logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदकुआं चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने कहा कि छात्रों के हितों की लगातार की जा रही अनदेखी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने को कहा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से हटने की मांग की। इस प्रदर्शन की वजह से चंदकुआं चौराहे पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र ही सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर शिवम यादव, माधव कुशवाहा, मुलायम सिंह, कौशल किशोर, प्रदीप अहिरवार, कार्तिक पटेल, हरिओम और मनीष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
7 hrs ago

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदकुआं चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने कहा कि छात्रों के हितों की लगातार की जा रही अनदेखी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने को कहा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से हटने की मांग की। इस प्रदर्शन की वजह से चंदकुआं चौराहे पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र ही सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर शिवम यादव, माधव कुशवाहा, मुलायम सिंह, कौशल किशोर, प्रदीप अहिरवार, कार्तिक पटेल, हरिओम और मनीष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from Jalaun and nearby areas
  • जालौन के कोंच नगर की पॉश रामकुंड कॉलोनी में जलभराव और सड़कों पर नालियों का गंदा पानी जमा होने की खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान कॉलोनीवासियों ने पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को बताया कि नालियों की उचित सफाई और जलनिकासी की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। बदबू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से परेशान स्थानीय लोगों ने वर्षों से चली आ रही इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इस पर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव वाले स्थानों का तत्काल निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करें और जहां भी नालियां अवरुद्ध हैं, उनकी तत्काल सफाई कराएं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन लगाकर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आश्वासन दिया कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में जलभराव की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की बात कही। दूसरी ओर, कॉलोनी के लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बार उन्हें केवल आश्वासन नहीं बल्कि वास्तविक और स्थायी समाधान मिलेगा, जिससे वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सके।
    1
    जालौन के कोंच नगर की पॉश रामकुंड कॉलोनी में जलभराव और सड़कों पर नालियों का गंदा पानी जमा होने की खबर प्रमुखता से सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कॉलोनी का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान कॉलोनीवासियों ने पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को बताया कि नालियों की उचित सफाई और जलनिकासी की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण बारिश के बाद गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है, जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो जाता है। बदबू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से परेशान स्थानीय लोगों ने वर्षों से चली आ रही इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की। इस पर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव वाले स्थानों का तत्काल निरीक्षण कर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करें और जहां भी नालियां अवरुद्ध हैं, उनकी तत्काल सफाई कराएं। उन्होंने जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन लगाकर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की बात कही।

पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने आश्वासन दिया कि नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी वार्ड में जलभराव की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों को परेशानी न हो। वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने भी जलनिकासी व्यवस्था को सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की बात कही। दूसरी ओर, कॉलोनी के लोगों ने उम्मीद जताई है कि इस बार उन्हें केवल आश्वासन नहीं बल्कि वास्तविक और स्थायी समाधान मिलेगा, जिससे वर्षों से चली आ रही इस गंभीर समस्या से हमेशा के लिए राहत मिल सके।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • कालपी नगर में PDA कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अब खबर विस्तार से, जालौन कालपी नगर के अंबेडकर पार्क में PDA कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। धरने में शामिल लोगों ने आज विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए अंबेडकर पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन निगरानी कर रहा है। क्या लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
    5
    कालपी नगर में PDA कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना शुरू,
अब खबर विस्तार से,

