हीरालाल नायक, मूलचंद पंचारिया, मनीराम सेन, मोहनलाल विश्वकर्मा, रामलाल, भंवरलाल नाई, मांगीलाल, जमालदीन, नारायण राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी का जीवन जनसेवा, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व से आमजन के बीच अलग पहचान बनाई। ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को समझने तथा किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने उन्हें किसानों का हितैषी बताते हुए कहा कि उनके विचार और जनसेवा की भावना आज भी लोगों को प्रेरणा देती है। वक्ताओं ने कहा कि स्व. डूडी ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम मानकर समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में कार्य करने का प्रयास किया। उनका व्यवहार आमजन के प्रति आत्मीय रहा और वे जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते थे। क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को आज भी लोग याद करते हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. जेठाराम डूडी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, सिद्धांत और जनसेवा की भावना सदैव जीवित रहेगी। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान सभी ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज और क्षेत्र के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर स्व. जेठाराम डूडी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

- रणजीतपुरा में दो आरोपियों की 41 लाख 85 हजार की संपत्ति फ्रीज, 68एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई1
- 🚨 बीकानेर में नो एंट्री की अनदेखी बनी जानलेवा! नयाशहर थाना क्षेत्र के चूंगी नाके के पास नो एंट्री में घुसे ट्रक ने बाइक सवार 60 वर्षीय अब्दुल रहमान को चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक बाइक सहित उन्हें कुछ दूरी तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर विरोध जताया। सूचना पर नयाशहर, मुक्ता प्रसाद और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में सीओ सिटी अनुज डाल ने लोगों से समझाइश कर जाम खुलवाया। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक नो एंट्री होने के बावजूद बड़े मालवाहक वाहन क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से नो एंट्री व्यवस्था की सख्ती से पालना कराने और हादसों पर अंकुश लगाने की मांग की। #Bikaner #BikanerNews #RoadAccident #RajasthanNews #Traffic1
- Bikaner local news today breaking update MasterChef India फेम और 'सीधी मारवाड़ी' की संस्थापक कौशल्या चौधरी आज 20 अगस्त 2026 को बीकानेर में अपने नए 'सीधी मारवाड़ी' स्टोर का शुभारंभ करने आ रही हैं। इस स्टोर में पारंपरिक तरीके से तैयार शुद्ध मसाले और कच्ची घानी तेल उपलब्ध होंगे।सीधी मारवाड़ी स्टोर बीकानेर तारीख: 20 अगस्त 2026 स्थान: जेएनवी व्यास कॉलोनी मूर्ति सर्किल के पास बीकानेर, राजस्थान मुख्य उत्पाद: पत्थर की चक्की से पिसे पारंपरिक मसाले और कच्ची घानी तेल #bikaner #news #hindi1
- RUHS में 12 साल बाद बड़ी भर्ती राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) में 83 पदों पर टीचिंग स्टाफ की भर्ती को सरकार की मंजूरी मिल गई है। लंबे इंतजार के बाद भर्ती का रास्ता साफ हुआ।1
- अपनी फसलों में चेक यह जानवर फसल को बहुत नुकसान देता है1
- नोखा नगर निकाय चुनाव में सक्रिय दिखे कन्यालाल जी झवर नोखा में एक बार फिर विकास मंच की भारी जीत होने की संभावना1
- 🔴 BREAKING NEWS | KM NEWS 29 नमस्कार, आप देख रहे हैं KM News 29। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। किसनाराम विश्नोई ने धरना और अनशन के जरिए पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 14 अगस्त को उन्होंने ऐलान किया था कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 18 अगस्त को फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब 18 अगस्त को फलोदी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों में भी जोरदार तैयारी देखने को मिली। किसनाराम विश्नोई का साफ कहना है—भंवरी देवी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। KM News 29 — सच के साथ, हमेशा आपके साथ।1
- वार्ड 62 से RLP के उम्मीदवार हसन बिहानी , बोले- विकास के मामले में काफी पिछड़ा है हमारा वार्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 62 से RLP पार्टी की ओर से उम्मीदवार हसन बिहानी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं और मौजूदा हालात को लेकर बात की। उनका कहना है कि वार्ड विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है और यहां कई मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है।1