बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस में चालक कर्मी सवार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन कई फिट नीचे गिरा,सभी गम्भीर रुप से हुआ घायल,सुरक्षा में लापरवाही का आरोप कतरास। बीसीसीएल में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनियां सुरक्षा में लापरवाही बरत रहे है।जिसके कारण दुर्घटनाओं में लगाम नही लग पा रहा है। कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस दुर्घटना हुआ है।रास्ता कटा होने के कारण वाहन कई फिट नीचे गिर गया।जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में वाहन में सवार तीन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है।गम्भीरवस्था में सभी को अस्पताल आनन फानन ले जाया गया। माइंस में मार्ग परिवर्तन किया गया था।जिसकी जानकारी नही होने के कारण हादसा हुआ। वही प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लग रहा है।
बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस में चालक कर्मी सवार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन कई फिट नीचे गिरा,सभी गम्भीर रुप से हुआ घायल,सुरक्षा में लापरवाही का आरोप कतरास। बीसीसीएल में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनियां सुरक्षा में लापरवाही बरत रहे है।जिसके कारण दुर्घटनाओं में लगाम नही लग पा रहा है। कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस दुर्घटना हुआ है।रास्ता कटा होने के कारण वाहन कई फिट नीचे गिर गया।जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में वाहन में सवार तीन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है।गम्भीरवस्था में सभी को अस्पताल आनन फानन ले जाया गया। माइंस में मार्ग परिवर्तन किया गया था।जिसकी जानकारी नही होने के कारण हादसा हुआ। वही प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लग रहा है।
- Dhanbad चाची vs भतीजा की सियासी जंग लाठी, डंडा, तलवार… लोकतंत्र लहूलुहान आधा दर्जन घायल FIR की तैयारी1
- धनबाद स्थित बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर सामने आई है। ताज़ा मामला कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया 3 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस का है, जहां संचालित खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सहित तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, माइंस परिसर में रातों-रात रास्ते को काट दिया गया था। इसकी समुचित सूचना सभी कर्मियों तक नहीं पहुंचाई गई। इसी दौरान खदान क्षेत्र में प्रवेश कर रहा एक वाहन अनजान में कई फीट नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में वाहन चला रहा चालक और उसमें सवार दो अन्य कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, इस घटना के बाद स्थानीय प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही बरतने का आरोप लग रहा है। क्षेत्र में चर्चा है कि यदि खदान क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा संकेतक, बैरिकेडिंग और पूर्व सूचना की व्यवस्था की गई होती, तो इस प्रकार की दुर्घटना को टाला जा सकता था। फिलहाल मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर जांच की बात कही जा रही है। हालांकि, बार-बार हो रही दुर्घटनाओं ने बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- *झारखंड विधानसभा में पेश यह बजट पूरी तरह *दिशाहीन, तथ्यहीन और जनता को ठगने वाला है। 1.58 लाख करोड़ का यह बजट केवल आंकड़ों का खेल है, जिसमें विकास का कोई विजन नहीं दिखता। *सरकार पर 10 हजार करोड़ रुपये के गबन का गंभीर आरोप है, जिस पर खुद वित्त मंत्री ने भी सवाल उठाए हैं। *इसे 'लूट का बजट' कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री का बेरुखा रवैया इसकी विफलता की कहानी खुद बयां कर रहा था।1
- खराब मौसम बना काल: चतरा में एयर एंबुलेंस हादसे में सात की मौत1
- मुगमा एरिया में 36 दिन से मजदूरों का धरना, गेट जाम की चेतावनी निरसा विधानसभा अंतर्गत एगारकुंड प्रखंड स्थित इसीएल मुगमा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय मुख्य द्वार समीप यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन के बैनर तले बीते लगभग 36 दिनों से पंभरवा विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित्कालीन धरना पर बैठे हुए है परंतु अभी तक प्रबंधन द्वारा कोई भी सकारात्मक वार्ता नहीं की गई है आंदोलन का नेतृत्व एवं समर्थन कर रहे सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि पनभरवा लोगों को आज भी कम मजदूरी में खटाया जा रहा है ecl मुगमा एरिया के विभिन्न कॉलेरी क्षेत्र में जैसे-जैसे मेन पावर की कमी आई वैसे वैसे पनभरवा लोगों को हटाया भी गया यह कहकर कि अब हमें आपकी जरूरत नहीं है अगर भविष्य में फिर कभी आपकी जरूरत पड़ेगी तो आपको बुला लिया जाएगा बीते लगभग 36 दिनों से चल रहे इस अनिश्चित्कालीन धरना प्रदर्शन के माध्यम से हम यह कहना चाहते है कि यदि आज प्रबंधन प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगें नहीं मानता है तो कल से सांसद महोदय के अगुआयी में महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा और जब तक प्रबंधन से सकारात्मक वार्ता नहीं होंगी तबतक गेट जाम रहेगा6
- जामताड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पाण्डेडीह मोहल्ले में मतदान की रात एक बड़ी चोरी की घटना ने जिले में बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोरों ने व्यवसायी राजेश कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और लगभग 3 लाख 62 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। कुल मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह सूर्याहू पूजा की तैयारी के सिलसिले में अपने पैतृक गांव, देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरमाटी (शहरजोड़ी) गए हुए थे। बताया जाता है कि वे पिछले तीन दिनों से गांव जाकर देर रात लौट आते थे, लेकिन घटना वाली रात वापस नहीं आए। इसी दौरान चोरों ने सिठी की ओर से घर में प्रवेश किया और लोहे के औजार से दरवाजे व दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। मंगलवार को जब परिवार घर लौटा और ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे, अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। नगदी व जेवर गायब थे। जानकारी देते हुए व्यवसायी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वे आमतौर पर घर छोड़कर बाहर नहीं जाते थे। केवल एक दिन के लिए गांव गए और इसी बीच चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने जामताड़ा पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। टेक्निकल टीम द्वारा फिंगरप्रिंट उठाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है। परिवार ने जिला पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि राजेश कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना हुईं है, जाँच चल रही है, जल्द उद्भेदन कर गिरफ़्तारी की जायेगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।1
- निरसा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित बजरंगबली महाराज मंदिर के पूर्ण निर्माण के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान एवं महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया।1
- निरसा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित बजरंगबली महाराज का मंदिर जो बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया इस को लेकर आज एक भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में बच्चे बूढ़े नौजवान सहित महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर बिरला ढाल से पैदल चलते हुए निरसा बाजार होते हुए पंजाबी मिलन प्रांगण को पहुंचे और वहां से फिर वापस निरसा बाजार की तरफ मुड़कर निरसा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से सभी महिलाओं ने अपने कलश में जल भरा और फिर जयकारा के साथ बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित मंदिर की तरफ चल पड़े l इस कलश यात्रा मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद भारत स्वाभिमान जिला संयोजक मनजीत सिंह के साथ-साथ कांग्रेस के निरसा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संतोष राय मुखिया योगेंदर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य उपस्थित रहे l सभी जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते रहें l जिला संयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि निरसा बिरला ढाल में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का निर्माण हुआ है और ठीक मंदिर के बगल में ही एक विशाल बरगद का पेड़ है जहां लोग अक्सर पूजा पाठ करते रहते हैं अब वहां मंदिर निर्माण हो गया है और आगामी 5 दिनों तक भजन कीर्तन चलेगा और आज से विधिवत्त उस नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना भी भक्तों के द्वारा शुरू हो जाएगी l10
- *झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास करोड़ों की गाड़ी है लेकिन यहां के गरीब आदिवासी समाज दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहा है बच्चों को पढ़ने के लिए कोई सुविधा नहीं है!1