logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वार्ड 62 से RLP के उम्मीदवार हसन बिहानी , बोले- विकास के मामले में काफी पिछड़ा है हमारा वार्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 62 से RLP पार्टी की ओर से उम्मीदवार हसन बिहानी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं और मौजूदा हालात को लेकर बात की। उनका कहना है कि वार्ड विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है और यहां कई मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है।

13 hrs ago
user_SSSO News
SSSO News
बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
13 hrs ago

वार्ड 62 से RLP के उम्मीदवार हसन बिहानी , बोले- विकास के मामले में काफी पिछड़ा है हमारा वार्ड नगर निकाय चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 62 से RLP पार्टी की ओर से उम्मीदवार हसन बिहानी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं और मौजूदा हालात को लेकर बात की। उनका कहना है कि वार्ड विकास के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है और यहां कई मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को नए 'KYC धोखाधड़ी' स्कैम के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें स्कैमर्स बैंक अधिकारी बनकर अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी देकर आपकी जरूरी जानकारी पा सकते हैं। बेटी
    1
    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लोगों को नए 'KYC धोखाधड़ी' स्कैम के लिए चेतावनी जारी की है। इसमें स्कैमर्स बैंक अधिकारी बनकर अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी देकर आपकी जरूरी जानकारी पा सकते हैं।
बेटी
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • लगभग 1.20 लाख रूपये कीमतन 241.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। दिनांक 19 अगस्त 2026 को डीएसटी टीम की सूचना पर 101 रेल्वे फाटक, मेड़तारोड़ के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त एक थार गाड़ी जब्त की गई । थाना मेड़तारोड़ पुलिस एवं डीएसटी टीम की रही संयुक्त कार्यवाही । नागौर/ मेड़ता रोड,,आशा राम चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरणसिंह मलिण्डा वृत्ताधिकारी, वृत्त मेडता के निकटतम सुपरविजन में सुमन चौधरी नि.पु. थानाधिकारी गोटन कैम्प पुलिस थाना मेडतारोड मय टीम द्वारा डीएसटी टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी हीरालाल सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 241.28 ग्राम अफीम एवं प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त कर आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार किया गया । घटना :- सुमन चौधरी निपु थानाधिकारी गोटन कैम्प पुलिस थाना मेड़तारोड़ मय टीम टेलीफोन सूचना दी कि “ 101 रेल्वे फाटक मेड़तारोड़ पर मुखबीर की सूचना अनुसार वाहन महिन्द्रा थार नंबर जीजे 06 पीएल 5839 को मय चालक हीरालाल सोनी पुत्र राणुलाल उर्फ राणुराम जाति सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी भटीण्डा पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर के वाहन महिन्द्रा थार नंबर जीजे 06 पीएल 5839 में मादक पदार्थ होने की पूर्ण संभावना है। वगैरा इतला पर रवाना होकर 101 रेल्वे फाटक के पास जाजडावास रोड कस्बा मेडतारोड पहुंचकर हीरालाल सोनी पुत्र राणुलाल उर्फ राणुराम जाति सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी भटीण्डा पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर के वाहन महिन्द्रा थार नंबर जीजे 06 पीएल 5839 को डिटेन कर, उसके वाहन की तलाशी ली गयी तो 241.28 ग्राम अफीम जब्त कर अभियुक्त हीरालाल को गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना मेड़तारोड़ पर प्रकरण संख्या 105/2026 दिनांक 19 अगस्त 2026 जुर्म धारा 8 / 18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसका अनुसंधान भारमल उ.नि. थानाधिकारी जसनगर के जिम्मे किया गया ।
    1
    लगभग 1.20 लाख रूपये कीमतन 241.28 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद 

परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त 

एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
दिनांक 19 अगस्त 2026 को डीएसटी टीम की सूचना पर 101 रेल्वे फाटक,
