निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का जवाब : प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी और पंचायतों के भी जो अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, उन सबको और आम कार्यकर्ताओं को भी कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सरकार के ढाई साल में देखा हमने जो पट्टे हम पाँच सौ में दे रहे थे, बारह लाख पट्टे हमने बांट दिए, इस सरकार के वक्त में बार बार अभियान चलाते हैं। अभियान फेल हो रहा है। कोई विकास हो ही नहीं रहा है शहरों के अंदर। नरेगा की तरह हमारी जो योजना थी शहरी रोजगार योजना वो इतना क्रांतिकारी फैसला था, देश के अंदर मेरे ख्याल से आंध्र प्रदेश के बाद में राजस्थान था जिसने यह योजना शुरू करी जिसमें नरेगा के पैटर्न पर शहरों में रोजगार मिले, उसको
निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का जवाब : प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी और पंचायतों के भी जो अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, उन सबको और आम कार्यकर्ताओं को भी कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सरकार के ढाई साल में देखा हमने जो पट्टे हम पाँच सौ में दे रहे थे, बारह लाख पट्टे हमने बांट दिए, इस सरकार के वक्त में बार बार अभियान चलाते हैं। अभियान फेल हो रहा है। कोई विकास हो ही नहीं रहा है शहरों के अंदर। नरेगा की तरह हमारी जो योजना थी शहरी रोजगार योजना वो इतना क्रांतिकारी फैसला था, देश के अंदर मेरे ख्याल से आंध्र प्रदेश के बाद में राजस्थान था जिसने यह योजना शुरू करी जिसमें नरेगा के पैटर्न पर शहरों में रोजगार मिले, उसको
- निकाय चुनावों की तैयारी को लेकर पूछे प्रश्न का जवाब : प्रदेश के अंदर पूरा माहौल अच्छा है। टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया के लिए अभी बातचीत की गई और सब मिलकर इलेक्शन लड़ेंगे और मैं सब से अपील भी करना चाहूंगा कि तमाम हमारे जो MLA's, MP's हैं, तमाम हमारे जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडल कांग्रेस कमेटी और पंचायतों के भी जो अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं, उन सबको और आम कार्यकर्ताओं को भी कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस सरकार के ढाई साल में देखा हमने जो पट्टे हम पाँच सौ में दे रहे थे, बारह लाख पट्टे हमने बांट दिए, इस सरकार के वक्त में बार बार अभियान चलाते हैं। अभियान फेल हो रहा है। कोई विकास हो ही नहीं रहा है शहरों के अंदर। नरेगा की तरह हमारी जो योजना थी शहरी रोजगार योजना वो इतना क्रांतिकारी फैसला था, देश के अंदर मेरे ख्याल से आंध्र प्रदेश के बाद में राजस्थान था जिसने यह योजना शुरू करी जिसमें नरेगा के पैटर्न पर शहरों में रोजगार मिले, उसको1
- ईद मिलादुन्नबी को लेकर मस्जिदों और घरों में की आकर्षक सजावट पादूकलां,,पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात को लेकर मुस्लिम समाज में उत्साह का माहौल है। पर्व को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों और घरों को आकर्षक रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते धार्मिक स्थल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पादूकलां कस्बे की हैं, जहां ईद मिलादुन्नबी को लेकर खास तैयारियां देखने को मिल रही हैं। सदर बाजार स्थित मदीना मस्जिद, अजमेर रोड स्थित नूरानी मस्जिद एवं मदरसा और कादरी मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर आकर्षक सजावट की गई है। मस्जिदों के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया है। पर्व को लेकर बाजार और कस्बे के विभिन्न इलाकों में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मदीना मस्जिद के मौलाना हाजी साबिर हुसैन, नूरानी मस्जिद के मौलाना अल्ताफ हुसैन, मौलाना राशिद हुसैन और मौलाना अब्दुल रहीम ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।ईद मिलादुन्नबी को लेकर कस्बे के मुस्लिम समाज में विशेष उत्साह है। मस्जिदों पर की गई आकर्षक रोशनी और सजावट पर्व की रौनक बढ़ा रही है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं। पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां जारी हैं। मस्जिदों और घरों पर की गई आकर्षक सजावट से कस्बे में पर्व का माहौल दिखाई देने लगा है।पादूकलां में ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाईं मस्जिदें मुस्लिम समाज ने की पर्व की तैयारियां तेज2
