Shuru
Apke Nagar Ki App…
30 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक सभी बुनियाद केंद्र पर लगेगा नेत्र जाँच विशेष शिविर
Vaanishree News
30 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक सभी बुनियाद केंद्र पर लगेगा नेत्र जाँच विशेष शिविर
More news from Vaishali and nearby areas
- Post by Vaanishree News1
- बिदुपुर में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा | हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ | Vaishali Ram Navami Shobha Yatra 2026 वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा पकौली ब्रह्मस्थान से चेचर कुतुबपुर चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में भगवान श्री राम की झांकी, राम दरबार, बाबा भोलेनाथ सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। घोड़े, रथ और बैंड-बाजे के साथ निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान बिदुपुर बाजार, मधुरापुर सहित कई स्थानों पर लोगों ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। लगभग 10 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों युवाओं ने पैदल भाग लेकर आस्था और उत्साह का परिचय दिया। इस आयोजन में कई गणमान्य लोग और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। #RamNavami2026 #RamNavamiShobhaYatra #Bidhupur #VaishaliNews #JaiShriRam #BreakingNews #BiharNews #TrendingNews #HinduFestival #RamBhakt #ShobhaYatra #ViralVideo #IndiaNews #Bhakti #LatestNews #BiharTrending #JaiShreeRam #FestivalVibes1
- “सड़क बन रही है या मौत का जाल? महनार–हाजीपुर रोड पर बिना सेफ्टी चल रहा काम, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा!”1
- पटना/फतुहा, 28 मार्च। रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) एवं राजकीय रेल पुलिस फतुहा द्वारा अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, वहीं ट्रेन पर पथराव करने के मामले में दो आरोपियों को भी दबोचा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 मार्च की रात करीब 9:55 बजे निरीक्षक प्रभारी विनोद कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट फतुहा एवं जीआरपी फतुहा की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए फतुहा स्टेशन के पश्चिमी छोर पर रेल लाइन के पास एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 35.25 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 35,880 रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धीरज कुमार, पिता सहानंद सिंह, निवासी दौलतपुर वार्ड संख्या 2, थाना फतुहा, जिला पटना के रूप में हुई है। उसके खिलाफ जीआरपी थाना फतुहा में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, एक अन्य घटना में 26 मार्च को गाड़ी संख्या 12362 डाउन पर फतुहा स्टेशन पहुंचने से पहले अज्ञात लोगों द्वारा पथराव कर खिड़की एवं दरवाजों के शीशे तोड़ दिए गए थे, जिससे ट्रेन का परिचालन करीब 20 मिनट तक बाधित रहा। इस मामले में रेसुब पोस्ट फतुहा में रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान 27 मार्च को मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार, निवासी गोविंदपुर नया टोला, थाना फतुहा, एवं ऋषि देव कुमार उर्फ देव ऋषि उर्फ पंडित उर्फ बाबा, निवासी गढ़ोंचक, जिला पटना के रूप में हुई है। दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में प्रस्तुत किया जा रहा है।1
- फतुहा। फतुहा के दरियापुर स्थित कटैया गंगा घाट एवं श्री राम जानकी मंदिर परिसर में राम नवमी के पावन अवसर पर संध्याकालीन भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और आलोकित कर दिया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर भगवान श्री राम के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया। दीपों की जगमगाहट से पूरा घाट अलौकिक दृश्य में तब्दील हो गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने “जय श्री राम” के गगनभेदी जयघोष से वातावरण को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। हर ओर भक्ति, उत्साह और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे पूरा इलाका आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इस अवसर पर मंदिर के महंत रामसुंदर शरण जी महाराज ने भगवान श्री राम के अवतरण का महत्व बताते हुए कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान राम के जन्म पर अयोध्या में दीप जलाकर उत्सव मनाने की परंपरा आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान शहर में भव्य धार्मिक जुलूस भी निकाला गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवा ध्वज के साथ “जय श्री राम” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। दीपोत्सव की भव्यता को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, और आयोजन की व्यवस्था की लोगों ने जमकर सराहना की। यह आयोजन आस्था, परंपरा और एकता का अनूठा उदाहरण बनकर फतुहा में रामनवमी को यादगार बना गया।1
- वैशाली जिले के करताहां थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रामनवमी के अवसर पर लगे मेला में एक महिला से मोबाइल छिनतई की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि करताहां थाना से सटे नौलखा मंदिर के पास मेला घूमने आई एक महिला के हाथ से अज्ञात बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब महिला मेला देखकर वापस लौट रही थी। पीड़िता ने बताया कि 4 से 5 की संख्या में बदमाश आए और अचानक मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना के बाद महिला काफी डरी-सहमी है और आसपास के लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही महिला ने करताहां थाना में लिखित आवेदन दिया है। वहीं, थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस कार्रवाई में जुटी है, लेकिन इस घटना ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है कि अब गांव के मेलों में भी लोग कितने सुरक्षित हैं।1
- आदरा घाट मारूफगंज पाटन सिटी माँ बड़ी दुर्गा जी विसर्जन शोभायात्रा मिलन समारोह हुआ डलहटता बड़ी माँ से पटना सिटी #ApnaCityTakNews #PatnaCity #Marufganj #Adraghat #PatnaCity1