मेड़तारोड़ के पास से एक आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध मादक
पदार्थ अफीम एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त एक थार गाड़ी जब्त की गई ।
थाना मेड़तारोड़ पुलिस एवं डीएसटी टीम की रही संयुक्त कार्यवाही ।
नागौर/ मेड़ता रोड,,आशा राम चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु दिये गये निर्देशों की पालना में रामकरणसिंह मलिण्डा वृत्ताधिकारी, वृत्त मेडता के निकटतम सुपरविजन में  सुमन चौधरी नि.पु. थानाधिकारी गोटन कैम्प पुलिस थाना मेडतारोड मय टीम द्वारा डीएसटी टीम प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी हीरालाल सोनी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 241.28 ग्राम अफीम एवं प्रयुक्त वाहन महिन्द्रा थार जब्त कर आरोपी हीरालाल को गिरफ्तार किया गया ।
घटना :- 
सुमन चौधरी निपु थानाधिकारी गोटन कैम्प पुलिस थाना मेड़तारोड़ मय टीम टेलीफोन सूचना दी कि “ 101 रेल्वे फाटक मेड़तारोड़ पर मुखबीर की सूचना अनुसार वाहन महिन्द्रा थार नंबर जीजे 06 पीएल 5839 को मय चालक हीरालाल सोनी पुत्र राणुलाल उर्फ राणुराम जाति
सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी भटीण्डा पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर के वाहन महिन्द्रा थार नंबर जीजे 06 पीएल 5839 में मादक पदार्थ होने की पूर्ण संभावना है। वगैरा इतला पर रवाना होकर 101 रेल्वे फाटक के पास जाजडावास रोड कस्बा मेडतारोड पहुंचकर हीरालाल सोनी पुत्र राणुलाल उर्फ राणुराम जाति सोनी उम्र 43 वर्ष निवासी भटीण्डा पुलिस थाना लूणी जिला जोधपुर के वाहन महिन्द्रा
थार नंबर जीजे 06 पीएल 5839 को डिटेन कर, उसके वाहन की तलाशी ली गयी तो 241.28 ग्राम अफीम जब्त कर अभियुक्त हीरालाल को गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना मेड़तारोड़ पर प्रकरण संख्या 105/2026 दिनांक 19 अगस्त 2026 जुर्म धारा 8 / 18 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, जिसका अनुसंधान भारमल उ.नि. थानाधिकारी जसनगर के जिम्मे किया गया ।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • 🔴 BREAKING NEWS | KM NEWS 29 नमस्कार, आप देख रहे हैं KM News 29। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं। किसनाराम विश्नोई ने धरना और अनशन के जरिए पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। 14 अगस्त को उन्होंने ऐलान किया था कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 18 अगस्त को फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। अब 18 अगस्त को फलोदी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों में भी जोरदार तैयारी देखने को मिली। किसनाराम विश्नोई का साफ कहना है—भंवरी देवी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। KM News 29 — सच के साथ, हमेशा आपके साथ।
    1
    🔴 BREAKING NEWS | KM NEWS 29

नमस्कार, आप देख रहे हैं KM News 29।
भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इस आंदोलन में लोहावट के पूर्व विधायक किसनाराम विश्नोई प्रमुख भूमिका में नजर आ रहे हैं।
किसनाराम विश्नोई ने धरना और अनशन के जरिए पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
14 अगस्त को उन्होंने ऐलान किया था कि यदि जल्द मामले का खुलासा नहीं हुआ तो 18 अगस्त को फलोदी जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
अब 18 अगस्त को फलोदी में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आंदोलनकारियों में भी जोरदार तैयारी देखने को मिली।
किसनाराम विश्नोई का साफ कहना है—भंवरी देवी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
KM News 29 — सच के साथ, हमेशा आपके साथ।
    user_Km News 29
    Km News 29
