logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जामताड़ा जिले में 20 लाख से अधिक की चोरी, वोटिंग कि रात व्यावसाई के घर पर हाथ साफ। जामताड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पाण्डेडीह मोहल्ले में मतदान की रात एक बड़ी चोरी की घटना ने जिले में बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोरों ने व्यवसायी राजेश कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और लगभग 3 लाख 62 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। कुल मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह सूर्याहू पूजा की तैयारी के सिलसिले में अपने पैतृक गांव, देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरमाटी (शहरजोड़ी) गए हुए थे। बताया जाता है कि वे पिछले तीन दिनों से गांव जाकर देर रात लौट आते थे, लेकिन घटना वाली रात वापस नहीं आए। इसी दौरान चोरों ने सिठी की ओर से घर में प्रवेश किया और लोहे के औजार से दरवाजे व दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। मंगलवार को जब परिवार घर लौटा और ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे, अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। नगदी व जेवर गायब थे। जानकारी देते हुए व्यवसायी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वे आमतौर पर घर छोड़कर बाहर नहीं जाते थे। केवल एक दिन के लिए गांव गए और इसी बीच चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने जामताड़ा पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। टेक्निकल टीम द्वारा फिंगरप्रिंट उठाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है। परिवार ने जिला पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि राजेश कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना हुईं है, जाँच चल रही है, जल्द उद्भेदन कर गिरफ़्तारी की जायेगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

8 hrs ago
user_Yogesh Kumar
Yogesh Kumar
Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
8 hrs ago

जामताड़ा जिले में 20 लाख से अधिक की चोरी, वोटिंग कि रात व्यावसाई के घर पर हाथ साफ। जामताड़ा थाना क्षेत्र के न्यू पाण्डेडीह मोहल्ले में मतदान की रात एक बड़ी चोरी की घटना ने जिले में बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अज्ञात चोरों ने व्यवसायी राजेश कुमार सिंह के बंद घर को निशाना बनाते हुए करीब 17 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात और लगभग 3 लाख 62 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। कुल मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने का अनुमान है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार सिंह सूर्याहू पूजा की तैयारी के सिलसिले में अपने पैतृक गांव, देवघर जिले के चित्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरमाटी (शहरजोड़ी) गए हुए थे। बताया जाता है कि वे पिछले तीन दिनों से गांव जाकर देर रात लौट आते थे, लेकिन घटना वाली रात वापस नहीं आए। इसी दौरान चोरों ने सिठी की ओर से घर में प्रवेश किया और लोहे के औजार से दरवाजे व दो अलमारियों के ताले तोड़ दिए। मंगलवार को जब परिवार घर लौटा और ताला खोला तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गया। दोनों कमरों के दरवाजे खुले थे, अलमारियां टूटी पड़ी थीं और सामान बिखरा हुआ था। नगदी व जेवर गायब थे। जानकारी देते हुए व्यवसायी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि वे आमतौर पर घर छोड़कर बाहर नहीं जाते थे। केवल एक दिन के लिए गांव गए और इसी बीच चोरों ने पूरी वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने जामताड़ा पुलिस प्रशासन से मामले का जल्द से जल्द उद्भेदन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। टेक्निकल टीम द्वारा फिंगरप्रिंट उठाए जा रहे हैं और आसपास के क्षेत्रों में जांच तेज कर दी गई है। परिवार ने जिला पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इधर मामले को लेकर थाना प्रभारी ने कहा कि राजेश कुमार सिंह के घर में चोरी की घटना हुईं है, जाँच चल रही है, जल्द उद्भेदन कर गिरफ़्तारी की जायेगी। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही जिले में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोगों में आक्रोश है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

More news from झारखंड and nearby areas
  • निरसा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित बजरंगबली महाराज मंदिर के पूर्ण निर्माण के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान एवं महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया।
    1
    निरसा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित बजरंगबली महाराज मंदिर के पूर्ण निर्माण के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा से ओत-प्रोत इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान एवं महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने अपने माथे पर कलश धारण कर पूरे नगर में भक्ति का माहौल बना दिया।
    user_Ranjan Mitra
    Ranjan Mitra
    Local News Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    2 hrs ago
