logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुजानपुर होली मेले में दुकानदार बना रहे मोबाइल की रोशनी से खाना, इस बार मेला ग्राउंड में महंगाई का खूब लगा तड़का. सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है यहां मोबाइल की रोशनी में यहां काम करने आए लोग खाना बनाते हुए नजर आए हैं बातचीत के दौरान जब इन लोगों से पूछा गया कि आप आज के जमाने में भी मोबाइल की रोशनी से खाना बना रहे हैं लाइट क्यों नहीं है तो उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में महंगे दामों पर लाइट मिल रही है प्रतिदिन के हिसाब से एक बल्व जलाने के ₹100 से डेढ़ सौ रुपए लिए जा रहे हैं ऐसे में हम लोगों के लिए प्रतिदिन इतना शुल्क देना मुश्किल है पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन अबकी बार मेला ग्राउंड में महंगाई का खूब तड़का लगा रहा है

8 hrs ago
user_Ranjna Kumari
Ranjna Kumari
टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
8 hrs ago

सुजानपुर होली मेले में दुकानदार बना रहे मोबाइल की रोशनी से खाना, इस बार मेला ग्राउंड में महंगाई का खूब लगा तड़का. सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड से एक ऐसा वीडियो सामने आया है यहां मोबाइल की रोशनी में यहां काम करने आए लोग खाना बनाते हुए नजर आए हैं बातचीत के दौरान जब इन लोगों से पूछा गया कि आप आज के जमाने में भी मोबाइल की रोशनी से खाना बना रहे हैं लाइट क्यों नहीं है तो उन्होंने बताया कि मेला ग्राउंड में महंगे दामों पर लाइट मिल रही है प्रतिदिन के हिसाब से एक बल्व जलाने के ₹100 से डेढ़ सौ रुपए लिए जा रहे हैं ऐसे में हम लोगों के लिए प्रतिदिन इतना शुल्क देना मुश्किल है पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन अबकी बार मेला ग्राउंड में महंगाई का खूब तड़का लगा रहा है

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग नजदीक ग्राम पंचायत चबूतरा में रोड पर बनी वर्षा शालिका को नए सिरे से बनाकर जनता को समर्पित कर दिया हैं यह बात विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने कही है बताते चले कि विधायक सुजानपुर रविवार को सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग नजदीक ग्राम पंचायत चबूतरा मेंन रोड पर बनी वर्षा शालिक के उद्घाटन को लेकर यहां आए थे विधायक ने यहां विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ तमाम रस्मों को पूरा किया और उसके बाद यह वर्षा शालिक जनता को समर्पित कर दी विधायक ने कहा कि कई वर्षों पहले इस वर्ष सालिका को यहां बनाया गया था लेकिन आज तक इसकी किसी ने सूध नहीं ली मैं अक्सर जब हमीरपुर सुजानपुर रोड पर निकलता था तो यह वर्षा शालिका दिखाई पड़ती थी इस दौरान मैंने यह प्रण लिया था कि अगर भविष्य में विधायक बनूगा तो इस नए सिरे से बनाया जाएगा इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस वर्षा शालिक को नए सिरे से बनाया गया है यह वर्षा शालिका लोगों के लिए बेहद जरूरी है अक्सर यहां पर लोग रुकते हैं ऐसे में यह स्थान बैठने योग्य हो लोग यहां पर बैठे इस स्थान का आनंद ले इस बात को ध्यान में रखकर तमाम कार्य किया गया है यहां पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया
    2
    सुजानपुर
सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग नजदीक ग्राम पंचायत चबूतरा में रोड पर बनी वर्षा शालिका को नए सिरे से बनाकर जनता को समर्पित कर दिया हैं यह बात विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत ने कही है बताते चले कि विधायक सुजानपुर रविवार को सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग नजदीक ग्राम पंचायत चबूतरा मेंन रोड पर बनी वर्षा शालिक के उद्घाटन को लेकर यहां आए थे विधायक ने यहां विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ तमाम रस्मों को पूरा किया और उसके बाद यह वर्षा शालिक जनता को समर्पित कर दी विधायक ने कहा कि कई वर्षों पहले इस वर्ष सालिका को यहां बनाया गया था लेकिन आज तक इसकी किसी ने सूध नहीं ली मैं अक्सर जब हमीरपुर सुजानपुर रोड पर निकलता था तो यह वर्षा शालिका दिखाई पड़ती थी इस दौरान मैंने यह प्रण लिया था कि अगर भविष्य में विधायक बनूगा तो इस नए सिरे से बनाया जाएगा इसी बात को ध्यान में रखते हुए  इस वर्षा शालिक को नए सिरे से बनाया गया है यह वर्षा शालिका लोगों के लिए बेहद जरूरी है अक्सर यहां पर लोग रुकते हैं ऐसे में यह स्थान बैठने योग्य हो