    Court reporter आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • गांव आबसर से बॉलीवुड तक पहुंचा गिरधर स्वामी 18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय, 75 से अधिक फीचर फिल्मों और कई शॉर्ट फिल्मों में निभा चुके हैं कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका छापर। कस्बे के निकटवर्ती छोटे से गांव आबसर की मिट्टी से निकलकर मुंबई की मायानगरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गिरधर स्वामी का सफर संघर्ष, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की कहानी है। महज 19 वर्ष की उम्र में घर से निकलकर मुंबई पहुंचे स्वामी ने फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियों को समझते हुए कास्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और निरंतर मेहनत के दम पर बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अपनी पहचान कायम की। फिल्म इंडस्ट्री में करीब 18 वर्षों से सक्रिय गिरधर स्वामी अब तक 75 से अधिक फीचर फिल्मों, 10 से अधिक शॉर्ट फिल्मों और 15 से अधिक म्यूजिक वीडियो की कास्टिंग में योगदान दे चुके हैं। उनके अनुभव की फेहरिस्त में ‘अंधाधुन’, ‘राउड़ी राठौर’, ‘वजीर’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’, ‘कुली नंबर 1’, ‘यारियां 2’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘वेलकम 3’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। 19 साल की उम्र में छोड़ा गांव, मुंबई को बनाया कर्मभूमि आबसर से मुंबई तक का सफर गिरधर स्वामी के लिए आसान नहीं था। 19 वर्ष की उम्र में घर से निकलकर उन्होंने मायानगरी का रुख किया। शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को समझना और सही लोगों से जुड़ना उनके सामने बड़ी चुनौती थी। करीब तीन-चार वर्ष तक लगातार काम करने और सीखने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री की कार्यशैली को करीब से समझा। स्वामी बताते हैं कि शुरुआत के चार साल बड़ी कठिनाई के साथ बीते लेकिन लक्ष्य स्पष्ट था,मंजिल तक पहुंचने के लिए धैर्य के साथ लगातार सीखना और मेहनत करना जरूरी था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और धैर्य बेहद जरूरी है।समय के साथ आज मुझे इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली है। ‘3 इडियट्स’ से मिली बड़ी शुरुआत गिरधर स्वामी के फिल्मी सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव राजकुमार हिरानी की चर्चित फिल्म ‘3 इडियट्स’ रहा। स्वामी इसे अपने करियर की बड़ी शुरुआत मानते हैं। उस समय वे इंडस्ट्री में नए थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी। ‘3 इडियट्स’ के अनुभव ने उन्हें फिल्म जगत को करीब से समझने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। इसके बाद उनके काम का दायरा लगातार बढ़ता गया और वे फिल्मों में कलाकारों की तलाश तथा उनके चयन से जुड़े कार्यों में सक्रिय होते गए। चेहरे से ज्यादा किरदार की जरूरत को समझना जरूरी गिरधर स्वामी के अनुसार कास्टिंग डायरेक्टर का काम केवल किसी कलाकार का चेहरा देखकर चयन करना नहीं है। इसके लिए यह समझना जरूरी होता है कि कोई कलाकार किसी विशेष किरदार के लिए कितना उपयुक्त है। कलाकार की अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी और किरदार की जरूरत को समझकर सही चयन करना कास्टिंग डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। अब ‘तेरा साईं’ की कास्टिंग की जिम्मेदारी इन दिनों गिरधर स्वामी बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म ‘तेरा साईं’ की कास्टिंग से जुड़े हुए हैं। फिल्म प्रेम, करुणा और सेवा के संदेश पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के लिए कलाकारों के चयन की जिम्मेदारी भी स्वामी निभा रहे हैं। युवाओं के लिए प्रेरणा बना आबसर से मुंबई तक का सफर गांव आबसर से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचे गिरधर स्वामी की कहानी ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनका सफर बताता है कि बड़े शहरों और बड़ी इंडस्ट्री तक पहुंचने के लिए केवल बड़े शहर से होना जरूरी नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति स्पष्टता, लगातार मेहनत और सीखने का जज्बा भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आबसर की गलियों से शुरू हुआ गिरधर स्वामी का सफर आज मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच चुका है। करीब दो दशक के अनुभव के बाद भी वे लगातार नए प्रोजेक्ट्स और नए कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। यही निरंतरता उनके सफर को खास बनाती है।
    3
    गांव आबसर से बॉलीवुड तक पहुंचा गिरधर स्वामी 

18 साल से बॉलीवुड में सक्रिय, 75 से अधिक फीचर फिल्मों और कई शॉर्ट फिल्मों में निभा चुके हैं कास्टिंग डायरेक्टर की भूमिका