  • निरसा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित बजरंगबली महाराज का मंदिर जो बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया इस को लेकर आज एक भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में बच्चे बूढ़े नौजवान सहित महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर बिरला ढाल से पैदल चलते हुए निरसा बाजार होते हुए पंजाबी मिलन प्रांगण को पहुंचे और वहां से फिर वापस निरसा बाजार की तरफ मुड़कर निरसा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से सभी महिलाओं ने अपने कलश में जल भरा और फिर जयकारा के साथ बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित मंदिर की तरफ चल पड़े l इस कलश यात्रा मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद भारत स्वाभिमान जिला संयोजक मनजीत सिंह के साथ-साथ कांग्रेस के निरसा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संतोष राय मुखिया योगेंदर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य उपस्थित रहे l सभी जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते रहें l जिला संयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि निरसा बिरला ढाल में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का निर्माण हुआ है और ठीक मंदिर के बगल में ही एक विशाल बरगद का पेड़ है जहां लोग अक्सर पूजा पाठ करते रहते हैं अब वहां मंदिर निर्माण हो गया है और आगामी 5 दिनों तक भजन कीर्तन चलेगा और आज से विधिवत्त उस नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना भी भक्तों के द्वारा शुरू हो जाएगी l
    10
    निरसा बाजार क्षेत्र अंतर्गत बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित बजरंगबली महाराज का मंदिर जो बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया इस को लेकर आज एक भव्य कलश यात्रा निकाला गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में बच्चे बूढ़े नौजवान सहित  महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर बिरला ढाल से पैदल चलते हुए निरसा बाजार होते हुए पंजाबी मिलन प्रांगण को पहुंचे और वहां से फिर वापस निरसा बाजार की तरफ मुड़कर निरसा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर से सभी महिलाओं ने अपने कलश में जल भरा और फिर जयकारा के साथ  बिरला ढाल स्थित नवनिर्मित मंदिर की तरफ चल पड़े l इस कलश यात्रा मुख्य रूप से मुख्य अतिथि के तौर पर धनबाद भारत स्वाभिमान जिला संयोजक मनजीत सिंह के साथ-साथ कांग्रेस के निरसा प्रखंड अध्यक्ष डॉ संतोष राय मुखिया योगेंदर यादव सहित कई जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य उपस्थित रहे l सभी जयकारा लगाते हुए कलश यात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ते रहें l जिला संयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि निरसा बिरला ढाल में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का निर्माण हुआ है और ठीक मंदिर के बगल में ही एक विशाल बरगद का पेड़ है जहां लोग अक्सर पूजा पाठ करते रहते हैं अब वहां मंदिर निर्माण हो गया है और आगामी 5 दिनों तक भजन कीर्तन चलेगा और आज से विधिवत्त उस नवनिर्मित मंदिर में पूजा अर्चना भी भक्तों के द्वारा शुरू हो जाएगी l
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायक, मुखिया ओर पंचायत सचिव को प्रशिक्षक द्वारा मनरेगा, 15वीं वित्त योजनाओं के चयन को लेकर ग्रामसभा, संचालन, भागीदारी, उपयोगी आदि से संबंधित जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
    1
    देवघर जिला के मार्गोमुंडा प्रखण्ड कार्यालय में आयोजित पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायक, मुखिया ओर पंचायत सचिव को प्रशिक्षक द्वारा मनरेगा, 15वीं वित्त योजनाओं के चयन को लेकर ग्रामसभा, संचालन, भागीदारी, उपयोगी आदि से संबंधित जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    18 hrs ago
  • धनबाद,मतदान के बाद प्रत्याशियों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों ने कहा– बड़ी गड़बड़ी नहीं,,बैठक में आरओ, मेयर व पार्षद प्रत्याशी रहे मौजूद, परिणाम पर टिकी निगाहें।
    1
    धनबाद,मतदान के बाद प्रत्याशियों ने रखी समस्याएं, अधिकारियों ने कहा– बड़ी गड़बड़ी नहीं,,बैठक में आरओ, मेयर व पार्षद प्रत्याशी रहे मौजूद, परिणाम पर टिकी निगाहें।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    48 min ago
  • बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस में चालक कर्मी सवार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन कई फिट नीचे गिरा,सभी गम्भीर रुप से हुआ घायल,सुरक्षा में लापरवाही का आरोप कतरास। बीसीसीएल में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनियां सुरक्षा में लापरवाही बरत रहे है।जिसके कारण दुर्घटनाओं में लगाम नही लग पा रहा है। कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस दुर्घटना हुआ है।रास्ता कटा होने के कारण वाहन कई फिट नीचे गिर गया।जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में वाहन में सवार तीन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है।गम्भीरवस्था में सभी को अस्पताल आनन फानन ले जाया गया। माइंस में मार्ग परिवर्तन किया गया था।जिसकी जानकारी नही होने के कारण हादसा हुआ। वही प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लग रहा है।
    1
    बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस में चालक कर्मी सवार वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त,वाहन कई फिट नीचे गिरा,सभी गम्भीर रुप से हुआ घायल,सुरक्षा में लापरवाही का आरोप
कतरास। बीसीसीएल में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनियां सुरक्षा में लापरवाही बरत रहे है।जिसके कारण दुर्घटनाओं में लगाम नही लग पा रहा है। 
कतरास थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया-03 के एसजीटी आउटसोर्सिंग माइंस आउटसोर्सिंग माइंस  दुर्घटना हुआ है।रास्ता कटा होने के कारण वाहन  कई फिट नीचे गिर गया।जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में वाहन में सवार तीन कर्मी बुरी तरह घायल हो गया है।गम्भीरवस्था में सभी को अस्पताल आनन फानन ले जाया गया।
माइंस में मार्ग परिवर्तन किया गया था।जिसकी जानकारी नही होने के कारण हादसा हुआ।
वही प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लग रहा है।
    user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-3 अंतर्गत संचालित STG डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के कतरास कैलुडीह स्थित पैच में कार्य के दौरान एक सर्विस वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 4 कर्मी बुरी तरह से घायल हो गये. सभी घायलों को आनन -फानन में प्रबंधन द्वारा ईलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है.
