रविवार को होली मेला ग्राउंड फुल ऑन, वाहन पार्किंग से लेकर हर सेक्टर में भारी भीड़ सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड रविवार को फुल ऑन रहा है वाहन पार्किंग से लेकर मेला ग्राउंड के हर सेक्टर में भारी भीड़ देखने को मिली है व्यापारी वर्ग के चेहरे पर अब तक जो उदासी छाई थी शनिवार और रविवार को मेला ग्राउंड में उमड़ी बम्पर भीड़ ने उस उदासी को गायब कर दिया है यहां हम आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां थी जिसके चलते दोनों दिन मेला ग्राउंड में बंपर भीड़ देखने को मिली आने वाले दिनों में यह भीड़ और अधिक होगी क्योंकि अधिकतर स्कूलों में अब परीक्षाएं अंतिम दौर में है और जैसे ही यह परीक्षाएं समाप्त होगी वैसे ही यह मेला ग्राउंड और जबरदस्त तरीके से फुल ऑन होगा हालांकि मेला ग्राउंड में महंगाई को लेकर बहुत सी बातें सामने आई है लेकिन बंपर भीड़ के चलते मेला ग्राउंड से अब महंगाई भी गायब हो गई है बाद वाहन पार्किंग स्थल की करें तो रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक 500 से ज्यादा गाड़ीया यहां खड़ी हो गई थी
रविवार को होली मेला ग्राउंड फुल ऑन, वाहन पार्किंग से लेकर हर सेक्टर में भारी भीड़ सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड रविवार को फुल ऑन रहा है वाहन पार्किंग से लेकर मेला ग्राउंड के हर सेक्टर में भारी भीड़ देखने को मिली है व्यापारी वर्ग के चेहरे पर अब तक जो उदासी छाई थी शनिवार और रविवार को मेला ग्राउंड में उमड़ी बम्पर भीड़ ने उस उदासी को गायब कर दिया है यहां हम आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां थी जिसके चलते दोनों दिन मेला ग्राउंड में बंपर भीड़
देखने को मिली आने वाले दिनों में यह भीड़ और अधिक होगी क्योंकि अधिकतर स्कूलों में अब परीक्षाएं अंतिम दौर में है और जैसे ही यह परीक्षाएं समाप्त होगी वैसे ही यह मेला ग्राउंड और जबरदस्त तरीके से फुल ऑन होगा हालांकि मेला ग्राउंड में महंगाई को लेकर बहुत सी बातें सामने आई है लेकिन बंपर भीड़ के चलते मेला ग्राउंड से अब महंगाई भी गायब हो गई है बाद वाहन पार्किंग स्थल की करें तो रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक 500 से ज्यादा गाड़ीया यहां खड़ी हो गई थी
- कुटलैहड़ में भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो का सीएम सुक्खू पर पलटवार, बोले, सुक्खू एक्सिडेंटल मुख्यमंत्री, हिमाचल को कांग्रेस मुक्त करने का कर रहे काम, तीन वर्षों में कुटलैहड़ की जनता को कौन सी योजना की स्वीकृत, कितने किए बिकास कार्य,इसकी रिपोर्ट जनता को दें बड़े मियां और छोटे मियां,दविंदर कुमार भुट्टो बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुटलैहड़ के मौजूदा विधायक पर तीखा पलटवार किया। बंगाणा मे मीडिया से बात करते हुए दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक एक्सिडेंटल मुख्यमंत्री हैं और कुटलैहड़ के विधायक एक्सिडेंटल एमएलए बनकर सत्ता में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनावों में आठ हजार मतों से जीत दिलाई थी, जबकि कांग्रेस के नेताओं ने उस समय भी उनका विरोध किया था। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि राजनीति में पद और कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण सिद्धांत और धर्म होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू सनातन धर्म के लिए लड़ना पड़े तो वे सौ बार अपनी कुर्सी कुर्बान करने के लिए तैयार हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर सनातन धर्म के विरोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की राजनीति में धर्म और संस्कृति का मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि यदि हिंदू समाज जय श्री राम का उद्घोष भी नहीं कर सकता तो फिर हिंदू होने का क्या अर्थ रह जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां सनातन विरोधी हैं और यही कारण है कि जनता का भरोसा कांग्रेस से लगातार कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और इसी विचारधारा के कारण जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ कृष्ण पार शर्मा सूरम सिंह आदि मौजूद रहे। दविंदर कुमार भुट्टो मुख्यमंत्री के कुटलैहड़ दौरे पर उठाए सवाल, भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुटलैहड़ दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यहां आए जरूर, लेकिन क्षेत्र के लिए क्या देकर गए, यह बात आज जनता के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कुटलैहड़ क्षेत्र के विकास के लिए कोई ठोस योजना नहीं दी। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में न तो क्षेत्र की सड़कों की हालत सुधरी और न ही विकास कार्यों में तेजी आई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू हेलीकॉप्टर से दौरे कर रहे हैं, उन्हें कुटलैहड़ की जमीनी हकीकत और यहां की खराब सड़कों का दर्द पता नहीं चल सकता। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री सच में विकास चाहते हैं तो उन्हें जमीनी स्तर पर आकर जनता की समस्याओं को समझना चाहिए। अपने तीन वर्ष के कार्यकाल की योजनाओं का उल्लेख करें बड़े मियां और छोटे मियां, पूर्व विधायक एक भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने अपने विधायक कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्हें कुल 31 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न योजनाओं के लिए मिली थी और उन्होंने उस धनराशि को क्षेत्र के विकास में लगाया। उन्होंने बताया कि तर्कवाल क्षेत्र के लिए 15 करोड़ रुपये की पेयजल योजना उनकी विधायक निधि से स्वीकृत करवाई गई थी। इसके अलावा जोगी पंगा झंबर सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये और बंगाणा कॉलेज से चपलाह सड़क तथा पुल निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिला है और यह कार्य उनके विकास के प्रति समर्पण को दर्शाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वर्तमान सरकार और विधायक ने तीन वर्षों में क्षेत्र के लिए कौन-से बड़े विकास कार्य किए हैं। अगर तीन वर्षों में कोई योजना कुटलैहड़ को दी है। तो उनका उल्लेख करें। भ्रष्टाचार का अड्डा बने बंगाणा के कार्यालय,उनकी जांच करवाएं मुख्यमंत्री सुक्खू, भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने लोक निर्माण विभाग के बंगाणा मंडल पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है और यहां साढ़े चार करोड़ रुपये के फर्जी टेंडर लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं और क्षेत्र में “बंटी-बबली की जोड़ी” के नाम से मशहूर कुछ नेता प्रशासन को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। दविंदर भुट्टो ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री में हिम्मत है तो उन ठेकेदारों की शिकायतों की जांच करवाएं जो रिश्वतखोरी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मामलों के सभी सबूत इकट्ठा कर रही है और समय आने पर इन्हें जनता और सरकार के सामने रखा जाएगा। उपचुनाव और कांग्रेस की गारंटियों पर दविंदर कुमार भुट्टो ने उठाए सवाल, भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने 2024 के उपचुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई गारंटियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र की महिलाओं से 1500 रुपये प्रति माह देने का वादा किया गया था और इसके लिए लगभग 22 हजार फॉर्म भी भरे गए थे। उन्होंने पूछा कि आखिर महिलाओं को अभी तक यह राशि क्यों नहीं मिल रही है और सरकार अपनी गारंटियों को कब पूरा करेगी। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि कांग्रेस सरकार की दस गारंटियां केवल चुनावी वादे बनकर रह गई हैं और जनता अब इनका हिसाब मांगने लगी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को जवाब देगी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुक्त बनेगा। भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा का कमल 15 हजार मतों की बढ़त के साथ खिलेगा और जनता “एक्सिडेंटल विधायक” का ऐसा राजनीतिक अंत करेगी कि उन्हें पैदल चलना भी मुश्किल हो जाएगा। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो के इस तीखे बयान से कुटलैहड़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। जहां एक ओर उन्होंने मुख्यमंत्री और मौजूदा विधायक पर गंभीर आरोप लगाए, वहीं दूसरी ओर अपने कार्यकाल के विकास कार्यों का हवाला देकर भाजपा की मजबूत स्थिति का दावा भी किया। अब देखना यह होगा कि इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है और कुटलैहड़ की सियासत आने वाले समय में किस दिशा में आगे बढ़ती है।2
- जोगिंदर नगर में RDG के मुद्दे पर बोले राकेश सिंघा, हिमाचल का गला घोट रही केंद्र सरकार। माकपा नेता राकेश सिंघा जन आक्रोश जत्थे की अगुआई करते हुए जोगिंदर नगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की आरडीजी के हक को छीनने पर केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, मनरेगा में बदलाव कर जीराम जी जैसी नीतियों को लाकर मजदूर वर्ग पर प्रहार करने, स्मार्ट मीटर और बिजली संशोधन विधेयक को लेकर आवाज बुलंद की। माकपा नेताओं ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को कार्पोरेट के हकों में बताया1
