Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रह्मवीर बाबा धाम में हुआ हवन और पूजन बाबा बेलखरनाथ धाम। बेलखरनाथ धाम अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बेदुआ के
नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
ब्रह्मवीर बाबा धाम में हुआ हवन और पूजन बाबा बेलखरनाथ धाम। बेलखरनाथ धाम अंतर्गत ग्राम पंचायत पूरे बेदुआ के
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लखनऊ: फर्जी 'PRESS' लिखी गाड़ियों पर शिकंजा, हजरतगंज में पुलिस का अभियान* *लखनऊ* : राजधानी में खुद को पत्रकार बताकर रौब झाड़ने और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हजरतगंज क्षेत्र में लखनऊ पुलिस ने फर्जी तरीके से गाड़ियों पर 'PRESS' स्टीकर लगाकर चल रही गाड़ियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को रोका और उनमें बैठे लोगों से पहचान पत्र मांगे। पुलिसकर्मी पत्रकारों से उनके संस्थान का नाम, कवरेज का मकसद और उनकी दैनिक एक्टिविटी के बारे में भी पूछताछ करते नजर आए। जिनके पास वैध प्रेस कार्ड या संस्थान से अधिकृत पत्र नहीं था, उनसे स्टीकर हटवाए गए और कड़ी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीते कुछ समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग गाड़ियों पर 'PRESS' लिखवाकर चेकिंग से बचते हैं और वीआईपी ट्रीटमेंट लेते हैं। इससे असली पत्रकारों की छवि भी खराब हो रही थी। इसी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। हजरतगंज में करीब एक घंटे तक चले इस अभियान के दौरान दर्जनों गाड़ियों की जांच की गई। पुलिस ने साफ किया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। असली पत्रकारों से सहयोग की अपील करते हुए कहा गया कि वे हमेशा अपना प्रेस कार्ड साथ रखें, ताकि अनावश्यक असुविधा न हो। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे 'PRESS' के स्टीकर चेक करते और दस्तावेज मांगते दिखाई दे रहे हैं।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों को कहा फोन उठाओ *दुबेपुर ब्लाक के ADO पंचायत दिनेश सिंह फ़ोन ही नहीं उठाते!* *ADO पंचायत का कॉल न उठाने का वीडियो सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा व्यस्त थे तो बैक कॉल करो! ADO पंचायत दिनेश साहब वो भी नहीं कर रहे हैं!* *सीएम योगी के सख्त आदेशों की ADO पंचायत द्वारा खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है!* *DPRO साहब आपके अधिकारी बेलगाम हो गए है!? CM योगी के फ़ोन उठाने वाले आदेश को भी नहीं मान रहे !* *DPRO साहब क्या दुबेपुर के ADO पंचायत दिनेश सिंह को आपका संरक्षण मिला है!?`* *DPRO साहब ने अपने सचिव को ADO पंचायत के पद पर तैनात किया था उस समय खूब आलोचना हुई थी।`* *इसी वजह से अब आरोप लग रहा है कि ADO पंचायत दिनेश सिंह DPRO कार्यालय के संरक्षण में CM योगी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं!* *सुल्तानपुर।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोन जरूर उठाएं` वाले स्पष्ट निर्देशों की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है।* *सुल्तानपुर के दुबेपुर ब्लॉक में तैनात ADO पंचायत दिनेश सिंह पर आरोप है कि वो फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। कल 1:45 बजे पत्रकार ने जरूरी कार्य से उनसे संपर्क करने के लिए दो बार फोन किया, लेकिन ADO द्वारा कॉल रिसीव नहीं की गई।* *मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि हर हाल में फोन उठाएं` यदि किसी कारणवश व्यस्त हैं तो तत्काल बैक कॉल` करना अनिवार्य है।* *सबसे गंभीर बात यह है कि CM के आदेश के बावजूद ADO पंचायत दिनेश सिंह द्वारा न तो फोन उठाया गया और न ही बैक कॉल किया गया।* *सोशल मिडिया पर खबर वायरल होने के बाद अब देखना है कि DPRO साहब अपने कर्मचारी को निर्देश देते है या ADO कि इस बड़ी गलती को नजर अंदाज करते है!*1
- SP दीपक भूकर ने बाबा बेलखर नाथ धाम में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए जरूरी निर्देश1
- 🚨 "बच्चों के सामने ही गाली-गलौज करने लगी मैडम! क्या यही हैं प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका के संस्कार?" 😱 प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक पुर (अमेठी) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल! पूरी रिपोर्ट👇 🚨 "बच्चों के सामने ही गाली-गलौज करने लगी मैडम! क्या यही हैं प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका के संस्कार?" 😱 प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक पुर (अमेठी) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल! पूरी रिपोर्ट👇 💔 'गुरु के पद को शर्मसार करती घटना!': जहां बच्चों को संस्कार, सभ्यता और अच्छी बातें सिखाई जानी चाहिए, वहां प्रधानाध्यापिका खुद बच्चों के सामने अभिभावक से बदसलूकी और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं! जनपद अमेठी के ब्लॉक अमेठी स्थित प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक पुर की प्रधानाध्यापिका श्रद्धा मिश्रा का यह रवैया देखकर हर कोई हैरान और आक्रोशित है। 