लोग यहां पर बैठे इस स्थान का आनंद ले इस बात को ध्यान में रखकर तमाम कार्य किया गया है यहां पहुंचे विधायक का स्थानीय लोगों पंचायत प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर भाजपा नेत्री उषा बिरला ने कहा कि वर्तमान समय में मध्य-पूर्व में बन रहे हालात को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें वहां की स्थिति पर टिकी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण कई देशों में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व का हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) दुनिया के लिए ऊर्जा आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होकर गुजरती है। हालिया सैन्य गतिविधियों के कारण इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और कई देशों में चिंता बढ़ गई है। उषा बिरला ने कहा कि इन परिस्थितियों के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में भारत के दो जहाज पेट्रोल और गैस लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर रवाना हुए हैं और जल्द ही देश में पहुंचने वाले हैं। भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का एक बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से आयात करता है, ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि इस समय सोशल मीडिया और बाजार में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिसके कारण कुछ लोग घबराकर पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी करने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराहट और जमाखोरी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इससे कृत्रिम कमी पैदा होती है और आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उषा बिरला ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय नौसेना लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और देश की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कूटनीतिक तथा रणनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि भारत के पास पर्याप्त रणनीतिक भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत मौजूद हैं, इसलिए आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि आज एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें संयम और समझदारी दिखाने की जरूरत है। अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सही और प्रमाणिक जानकारी पर भरोसा करें तथा अनावश्यक जमाखोरी से बचें। भारत ने हमेशा कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य और एकजुटता के साथ किया है और आगे भी हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगा। उषा बिरला ने अंत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें मिलकर यह संदेश फैलाना चाहिए— “घबराहट नहीं, जागरूकता जरूरी है। जमाखोरी नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है। और सबसे महत्वपूर्ण—भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है और देश हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।”
    1
    हमीरपुर 
भाजपा नेत्री उषा बिरला ने कहा कि वर्तमान समय में मध्य-पूर्व में बन रहे हालात को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें वहां की स्थिति पर टिकी हुई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था पर दिखाई दे रहा है। विशेष रूप से ऊर्जा क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण कई देशों में तेल और गैस की आपूर्ति को लेकर चिंता का माहौल बन गया है।
उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व का हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) दुनिया के लिए ऊर्जा आपूर्ति का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग माना जाता है। दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होकर गुजरती है। हालिया सैन्य गतिविधियों के कारण इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है और कई देशों में चिंता बढ़ गई है।
उषा बिरला ने कहा कि इन परिस्थितियों के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में भारत के दो जहाज पेट्रोल और गैस लेकर सुरक्षित रूप से भारत की ओर रवाना हुए हैं और जल्द ही देश में पहुंचने वाले हैं। भारत अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का एक बड़ा हिस्सा मध्य-पूर्व से आयात करता है, ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए सकारात्मक संकेत है।
