logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी का CCTV वीडियो वायरल, संदिग्ध का चेहरा कैमरे में कैद उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध उरई। उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। वायरल हो रहे CCTV वीडियो में मोबाइल चोरी करने वाले संदिग्ध शख्स का चेहरा साफ तौर पर कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि संदिग्ध की पहचान हो सके और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जा सके। अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो कानून हाथ में न लें, बल्कि इसकी सूचना पुलिस को दें। #उरई #Orai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews #ViralVideo #CCTV #MobileChori #चोरी #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #JalaunPolice #ViralCCTV #OraiViral #NewsUpdate

10 hrs ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी का CCTV वीडियो वायरल, संदिग्ध का चेहरा कैमरे में कैद उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध उरई। उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। वायरल हो रहे CCTV वीडियो में मोबाइल चोरी करने वाले संदिग्ध शख्स का चेहरा साफ तौर पर कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि संदिग्ध की पहचान हो सके और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जा सके। अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो कानून हाथ में न लें, बल्कि इसकी सूचना पुलिस को दें। #उरई #Orai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews #ViralVideo #CCTV #MobileChori #चोरी #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #JalaunPolice #ViralCCTV #OraiViral #NewsUpdate

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कस्बा रूरा में निकाली तिरंगा यात्रा जगत कानपुर देहात के कस्बा रूरा में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भारी संख्या में लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में विधायिका प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी रवि स द्विवेदी कमलेश पांडे शिवा पांडे अनुपम बाजपेई भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
    3
    राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कस्बा रूरा में निकाली तिरंगा यात्रा
जगत कानपुर देहात के कस्बा रूरा में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भारी संख्या में लोगों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस तिरंगा यात्रा में विधायिका प्रतिभा शुक्ला पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी रवि स द्विवेदी कमलेश पांडे शिवा पांडे अनुपम बाजपेई भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
    3
    राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान

बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार
राजपुर पीएससी में लाइट ना आने से मरीज परेशान
बुखार से पीड़ित मरीज खून की जांच के लिए घंटों कर रहे इंतजार
कानपुर देहात। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बुधवार सुबह से बिजली गुल होने के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर, बुखार से पीड़ित मरीजों को खून की जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
बिजली न होने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, लंबे समय से बिजली न आने के कारण इनवर्टर भी बंद हो गए हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
अस्पताल में फार्मासिस्ट कक्ष में दवा बांटने वाले कर्मचारी हाथों में पंखे लेकर हवा करते दिखे। वहीं, ओपीडी में डॉक्टर भी निजी डीसी पंखे का इस्तेमाल करते नजर आए, जो बिजली संकट की गंभीरता को दर्शाता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बिजली विभाग को इस समस्या की सूचना दी है। राजपुर के अवर अभियंता (जेई) राहुल साहू ने बताया कि उन्हें जानकारी मिल गई है और लाइनमैन को भेजकर जल्द ही बिजली व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
    user_मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    मोहम्मद तसलीम संवाददाता कानपुर देहात
    सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग 🚨 कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग🚨 🚨रक्षक सोए,भक्षक जागे पीड़ितों ने 112 पर दी सूचना, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही स्थानीय पुलिस🚨 ➡️ #Kanpurdehat मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में एक ही रात में 3 घरों में हुई भीषण चोरी ने पुलिसिया दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।पीड़ित परिवारों का साफ तौर पर कहना है कि इस पूरे इलाके में कभी भी पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होती!इसी घोर लापरवाही का फायदा चोर बेखौफ होकर उठा रहे हैं। ➡️जब रक्षक ही सो रहे हों,तो भक्षक बेखौफ होंगे ही!रंजना देवी के घर से ₹5500 नगद व ₹50,000 का मंगलसूत्र चोरी हुआ।कैलाशनाथ (पुत्र मिजाजीलाल) के ₹5000 पार हुए और दूसरे सुलेमान (पुत्र दन्ने खां) के घर में भी चोर घुसे।पुलिस आखिर किस बात की तनख्वाह ले रही है? ➡️गश्त के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है। क्षेत्राधिकारी (CO) ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की है,लेकिन सवाल वही है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर थाना पुलिस व चौकी पुलिस पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या हर बार की तरह सिर्फ खोखला आश्वासन मिलेगा? जनता को सुरक्षा और जवाब चाहिए
