करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप बरेली। जनपद बरेली में विद्युत लाइन के कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मीना देवी पत्नी स्वर्गीय चरण सिंह निवासी ग्राम पटवारा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली ने बताया कि उनके पति 11 केवी विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में मजदूरी करते थे। यह कार्य ठेकेदार तौफीक अहमद द्वारा कराया जा रहा था। दिनांक 19 फरवरी 2026 को ग्राम जादवपुर से शाही मार्ग पर विद्युत लाइन का कार्य चल रहा था। आरोप है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़ाकर कार्य कराया गया। इसी दौरान अचानक करंट लगने से चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि थाना शाही में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और केवल प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया गया। परिजनों ने कई बार कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार तौफीक अहमद व अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

- बरेली में स्पा सेंटर संचालिका को धमकाने और 40 हजार रुपये की मांग करने के मामले में जिला बदर आरोपी रिषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कैफे में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में चार फरवरी को ही उसे छह माह के लिए जिला बदर किया गया था, लेकिन इसके बावजूद वह शहर में ही घूमता मिला। हाल ही में एक संगठन के स्टिंग ऑपरेशन के बाद स्पा सेंटर संचालिका मुस्कान से फोन पर 40 हजार रुपये की मांग की गई थी। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में रिषभ ठाकुर और उसके साथी आशू यादव की आवाज बताई जा रही थी। ऑडियो में रिषभ यह कहते सुना गया—“मैंने बरेली में आतंक यूं ही नहीं मचा रखा है।” ऑडियो वायरल होने के बाद संचालिका ने थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय के मुताबिक, सूचना मिली कि रिषभ बीडीए की नवनिर्मित कॉलोनी में मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में रिषभ ने कहा कि फोन पर उसने जोश में ज्यादा बोल दिया था। हालांकि पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। बरेली में इस गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले में थाना पुलिस ने आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 यात्री घायल हो गए। घायलों में 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। 28 गंभीर घायलों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।1
- Post by HTAUBR SQ NEWS1
- बरेली थाना शीशगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी1
- # भेले के भनडारे का हर साल की तरहा इस साल भी कया आयोजन#1
- 3 girftar chowki chaurahe per Hungama is tarah koshish ki mahaul bigadne ki1
- Post by Furkankhan1
- बरेली में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक ऑडियो कॉल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। थाना बारादरी क्षेत्र में रहने वाली एक युवती पर जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष एवं सदर तहसील के मुख्य प्रभारी समीर मैसी उर्फ सैम मैसी ने थाना बारादरी में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो में संबंधित युवती द्वारा बातचीत के दौरान वाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया गया। प्रार्थी का कहना है कि यह टिप्पणी सार्वजनिक मंच पर प्रसारित होने से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में आज मंगलवार समय लगभग शाम के 6:30 बजे दी गई जानकारी1