Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोहद बीएमओ को निलंबित करने के मामले में अस्पताल स्टाफ ने हाथ में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध गोहद बीएमओ डॉ वासुदेव शिकारिया को जांच के दौरान कमिश्नर द्वारा निलंबित कर दिया गया था।जिसको लेकर अस्पताल स्टाफ द्वारा गुरुवार को लगभग 4 बजे अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।और बताया कि शनिवार तक निलंबन वापस नहीं किया गया तो सोमवार से हड़ताल की जावेगी
Devendra jain
गोहद बीएमओ को निलंबित करने के मामले में अस्पताल स्टाफ ने हाथ में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध गोहद बीएमओ डॉ वासुदेव शिकारिया को जांच के दौरान कमिश्नर द्वारा निलंबित कर दिया गया था।जिसको लेकर अस्पताल स्टाफ द्वारा गुरुवार को लगभग 4 बजे अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।और बताया कि शनिवार तक निलंबन वापस नहीं किया गया तो सोमवार से हड़ताल की जावेगी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अवैध रेत पर पुलिस का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त सिविल लाइन में आरोपी गिरफ्तार, सबलगढ़ में पुलिस को देख चालक वाहन छोड़कर भागा मुरैना। जिले में अवैध रेत के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। सिविल लाइन पुलिस ने आसन नदी की अवैध रेत से भरी करीब सात लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि सबलगढ़ पुलिस ने चंबल नदी की रेत से भरी करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए हैं। सिविल लाइन पुलिस को 16 सितंबर को सूचना मिली थी कि सहराना कॉलोनी में अवैध रेत से भरा वाहन खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को जब्त किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में अपराध क्रमांक 446/2026 के तहत बीएनएस और खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं में कार्रवाई की गई। वहीं 17 सितंबर को सबलगढ़ पुलिस ग्राम चोखपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चंबल नदी की अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने करीब नौ लाख रुपए कीमत की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया और राजसात की कार्रवाई के लिए वाहन वन विभाग को सुपुर्द किया।3
- गुजरात के भावनगर में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है गुजरात के भावनगर स्थित एसटी बस स्टैंड पर 40 वर्षीय काजल बारैया की उनके ही लिव-इन पार्टनर फैजल ने सरेआम बेरहमी से पिटाई की। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल काजल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अगले दिन उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई गुजरात पुलिस ने आरोपी फैजल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी को क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए घटना स्थल यानी बस स्टैंड पर लेकर पहुंची। सार्वजनिक स्थल पर, कैमरों के सामने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया और उसे सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था और त्वरित न्याय को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।1
- मकान की जमीन धंसी, 20 फीट गहरा रहस्यमयी गड्ढा निकला, प्रशासन नहीं पहुंचा भिंड।शहर के बजरिया स्थित हिन्नारिया गली में मंगलवार शाम एक मकान के पास अचानक जमीन धंसने से करीब 20 फीट गहरा और 7 फीट चौड़ा कुएंनुमा गड्ढा बन गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई जबकि बुधवार सुबह गड्ढा देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मकान मालिक राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 10 वर्षीय सौम्या घर के बाहर खड़ी थी। तभी तेज हवा के साथ बिजली कड़की और उसने दीवार के पास जमीन धंसते देखी। बच्ची ने तत्काल परिजनों और पड़ोसियों को सूचना दी।लोगों ने लोहे की 20 फीट लंबी छड़ डालकर गहराई नापी तो गड्ढा करीब 20 फीट तक गहरा मिला। कुछ लोगों का कहना है कि नीचे सुरंग जैसी संरचना है जबकि अन्य के अनुसार ककइया ईंटों से बना पुराना कुआं हो सकता है।सबसे बड़ी चिंता यह है कि सूचना के बावजूद बुधवार तक प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि गड्ढे के आसपास आबादी होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।1
- अतरैटा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरैटा में आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान चबूतरे पर आरसीसी डालने को लेकर विवाद हो गया। अतरैटा थाना क्षेत्र के ग्राम अतरैटा में आरसीसी सड़क निर्माण के दौरान चबूतरे पर आरसीसी डालने को लेकर विवाद हो गया। एक व्यक्ति ने सागर शर्मा और संजीव शर्मा पर जातिगत गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। वीओ:1