उन्होंने कहा कि इस समय सोशल मीडिया और बाजार में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं, जिसके कारण कुछ लोग घबराकर पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी करने लगे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घबराहट और जमाखोरी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। इससे कृत्रिम कमी पैदा होती है और आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उषा बिरला ने कहा कि भारत सरकार और भारतीय नौसेना लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और देश की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए कूटनीतिक तथा रणनीतिक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि भारत के पास पर्याप्त रणनीतिक भंडार और वैकल्पिक आपूर्ति स्रोत मौजूद हैं, इसलिए आम जनता को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें संयम और समझदारी दिखाने की जरूरत है। अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय सही और प्रमाणिक जानकारी पर भरोसा करें तथा अनावश्यक जमाखोरी से बचें। भारत ने हमेशा कठिन परिस्थितियों का सामना धैर्य और एकजुटता के साथ किया है और आगे भी हर चुनौती का मजबूती से सामना करेगा।
उषा बिरला ने अंत में लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें मिलकर यह संदेश फैलाना चाहिए—
“घबराहट नहीं, जागरूकता जरूरी है।
जमाखोरी नहीं, जिम्मेदारी जरूरी है।
और सबसे महत्वपूर्ण—भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है और देश हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।”
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उपमंडल बंगाणा के तहत श्रीराधाकृष्ण मंदिर बडोआ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा से पहले श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर से बडोआ से कलश यात्रा निकाली गई यह यात्रा मंदिर परिसर से बडोआ तथा भलखूं गांव होते हुए शिव मंदिर उसके बाद बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ उसके बाद शनिदेव महाराज मंदिर उसके बाद श्री वीर हनुमान मंदिर तलमेहड़ा होते हुए वापिस श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची।
    1
    उपमंडल बंगाणा के तहत श्रीराधाकृष्ण मंदिर बडोआ में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कथा से पहले श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर से बडोआ से कलश यात्रा निकाली गई यह यात्रा मंदिर परिसर से बडोआ तथा भलखूं गांव होते हुए शिव मंदिर उसके बाद बाबा गरीव नाथ मंदिर बडोआ उसके बाद शनिदेव महाराज मंदिर उसके बाद श्री वीर हनुमान मंदिर तलमेहड़ा होते हुए वापिस श्री राधाकृष्ण मंदिर पहुंची।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Jay Balaji Maharaj, 🌹🌹🙏
    1
    Jay Balaji Maharaj, 🌹🌹🙏
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जैसी ड्यूटी पुलिस के ये भाई कर रहे हैं, वैसी ही ड्यूटी पत्रकार विकास शर्मा जी भी कर रहे हैं, ऐसे में एक पत्रकार को काम करने से रोकना कतई सही नहीं है, खासकर इस तरह पुश करना दुर्भाग्यपूर्ण है। ये वीडियो छराबड़ा का है। इसमें हरियाणा कांग्रेस के विधायक आज दोपहर के वक्त वाइल्ड फ्लावर होटल जा रहे हैं और पत्रकार साथी वाइल्ड फ्लआवर होटल को जोड़ने वाली सड़क से लगभग 25 फीट दूर अपना काम कर रहे हैं। पत्रकार काम करें तो पुलिस और सरकार का खौफ! न काम करें तो नौकरी संकट में! ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो जाएगा? SP शिमला से अनुरोध है कि इस तरह के एक्ट पर संज्ञान ले... #spshimla #DGPHimachal #CMOHimachal #SukhvinderSinghSukhu
    1
    जैसी ड्यूटी पुलिस के ये भाई कर रहे हैं, वैसी ही ड्यूटी पत्रकार विकास शर्मा जी भी कर रहे हैं, ऐसे में एक पत्रकार को काम करने से रोकना कतई सही नहीं है, खासकर इस तरह पुश करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये वीडियो छराबड़ा का है। इसमें हरियाणा कांग्रेस के विधायक आज दोपहर के वक्त वाइल्ड फ्लावर होटल जा रहे हैं और पत्रकार साथी वाइल्ड फ्लआवर होटल को जोड़ने वाली सड़क से लगभग 25 फीट दूर अपना काम कर रहे हैं।
पत्रकार काम करें तो पुलिस और सरकार का खौफ! न काम करें तो नौकरी संकट में! ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो जाएगा?
