दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।वहीं कांग्रेसियों ने जिला हॉस्पिटल पहुँचकर ब्लड बैंक पर रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराने में अहम भूमिका अदा की है उनके द्वारा संचालित अनेक योजनाएं आज भी धरातल पर उतरी हैं खासकर युवाओं के विकास को लेकर उनका विजन सराहनीय रहा इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,सी एल बौद्ध,बी एल केन,मुन्ना खां,स्वामी शरण कुशवाहा,जामिंञी दादौरिया,अजय शुक्ला,बासुदेव सरपंच,महिपाल सरपंच विक्रम दांगी दतिया,रामकुमार मोंगिया राघवेंद्र जादौन,मोहन कुशवाहा,आशीष तिवारी,उत्तम कुशवाहा,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि,शिवम बंशकार,पंकज वंशकार आदि उपस्थित रहे कार्यकम का संचालन जाकिर मंसूरी ने किया एवं आभार महिपाल सिंह गुर्जर ने किया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।वहीं कांग्रेसियों ने जिला हॉस्पिटल पहुँचकर ब्लड बैंक पर रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराने में अहम भूमिका अदा की है उनके द्वारा संचालित अनेक योजनाएं आज भी धरातल पर उतरी हैं खासकर युवाओं के विकास को लेकर उनका विजन सराहनीय रहा इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,सी एल बौद्ध,बी एल केन,मुन्ना खां,स्वामी शरण कुशवाहा,जामिंञी दादौरिया,अजय शुक्ला,बासुदेव सरपंच,महिपाल सरपंच विक्रम दांगी दतिया,रामकुमार मोंगिया राघवेंद्र जादौन,मोहन कुशवाहा,आशीष तिवारी,उत्तम कुशवाहा,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि,शिवम बंशकार,पंकज वंशकार आदि उपस्थित रहे कार्यकम का संचालन जाकिर मंसूरी ने किया एवं आभार महिपाल सिंह गुर्जर ने किया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- मोहन बड़ोदिया: नवआगत थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने किया नगर भ्रमण, व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की दी सख्त समझाइश मोहन बड़ोदिया। नगर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। नवआगत थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने पुलिस बल के साथ नगर के मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, फल-सब्जी विक्रेताओं और ठेले वालों को समझाइश देते हुए सामान सीमा के भीतर रखने के निर्देश दिए। नगर भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी ने देखा कि कई व्यापारियों द्वारा दुकानों के बाहर सामान फैलाकर रखने और सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े होने से आवागमन बाधित हो रहा है। इस पर उन्होंने व्यापारियों को हिदायत दी कि सड़क पर अतिक्रमण करने से आम नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य बिंदु और पुलिस की चेतावनी: हद में रहकर करें व्यापार: दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान की सीमा के अंदर ही सामान रखें, सड़क पर नालियों से आगे अतिक्रमण न करें। अवैध पार्किंग पर रोक: दुकानों के सामने बेतरतीब वाहन पार्क न कराएं, ग्राहकों को भी वाहन निर्धारित जगह पर खड़ा करने के लिए कहें। दोबारा अतिक्रमण पर कार्रवाई: पहले चरण में सभी को समझाइश देकर चेतावनी दी गई है। यदि इसके बाद भी सड़कों पर सामान या अतिक्रमण पाया गया, तो पुलिस द्वारा चालानी और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी मनीषा शर्मा ने कहा कि नगर में कानून, शांति और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी व्यापारियों से व्यवस्था सुधारने में सहयोग करने की अपील की। पुलिस के इस नगर भ्रमण और सख्त रुख से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।2
- दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया:दतिया में राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया रक्तदान। दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 82वीं जयंती मनाई गई।इस दौरान उपस्थित कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये।इसके बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।