'प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा' योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रहा लाभ *'सेवा संकल्प अभियान :'* *- गांव निवासी वेद प्रकाश 2 किलोवाट का सोलर पैनल बना बिजली बचत का माध्यम* *- केंद्र व हरियाणा सरकार की पहल से आमजन को मिल रहा आर्थिक लाभ* *- जिला प्रशासन के सहयोग से सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा पात्र परिवारों तक* *पलवल, 20 सितंबर।* प्रधानमंत्री सोलर ऊर्जा योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बिजली की बचत और आर्थिक राहत का माध्यम बन रही है। गांव मांदकोल जिला पलवल निवासी वेद प्रकाश ने सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए अपने घर पर 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद उन्हें बिजली के बिल में काफी फायदा मिल रहा है। वेद प्रकाश ने बताया कि सरकार की ओर से उन्हें सोलर पैनल लगवाने का लाभ मिला है। योजना के तहत उन्हें दो सब्सिडी मिलनी हैं, जिनमें से एक सब्सिडी उन्हें प्राप्त हो चुकी है, जबकि दूसरी सब्सिडी की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि सोलर ऊर्जा के उपयोग से बिजली की खपत में बचत हो रही है और इससे उनके परिवार पर बिजली के बिल का आर्थिक बोझ भी कम हुआ है। वेद प्रकाश ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाएं आम परिवारों के लिए लाभकारी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में भी राहत मिल रही है। लाभार्थी प्रकाश ने केंद्र एवं हरियाणा सरकार का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से आम नागरिकों के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन पलवल द्वारा उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में सरकारी योजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों की भी सराहना की। वेद प्रकाश ने अन्य ग्रामीण परिवारों से भी सरकार की सोलर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी लेने और उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाना आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। 000

- ई ने लो जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर नहीं इनेलो का झंडा जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस समारोह पर हर वर्ष की भांति अबकी बार भी नूंह में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है जिसके लिए इनेलो के शीर्ष नेताओं समेत जिला और ब्लॉक स्तर के कार्यकताओं ने पूरी ताकत झोक रखी है इसी रैली को लेकर पलवल में भी जहां पार्टी सुप्रीमो अभय चौटाला यहां निमंत्रण देने और लोगों से रैली में सम्मलित होने का आह्वान कर चुके है वहीं पलवल के प्रभारी और डबबाली विधायक आदित्य देवीलाल और सुनैना चौटाला जिले के पदाधिकारियों संग गांव गांव गली गली जाकर आए दिन जनता को रैली में शरीक होने का निमंत्रण दे रहे हैं साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी निर्देश दिए गए हैं कि सभी पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक अपने घर मकान दुकान पर पार्टी का झंडा लगाए, पार्टी की प्रचार संबंधी सामग्री ज्यादा से ज्यादा वितरित की जाए लेकिन बावजूद इसके पलवल में स्थिति बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है और पलवल जिला स्तर के सबसे बड़े ओहदे पर विराजमान पार्टी के जिला अध्यक्ष को पार्टी के इन निर्देशों की कोई परवाह नजर नहीं आ रही। क्यों कि पार्टी के निर्देशों के बाद पार्टी जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर अभी पार्टी का झंडा तक नजर नहीं आ जिससे लोगों में चर्चा है कि पार्टी के पलवल जिला अध्यक्ष को पार्टी के नियमों, निर्देशों से कोई लेना देना नहीं है। अब यह तो जिला अध्यक्ष ही बता सकते हैं कि उन्होंने अपने कार्यालय पर झंडा तक भी क्यों नहीं लगाया लेकिन जनता में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं जरूर हैं।1
- फरीदाबाद सेक्टर-10 में सड़क किनारे बेसुध मिली महिला बेसुध हालत में महिला के मिलने से मचा हड़कंप फरीदाबाद :- सेक्टर-10 में सड़क किनारे बेसुध मिली महिला शराब के नशे में होने की जताई जा रही आशंका महिला एनआईटी-5 इलाके की रहने वाली बताई जा रही बेसुध हालत में महिला के मिलने से मचा हड़कंप स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी मामले की सूचना1
- जब किसी भी काम को करो तो दिल से करो। औपचारिकता निभाने के लिए तो संसार पड़ा है। मास्टर श्यौराज1
- जीवनभर की कमाई लगाई, फिर भी नहीं मिला अपना घर, एरा दिवाइन कोर्ट के होमबायर्स आज भी खा रहे धक्के फरीदाबाद में एरा दिवाइन कोर्ट के होमबायर्स वर्षों से अपने घर की आस लगाए बैठे हैं। इन परिवारों ने वर्ष 2010 से 2012 के बीच अपने जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर सपनों का आशियाना खरीदा था, लेकिन सालों बीत जाने के बाद भी उन्हें उनका घर नहीं मिल सका। होमबायर्स का आरोप है कि बिल्डर की ओर से परियोजना पूरी नहीं की गई और उनका पैसा घर के इंतजार में फंस गया। कई परिवारों ने घर खरीदने के लिए अपनी बचत के साथ-साथ बैंक से लोन लिया, लेकिन आज भी उन्हें अपने घर के बजाय किराए के मकान और ईएमआई का बोझ उठाना पड़ रहा है। मामला वर्ष 2018 में NCLT तक पहुंचा। इसके बाद करीब आठ वर्षों से होमबायर्स कानूनी प्रक्रिया के बीच अपने घर का इंतजार कर रहे हैं। होमबायर्स के मुताबिक मई 2026 में NCLT