छापर। कस्बे के निकटवर्ती छोटे से गांव आबसर की मिट्टी से निकलकर मुंबई की मायानगरी में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गिरधर स्वामी का सफर संघर्ष, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की कहानी है। महज 19 वर्ष की उम्र में घर से निकलकर मुंबई पहुंचे स्वामी ने फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियों को समझते हुए कास्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और निरंतर मेहनत के दम पर बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अपनी पहचान कायम की।
फिल्म इंडस्ट्री में करीब 18 वर्षों से सक्रिय गिरधर स्वामी अब तक 75 से अधिक फीचर फिल्मों, 10 से अधिक शॉर्ट फिल्मों और 15 से अधिक म्यूजिक वीडियो की कास्टिंग में योगदान दे चुके हैं। उनके अनुभव की फेहरिस्त में ‘अंधाधुन’, ‘राउड़ी राठौर’, ‘वजीर’, ‘सनम तेरी कसम’, ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’, ‘कुली नंबर 1’, ‘यारियां 2’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘वेलकम 3’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
19 साल की उम्र में छोड़ा गांव, मुंबई को बनाया कर्मभूमि
आबसर से मुंबई तक का सफर गिरधर स्वामी के लिए आसान नहीं था। 19 वर्ष की उम्र में घर से निकलकर उन्होंने मायानगरी का रुख किया। शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को समझना और सही लोगों से जुड़ना उनके सामने बड़ी चुनौती थी। करीब तीन-चार वर्ष तक लगातार काम करने और सीखने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री की कार्यशैली को करीब से समझा।
स्वामी बताते हैं कि शुरुआत के चार साल बड़ी कठिनाई के साथ बीते लेकिन लक्ष्य स्पष्ट था,मंजिल तक पहुंचने के लिए धैर्य के साथ लगातार सीखना और मेहनत करना जरूरी था। कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। उनका मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति और धैर्य बेहद जरूरी है।समय के साथ आज मुझे इंडस्ट्री में अच्छी पहचान मिली है।
‘3 इडियट्स’ से मिली बड़ी शुरुआत
गिरधर स्वामी के फिल्मी सफर का महत्वपूर्ण पड़ाव राजकुमार हिरानी की चर्चित फिल्म ‘3 इडियट्स’ रहा। स्वामी इसे अपने करियर की बड़ी शुरुआत मानते हैं। उस समय वे इंडस्ट्री में नए थे और उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगी।
‘3 इडियट्स’ के अनुभव ने उन्हें फिल्म जगत को करीब से समझने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास दिया। इसके बाद उनके काम का दायरा लगातार बढ़ता गया और वे फिल्मों में कलाकारों की तलाश तथा उनके चयन से जुड़े कार्यों में सक्रिय होते गए।
चेहरे से ज्यादा किरदार की जरूरत को समझना जरूरी
गिरधर स्वामी के अनुसार कास्टिंग डायरेक्टर का काम केवल किसी कलाकार का चेहरा देखकर चयन करना नहीं है। इसके लिए यह समझना जरूरी होता है कि कोई कलाकार किसी विशेष किरदार के लिए कितना उपयुक्त है। कलाकार की अभिनय क्षमता, संवाद अदायगी और किरदार की जरूरत को समझकर सही चयन करना कास्टिंग डायरेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।
अब ‘तेरा साईं’ की कास्टिंग की जिम्मेदारी
इन दिनों गिरधर स्वामी बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा की फिल्म ‘तेरा साईं’ की कास्टिंग से जुड़े हुए हैं। फिल्म प्रेम, करुणा और सेवा के संदेश पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म के लिए कलाकारों के चयन की जिम्मेदारी भी स्वामी निभा रहे हैं।
युवाओं के लिए प्रेरणा बना आबसर से मुंबई तक का सफर
गांव आबसर से निकलकर बॉलीवुड तक पहुंचे गिरधर स्वामी की कहानी ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनका सफर बताता है कि बड़े शहरों और बड़ी इंडस्ट्री तक पहुंचने के लिए केवल बड़े शहर से होना जरूरी नहीं, बल्कि लक्ष्य के प्रति स्पष्टता, लगातार मेहनत और सीखने का जज्बा भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
आबसर की गलियों से शुरू हुआ गिरधर स्वामी का सफर आज मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंच चुका है। करीब दो दशक के अनुभव के बाद भी वे लगातार नए प्रोजेक्ट्स और नए कलाकारों के साथ काम कर रहे हैं। यही निरंतरता उनके सफर को खास बनाती है।
    user_Bhagirath Suthar
    Bhagirath Suthar