SP शिमला से अनुरोध है कि इस तरह के एक्ट पर संज्ञान ले...
#spshimla #DGPHimachal #CMOHimachal #SukhvinderSinghSukhu
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    Local News Reporter जोगिंदरनगर, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • चिट्टा मुक्त समाज के लिए अभिभावकों की सजगता जरूरी : महेंद्र धर्माणी संस्कार सोसाइटी ने शीतला माता मंदिर दायरा में आयोजित किया ‘घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा’ जागरूकता कार्यक्रम संस्कार सोसाइटी द्वारा “घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा” अभियान के तहत आज शीतला माता मंदिर दायरा देहरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की छः ग्राम पंचायतों कोट, हटवाड़, हम्बोट, पंतेहड़ा , बम्म, मैहरी कथला के स्थानीय निवासियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 'चिट्टा' जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में अभिभावकों की भूमिका को निर्णायक बताया। उन्होंने कहा, "बच्चों को नशे की गर्त से बचाने की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी माता-पिता की है। अभिभावकों को न केवल अपने बच्चों की दिनचर्या और मित्रों पर नजर रखनी चाहिए, बल्कि उनके साथ नियमित संवाद भी स्थापित करना चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि संवाद की कमी और छोटी सी लापरवाही बच्चों को गलत रास्ते पर धकेल सकती है। महेंद्र धर्माणी ने सरकारी तंत्र और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को चिट्टा माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इस जागरूकता शिविर में अमर नाथ , रत्न लाल, सुभाष गौतम, हरीश शर्मा, कैप्टन विद्या सागर, सूबेदार राकेश कुमार, विजय शर्मा , ज्ञान चंद , हेमराज शर्मा , अमीचंद, रंजीत सिंह, बेसरी लाल , महिला मंडल प्रधान कविता देवी , हेत राम, मुंशी राम, रवि नड्डा , प्रो नरेश ठाकुर, अश्वनीब, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।
    3
    चिट्टा मुक्त समाज के लिए अभिभावकों की सजगता जरूरी : महेंद्र धर्माणी
संस्कार सोसाइटी ने शीतला माता मंदिर दायरा में आयोजित किया ‘घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा’ जागरूकता कार्यक्रम
संस्कार सोसाइटी द्वारा “घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा” अभियान के तहत आज शीतला माता मंदिर दायरा देहरा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की छः ग्राम पंचायतों कोट, हटवाड़, हम्बोट, पंतेहड़ा , बम्म, मैहरी कथला के स्थानीय निवासियों और विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 'चिट्टा' जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण की शपथ दिलाई गई।
संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने बतौर मुख्य वक्ता अपने संबोधन में अभिभावकों की भूमिका को निर्णायक बताया। उन्होंने कहा, "बच्चों को नशे की गर्त से बचाने की पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी माता-पिता की है। अभिभावकों को न केवल अपने बच्चों की दिनचर्या और मित्रों पर नजर रखनी चाहिए, बल्कि उनके साथ नियमित संवाद भी स्थापित करना चाहिए।" उन्होंने चेतावनी दी कि संवाद की कमी और छोटी सी लापरवाही बच्चों को गलत रास्ते पर धकेल सकती है।
महेंद्र धर्माणी ने सरकारी तंत्र और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर देते हुए कहा कि सरकार को चिट्टा माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। 