- बहुत ही बढ़िया सीक है भाई के लिए अपने तो अपने होते हैं1
- राजस्थान के दलित बालक मोतीलाल मेघवाल पूरी दुनिया में वायरल है, लोगों ने इसे एलियन स्टार नाम दिया है, 🔥🔥🔥 #eliyanstar #viralvideos #trendingreels #jaibhim #viralreels राजस्थान के दलित बालक मोतीलाल मेघवाल पूरी दुनिया में वायरल है, लोगों ने इसे एलियन स्टार नाम दिया है, 🔥🔥🔥 #eliyanstar #viralvideos #trendingreels #jaibhim #viralreels1
- आज जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के झालामंड स्थित शैलेश नगर भोमिया जी नाडी प्राचीन सरोवर में एवं पीएचइडी विभाग कैंपस में 15 लाख लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी के निर्माण एवं झालामंड क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनी में सीसी सड़क कार्य का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को जल सुविधा की एक बड़ी सौगात की शुरुआत करने का अवसर मिला। झालामंड में बनेगी पानी की विशाल टंकियां ! 15 लाख लीटर क्षमता वाली विशाल पीने के पानी की टंकियां का भूमिपूजन ! झालामंड क्षेत्र की 16 कॉलोनी में बनेगी सीसी सड़क ! जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने किया कार्य शुभारंभ ! जोधपुर 18 अगस्त 2026 जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 52 में नवदुर्गा नगर शैलेश नगर के पास भोमिया जी नाडी प्राचीन सरोवर के पास 15 लाख लीटर क्षमता वाली एचडी एचडी विभाग द्वारा एवं पीएचईडी कैंपस झालामंड मुख्यालय में दो पीने के पानी की टंकियां एवं विभिन्न कॉलोनियां में 16 सीसी रोड का भूमि पूजन आज जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के मुख्य अतिथियों में हुआ ! इस अवसर पर विधायक भंसाली एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पालीवाल ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं के हाथों से नारियल फोड़कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया एवं महिलाओं माता बहनों के मान सम्मान के प्रति श्रद्धा एवं आदर्श उदाहरण पेश किया ! इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ,मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया,,श्री अखिल भारतीय श्रीयादे माता पावन धाम के अध्यक्ष दयाल राम प्रजापत,, प्रजापति युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंगर लक्ष्मण प्रजापत ,, भाजपा नेता एवं शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड ,,भाजपा नेता सुरेश कुमार नागोरी ,, भाजपा महिला मोर्चा प्रतिनिधि पिंकी सुरेश कुमार,, मंजू अशोक झालामंड,, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष हंसराज प्रजापत ,,महावीर सिंह शेखावत ,,नरेंद्र सिंह शेखावत ,,नितेश तंवर ,,थानाराम प्रजापत ,,राधेश्याम लोहार,, रवि सेन,, पार्टी के बूथ अध्यक्ष रतन प्रजापत ,, विजय प्रजापत ,, कमलेश प्रजापत ,,ठेकेदार भीयाराम प्रजापत ,, भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख अशोक कुमार तिरंगा,, पार्षद पुखराज प्रजापत ,, पार्षद रेवत सिंह इंदा ,,पार्षद मीनाक्षी कोठारी,,पार्षद विजय मेवाड़ा,,भागीरथ भादु,,जितेंद्र लोहार ,,जगदीश जोशी,, महेश भारतीय ,,रघुवीर सिंह राजपुरोहित,, झालामंड चौराहे व्यापारी समिति के अध्यक्ष हनुमान मोहन प्रजापत,, ठेकेदार बद्री लाल प्रजापत नागोरी,, बन्ना लाल प्रजापत ,, विशनाराम प्रजापत ,,राजेश प्रजापत,, ठेकेदार सज्जन लाल प्रजापत ,,ठेकेदार रमेश प्रजापत ,,उमेद राम प्रजापत मोहित भाटी ,,ओमप्रकाश शर्मा ,, नवदुर्गा नगर विकास समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चारण ,, योगेश पुरी गोस्वामी ,, राजू सरगरा ,, पृथ्वीराज नगर विकास समिति के अशोक जेम्स ,, वायु विहार नगर विकास समिति के रघुवीर सिंह राजपुरोहित ,, जगदीश जोशी ,, सहित कई आम जन उपस्थित थे ! कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय महिलाओं लीला देवी प्रजापत,, हल्का प्रजापत,, आरती प्रजापत,,पूजा प्रजापत ,,किरण प्रजापत,,नीतू प्रजापत,,गुड्डी प्रजापत ,,उग्मा प्रजापत सहित अन्य महिलाओं ने मंगल कलश लेकर एवं तिलक कर ,, एवं शेयर विधायक अतुल भंसाली जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल पर पुष्प वर्षा स्वागत किया ! इस अवसर पर माता बहनों ने मंगल कलश लेकर एवं पुष्प वर्षा स्वागत अभिनंदन करते