    4
    कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग
🚨 कानपुर देहात में खाकी का खौफ खत्म क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद अब खोखला आश्वासन नहीं,सख्त कार्रवाई की मांग🚨
🚨रक्षक सोए,भक्षक जागे पीड़ितों ने 112 पर दी सूचना, पर हाथ पर हाथ धरे बैठी रही स्थानीय पुलिस🚨
➡️ #Kanpurdehat मंगलपुर थाना क्षेत्र के फिरोजापुर गांव में एक ही रात में 3 घरों में हुई भीषण चोरी ने पुलिसिया दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं।पीड़ित परिवारों का साफ तौर पर कहना है कि इस पूरे इलाके में कभी भी पुलिस की रात्रि गश्त नहीं होती!इसी घोर लापरवाही का फायदा चोर बेखौफ होकर उठा रहे हैं।
➡️जब रक्षक ही सो रहे हों,तो भक्षक बेखौफ होंगे ही!रंजना देवी के घर से ₹5500 नगद व ₹50,000 का मंगलसूत्र चोरी हुआ।कैलाशनाथ (पुत्र मिजाजीलाल) के ₹5000 पार हुए और दूसरे सुलेमान (पुत्र दन्ने खां) के घर में भी चोर घुसे।पुलिस आखिर किस बात की तनख्वाह ले रही है?
➡️गश्त के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही है। क्षेत्राधिकारी (CO) ने मौके पर पहुंचकर जांच तो की है,लेकिन सवाल वही है कि क्या इस गंभीर लापरवाही पर थाना पुलिस व चौकी पुलिस पर कोई सख्त कार्रवाई होगी या हर बार की तरह सिर्फ खोखला आश्वासन मिलेगा? जनता को सुरक्षा और जवाब चाहिए
    user_शिवम् पत्रकार
    शिवम् पत्रकार
    Credit reporting agency Sikandra, Kanpur Dehat•
    12 hrs ago
  • दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया। बताया गया कि गांव से महज 30 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी लेने के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। मंगलपुर क्राइम इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए SOG, सर्विलांस और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
    2
    दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया
मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने महिला रामादेवी को टप्पेबाजी का शिकार बना लिया। बताया गया कि गांव से महज 30 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, लोगों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से जानकारी लेने के साथ जांच-पड़ताल शुरू की। मंगलपुर क्राइम इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना के जल्द खुलासे के लिए SOG, सर्विलांस और पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों ने जल्द घटना का खुलासा करने की बात कही है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दो महीने का वेतन अटका, 4 महीने से EPF भी गायब! स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा आक्रोश गणपति एसोसिएट्स पर कर्मचारियों के भुगतान में लापरवाही के आरोप, CMO को ज्ञापन देकर जनवरी-फरवरी का वेतन और EPF दिलाने की मांग; बोले—वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल क्राइम रिपोर्टर जालौन सोनू महाराज उरई (जालौन) जनपद के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत आउटसोर्स मल्टीटास्किंग स्टाफ एवं स्वीपर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर गंभीर शिकायत उठाई है। कर्मचारियों ने 12 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उरई को ज्ञापन सौंपकर जनवरी और फरवरी 2026 का बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब दो माह का वेतन नहीं मिला, जबकि चार माह से EPF जमा नहीं होने की भी शिकायत सामने आई है। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति गणपति एसोसिएट्स के माध्यम से हुई थी और वे स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी एवं पीएचसी में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक जब उन्होंने संबंधित ठेकेदार से बकाया वेतन को लेकर बात की तो कथित तौर पर उन्हें जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिलने की बात कही गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का मुख्य सहारा है। कई माह से भुगतान और EPF को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने सीएमओ से पूरे मामले की जांच कराकर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने तथा EPF की स्थिति स्पष्ट कर संबंधित कर्मचारियों के खातों में नियमानुसार जमा कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में मोंटी वर्मा, गजेंद्र, विजय कुमार, धर्मेंद्र, रितिक, निखिल, जयवीर पाल, मुकेश, शिवप्रसाद, अमित, लोकेंद्र, राजू, प्रदीप, मोहित, मनोज, परमात्मा शरण, राहुल सहित अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे। अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जब समय से वेतन और EPF नहीं मिलेगा तो उनके परिवारों का गुजारा कैसे चलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर भुगतान सुनिश्चित कराएंगे?
