विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से 'विकसित भारत' के सपनों में भर रहे परिकल्पना के रंग -मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर* *-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के सभी खंडों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित* *-लगभग 850 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सरकार के विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत* *-खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह* *पलवल, 19 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला पलवल के सभी खंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा मॉड्यूल-1 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोडऩा था। जिलाभर के विभिन्न खंडों में अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग 850 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कागज पर रंगों के माध्यम से देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रगति और विकसित भारत के अपने सपनों को जीवंत रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, स्वच्छता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और नए भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खंडों में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों, ग्रामीण सदस्यों तथा सामाजिक लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खंडों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों की सोच और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी की कल्पनाओं में एक ऐसा भारत है जो विकसित, सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर बीजेपी महासचिव जयराम प्रजापति, कृष्णा, लता भारद्वाज, सुमित राजपूत, गिर्राज पांचाल, अजय डागर, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल ओमप्रकाश, जिला नोडल अधिकारी सुखराम, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर टेकचंद मक्कड सहित अभिभावक, अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। 000
विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से 'विकसित भारत' के सपनों में भर रहे परिकल्पना के रंग -मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर* *-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के सभी खंडों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित* *-लगभग 850 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सरकार के विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत* *-खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह* *पलवल, 19 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला पलवल के सभी खंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा मॉड्यूल-1 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोडऩा था। जिलाभर के विभिन्न खंडों में अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग 850 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कागज पर रंगों के माध्यम से देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रगति और विकसित भारत के अपने सपनों को जीवंत रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, स्वच्छता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों
को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और नए भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खंडों में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों, ग्रामीण सदस्यों तथा सामाजिक लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खंडों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों की सोच और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी की कल्पनाओं में एक ऐसा भारत है जो विकसित, सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर बीजेपी महासचिव जयराम प्रजापति, कृष्णा, लता भारद्वाज, सुमित राजपूत, गिर्राज पांचाल, अजय डागर, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल ओमप्रकाश, जिला नोडल अधिकारी सुखराम, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर टेकचंद मक्कड सहित अभिभावक, अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। 000
- जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश फरीदाबाद ब्रेकिंग जनता के लिए लाई गई पेयजल पाइपलाइन चोरी का मामला पाइपलाइन चोरी को लेकर पूर्व विधायक पंडित नीरज शर्मा में दिखा आक्रोश नीरज शर्मा बोले—सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद नहीं हुई उचित कार्रवाई पेयजल सुविधा पहुंचाने वाली पाइपलाइन चोरी से लोगों में नाराजगी। पूर्व विधायक ने मामले में कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल1
- भिवाड़ी की नवनिर्वाचित निर्विरोध सभापति डॉक्टर गुंजन खटाना ने कहा अगले दो-तीन सालों में आप भिवाड़ी को दौड़ते हुए देखोगे। क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए कृपया चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- अगर पूर्णरूपेण आप सहयोग करना चाहते हैं तो लाईक करें, कमेंट करे, और शेयर करें। ताकि हमारा मनोबल बढ़ा रहे। धन्यवाद मास्टर श्यौराज1
- अगर पूर्णरूपेण आप सहयोग करना चाहते हैं तो लाईक करें, कमेंट करे, और शेयर करें। ताकि हमारा मनोबल बढ़ा रहे। धन्यवाद मास्टर श्यौराज अगर पूर्णरूपेण आप सहयोग करना चाहते हैं तो लाईक करें, कमेंट करे, और शेयर करें। ताकि हमारा मनोबल बढ़ा रहे। धन्यवाद मास्टर श्यौराज1
- मोदी देश को लूट रहा है और अपि पर टैक्स लगा दिया है हर चीज पर टैक्स लगा दिया मोदी देश को लूट कर भागेगा1
- हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में! एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़ हाइटेक सिटी में बीच सड़क पर कुश्ती, लोगों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, लोग कह रहे लड़कियां और लड़के नशा में! एक युवक बीच बचाव में लड़की को भी मार रहा थप्पड़1
- “विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण” विषय पर आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भारत मंडपम पहुँचे। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए वित्तपोषण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जा रहा है। #NayabSinghSaini #ViksitBharat #BharatMandapam #Haryana1
- 24.80 लाख की लागत से बन रही सीवर लाइन की गुणवत्ता पर उठे सवाल। 24.80 लाख की लागत से बन रही सीवर लाइन की गुणवत्ता पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों का आरोप—घटिया मटेरियल से कराया जा रहा निर्माण कार्य र्माण में पीली ईंटों के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों ने जताई नाराजगी। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और पार्षद ज्ञानेंद्र पर मिलीभगत के आरोप लगाए1
- मोदी को दे रही जनता गली और मोदी को कोई भी वोट नहीं दे रहा 2027 में1