🚨 इस रिपोर्ट के मुख्य बिंदु: * **स्थान**: प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक पुर, ब्लॉक अमेठी, जनपद अमेठी। * **शिक्षिका**: प्रधानाध्यापिका श्रद्धा मिश्रा। * **मामला**: क्लास में बैठे मासूम बच्चों के सामने अभिभावक के साथ अभद्र भाषा और गाली-गलौज का प्रयोग। * **बड़ा सवाल**: क्या ऐसे माहौल में देश के मासूम बच्चों का भविष्य सुरक्षित है? 'Tiger News' के माध्यम से रणजीत यादव (जनसेवक एवं सोशल एक्टिविस्ट) शिक्षा विभाग और प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसी गैर-जिम्मेदाराना शिक्षिका पर तुरंत सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई की जाए! 🏫📚⚖️ क्या आपको लगता है कि ऐसे शिक्षकों पर तुरंत निलंबन (Suspension) की कार्रवाई होनी चाहिए? अपनी बेबाक राय कमेंट बॉक्स में दें और इस वीडियो को ज़्यादा से ज़्यादा शेयर करें! 💬👇 #TigerNews #TigerNewsAapTak #RanjeetYadav #AmethiNews #UPEducation #PrathmikVidyalaya #SchoolTeacherViral #StrictActionDemand #ViralVideo #FacebookViral #TrendingNewsHindi #PublicAwareness #MustWatch #ShareThisPost #HindiNews #SystemExposed1
- पुश्तैनी नाली पर कब्जे का आरोप, 70 घरों में जलभराव, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार अमेठी। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककवा में पुश्तैनी नाली पर कथित कब्जे और अवैध निर्माण का मामला सामने आया है। नाली बंद होने से करीब 70 घरों की जलनिकासी प्रभावित हो गई है। बरसात के बीच घरों और गलियों में पानी भरने से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम अमेठी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की वर्षों पुरानी नाली से करीब 70 घरों का बरसात का और घरेलू पानी निकलता है। आरोप है कि गांव निवासी दयाराम पुत्र केदारनाथ, नीरज और रणजीत ने नाली को बंद कर उस पर दीवार खड़ी कर लिंटर डालने का प्रयास शुरू कर दिया है। इससे जलनिकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। कई घरों में पानी भरने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इनसेट-1 70 घरों में जलभराव, संक्रमण फैलने की आशंका ग्रामीणों ने बताया कि नाली बंद होने के कारण बरसात का पानी घरों और गलियों में जमा हो रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। लंबे समय तक जलभराव रहने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। इनसेट-2 पुलिस से शिकायत के बाद एसडीएम से लगाई गुहार ग्रामीणों का कहना है कि मामले की शिकायत पहले पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। विरोध करने पर आरोपी पक्ष विवाद और मारपीट पर आमादा हो जाता है। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर राजस्व टीम से मौके की जांच कराने, अवैध निर्माण रुकवाने और पुश्तैनी नाली को खुलवाने की मांग की है। शिकायतकर्ता में रामखेलावन, तेजबहादुर, जंगबहादुर, राजकुमार, गिरधारी, चंद्रकली, शिवानी, अनीता, सुधा, मनोज, विटम, पूनम, चमेला, नीलम, चटकीला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वही एसडीम पंकज मिश्रा ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है ,तत्काल क्षेत्र के लेखपाल और पुलिस टीम को भेज कर काम रुकवाने और वैधानिक कार्यवाही की बात कही ।4
- जल जीवन मिशन चोरी का खुलासा: सुल्तानपुर पुलिस ने 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार सुल्तानपुर पुलिस ने जल जीवन मिशन परियोजना से हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का माल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह चोरी 27/28 जुलाई, 2026 की रात को थाना लम्भुआ क्षेत्र के ग्राम किठौली और मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों पर हुई थी। अज्ञात चोरों ने दो इन्वर्टर और चार बैटरियां चुरा ली थीं। इस संबंध में थाना लम्भुआ में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे, जिनकी जांच उपनिरीक्षक मेघनाथ यादव और उपनिरीक्षक जगदीश यादव कर रहे थे। जांच और सुराग के आधार पर, शुक्रवार दोपहर 2 बजे लम्भुआ पुलिस टीम ने गोपालापुर मोड़ हाईवे के किनारे से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और इन्वर्टर के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी मिली। पूछताछ के दौरान, अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मदनपुर पनियार स्थित जल जीवन मिशन परियोजना की साइटों से चोरी की थी। उन्होंने बताया कि वे रात में पैदल या मोटरसाइकिल से निकलकर विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिनका कोई निश्चित लक्ष्य नहीं होता था। अभियुक्तों ने राजेश निषाद और जुगेश निषाद सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात भी कबूली है। क्षेत्राधिकारी लम्भुआ रितिक कपूर ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। उनसे आगे की पूछताछ जारी है।1