हुए मंगल गीत गाकर आजाद भारत में पिछले 25 वर्षों के बाद वार्ड संख्या 52 झालामंड क्षेत्र में प्रथम बार जोधपुर शहर विधायक के अब तक प्रयासों से विकास कार्य शुरू होने पर क्षेत्र की जनता ने प्रसन्नता व्यक्त की ! कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अशोक झालामंड ने किया ! स्वागत भाषण भाजपा नेता सुरेश कुमार नागौरी ने किया ! इस अवसर पर विधायक भंसाली ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक टंकी के निर्माण का शुभारंभ नहीं है, बल्कि हर घर तक पर्याप्त और सुगम जल पहुँचाने के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत जोधपुर को ₹188.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भजनलाल जी शर्मा एवं जलदाय मंत्री आदरणीय श्री कन्हैयालाल जी चौधरी का हृदय से आभार एवं साधुवाद। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है और उसी विकास यात्रा को राजस्थान में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार नई गति और नई दिशा दे रही है। झालामंड वार्ड संख्या 52 सहित आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने वाली यह परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही जल संबंधी आवश्यकताओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेरा प्रयास है कि विकास केवल कागजों पर नहीं, बल्कि हर परिवार के जीवन में सुविधा बनकर दिखाई दे। इस अवसर पर शेयर विधायक अतुल भंसाली एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने झालामंड चौराहा वार्ड संख्या 52 नगर निगम क्षेत्र की 16 कॉलोनी में अंतिम घर तक,, सीसी रोड एवं पीने के पानी की साफ लाइन एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ! शहर विधायक ने आज शुभारंभ कार्यक्रम में घोषणा करते हुए व्यापारियों को कहा कि क्षेत्र में सुलभ कंपलेक्स भी जल्दी बनेंगे ,,इसके लिए जगह प्राप्त की जाएगी ! मेरे लिए जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र केवल एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा अपना विधानसभा परिवार है। यहां हो रहा प्रत्येक विकास कार्य इस परिवार के प्रत्येक नागरिक के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद से संभव हो रहा है। यही विश्वास मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। और आज जिस आत्मीयता से क्षेत्र की माताओं-बहनों ने स्नेह और आशीर्वाद दिया, वह मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं। आपका यह प्रेम मेरे संकल्प को और मजबूत करता है। आपका विश्वास मेरी ताकत है, आपकी सुविधा मेरा संकल्प है, और जोधपुर का सर्वांगीण विकास मेरा ध्येय है। जनविश्वास के साथ विकास का यह कारवां यूं ही निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। #विरासतभीविकासभी #जोधपुरशहर #अमृत2_0 #जलसुविधा #डबलइंजनसरकार #विकसितजोधपुर #जनसेवा #विकासकीओर 🙏नमस्ते! जनता से जुड़े मुद्दे,, विकास,, सरकारी विभागों में लापरवाही एवं अनदेखी,, अत्याचार एवं शौषण,, धार्मिक कार्यक्रम, सामाजिक, राजनेतिक कार्यक्रम,, भागवत कथा से जुड़ी संबंधित ख़बर वीडियो न्यूज हेतु इस नंबर पर भेजे! Press and media group NexNation Media MIB ministry of information and broadcasting ) में आपका स्वागत है। हमारे साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद ! Press and media photo graphy News ejency O P jhalamand 8619657941 Facebook,, instagram,,whatsapp par story lagaaye end share kare4
- राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है। इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे। राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में जारी ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की आबादी को लेकर गंभीर त्रुटियां सामने आई हैं। नागौर जिले की रियांबड़ी तहसील में रावणा राजपूत समाज ने इन आंकड़ों पर विरोध जताते हुए उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। समाज का आरोप है कि प्रदेश में विशाल आबादी वाले उनके समाज को मात्र 6 लाख दर्शाकर अपमानित किया गया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि मीडिया और न्यूज़ एजेंसियों के माध्यम से जारी इन आंकड़ों में रावणा राजपूत समाज की जनसंख्या को लेकर गंभीर गड़बड़ी है। उनका कहना है कि यह भ्रामक संदेश फैलाने और समाज की वर्षों पुरानी मांगों