*माँ के चरणों में श्रद्धा का सागर, मदर्स डे पर गूंजा त्याग और ममता का सम्मान* जालौन। मदर्स डे के अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपनी माताओं का तिलक कर पूजा-अर्चना की और उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान का गुणगान किया। इस दौरान कई स्थानों पर भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां लोगों ने अपनी माँ के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जीवन का सबसे बड़ा गुरु बताया। लोगों ने कहा कि माँ संसार की वह शक्ति है, जो राम, कृष्ण जैसे महान व्यक्तित्वों को जन्म देती है। माँ अपने बच्चों के सुख के लिए स्वयं के दुखों को भूल जाती है और जीवनभर उनका पालन-पोषण कर उन्हें योग्य बनाती है। जिन लोगों की माताएं अब इस दुनिया में नहीं हैं, उन्होंने उनकी तस्वीरों व प्रतिमाओं के सामने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नवनीत उदैनिया ने कहा कि माँ संसार का पहला गुरु होती है, जो अच्छे और बुरे का ज्ञान कराती है। वहीं अंजली ने कहा कि माँ ऐसी पाठशाला है, जहां किताबों से अलग जीवन का वास्तविक ज्ञान मिलता है। समर्थ नगाइच उर्फ डुग्गू ने कहा कि उनकी माँ उनके लिए भगवान से बढ़कर हैं। निहारिका उर्फ बाँबी ने कहा कि माँ के आगे देवी-देवता भी फीके हैं और उनकी तपस्या से ही संसार संचालित हो रहा है। उन्होंने सभी माताओं को शत-शत नमन किया। मदर्स डे पर पूरे दिन सोशल मीडिया से लेकर घरों तक माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।
*माँ के चरणों में श्रद्धा का सागर, मदर्स डे पर गूंजा त्याग और ममता का सम्मान* जालौन। मदर्स डे के अवसर पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपनी माताओं का तिलक कर पूजा-अर्चना की और उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान का गुणगान किया। इस दौरान कई स्थानों पर भावनात्मक कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां लोगों ने अपनी माँ के प्रति
सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें जीवन का सबसे बड़ा गुरु बताया। लोगों ने कहा कि माँ संसार की वह शक्ति है, जो राम, कृष्ण जैसे महान व्यक्तित्वों को जन्म देती है। माँ अपने बच्चों के सुख के लिए स्वयं के दुखों को भूल जाती है और जीवनभर उनका पालन-पोषण कर उन्हें योग्य बनाती है। जिन लोगों की माताएं अब इस दुनिया
में नहीं हैं, उन्होंने उनकी तस्वीरों व प्रतिमाओं के सामने दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। नवनीत उदैनिया ने कहा कि माँ संसार का पहला गुरु होती है, जो अच्छे और बुरे का ज्ञान कराती है। वहीं अंजली ने कहा कि माँ ऐसी पाठशाला है, जहां किताबों से अलग जीवन का वास्तविक ज्ञान मिलता है। समर्थ नगाइच उर्फ डुग्गू ने कहा कि उनकी
माँ उनके लिए भगवान से बढ़कर हैं। निहारिका उर्फ बाँबी ने कहा कि माँ के आगे देवी-देवता भी फीके हैं और उनकी तपस्या से ही संसार संचालित हो रहा है। उन्होंने सभी माताओं को शत-शत नमन किया। मदर्स डे पर पूरे दिन सोशल मीडिया से लेकर घरों तक माँ के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का भाव देखने को मिला।
- जालौन में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल जालौन। जालौन-कोंच रोड स्थित एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे रविवार को दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि घायलों में एक युवक कमल पाल निवासी लहचूरा तथा दूसरा युवक सिरसा क्षेत्र का रहने वाला है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मानवता दिखाते हुए घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन में पुलिस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि पुलिस की कथित चूक के कारण दो जिंदगियां खत्म हो गईं।1
- जालौन के जगनेबा गांव में लापता 26 वर्षीय अनमोल गुप्ता की तलाश में पुलिस ने रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक बंद कमरे से तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले, जिन पर बंधुआ मजदूर होने और मारपीट का आरोप है। पुलिस पर मौके से वीडियो डिलीट करने के गंभीर आरोप भी लगे हैं, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं और लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।4
- जालौन के उरई में पटेल नगर, जेल रोड पर स्थित होटल सुमायला पैलेस का शनिवार को भव्य शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन सिद्दन महाराज और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे, जो होटल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से प्रभावित हुए।6
- कोंच में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष के लिए छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ने भरी हुंकार कोंच में जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष के लिए छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष ने भरी हुंकार1
- गाजीपुर हत्याकांड पर विश्वकर्मा समाज में उबालजालौन) में अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक में गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला। बैठक में समाज के लोगों ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ⚖️ प्रमुख मांगें: ✔️ निष्पक्ष जांच ✔️ दोषियों पर सख्त कार्रवाई ✔️ पीड़ित परिवार को सुरक्षा 🗣️ साथ ही, पूर्व मंत्री के कथित बयान पर भी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार और संवेदनशील बयानबाजी की अपील की गई। 🤝 समाज ने संकल्प लिया कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी। 📍 बैठक उरई में झांसी रोड स्थित एक आवास पर आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।2
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में देर रात पुलिस ने छापेमारी कर चार बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के जगनेवा गाँव में हुई इस कार्रवाई से इन मजदूरों को गुलामी से आजादी मिली।1
- जालौन के डकोर में पुलिस ने छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की 10 पेटियां और 23 क्वार्टर बरामद किए हैं। सालों से अवैध शराब बेच रहे फरार आरोपी रणबीर उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।1
- उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में नशे की हालत में दुकानदारों को धमकाते एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना से व्यापारियों और आम लोगों में गुस्सा है, जो सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।1