Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही प्लास्टिक के कट्टे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा 45.420 किलोग्राम जब्त एक कार अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 मय 02 नम्बर प्लेट जब्त महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेज अजमेर राजेन्द्र सिंह आईपीएस के आदेशानुसार व जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार भूपेन्द्र शर्मा आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर व राजेश कसाना आरपीएस वृताधिकारी वृत ब्यावर के निकटतम सुपरविजन में डीएसटी टीम प्रभारी विजय सिंह उ.नि. मय डीएसटी टीम के एवं पुलिस थाना जवाजा टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध डोडा पोस्त परिवहन करते एक अल्टो कार में अवैध परिवहन करते प्लास्टिक के कट्टे व कपड़े के बोरे में भरा डोडा चुरा कुल वजन 45.420 किलोग्राम को जब्त किया गया। घटना का विवरण: दिनाक 07.04.2026 को समय करीब 03.20 पीएम पर जवाजा थाना क्षेत्र में डीएसटी टीम मय जवाजा थाना टीम द्वारा अपराध नियन्त्रण हेतु हाईवे पर दूदपुरा सूरजपुरा रोड पर गश्त करते समय एक संदिग्ध अल्टो कार नम्बर RJ 06 CD 5661 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक ने पुलिस को बावर्दी देखकर कार को तेजगति से भगाकर सूरजपुरा के पास जंगल की तरफ ले गया। जिसका पीछा करने पर कार चालक व उसका साथी कार को जंगल में छोड़कर घनी झाड़ियों में भाग गये । जिनका पुलिस टीम द्वारा काफी पीछा करने पर भी दोनों जगल की घनी झाडियो का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अल्टो कार को चेक किया तो कार में प्लास्टिक के कटटे व कपडे के बोरे में अवैध डोडा चुरा भरा होना पाया गया । जिसका कुल वजन 45.420 किलोग्राग एवं परिवहन में प्रयुक्त अल्टो कार तथा कार में रखी 02 नम्बर प्लेट जिन पर RJ 19 CE 4292 नम्बर अंकित थे को नियमानुसार जब्त किया गया व उक्त संबंध में धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में पुलिस थाना जवाजा पर प्रकरण दर्ज किया गया। मौके से फरार हुये दोनों आरोपियों की पतारसी के प्रयास जारी है। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। इस कार्यवाही में पुलिस टीम में दीपाराम उप निरीक्षक पुलिस थाना जवाजा, विजय सिह उप निरीक्षक डीएसटी ब्यावर, राजेश हैड कानि पुलिस थाना जवाजा,मांगीलाल कानि 544 डीएसटी ब्यावर, सुरेन्द्र सिंह कानि डीएसटी ब्यावर, दिनेश चन्द कानि डीएसटी ब्यावर,भवानी सिह कानि डीएसटी ब्यावर, जितेन्द्र कानि पुलिस थाना जवाजा, मनोहर लाल कानि पुलिस थाना जवाजा,भवानी सिह चालक कानि पुलिस थाना जवाजा टीम में रहे । जिसमें (विशेष योगदान डीएसटी ब्यावर जिला ब्यावर) का रहा।1
- *जनजाति समाज के उत्थान में शिक्षा बनेगी मजबूत आधार : मनोहर लाल राणा* जालोर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति (ST) मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोहर लाल राणा ने जिले के महाबार क्षेत्र में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेष रूप से शिक्षा से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जनजाति समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य शिक्षा स्तर में सुधार करना, युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और समाज को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं की जानकारी लेकर अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। इस अवसर पर ST मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजू दास, जिला मंत्री मेवाराम गेहूं, सरपंच प्रताप जी, जिला मंत्री ईश्वर नवल (बाड़मेर), मंडल अध्यक्ष जगदीश जी, राणा पुंजा सेना के जिला अध्यक्ष भोमाराम, नेहरू नगर बाड़मेर के पार्षद गोविंद भील, महाबार गादान मंडल अध्यक्ष मनोज भील, तालाब जी (गडरा), भूराराम जी (सोमाणियों की ढाणी), सुरज जी, किशन जी, मुकेश जी गागरिया, भाखाराम (महाबार), सभागाराम (गडरा रोड), हितेश दहिया, नारायण जी (उड़खा), थाना राम (उड़खा), मोतीलाल सोमानी, धीरू मकवाना, किशनाराम जी (पाबुसरी) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में आ रही चुनौतियों पर भी चर्चा की और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही जनजाति समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित करने और जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।3
- Post by नरेशभील2
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- *पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह: तृतीय दिवस पर बालिकाओं को दी सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता की जानकारी* ब्यावर, 08 अप्रैल। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत तृतीय दिवस पर निर्धारित गतिविधियों के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी रोड, ब्यावर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की केंद्र प्रबंधक श्रीमती बरखा दगदी द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा एवं विधिक जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने निदेशालय से प्राप्त निर्देशानुसार बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 1090, 181 एवं 1930 के महत्व के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान महिला सुरक्षा सलाह केंद्र एवं वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, बढ़ते साइबर अपराधों के परिप्रेक्ष्य में डिजिटल सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बालिकाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से लाभान्वित हुईं।1
- ब्यावर जिले के मसूदा तहसील अंतर्गत कुशलपुरा निवासी पीड़ित पिता सावर सिंह अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण मामले में न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री का अपहरण गत 2 मार्च 2026 को पिंटू सिंह नामक युवक ने किया था, जिसके संबंध में मसूदा थाने में मुकदमा संख्या 62/2026 भी दर्ज है। पिता का कहना है कि पुलिस और अनुसंधान अधिकारी को नामजद जानकारी देने और बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और न ही बालिका का कोई सुराग लगा है। आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए पीड़ित पिता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पुत्री की जान का खतरा जताया है और स्पष्ट किया है कि यदि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। देखिए इस मामले पर हमारी यह विशेष ग्राउंड रिपोर्ट।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी बारिश से आशियाने की गिरी छत,मासूम समेत दो को आई चोट,मुआवजे की मांग सेंदड़ा क्षेत्र में लगातार तीन दिनों की तूफानी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ग्राम पडाला की बाढ़नी घाटी में एक आशियाने की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे हादसे के समय घर में मौजूद जितेंद्रराम और 12 वर्षीय हिमांशु मलबे में दब गए। वही काफी नुकसान हुआ है । ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य कर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों घायल हुए । जिनमें मासूम को गंभीर चोटें आई हैं। परिवार पहले से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की मांग की है।1
- Post by नरेशभील1