Shuru
Apke Nagar Ki App…
करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप बरेली थाना शीशगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप बरेली थाना शीशगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 यात्री घायल हो गए। घायलों में 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। 28 गंभीर घायलों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।1
- Post by HTAUBR SQ NEWS1
- बरेली थाना शीशगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी1
- # भेले के भनडारे का हर साल की तरहा इस साल भी कया आयोजन#1
- 3 girftar chowki chaurahe per Hungama is tarah koshish ki mahaul bigadne ki1
- Post by Furkankhan1
- कचहरी रोड पर जाम से मिलेगी राहत, बड़े वाहनों की एंट्री हुई बंद बरेली बार एसोसिएशन की पहल लाई रंग, अधिवक्ताओं में दौड़ी खुशी की लहर बरेली। कचहरी रोड पर लंबे समय से लगने वाले जाम से अब राहत मिल गई है। प्रशासन ने नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करते हुए मार्ग को वनवे घोषित कर दिया है तथा बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के बाद अधिवक्ताओं और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। कचहरी क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों वकील, वादकारी और आम लोग आते हैं। अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण अक्सर घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित होता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यातायात सुचारु रूप से संचालित होने लगा है। बरेली बार एसोसिएशन की पहल पर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने बताया कि कचहरी रोड पर लगातार जाम की समस्या को लेकर एसोसिएशन ने प्रशासन से वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग की थी। बरेली बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय ने बताया कि एसपी ट्रैफिक एवं एसएसपी ने मांग को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से नई व्यवस्था लागू कर दी। बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगने से अब कचहरी क्षेत्र में आवागमन आसान हो गया है। नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि न्यायिक कार्य भी अब अधिक व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न हो सकेंगे।4
- करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप बरेली। जनपद बरेली में विद्युत लाइन के कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर ठेकेदार और उसके कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, मीना देवी पत्नी स्वर्गीय चरण सिंह निवासी ग्राम पटवारा, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली ने बताया कि उनके पति 11 केवी विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में मजदूरी करते थे। यह कार्य ठेकेदार तौफीक अहमद द्वारा कराया जा रहा था। दिनांक 19 फरवरी 2026 को ग्राम जादवपुर से शाही मार्ग पर विद्युत लाइन का कार्य चल रहा था। आरोप है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़ाकर कार्य कराया गया। इसी दौरान अचानक करंट लगने से चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि थाना शाही में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और केवल प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया गया। परिजनों ने कई बार कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि संबंधित ठेकेदार तौफीक अहमद व अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।1