- भराड़ी एक्स-स्टूडेंट्स सोशल वेलफेयर समिति भराड़ी की मासिक बैठक समिति के प्रधान आजाद चंद वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मई माह में आयोजित होने वाले समिति के वार्षिक अधिवेशन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान समिति में दो नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। इनमें सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग मदन धीमान, निवासी गांव बरोटा तथा सेवानिवृत्त सहायक अभियंता रेलवे विभाग रतनलाल , निवासी गांव कामलू सलाहों शामिल हैं। समिति द्वारा जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। पिछले महीने समिति ने चार जरूरतमंदों को कुल 22 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी, जबकि इस बार दो लोगों को कुल 17 हजार रुपये की सहायता दी गई। बैठक में उपस्थित विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विचार भी रखे और समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की। अंत में समिति के प्रधान आजाद चंद वर्मा ने सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुए अधिक से अधिक लोगों को समिति से जुड़ने की अपील की।1
- A new space, a new vision! Another beautiful interior design journey begins with Decoory Interiors. From concept to creation, we’re ready to transform this space into something truly extraordinary. Stay tuned for the magic! For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू के आगमन से सेऊबाग जवाड़ी मेले का हुआ आगाज माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू के आगमन के साथ सेऊबाग जवाड़ी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर माता दशमी वारदा और देवता ब्रिंडू अपने देवालय से सैकड़ों हारियानों के साथ भव्य शोभायात्रा के रूप में सेऊबाग रामचंद्र मंदिर पहुंचे, जहां माता और देवता का ठाकुर महाराज के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भव्य मिलन हुआ। मेले के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।1
- अभी अभी हरियाणा के विधायक कंडाघाट से हुए करोस के लिए बना हुए #shimlapolitics #informnews #promotion #himachalpradesh #himachalpolice #PoliceNews #HaryanaPolitics1
- सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है यहां मोबाइल की रोशनी में यहां काम करने आए लोग खाना बनाते हुए नजर आए हैं बातचीत के दौरान जब इन लोगों से पूछा गया कि आप आज के जमाने में भी मोबाइल की रोशनी से खाना बना रहे हैं लाइट क्यों नहीं है तो उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में महंगे दामों पर लाइट मिल रही है प्रतिदिन के हिसाब से एक बल्व जलाने के ₹100 से डेढ़ सौ रुपए लिए जा रहे हैं ऐसे में हम लोगों के लिए प्रतिदिन इतना शुल्क देना मुश्किल है पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन अबकी बार मेला ग्राउंड में महंगाई का खूब तड़का लगा रहा है1
- स्मार्ट मीटर ‘बहुत स्मार्ट’ है… इसे पता है जनता का खून कैसे चूसना है: डॉ. विक्रम सिंह। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ सीपीआईएम का जन आक्रोश जत्था जोगिंदर नगर पहुंचा। जोगिंदर नगर के मच्छयाल में सीपीआईएम नेता कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में हजारों लोग जत्थे का स्वागत करने के लिए एकत्रित हुए थे। सैंकड़ों की तादाद में महिलाएं जत्थे का स्वागत करने के लिए मच्छयाल पहुंची थी। इस दौरान सीपीआईएम के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, सीपीआईएम नेता संजय चौहान और डॉ विक्रम सिंह की अगवाई में बिजली के स्मार्ट मीटर, मनरेगा को खत्म करने जैसी नीतियों का विरोध किया गया। सीपीआईएम के इस जत्थे और जनसभा का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा। कलाकारों ने नुक्कड नाट्य मंचन के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने जनसभा को संबोधित करते हुए स्मार्ट मीटर को राक्षस की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि जोगिन्दर नगर की जनता बधाई की पात्र हैं जिन्होंने अपने घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए। उन्होंने कहा जोगिंदर नगर की जनता खासकर हमारी माताएं बहनें लगातार कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि सीपीआईएम का यह जन आक्रोश जत्था 24 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जाकर पहुंचेगा। वहीं, यहां पर 24 मार्च को जनता को एक अलग ही माहौल केंद्र सरकार के विरुद्ध नजर आएगा। इस दौरान माकपा नेता राकेश सिंघा और डॉ विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य की आरडीजी के हक को छीनने पर केंद्र सरकार को जमकर लताड़ लगाई। वहीं, मनरेगा में बदलाव कर जीराम जी जैसी नीतियों को लाकर मजदूर वर्ग पर प्रहार करने, स्मार्ट मीटर और बिजली संशोधन विधेयक को लेकर आवाज बुलंद की। माकपा नेताओं ने केंद्र सरकार को मजदूर विरोधी करार देते हुए केंद्र सरकार की नीतियों को कार्पोरेट के हकों में बताया।1
- #kullumanali : पूल वा कशामटी विरशू मेला हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विरशू मेला धूमधाम से मना है गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया एडवोकेट। ताराचंद कौशिक ने #InternationalWomensDay2026 #foryoupagereels #WinterCarnival2026 #allfollowerseveryone #himchaliculture #manalidiaries #kulluviculture #SocialMediaMarketing1