- मलपुरा में नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि ⚠️🚨 धनौली श्मशान घाट के पास नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की 🔴⚡ मलपुरा में युवक की मौत से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मृत्यु 🚨⚠️ नाले में मिला युवक का शव, सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक तथ्यों की पुलिस कर रही जांच 🔥🔴 धनौली में नाले से युवक का शव बरामद, सदर थाने में दर्ज मुकदमे 🚨🔴 मलपुरा में नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मौत की पुष्टि ⚠️🚨 धनौली श्मशान घाट के पास नाले में मिला युवक का शव, पुलिस ने जांच शुरू की 🔴⚡ मलपुरा में युवक की मौत से हड़कंप, पोस्टमॉर्टम में डूबने से मृत्यु 🚨⚠️ नाले में मिला युवक का शव, सोशल मीडिया पर वायरल भ्रामक तथ्यों की पुलिस कर रही जांच 🔥🔴 धनौली में नाले से युवक का शव बरामद, सदर थाने में दर्ज मुकदमे से जुड़ा था मामला ⚠️🚨 शव मिलने के बाद मचा हड़कंप, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने मौत की वजह बताई डूबना 🔴🚨 मलपुरा पुलिस की कार्रवाई, नाले से शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम को भेजा ⚡⚠️ युवक की मौत पर उठे सवाल, पुलिस बोली—भ्रामक तथ्यों की गहनता से जांच जारी 🚨🔴 धनौली के नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार ⚠️🔥 सोशल मीडिया पर वायरल दावों से पुलिस सतर्क, युवक की मौत की जांच जारी 🔴🚨 मलपुरा में नाले में मिला शव, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य; डूबने से मौत की पुष्टि ⚡🔴 युवक की मौत का मामला उलझा, पुलिस ने अफवाहों से बचने की अपील की 🚨⚠️ सदर में मुकदमा दर्ज होने के कुछ घंटे बाद युवक का शव नाले में मिला, जांच तेज 🔥🔴 धनौली में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने कहा—तथ्यात्मक जानकारी ही साझा करें 🚨⚡ नाले में मिला युवक का शव, पोस्टमॉर्टम में डूबने की पुष्टि; वायरल दावों की जांच जारी1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के दौरान गोहद में किया दीपदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिवस पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।जिसके चलते गुरुवार को लगभग 6 बजे भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य द्वारा बंधा पार्क गोहद में कार्यकर्ताओं के साथ दीपदान किया। तथा कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर दीप जलाए1
- ठेले पर फल बेच रहा था, सरिया-पाइप लेकर पहुंच गए हमलावर पगार रोड पर पुराने विवाद में मारपीट का आरोप, घटना का वीडियो वायरल, चार पर FIR जौरा। पगार रोड स्थित वार्ड क्रमांक 18 में फल का ठेला लगाने वाले 40 वर्षीय सुनील प्रजापति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर जौरा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील के अनुसार 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे वह अपने फल के ठेले पर मौजूद था। इसी दौरान लालू त्यागी, सूरज त्यागी, सौरभ त्यागी और भावेश भदौरिया वहां पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने सरिया और पाइप से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसके सिर, पीठ, हाथ, गर्दन, छाती और पैर में चोटें आई हैं। शोर सुनकर मोनू प्रजापति और सलमान यादव ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट के आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।1
- सड़क हादसे के बाद इलाज में लापरवाही का आरोप, दो घायल मुरैना रेफर अंबाह। हिंगोटी गांव के एक ही परिवार के तीन लोग बाइक से जा रहे थे, तभी परीक्षित के पुरा गौशाला के पास एक लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रामअवतार सिंह सिकरवार (48), रामसेवक सिंह सिकरवार (45) और अंकित सिकरवार (24) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां रामअवतार सिंह और रामसेवक सिंह को मुरैना रेफर किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि नाइट ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक डॉ. आरती दंडोतिया से घायलों की तत्काल पट्टी एवं प्राथमिक उपचार करने का अनुरोध किया गया, लेकिन चिकित्सक द्वारा तत्काल उपचार नहीं किए जाने से परिजनों में नाराजगी रही। परिजनों के अनुसार, उन्होंने बीएमओ डॉ. प्रमोद शर्मा से भी मामले को लेकर संपर्क किया। इसके बाद चिकित्सक द्वारा दवाइयां लिखे जाने तथा घायलों को मुरैना रेफर किए जाने की बात सामने आई। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिलना चाहिए। अब सवाल यह है कि आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के उपचार की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्वास्थ्य विभाग क्या कदम उठाएगा?1
- झूठी एफआईआर के आरोप को लेकर युवा नेता विपिन यादव अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्या कहा* झूठी एफआईआर के आरोप को लेकर युवा नेता विपिन यादव अपने समर्थकों के साथ सिटी कोतवाली पहुंचे,जहां उन्होंने शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन क्या कहा*1