    1
    कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-3 अंतर्गत संचालित STG डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के कतरास कैलुडीह स्थित पैच में कार्य के दौरान एक सर्विस वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 4 कर्मी बुरी तरह से घायल हो गये. सभी घायलों को आनन -फानन में प्रबंधन द्वारा ईलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है. जहां उनकी हालत गंभीर बतायी जाती है.
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सर्विस वाहन काम के दौरान गहरी खाई में गिरि,6 कर्मी बुरी तरह से घायल *************************** बाघमारा/बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-3 के अंतर्गत संचालित STG डेको आउटसोर्सिंग कतरास के केलुडीह में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक सर्विस वाहन कार्य के दौरान गहरी खाई में गिर गयी. वाहन सवार 6 कर्मी मो जाहिद सुमित कुमार दुलाल बबलू अंसारी सहित अन्य दो श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गये. जिसे प्रबंधन द्वारा सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया. जहां सभी घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर सर्विस वेन कार्य कर रही थी वहां पर रास्ता ठीक नहीं होने के कारण वाहन खाई में गिर गई. आपको बताते चले कि अंगारपथरा स्थित मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी में 6 माह पहले भी इसी तरह से एक घटना हुई थी. जिसमें सर्विस वैन में सवार 6 मजदूरों की मौत गहरी खाई में गिरने से हो गई थी. !अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट! इस घटना को लेकरजब प्रबंधन से सवाल पूछा तो उन्हेंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. आउटसोर्सिंग कंपनी को DGMS (खान सुरक्षा महानिदेशालय) नियमों का पालन करना होता हैं, लेकिन यहां पर नियमों को ताख पर रखकर कार्य किया जाता हैं. सवाल ये है कि आखिर क्यों इस तरह का घटना बार-बार आउटसोर्सिंग कंपनियों में होती है. बीसीसीएल द्वारा हर वर्ष खान सुरक्षा का कार्यक्रम चलाया जाता है जिसमें कर्मियों को सुरक्षा देने,ओपन कास्ट माइंस को कैसे चलना है सारी जानकारी दी जाती है. बावजूद इस तरह की घटना होती रहती है और कई मजदूरों की जान चली जाती है.
    1
    सर्विस वाहन काम के दौरान गहरी खाई में गिरि,6 कर्मी बुरी तरह से घायल
***************************
बाघमारा/बीसीसीएल क्षेत्र संख्या-3 के अंतर्गत संचालित STG डेको आउटसोर्सिंग कतरास के केलुडीह में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक सर्विस वाहन कार्य के दौरान गहरी खाई में गिर गयी. वाहन सवार 6 कर्मी मो जाहिद सुमित कुमार दुलाल बबलू अंसारी सहित अन्य दो श्रमिक बुरी तरह से घायल हो गये. जिसे प्रबंधन द्वारा सभी घायलों को निजी अस्पताल भेजा गया. जहां सभी घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर सर्विस वेन कार्य कर रही थी वहां पर रास्ता ठीक नहीं होने के कारण वाहन खाई में गिर गई. आपको बताते चले कि अंगारपथरा स्थित मां अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी में 6 माह पहले भी इसी तरह से एक घटना हुई थी. जिसमें सर्विस वैन में सवार 6 मजदूरों की मौत गहरी खाई में गिरने से हो गई थी.
!अभिषेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट!
इस घटना को लेकरजब प्रबंधन से सवाल पूछा तो उन्हेंने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया. आउटसोर्सिंग कंपनी को DGMS (खान सुरक्षा महानिदेशालय) नियमों का पालन करना होता हैं, लेकिन यहां पर नियमों को ताख पर रखकर कार्य किया जाता हैं. सवाल ये है कि आखिर क्यों इस तरह का घटना बार-बार आउटसोर्सिंग कंपनियों में होती है. बीसीसीएल द्वारा हर वर्ष खान सुरक्षा का कार्यक्रम चलाया जाता है जिसमें कर्मियों को सुरक्षा देने,ओपन कास्ट माइंस को कैसे चलना है सारी जानकारी दी जाती है. बावजूद इस तरह की घटना होती रहती है और कई मजदूरों की जान चली जाती है.
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर Baghmara-Cum-Katras, Dhanbad•
    6 hrs ago
  • नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कतरास में हुआ संपन्न
    1
    नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण कतरास में हुआ संपन्न
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by DWIPAKSHA DARPAN
    1
    Post by DWIPAKSHA DARPAN
    user_DWIPAKSHA DARPAN
    DWIPAKSHA DARPAN
    पत्रकारिता धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.