जालौन 
कालपी नगर के अंबेडकर पार्क में PDA कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं।
धरने में शामिल लोगों ने आज विपक्ष के नेताओं राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का भी विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध की आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए अंबेडकर पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन निगरानी कर रहा है।
क्या लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराने का अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    रिपोर्टर उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सोमवार को जालौन के उरई स्थित गांधी चबूतरे पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने गांधी चबूतरे पर धरना शुरू कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने में शामिल सपा पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग की और कहा कि इसके जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।
    1
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सोमवार को जालौन के उरई स्थित गांधी चबूतरे पर सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने गांधी चबूतरे पर धरना शुरू कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने में शामिल सपा पदाधिकारियों ने अखिलेश यादव की हिरासत का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग की और कहा कि इसके जरिए विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए रहे।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में बाला जी के पास ट्यूबवेल ऑपरेटर की लापरवाही के कारण रोज सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहकर बर्बाद हो रहा है। यह किसी एक दिन की समस्या नहीं बल्कि रोज का ही काम बन चुका है, जिसके चलते आसपास के मोहल्ले वाले बेहद परेशान हो रहे हैं। पानी की इस लगातार हो रही बर्बादी पर अब तक कोई रोक नहीं लग सकी है और सवाल बना हुआ है कि आखिर इस बर्बादी पर कब लगाम लगेगी।
    1
    जालौन में बाला जी के पास ट्यूबवेल ऑपरेटर की लापरवाही के कारण रोज सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहकर बर्बाद हो रहा है। यह किसी एक दिन की समस्या नहीं बल्कि रोज का ही काम बन चुका है, जिसके चलते आसपास के मोहल्ले वाले बेहद परेशान हो रहे हैं। पानी की इस लगातार हो रही बर्बादी पर अब तक कोई रोक नहीं लग सकी है और सवाल बना हुआ है कि आखिर इस बर्बादी पर कब लगाम लगेगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी इस कार्रवाई के खिलाफ उरई के गांधी चबूतरे पर धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने को लेकर जालौन में यह प्रदर्शन लगातार जारी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन में अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी इस कार्रवाई के खिलाफ उरई के गांधी चबूतरे पर धरने पर बैठ गए हैं। अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने को लेकर जालौन में यह प्रदर्शन लगातार जारी है।
    user_धर्मेंद्र राजपूत
    धर्मेंद्र राजपूत
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन के उरई में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है और पत्र लिखकर किसानों के मुद्दों पर हल्ला बोल दिया है। किसान यूनियन ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे इस पत्र में स्पष्ट कहा है कि वर्तमान में किसान गहरे संकट में हैं और उनके लिए खेती अब पूरी तरह से घाटे का सौदा बन चुकी है। संगठन ने खेती की बढ़ती लागत, एमएसपी (MSP), गन्ना भुगतान और भारत-अमेरिका समझौते को लेकर अपनी गंभीर चिंता जाहिर की है।
    1
    जालौन के उरई में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है और पत्र लिखकर किसानों के मुद्दों पर हल्ला बोल दिया है। किसान यूनियन ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेजे इस पत्र में स्पष्ट कहा है कि वर्तमान में किसान गहरे संकट में हैं और उनके लिए खेती अब पूरी तरह से घाटे का सौदा बन चुकी है। संगठन ने खेती की बढ़ती लागत, एमएसपी (MSP), गन्ना भुगतान और भारत-अमेरिका समझौते को लेकर अपनी गंभीर चिंता जाहिर की है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले के विकासखंड कुठौद अंतर्गत ग्राम बावली में आज अचानक देवी दयाल प्रजापत के मकान के सामने जमीन फट गई है। जमीन करीब 10 फुट चौड़ी, 15 फुट लंबी और 8 से 10 फुट गहरी फटी है, जिसके कारण रास्ते में बना सीसी रोड पूरी तरह से हवा में टंग गया है। इस खतरनाक घटना के बाद से स्थानीय जनता में भारी भय व्याप्त है। पूरे क्षेत्र और गांव से लोग इस जगह को देखने के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके चलते वहां का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने शासन से पुरजोर अनुरोध किया है कि वे इस स्थिति को तुरंत संज्ञान में लेकर आवश्यक व्यवस्था करें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए।
    1
    जालौन जिले के विकासखंड कुठौद अंतर्गत ग्राम बावली में आज अचानक देवी दयाल प्रजापत के मकान के सामने जमीन फट गई है। जमीन करीब 10 फुट चौड़ी, 15 फुट लंबी और 8 से 10 फुट गहरी फटी है, जिसके कारण रास्ते में बना सीसी रोड पूरी तरह से हवा में टंग गया है।

इस खतरनाक घटना के बाद से स्थानीय जनता में भारी भय व्याप्त है। पूरे क्षेत्र और गांव से लोग इस जगह को देखने के लिए पहुंच रहे हैं, जिसके चलते वहां का रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने शासन से पुरजोर अनुरोध किया है कि वे इस स्थिति को तुरंत संज्ञान में लेकर आवश्यक व्यवस्था करें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाए।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदकुआं चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने कहा कि छात्रों के हितों की लगातार की जा रही अनदेखी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने को कहा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से हटने की मांग की। इस प्रदर्शन की वजह से चंदकुआं चौराहे पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र ही सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर शिवम यादव, माधव कुशवाहा, मुलायम सिंह, कौशल किशोर, प्रदीप अहिरवार, कार्तिक पटेल, हरिओम और मनीष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र स्थित चंदकुआं चौराहे पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। इस पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों के कारण छात्र और युवा वर्ग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने कहा कि छात्रों के हितों की लगातार की जा रही अनदेखी को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर कदम उठाने को कहा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से हटने की मांग की।

इस प्रदर्शन की वजह से चंदकुआं चौराहे पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र ही सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस अवसर पर शिवम यादव, माधव कुशवाहा, मुलायम सिंह, कौशल किशोर, प्रदीप अहिरवार, कार्तिक पटेल, हरिओम और मनीष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.