    सुजानगढ़, चूरू, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • श्रीगंगानगर में घर के सामने वाहन पार्किंग को लेकर महिला वकील और युवक में हाथापाई श्रीगंगानगर में घर के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर महिला वकील और एक युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। घटना सदर थाना क्षेत्र के यूआईटी रोड स्थित एनडीजे सोलर के सामने की बताई जा रही है। महिला वकील मंजू गुप्ता जिला सेशन कोर्ट में वकील हैं। बताया गया है कि दोनों पक्ष थाने में आपसी पंचायत कर रहे हैं। मामले में रिपोर्ट या मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    श्रीगंगानगर में घर के सामने वाहन पार्किंग को लेकर महिला वकील और युवक में हाथापाई
श्रीगंगानगर में घर के सामने गाड़ी पार्किंग को लेकर महिला वकील और एक युवक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
घटना सदर थाना क्षेत्र के यूआईटी रोड स्थित एनडीजे सोलर के सामने की बताई जा रही है। महिला वकील मंजू गुप्ता जिला सेशन कोर्ट में वकील हैं। बताया गया है कि दोनों पक्ष थाने में आपसी पंचायत कर रहे हैं। मामले में रिपोर्ट या मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_श्री विजयनगर
    श्री विजयनगर
    पत्रकारिता विजयनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का जवाब : प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी और पंचायतों के भी जो अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, उन सबको और आम कार्यकर्ताओं को भी कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सरकार के ढाई साल में देखा हमने जो पट्टे हम पाँच सौ में दे रहे थे, बारह लाख पट्टे हमने बांट दिए, इस सरकार के वक्त में बार बार अभियान चलाते हैं। अभियान फेल हो रहा है। कोई विकास हो ही नहीं रहा है शहरों के अंदर। नरेगा की तरह हमारी जो योजना थी शहरी रोजगार योजना वो इतना क्रांतिकारी फैसला था, देश के अंदर मेरे ख्याल से आंध्र प्रदेश के बाद में राजस्थान था जिसने यह योजना शुरू करी जिसमें नरेगा के पैटर्न पर शहरों में रोजगार मिले, उसको
    1
    निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का
जवाब :
प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी और पंचायतों के भी जो अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, उन सबको और आम कार्यकर्ताओं को भी कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सरकार के ढाई साल में देखा हमने जो पट्टे हम पाँच सौ में दे रहे थे, बारह लाख पट्टे हमने बांट दिए, इस सरकार के वक्त में बार बार अभियान चलाते हैं। अभियान फेल हो रहा है। कोई विकास हो ही नहीं रहा है शहरों के अंदर। नरेगा की तरह हमारी जो योजना थी शहरी रोजगार योजना वो इतना क्रांतिकारी फैसला था, देश के अंदर मेरे ख्याल से आंध्र प्रदेश के बाद में राजस्थान था जिसने यह योजना शुरू करी जिसमें नरेगा के पैटर्न पर शहरों में रोजगार मिले, उसको
    user_Gordhan ram
    Gordhan ram
    भोपालगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • अजमेर पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने दिया भाजपा से इस्तीफा.. नागौर,,भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र गहलोत को सौंपी थी नागौर नगर परिषद की चुनावी जिम्मेदारी इन्होंने दे दिया भाजपा से इस्तीफा
    1
    अजमेर पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत ने दिया भाजपा से इस्तीफा..
नागौर,,भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेंद्र गहलोत को सौंपी थी नागौर नगर परिषद की चुनावी जिम्मेदारी इन्होंने दे दिया भाजपा से इस्तीफा
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • बेनिवाल के निशाने पर सरकार: ज्योति मिर्धा, रेवंतराम डांगा और भंवरी देवी प्रकरण को लेकर साधा हमला नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल हुए मीडिया से रुबरु बेनिवाल के निशाने पर सरकार: ज्योति मिर्धा, रेवंतराम डांगा और भंवरी देवी प्रकरण को लेकर साधा हमला
    1
    बेनिवाल के निशाने पर सरकार: ज्योति मिर्धा, रेवंतराम डांगा और भंवरी देवी प्रकरण को लेकर साधा हमला 
नागौर सासंद हनुमान बेनीवाल हुए मीडिया से रुबरु
बेनिवाल के निशाने पर सरकार: ज्योति मिर्धा, रेवंतराम डांगा और भंवरी देवी प्रकरण को लेकर साधा हमला
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    Merta, Nagaur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.