Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला जालौन की कालपी: बक्से में छिपा मिला युवक, जमकर हुई पिटाई! मैनूपुर गांव में एक युवक के महिला के घर के अंदर बक्से में छिपे मिलने का मामला सामने आया। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं महिला ने युवक पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #JalaunPolice #UPNews
पत्रकार विकाश सिंह
जिला जालौन की कालपी: बक्से में छिपा मिला युवक, जमकर हुई पिटाई! मैनूपुर गांव में एक युवक के महिला के घर के अंदर बक्से में छिपे मिलने का मामला सामने आया। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। वहीं महिला ने युवक पर डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। मामले की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। #Kalpi #Jalaun #BreakingNews #JalaunPolice #UPNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ओटीपी के लिए भटक रहे उपभोक्ताओं का आरोप—समस्या सुनने के बजाय कथित तौर पर कहा, “जाओ रोड पर बैठो”; अधिकारियों से कार्रवाई की मांग गैस एजेंसी में ‘बदसलूकी’ पर भड़के उपभोक्ता, बोले—जनता से अभद्रता करने वाले ऑपरेटर को तत्काल हटाओ जालौन। चुरखी रोड स्थित चैनू गैस एजेंसी पर ओटीपी और सिलेंडर की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं का गुस्सा अब एजेंसी कर्मचारियों के कथित अभद्र व्यवहार को लेकर भी फूट पड़ा है। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि समस्या लेकर एजेंसी पहुंचने पर उनकी शिकायत सुनने के बजाय कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक तरीके से जवाब दिया गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले चार-पांच दिनों से कई लोगों के मोबाइल पर गैस बुकिंग की ओटीपी नहीं पहुंच रही है। इसके चलते लोग बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ऐसे में यदि एजेंसी कर्मचारी उनकी समस्या सुनने के बजाय कथित तौर पर “ओटीपी नहीं आ रही है तो हम क्या करें, जाओ रोड पर बैठो” जैसी बात कहें तो यह उपभोक्ताओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। अमित कुमार, नानू पटेल समेत अन्य उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जनता से सम्मानपूर्वक व्यवहार न करने वाले ऑपरेटर को तत्काल हटाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी उपभोक्ता को अपमानित होकर वापस न लौटना पड़े। उपभोक्ताओं ने गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की भी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि आवश्यक घरेलू सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।2
- उत्तर प्रदेश के जिला जालौन की कालपी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा कालपी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, संतराम सिंह सेंगर व अरुण मेहरोत्रा, गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेश सेंगर, शशिकांत सिंह चौहान, आशीष चतुर्वेदी, प्रधान संघ अध्यक्ष महेवा ब्लॉक रविंद्र सिंह चौहान, नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से शुरू होकर टरननगंज बाजार, खोया मंडी, डिग्री कॉलेज होते हुए दयानंद बाल विद्या मंदिर पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ।3
- कालपी में धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर कालपी (जालौन)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को कालपी नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के गीतों, गाजे-बाजे और भारत माता के जयकारों के बीच निकली यात्रा ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। सायं करीब 4 बजे भाजपा कार्यालय से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार, टरननगंज, खोया मंडी सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः भाजपा कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 30 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा, जिसे सर्वोदय स्कूल के विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर पूरे मार्ग में सम्मानपूर्वक थामे रखा। विशाल तिरंगे को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ उमड़ी और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगा यात्रा में विनोद चतुर्वेदी, नरेंद्र सिंह जादौन, अरुण मेहरोत्रा, सुबोध द्विवेदी, बिल्हापुर प्रधान मुसर्रत खान, शशिकांत सिंह, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। पूरी यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से कालपी नगर गूंजता रहा। आयोजकों ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाने तथा राष्ट्रहित में एकजुट रहने का आह्वान किया।4
- 16..rajyonme...bhari..barishka...alart..10..ghantome...md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P1
- *तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* कानपुर देहात, दिनांक 12 अगस्त 2026। जनपद में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर बस स्टैंड तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, l पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, एवं चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कालेज प्रधानाचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर प्राचार्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *तिरंगा यात्रा एवं विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* जनपद में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों के क्रम में दिनांक 13 अगस्त 2026 को अकबरपुर इंटर कॉलेज से अकबरपुर बस स्टैंड तक प्रस्तावित तिरंगा यात्रा एवं दिनांक 14 अगस्त 2026 को अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित होने वाले विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग, l पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कार्यक्रमों का सफल एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिभागियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, एवं चिकित्सा सहायता की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह दिवस देश के विभाजन के दौरान विस्थापन एवं कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले लोगों के संघर्ष, त्याग एवं पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कार्यक्रम को संवेदनशीलता एवं गरिमा के साथ आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप जनपद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिग्विजय सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, उप जिलाधिकारी अकबरपुर, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अकबरपुर इंटर कालेज प्रधानाचार्य, अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर प्राचार्य, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अकबरपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- कानपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा; भारत माता की जय से गूंजा महानगर कानपुर में आजादी के जश्न और राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा सरसैया घाट से शुरू होकर ग्रीन पार्क तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। यात्रा में NCC बैंड, स्कूली बच्चे, ITBP के जवान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य देशवासियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना, साथ ही स्वतंत्रता के महत्व को याद करते हुए नई पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम के प्रति जागरूक करना है।2
- उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी का CCTV वीडियो वायरल, संदिग्ध का चेहरा कैमरे में कैद उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी, CCTV में कैद हुआ संदिग्ध उरई। उरई के विशाल मेगा मार्ट में मोबाइल चोरी की घटना सामने आई है। वायरल हो रहे CCTV वीडियो में मोबाइल चोरी करने वाले संदिग्ध शख्स का चेहरा साफ तौर पर कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया जा रहा है। इसके बावजूद अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि वीडियो को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि संदिग्ध की पहचान हो सके और मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचाई जा सके। अगर आप इस व्यक्ति को पहचानते हैं तो कानून हाथ में न लें, बल्कि इसकी सूचना पुलिस को दें। #उरई #Orai #Jalaun #UraiNews #JalaunNews #ViralVideo #CCTV #MobileChori #चोरी #CrimeNews #BreakingNews #UPPolice #JalaunPolice #ViralCCTV #OraiViral #NewsUpdate1