वहीं कांग्रेसियों ने जिला हॉस्पिटल पहुँचकर ब्लड बैंक पर रक्तदान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे उन्होंने देश को कंप्यूटर युग में प्रवेश कराने में अहम भूमिका अदा की है उनके द्वारा संचालित अनेक योजनाएं आज भी धरातल पर उतरी हैं खासकर युवाओं के विकास को लेकर उनका विजन सराहनीय रहा इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,अंबिका शर्मा,सी एल बौद्ध,बी एल केन,मुन्ना खां,स्वामी शरण कुशवाहा,जामिंञी दादौरिया,अजय शुक्ला,बासुदेव सरपंच,महिपाल सरपंच विक्रम दांगी दतिया,रामकुमार मोंगिया राघवेंद्र जादौन,मोहन कुशवाहा,आशीष तिवारी,उत्तम कुशवाहा,पुष्पराज राजपूत,जाकिर मंसूरी,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि,शिवम बंशकार,पंकज वंशकार आदि उपस्थित रहे कार्यकम का संचालन जाकिर मंसूरी ने किया एवं आभार महिपाल सिंह गुर्जर ने किया आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- शाजापुर की 1.70 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची ₹29.88 करोड़ की राशि शाजापुर - मैहर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर 3 बजे के करीब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में ₹2,148 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया। इस अवसर पर प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में इस माह की ₹1,500 की राशि के साथ रक्षाबंधन के स्नेह स्वरूप ₹250 का शगुन भी भेजा गया। इस तरह प्रत्येक पात्र महिला के खाते में कुल ₹1,750 की राशि अंतरित की गई। इसी क्रम में शाजापुर जिले की कुल 1,70,756 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में ₹29.88 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर किया गया, जिसे बड़ी संख्या में लाड़ली बहनों ने उत्साहपूर्वक देखा। रक्षाबंधन के अवसर पर अतिरिक्त ₹250 की राशि मिलने से लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया।1
- फूलों का तारों का गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन *'फूलों का तारों का...,' गाते-गाते सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन*। *प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा देश* अंधेर नगरी समाचार संजय सोलंकी* भोपाल/मैहर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को प्रेम के अलग ही रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने मैहर जिले में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को विख्यात गाना 'फूलों का तारों का सबका कहना है..,' सुनाया और उनके खातों में 2148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इस तरह राज्य की 1.25 करोड़ से ज्यादा लाड़ली बहनों को 1500 रुपये के साथ-साथ राखी का 250 रुपये का शगुन भी मिला। इस मौके पर मैहर की होनहार हॉकी खिलाड़ी अनन्या अवधिया और सुश्री उन्नति पांडे भी मौजूद थीं। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने 256 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। उन्होंने लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा भी की और हितग्राहियों को हितलाभ वितरिए किया। उन्होंने यहां कई विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। दूसरी ओर, जनअभियान परिषद की सखियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विशाल राखी भेंट की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई घोषणाएं भी कीं। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार हर महीने बहनों को लाड़ली बहना योजना की राशि प्रदान करती है। राखी त्योहार तो साल में एक बार आता है, लेकिन हम हर महीने इस उत्सव को मनाते हैं। आज लाड़ली बहनों के प्रेम को देखकर, उनकी संख्या देखकर आनंद आ रहा है। मैहर मां शारदा का अद्भुत स्थान है। बड़े लड़ैया महुआ वाले, जिनकी मार सही न जाए, एक को मारे दो मर जाए, तीसरा धौंस खाए मर जाए। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मां शारदा के अनन्य भक्त आला की अमरता की कहानी आज भी जीवंत है। जब तक आला दर्शन नहीं कर लेते, मां को भी आनंद नहीं आता। सनातन संस्कृति भी अपने आप में अद्भुत है। उन्होंने कहा कि हमारे तीज-त्योहारों की वजह से हमारे कुटुम्ब जीवित हैं। हमारी संस्कृति में पूरी वसुधा को परिवार माना गया है। हम अपने पेड़-पौधे-नदी-पहाड़, सबको परिवार का हिस्सा मानते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश दुनिया के सामने सिर ऊंचा करके खड़ा है। पिछले साल आतंकवादियों ने माताओं-बहनों के सिंदूर पर हाथ डालने का प्रयास किया, उस वक्त हमारे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेना ने दुश्मन के घर में घुसकर मारने का रिकॉर्ड बनाया। हमारी सेना हर तरह से दुश्मन से निपटने में सक्षम है। *बहनों को दिया अतिरिक्त उपहार* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज मेरे दोनों हाथों में प्रेम का धागा है। मैं सौभाग्यशाली हूं। आज मैं मन में क्या महसूस कर रहा हूं, बताना मुश्किल है। मेरी सरकार और आपका जो संबंध है, वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग दुर्भावना रखते हैं। हम जब भी लाड़ली बहनों को योजना की राशि ट्रांसफर करते हैं, तब कांग्रेसी हमें टोकते हैं। कांग्रेसी कहते हैं कि लाड़ली बहनों के खातों में पैसे मत डालो, ये शराब पी जाती हैं। कांग्रेसियों को डूब मरना चाहिए। सीएम डॉ. मोहन ने बहनों से अपील की, कि कांग्रेस की इस बात को गांठ बांधकर रखना। जिस दिन चुनाव आए, उस दिन कांग्रेस को बताना कि उसने क्या अपराध किया है। उनका हिसाब चुकता करना। लाड़ली बहनों का अपमान कोई बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के पहले जो वादा किया और अभी तक हम महीने आपके खातों में राशि आ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक बार जो वचन देती है, उसे निभाती है। आज मुझे वो गीत याद आ रहा है, 'फूलों का तारों का कहना है, सबका कहना है, एक हजार में मेरी बहना है....'। हमारी सरकार को 1.25 करोड़ बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। आज हमारी सरकार ने नियमित राशि के अलावा 250 रुपये अतिरिक्त सावन के महीने का उपहार दिया है। *बहनें परिवार को बांधे रखती हैं* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से निवेदन किया कि ये राशि जब आपको मिले, तो अपने भाइयों को मिठाई खिलाना और टीका करना। मैं समझूंगा कि टीका मुझे लगा। मुझे आपका आशीर्वाद मिल गया। हमारी माताओं-बहनों में जो हिम्मत है, वो पुरुष में नहीं है। वे अपना परिवार छोड़कर अंजान परिवार को अपना भविष्य समर्पित कर देती हैं। उन्होंने कहा कि एक बार विश्व हिंदू परिषद का सम्मेलन विदेश में हुआ। उस समय मार्गरेट थ्रेचर वहां की प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने सम्मेलन में कहा कि भारत और लंदन में सबसे बड़ा अंतर कुटुम्ब परंपरा का है। आपके ऋषि-मुनियों ने परिवार की जो परंपरा खड़ी की है, इसकी धुरी माता है। माता अपने सारे बच्चों से जिस प्रकार प्रेम करती है, वह अद्भुत है। मां अपना पेट काटकर बच्चों की सारी मांग पूरी करती है। घर में भले कमाने वाला एक हो, लेकिन मां सबकी पूर्ति करती है। हमको खिलाते-खिलाते मां का पेट भर जाता है। यह संस्कृति केवल भारत में ही है। हमारी संस्कृति त्याग-परिवार की परंपरा को लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि हम लगातार विकास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण किया। उससे हमारा पूरा जिला बदल गया। हमने देव स्थान को धार्मिक स्थल बनाने का फैसला किया है। हमारी सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आय बढ़ाने का काम कर रही है। हमने फैसला किया है कि जो भी उद्योग बहनों को मौका देगा, वहां सरकार उसे प्रति बहन 5 हजार रुपये देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए स्लोगन है, सच्चा वादा पक्का काम-प्रेम से बोलो सीताराम। चित्रकूट में हमने 3 हजार करोड़ से ज्यादा के काम मंजूर किए हैं। अब मां मैहर के लोक के पहले फेज का भूमि-पूजन आज यहां हुआ है। कल कैबिनेट में हमने फैसला किया कि लाड़ली बहनों को आने वाले 5 साल तक राशि देंगे। बहनें इस राशि से सिलाई मशीन खरीदती हैं, ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। बहने इस राशि से परिवार की पूर्ति करती हैं। *कांग्रेस को लिया आड़े हाथ* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहले नक्सलियों को खत्म किया, और अब नशा विरोधी अभियान चला रहे हैं। हमारी सरकार ने 19 धार्मिक शहरों में शराब की दुकानें बंद की हैं। भविष्य की पीढ़ियों को बचाने के लिए, हर तरह के नशे के खिलाफ लड़ने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध है। परिवार के परिवार नशे की वजह से बर्बाद हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि आप बच्चों को पढ़ाओ-लिखाओ, बड़ा अधिकारी बनाओ, लेकिन नशे के मामले में उसे सावधान करो। