Shuru
Apke Nagar Ki App…
अगर पूर्णरूपेण आप सहयोग करना चाहते हैं तो लाईक करें, कमेंट करे, और शेयर करें। ताकि हमारा मनोबल बढ़ा रहे। धन्यवाद मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
अगर पूर्णरूपेण आप सहयोग करना चाहते हैं तो लाईक करें, कमेंट करे, और शेयर करें। ताकि हमारा मनोबल बढ़ा रहे। धन्यवाद मास्टर श्यौराज
More news from हरियाणा and nearby areas
- विद्यार्थी पेंटिंग के माध्यम से 'विकसित भारत' के सपनों में भर रहे परिकल्पना के रंग -मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और देश के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर* *-सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला के सभी खंडों में चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी आयोजित* *-लगभग 850 विद्यार्थियों ने लिया भाग, सरकार के विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से किया प्रस्तुत* *-खंड शिक्षा अधिकारियों की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम, अभिभावकों व ग्रामीणों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह* *पलवल, 19 सितंबर।* सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को जिला पलवल के सभी खंडों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा मॉड्यूल-1 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना से जोडऩा था। जिलाभर के विभिन्न खंडों में अलग-अलग विद्यालयों से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। लगभग 850 विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कागज पर रंगों के माध्यम से देश में हो रहे विकास कार्यों, प्रगति और विकसित भारत के अपने सपनों को जीवंत रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, खेल, स्वच्छता, आधुनिक बुनियादी ढांचे, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भरता तथा देश के समग्र विकास जैसे विभिन्न विषयों को अपनी चित्रकला में स्थान दिया। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चित्रों में देश के उज्ज्वल भविष्य और नए भारत की परिकल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस अवसर पर विभिन्न खंडों में विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों, ग्रामीण सदस्यों तथा सामाजिक लोगों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सभी खंडों में कार्यक्रम की अध्यक्षता संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कला बच्चों की सोच और कल्पनाशक्ति को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत चित्रों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी की कल्पनाओं में एक ऐसा भारत है जो विकसित, सशक्त, स्वच्छ, आत्मनिर्भर और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर बीजेपी महासचिव जयराम प्रजापति, कृष्णा, लता भारद्वाज, सुमित राजपूत, गिर्राज पांचाल, अजय डागर, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल ओमप्रकाश, जिला नोडल अधिकारी सुखराम, खंड शिक्षा अधिकारी हथीन ओमपाल तेवतिया, खंड शिक्षा अधिकारी होडल जगत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर टेकचंद मक्कड सहित अभिभावक, अध्यापक व बच्चे मौजूद रहे। 0002
- 24.80 लाख की लागत से बन रही सीवर लाइन की गुणवत्ता पर उठे सवाल। 24.80 लाख की लागत से बन रही सीवर लाइन की गुणवत्ता पर उठे सवाल। स्थानीय लोगों का आरोप—घटिया मटेरियल से कराया जा रहा निर्माण कार्य र्माण में पीली ईंटों के इस्तेमाल को लेकर भी लोगों ने जताई नाराजगी। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और पार्षद ज्ञानेंद्र पर मिलीभगत के आरोप लगाए1
- #hathin नगर पालिका में दिखने लगा है विकास, चेयरमैन सुमित राजपूत हथीन बने भाईचारे की मिसाल।1
- Neta Ji viral Video Panchyat ki sachiv se baat ki neta ji ne batmizi se huye viral1
- वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले 45 हजार की रिश्वत मांगने वाला क्लर्क गिरफ्तार फरीदाबाद ब्रेकिंग :- वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले 45 हजार की रिश्वत मांगने वाला क्लर्क गिरफ्तार। एसवी एंड एसीबी की टीम ने रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी कार्यालय में की कार्रवाई। आरोपी क्लर्क राहुल त्यागी को 20 हजार रुपए लेते रंगे हाथ दबोचा। वर्ष 2018 से अब तक के वित्तीय रिकॉर्ड देने के एवज में मांगी थी रिश्वत। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर की कार्रवाई। आरोपी से पूछताछ कर अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच। मामले में एसीबी की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी।1
- ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और CHC में बाहरी दवाएं लिखे जाने के आरोपों पर जताई नाराजगी; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत 18 सितंबर 2026 को ऊंचागांव ब्लॉक में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस शिकायतों में कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने, गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने के मुद्दे को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच में कई बार वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा ऊंचागांव CHC में चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों पर दबाव डालकर बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मामले की जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की। भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में आईजीआरएस शिकायतों की जांच में अनियमितता, गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा CHC में मरीजों को दबाव में लेकर बाहरी दवाएं लिखे जाने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऊंचागांव CHC प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को आंदोलन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। भाकियू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टरों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई पंचायत पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ठाकुर शैलेंद्र सिंह आर्य तथा जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान मौजूद रहे। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने किया। इस दौरान ऊंचागांव ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, सियाना तहसील उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, तहसील मंत्री अंशु वर्मा, धर्मवीर राघव, धर्मपाल सिंह, भगवान मुकदम, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सोनू सिंह, कपिल सिंह, मनु सिंह, लाल सिंह राणा, बालकिशन, हीरा शर्मा, संजू शर्मा, नरेश शर्मा, कौशिक जी, फूल सिंह सैनी, सोमपाल सिंह फौजी, मांगे प्रजापति, राकेश कुमार, पाल, धीरज सिंह, लाखन तोमर, सुरजीत सिंह, रिंकू सिंह, लखन, विनोद, मास्टर प्रभु, गिरीश कुमार सैनी, सुनील सैनी, राजीव कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, जीतू शर्मा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, फतेहचंद, टीकाराम, जयंती प्रसाद शर्मा, प्रेम सिंह, राजू शर्मा, शिवकुमार, चंद्रपाल, मिहिर, हरीराज सिंह, सुधीर, वेद प्रकाश, सुकेश, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, फतेह सिंह, लाल सिंह, अतुल कुमार, मूलचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।4
- बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। मामले का विवरण संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था। कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके। पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट "जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।" पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। बिजनौर। जनपद में लोगों को झूठे मामलों में फंसाने और ब्लैकमेल कर मोटी रकम ऐंठने वाले एक संगठित हनीट्रैप गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़े पैमाने पर कानूनी शिकंजा कस दिया है। जिले के विभिन्न थानों में गिरोह के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। मामले का विवरण संगठित कार्यप्रणाली: यह गिरोह संभ्रांत और आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाकर पहले आपत्तिजनक स्थितियां बनाता था, फिर रेप या छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर लाखों रुपये की वसूली करता था। कई थानों में मुकदमे: पीड़ितों की शिकायतों और पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर जनपद के अलग-अलग थानों में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ संगठित अपराध, ब्लैकमेलिंग और फिरौती से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। साक्ष्य संकलन: पुलिस डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और बैंक खातों के लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है ताकि वसूली गई रकम का ट्रेल स्पष्ट हो सके। पुलिस अधीक्षक के. के. विश्नोई की आधिकारिक बाइट "जनपद बिजनौर में हनीट्रैप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने और उनसे अवैध वसूली करने वाले एक सक्रिय संगठित गिरोह का संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में पीड़ितों की तहरीर और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जनपद के विभिन्न थानों में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराए गए हैं। गिरोह के नेटवर्क में शामिल प्रत्येक सदस्य को चिन्हित किया जा रहा है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील है कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह के दबाव या ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ है, तो वह निडर होकर पुलिस से संपर्क करे, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।" पुलिस की टीमें गिरोह में शामिल अन्य मददगारों और फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।1
- 'प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना' से स्वरोजगार को मिला संबल - गांव औरंगाबाद के दिपेश चौहान ने पीएमएफएमई योजना से स्थापित किया तेल प्लांट सरकार ने दी 35 प्रतिशत की सब्सिडी, बैंक खाते में सीधे पहुंची राशि हथीन/माथुर : हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गांव औरंगाबाद जिला पलवल निवासी दिपेश चौहान ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) का लाभ उठाकर एफएनजी हर्बल फार्म के नाम से फर्म स्थापित की और इसके तहत तेल का प्लांट लगाया। दिपेश चौहान ने बताया कि पुराने तेल प्लांटों में लोहे के स्पिनर का इस्तेमाल किया जाता है, जबकि उनके द्वारा स्थापित प्लांट में लकड़ी से पिलाई की पारंपरिक प्रक्रिया अपनाई गई है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया से तेल के प्राकृतिक एवं औषधीय गुणों को बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि मैंंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत बैंक से ऋण लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया। योजना के अंतर्गत सरकार की ओर से उन्हें 35 प्रतिशत की सब्सिडी का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े और सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंची। दिपेश चौहान ने कहा कि सरकारी योजना ने उन्हें अपना व्यवसाय स्थापित करने और आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने योजना के माध्यम से मिले सहयोग के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया। डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन युवाओं और छोटे उद्यमियों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा आत्मनिर्भर बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। 0001
- एक छोटी सी कहानी, लेकिन इंसानियत का बड़ा संदेश। ❤️ एक तरफ जरूरत, दूसरी तरफ जेब में सिर्फ ₹500… और फिर सामने आया ऐसा फैसला जिसने पूरी कहानी बदल दी। यह animated short story हमें याद दिलाती है कि मुश्किल वक्त में किसी की मदद करना ही सबसे बड़ी इंसानियत है। अगर कहानी ने आपका दिल छुआ हो तो Like ❤️ | Share1