की उपेक्षा करने का प्रयास है। इस त्रुटिपूर्ण सर्वे और कथित अन्याय के विरोध में, प्रदेशव्यापी आह्वान के तहत रियांबड़ी में समाज बंधुओं ने एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से इन आंकड़ों को तुरंत सुधारने की मांग की। प्रेस वार्ता के दौरान समाज के प्रवक्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने ओबीसी सर्वे में विशाल जनसंख्या वाले समाज को मात्र 6 लाख दिखाए जाने की कड़ी निंदा की और आयोग की संपूर्ण रिपोर्ट, डेटा तथा गांव व तहसीलवार आंकड़े तुरंत सार्वजनिक करने की मांग की। समाज ने यह भी मांग की कि त्रुटिपूर्ण और कथित षड्यंत्रकारी सर्वे का निष्पक्ष सत्यापन कराया जाए। साथ ही, छूटे हुए प्रत्येक परिवार का पुनः निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रियांबड़ी से राजू सिंह बड़गुजर, देवीसिंह बड़गुजर, बाबू सिंह परिहार, माधोसिंह बड़गुजर, बहादुर सिंह बड़गुजर, दीपेंद्र सिंह परिहार, अर्जुन सिंह बड़गुजर, महेंद्र सिंह परिहार, मान सिंह परिहार शामिल थे। बिजाथल से धन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, बाबू सिंह परिहार, नौरत सिंह परिहार और आलनियावास से नारायण सिंह खंगारोत, महेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु मौजूद रहे।1
- खरीफ फसलों की जड़ों में हो सकता है सूत्रकृमि का खतरा, कृषि विभाग ने जारी की सलाह नागौर, 19 अगस्त। खरीफ फसलों की बुआई के बाद अब खेतों में पौधों की बढ़वार पर नजर रखने का समय है। सूत्रकृमि (निमेटोड) मिट्टी के अंदर रहकर फसल की जड़ों को नुकसान पहुंचाता है, जिससे पौधे कमजोर, पीले और अविकसित दिखाई दे सकते हैं तथा जड़ों पर गांठें बन सकती हैं। कृषि विभाग के सहायक निदेशक शंकरराम सियाक ने बताया कि जिले में वर्तमान खरीफ सीजन में विशेष रूप से मूंग, ग्वार , बाजरा और ज्वार जैसी फसलों में सूत्रकृमि की समस्या वाले खेतों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए। ग्वार व मूंग में जड़-गांठ सूत्रकृमि एक महत्वपूर्ण उत्पादन बाधा के रूप में सामने आ सकता है। शंकरराम सियाक ने किसानों से अपील की है कि यदि पौधों की बढ़वार रुक रही हो, खेत में जगह-जगह पौधे कमजोर दिखें या जड़ों में गांठें नजर आएं तो फसल को उखाड़कर जड़ों को देखे और बिना पहचान के कोई कीटनाशी/निमेटिसाइड का प्रयोग न करें। समस्या की पुष्टि के लिए कृषि कॉलेज या कृषि अनुसंधान उपकेन्द्र के सूत्रकृमि विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही प्रबंधन उपाय अपनाएं। उन्होंने बताया कि “निमेटोड दिखाई नहीं देता, लेकिन फसल की जड़ों में उसका असर साफ दिखाई देता है समय पर पहचान ही उत्पादन बचाने की पहली सीढ़ी है।”4
- नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने डीएमएफटी मद से स्वीकृत स्कूटियों का दिव्यांगजनों को किया वितरण समाज कल्याण विभाग ने टाउन हॉल में किया कार्यक्रम का आयोजन नागौर,, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर में अपनी अनुशंसा पर डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) मद से स्वीकृत स्कूटियों का दिव्यांगजनों को वितरण किया। इस अवसर पर सांसद ने दिव्यांग लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें स्कूटी की चाबी सौंपी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सांसद बेनीवाल ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। आवागमन की सुविधा मिलने से दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी तथा वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, बल्कि समान अवसर और अधिकार चाहिए। सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंद दिव्यांगजनों तक पहुंचे तथा उनके लिए शिक्षा, रोजगार, आवागमन, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं सुनिश्चित हों, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप- निदेशक जगदीश चांगल ने बताया की सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा वर्ष 2023 में इन स्कूटियों की अनुशंषा की गई थी ,उन्होंने कार्यक्रम में सांसद का स्वागत भी किया, सांसद ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियो को विभाग से जुड़ी योजनाओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने व पात्र नागरिको को लाभान्वित करने के निर्देश दिए, गौरतलब है कि 50 लाख रूपये की राशि से 58 दिव्यांगों को