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि मां नर्मदा विंध्याचल पर्वत की तरह आ नहीं सकती है, उसे लाने के लिए नहर बनाई जा रही थी। जिस मशीन से नहर बन रही थी, वह कंपनी ही बंद हो गई। मशीनें खराब हो गईं। यह योजना बंद होने के कगार पर थी। लेकिन, हमने कहा कि खुशहाली के लिए इस इलाके में पानी आना जरूरी है। 2 हजार करोड़ की योजना 800 करोड़ से शुरू हुई। हमने कहा कि इसके लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि अब वो नहर पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र के हर गांव में नर्मदा का पानी पहुंचेगा। हमने फैसला किया कि किसानों को खाते पलटाने नहीं पड़ेंगे। इसके अलावा आने वाली फसल के समय सरकार दिन में बिजली देगी। जिन-जिन गरीबों के मकान रह गए हैं, उनका मकान बनेगा। मैहर में कलेक्टर सहित 16 बड़े पदों पर बहने हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अगर कांग्रेसी अनुचित आचरण नहीं करते, तो विधानसभा में भी बहनों के लिए 33 फीसदी का आरक्षण हो जाता। कांग्रेस को पता नहीं किस बात का डर है। अगर माताएं-बहनें लोकसभा-विधानसभा में आएंगी तो क्या गलत हो जाएगा। *सीएम ने की ये प्रमुख घोषणाएं* - मैहर में 25 करोड़ की लागत से आधुनिक स्टेडियम बनेगा। - लिलजी जलाशय का 50 करोड़ की लागत से नवीकरण किया जाएगा। - मैहर में बड़ा अस्पताल बनाया जाएगा। - मैहर में 5000 गौवंश क्षमता की बड़ी गौशाला बनेगी। - मैहर में आईटीआई संस्थान बनेगा, स्कूलों का उन्नय किया जाएगा। - आल्हा गायकों की समितियों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा।1
- बड़ौद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ा आगर मालवा। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देश पर जिले में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बड़ौद पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी प्रधानसिंह पिता नेपालसिंह सोधिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महुडिया है। माननीय न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बच रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट और एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक रूपसिंह बैस के नेतृत्व में टीम लगातार पतारसी कर रही थी। सूचना मिली कि प्रधानसिंह ग्राम महुडिया में मंदिर के पास है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ RCT क्रमांक 590/17 और अपराध क्रमांक 174/17, धारा 25 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। *पुलिस टीम*: निरीक्षक रूपसिंह बैस, सउनि दरबारसिंह पंवार, प्र.आर. सतीश मोदी, प्र.आर. राकेश शर्मा, प्र.आर. अर्जुन बागड़ी, आर. शुभम जोशी, आर. भीमसिंह और आर. राँकी जाट विश्वकर्मा। जिला पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़े।1
- शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा के मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक हुई संपन्न जानकारी के अनुसार सुसनेर नगर में 22 अगस्त को निकलने वाली शिव शक्ति कावड़ एवं कलश यात्रा की मुख्य कार्यकर्ता की अहम बैठक महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मशाला सुसनेर मालीपुर स्थिति में हुई संपन्न जिसमें राणा चितरंजन सिंह मोहन कनोडिया राकेश कनोडिया पवन मंडावर दीपक भावसार छोटू गुर्जर कैलाश माली घनश्याम माली दीपक माली नेमीचंद माली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और व्यवस्था के बारे में सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी सौंप गई में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1
- अपहरणकर्ताओं के चंगुल से एलकार सिंह मुक्त, बोलेरो जब्त; एक गिरफ्तार 🚨 अपहरण कांड में 24 घंटे में पुलिस की बड़ी कामयाबी! 🚨 आठवें मील से अपहृत एलकार सिंह सुरक्षित मुक्त। 🚔 बोलेरो जब्त 👮 एक व्यक्ति गिरफ्तार 🔎 मुख्य आरोपियों की तलाश जारी 🎥 पूरी खबर वीडियो में देखें। ❤️ हर खबर, आपके साथ 👍 लाइक करें • 🔄 शेयर करें • 🔔 फॉलो करें #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MPNews #BreakingNews #CrimeNews #अपहरण #सुसनेर #मध्यप्रदेश #PoliceAction #NewsUpdate #Reels #InstagramReels1
- अक्षय ऊर्जा दिवस पर शपथ एवं व्याख्यान का आयोजन सुसनेर नगर में अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अक्षय ऊर्जा के महत्व, उपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से1