    1
    दो महीने का वेतन अटका, 4 महीने से EPF भी गायब! स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा आक्रोश
गणपति एसोसिएट्स पर कर्मचारियों के भुगतान में लापरवाही के आरोप, CMO को ज्ञापन देकर जनवरी-फरवरी का वेतन और EPF दिलाने की मांग; बोले—वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल
क्राइम रिपोर्टर जालौन 
सोनू महाराज 
उरई (जालौन)
जनपद के स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न सीएचसी और पीएचसी में कार्यरत आउटसोर्स मल्टीटास्किंग स्टाफ एवं स्वीपर कर्मचारियों ने वेतन भुगतान को लेकर गंभीर शिकायत उठाई है। कर्मचारियों ने 12 अगस्त 2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उरई को ज्ञापन सौंपकर जनवरी और फरवरी 2026 का बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें करीब दो माह का वेतन नहीं मिला, जबकि चार माह से EPF जमा नहीं होने की भी शिकायत सामने आई है।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि उनकी नियुक्ति गणपति एसोसिएट्स के माध्यम से हुई थी और वे स्वास्थ्य विभाग के सीएचसी एवं पीएचसी में लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक जब उन्होंने संबंधित ठेकेदार से बकाया वेतन को लेकर बात की तो कथित तौर पर उन्हें जनवरी और फरवरी का वेतन नहीं मिलने की बात कही गई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई का मुख्य सहारा है। कई माह से भुगतान और EPF को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कर्मचारियों ने सीएमओ से पूरे मामले की जांच कराकर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान कराने तथा EPF की स्थिति स्पष्ट कर संबंधित कर्मचारियों के खातों में नियमानुसार जमा कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में मोंटी वर्मा, गजेंद्र, विजय कुमार, धर्मेंद्र, रितिक, निखिल, जयवीर पाल, मुकेश, शिवप्रसाद, अमित, लोकेंद्र, राजू, प्रदीप, मोहित, मनोज, परमात्मा शरण, राहुल सहित अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल रहे।
अब सवाल यह है कि स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को जब समय से वेतन और EPF नहीं मिलेगा तो उनके परिवारों का गुजारा कैसे चलेगा? क्या जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों की इस समस्या पर तत्काल संज्ञान लेकर भुगतान सुनिश्चित कराएंगे?
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कस्बा रुरा में बाइकों से निकाली गई तिरंगा रैली, राज्यमंत्री व चेयरमैन हुए शामिल कस्बा रुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजे बाजे के साथ सैकड़ों बाइकों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।वहीं तिरंगा रैली में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व चेयरमैन रामजी गुप्ता शामिल हुए।वहीं सुरक्षा के चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
    1
    कस्बा रुरा में बाइकों से निकाली गई तिरंगा रैली, राज्यमंत्री व चेयरमैन हुए शामिल
कस्बा रुरा में हर घर तिरंगा अभियान के तहत गाजे बाजे के साथ सैकड़ों बाइकों द्वारा विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।वहीं तिरंगा रैली में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व चेयरमैन रामजी गुप्ता शामिल हुए।वहीं सुरक्षा के चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिला जालौन की कालपी: बक्से में छिपा मिला युवक, जमकर हुई पिटाई! मैनूपुर गांव में एक युवक के महिला के घर के अंदर बक्से में छिपे मिलने का मामला सामने आया। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं महिला ने युवक पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #JalaunPolice #UPNews
    1
    जिला जालौन की कालपी: बक्से में छिपा मिला युवक, जमकर हुई पिटाई!
मैनूपुर गांव में एक युवक के महिला के घर के अंदर बक्से में छिपे मिलने का मामला सामने आया। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं महिला ने युवक पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
#Kalpi #Jalaun #BreakingNews #JalaunPolice #UPNews
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.