की ओर से परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में आदेश दिए जाने के बावजूद करीब पांच महीने बीत चुके हैं, लेकिन जमीन पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। होमबायर्स का कहना है कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा निवेश आज भी अधूरा पड़ा है। किसी ने बच्चों के भविष्य के लिए घर खरीदा था तो किसी ने बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए, लेकिन वर्षों बाद भी उन्हें अपने ही घर के लिए अधिकारियों और संबंधित पक्षों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। होमबायर्स अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर उनकी मेहनत की कमाई से खरीदा गया घर उन्हें कब मिलेगा। उनका कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर निर्माण कार्य शुरू होने और घर मिलने की समयबद्ध गारंटी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर होमबायर्स आज बैठक कर रहे हैं। बैठक में आगे की रणनीति, कानूनी कदम और सरकार व प्रशासन के समक्ष अपनी मांग मजबूती से रखने पर चर्चा की जाएगी।1
- कदोना के बीएसएफ जवान यशवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन: मथुरा जनपद के कोसीकला के ग्राम कदोना के बीएसएफ जवान यशवंत सिंह का ड्यूटी के दौरान निधन:* पंजाब के आबूहर में दिल का दौरा पड़ने से गई जान, पैतृक गांव में दी अंतिम विदाई कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी प्रशासनिक अधिकारी एवं गांव के लोगों ने दी नम आंखों से विदाई1
- Jantar Mantar Per Protest ke Dauran Bihar ke Ladke huya Payar Aur Ladka Ladki ki Love Story Delhi Wali viral Jantar Mantar Per Protest ke Dauran Bihar ke Ladke huya Payar Aur Ladka Ladki ki Love Story Delhi Wali viral1
- विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से 'विकसित भारत' के सपनों में भर रहे परिकल्पना के रंग -मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर* *-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के सभी खंडों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित* *-लगभग 850 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सरकार के विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत* *-खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह* *पलवल, 19 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला पलवल के सभी खंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा मॉड्यूल-1 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोडऩा था। जिलाभर के विभिन्न खंडों में अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग 850 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कागज पर रंगों के माध्यम से देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रगति और विकसित भारत के अपने सपनों को जीवंत रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, स्वच्छता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और नए भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खंडों में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों, ग्रामीण सदस्यों तथा सामाजिक लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खंडों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों की सोच और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी की कल्पनाओं में एक ऐसा भारत है जो विकसित, सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर बीजेपी महासचिव जयराम प्रजापति, कृष्णा, लता भारद्वाज, सुमित राजपूत, गिर्राज पांचाल, अजय डागर, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल ओमप्रकाश, जिला नोडल अधिकारी सुखराम, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर टेकचंद मक्कड सहित अभिभावक, अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। 0002
- जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश फरीदाबाद ब्रेकिंग जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश नीरज शर्मा बोले—सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद नहीं हुई उचित कार्रवाई पेयजल सुविधा पहुंचाने वाली पाइपलाइन चोरी से लोगों में नाराजगी। पूर्व विधायक ने मामले में कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल1
- भगत सिंह कॉलोनी मार्केट में चोरों का धावा, 10-12 दुकानों के AC के कॉपर काटकर ले गए फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर-3 के पास भगत सिंह कॉलोनी मार्केट में चोरों ने एक साथ करीब 10 से 12 दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों की छत पर लगे AC के कंप्रेसर से कॉपर पाइप काटकर चोरी कर ले गए। वारदात रात करीब 12 बजे से सुबह 4 बजे के बीच होने की बात सामने आई है। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सलून, हार्डवेयर, मेडिकल स्टोर और मोबाइल की दुकान समेत कई दुकानों के AC को निशाना बनाया। दुकानों की छत पर लगे कंप्रेसर से कॉपर काटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दुकानदारों के मुताबिक, करीब चार दिन पहले भी इसी मार्केट की कुछ दुकानों में चोरी की वारदात हुई थी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से दुकानदारों में रोष है और उन्होंने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।2