स्कूटियों का वितरण टाउन हॉल में किया गया | *स्कूलों में मीडिया पर प्रतिबंध को बताया तुगलकी फरमान* स्कूलों में मीडिया के प्रवेश एवं कवरेज से जुड़े प्रतिबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि भजनलाल सरकार द्वारा मीडिया पर इस प्रकार के प्रतिबंध लगाना एक तुगलकी फरमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्कूलों सहित सार्वजनिक संस्थानों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने में मीडिया की स्वतंत्र भूमिका को बाधित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को मीडिया की आवाज को रोकने के बजाय व्यवस्थाओं में सुधार और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। *जिला अस्पताल में दलित व्यक्ति की मृत्यु के मामले में न्याय का भरोसा* नागौर जिला अस्पताल में दलित व्यक्ति की हुई मृत्यु के मामले पर सांसद बेनीवाल ने कहा कि उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। *निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी* राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का प्रदर्शन बेहतर रहेगा और पार्टी पूरी ताकत के साथ निकाय चुनाव लड़ेगी। सांसद बेनीवाल ने कहा कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रत्येक जिले में पार्टी के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार कार्यकर्ताओं और पार्टी परिवार के सदस्यों के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय है और निकाय चुनावों में इसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। *सांसद कोष से नागौर व डीडवाना - कुचामन जिले में 2 करोड़ 97 लाख के विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की सांसद हनुमान बेनीवाल ने* नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को नागौर लोक सभा क्षेत्र के डीडवाना - कुचामन जिले में एक करोड़ 35 लाख तथा 1 करोड़ 62 लाख रुपए नागौर जिले में की स्वीकृति विभिन्न शहरों व गांवों में विकास कार्यों हेतु स्वीकृत किए | सांसद कार्यालय से जारी प्रेस बयानों के अनुसार डीडवाना - कुचामन जिले के परबतसर स्थित गोपाल गौशाला में हॉल निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,तोषीणा में तेजा सेवा समिति की भूमि पर छात्रावास निर्माण हेतु 25 लाख रुपए,कुचामन सिटी में इस्लामिया बालिका स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 15 लाख रुपए,मकराना में कब्रिस्तान के विभिन्न विकास कार्यों हेतु 50 लाख रूपये,परबतसर में अंजुमन इस्लामिया मदरसा में हॉल निर्माण के लिए 20 लाख रूपये व डीडवाना में अंबेडकर भवन में हॉल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृत किए वहीं नागौर जिले के बासनी बेलिमा में खेल मैदान के विकास के लिए 25 लाख रुपए,मुंडवा में हजरत जाना शहीद दरगाह में सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,कुचेरा के कोटेलाब तालाब कब्रिस्तान के पास सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,कुचेरा में निम्बला तालाब के पास सिंगल फेज नलकूप के लिए 6 लाख रुपए,नागौर शहर में किदवई कॉलोनी में मुल्तानी जमाअत खाना में हॉल निर्माण हेतु 15 लाख रुपए,नागौर में पीएचईडी कोलोनी में अनुसूचित जाति के श्मशान भूमि में शव दाह ग्रह निर्माण के लिए 5 लाख रुपए, लाम्पोलाई में हाई मास्ट लाइट हेज 1.5 लाख रूपये, जायल शहर में क़ब्रिस्तान में वजू खाना के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,जायल के सुवादिया में श्मशान भूमि की चार दीवारी के लिए 5 लाख रुपए,मेड़ता सिटी में अहमदिया मदरसा में डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण के लिए 10 लाख रुपए,नागौर शहर में हजरत सूफी साहब की दरगाह में दो प्रवेश द्वार के लिए 20 लाख रुपए तथा सूफी ग्रीन के पास भूमिगत नाले के लिए 10 लाख रुपए, पादु खुर्द में हाई मास्ट लाइट के लिए 10 लाख रुपए,ग्राम बिंजाथल में हाई मास्ट लाइट के लिए 60 हजार रुपए,ग्राम - खेड़ा धुना में हाई मास्ट लाइट के लिए 1.5 लाख रुपए,ग्राम बासनी सेजा में हाई मास्ट लाइटों हेतु 4.2 लाख रूपये,ग्राम - झींटिया में हाई मास्ट लाइट हेतु 1.5 लाख रूपये,ग्राम -मोकलपुर में हाई मास्ट लाइट के लिए 3 लाख रुपए, कलरू में तेजाजी महाराज के मंदिर में हाई मास्ट लाइट के लिए 1.50 लाख रुपए, कलरू में हनुमान मंदिर के पास हाई मास्ट लाइट के 1.50 लाख रूपये स्वीकृत किए |3