इस जागरूकता शिविर में अमर नाथ , रत्न लाल, सुभाष गौतम, हरीश शर्मा, कैप्टन विद्या सागर, सूबेदार राकेश कुमार, विजय शर्मा , ज्ञान चंद , हेमराज शर्मा , अमीचंद, रंजीत सिंह, बेसरी लाल , महिला मंडल प्रधान कविता देवी , हेत राम, मुंशी राम, रवि नड्डा , प्रो नरेश ठाकुर,  अश्वनीब, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे ।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के सांसद केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के अधिकारों और प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में विफल रहे हैं। रायजादा ने कहा कि आरडीजी जैसे महत्वपूर्ण विषय को न तो संसद में मजबूती से उठाया गया और न ही केंद्र सरकार के सामने हिमाचल के हितों की पैरवी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल के मुद्दों को संसद में उठाकर प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद की है। रायजादा ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे प्रदेश के मुद्दों को उठाने के बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने में अधिक व्यस्त हैं, जबकि जनता प्रदेश से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर समाधान चाहती है।
    1
    ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने रविवार को ऊना में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश के सांसद केंद्र सरकार के समक्ष प्रदेश के अधिकारों और प्रमुख मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में विफल रहे हैं। रायजादा ने कहा कि आरडीजी जैसे महत्वपूर्ण विषय को न तो संसद में मजबूती से उठाया गया और न ही केंद्र सरकार के सामने हिमाचल के हितों की पैरवी की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने हिमाचल के मुद्दों को संसद में उठाकर प्रदेश की जनता की आवाज बुलंद की है। रायजादा ने भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे प्रदेश के मुद्दों को उठाने के बजाय कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने में अधिक व्यस्त हैं, जबकि जनता प्रदेश से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर समाधान चाहती है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर होली मेला ग्राउंड रविवार को फुल ऑन रहा है वाहन पार्किंग से लेकर मेला ग्राउंड के हर सेक्टर में भारी भीड़ देखने को मिली है व्यापारी वर्ग के चेहरे पर अब तक जो उदासी छाई थी शनिवार और रविवार को मेला ग्राउंड में उमड़ी बम्पर भीड़ ने उस उदासी को गायब कर दिया है यहां हम आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां थी जिसके चलते दोनों दिन मेला ग्राउंड में बंपर भीड़ देखने को मिली आने वाले दिनों में यह भीड़ और अधिक होगी क्योंकि अधिकतर स्कूलों में अब परीक्षाएं अंतिम दौर में है और जैसे ही यह परीक्षाएं समाप्त होगी वैसे ही यह मेला ग्राउंड और जबरदस्त तरीके से फुल ऑन होगा हालांकि मेला ग्राउंड में महंगाई को लेकर बहुत सी बातें सामने आई है लेकिन बंपर भीड़ के चलते मेला ग्राउंड से अब महंगाई भी गायब हो गई है बाद वाहन पार्किंग स्थल की करें तो रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक 500 से ज्यादा गाड़ीया यहां खड़ी हो गई थी
    2
    सुजानपुर
सुजानपुर होली मेला ग्राउंड रविवार को फुल ऑन रहा है वाहन पार्किंग से लेकर मेला ग्राउंड के हर सेक्टर में भारी भीड़ देखने को मिली है व्यापारी वर्ग के चेहरे पर अब तक जो उदासी छाई थी शनिवार और रविवार को मेला ग्राउंड में उमड़ी बम्पर भीड़ ने उस उदासी को गायब कर दिया है यहां हम आपको बता दें कि शनिवार और रविवार को दो छुट्टियां थी जिसके चलते दोनों दिन मेला ग्राउंड में बंपर भीड़ देखने को मिली आने वाले दिनों में यह भीड़ और अधिक होगी क्योंकि अधिकतर स्कूलों में अब परीक्षाएं अंतिम दौर में है और जैसे ही यह परीक्षाएं समाप्त होगी वैसे ही यह मेला ग्राउंड और जबरदस्त तरीके से फुल ऑन होगा हालांकि मेला ग्राउंड में महंगाई को लेकर बहुत सी बातें सामने आई है लेकिन बंपर भीड़ के चलते मेला ग्राउंड से अब महंगाई भी गायब हो गई है बाद वाहन पार्किंग स्थल की करें तो रविवार को दोपहर 12:00 बजे तक 500 से ज्यादा गाड़ीया यहां खड़ी हो गई थी
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.