logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज-मस्जिदों की सुरक्षा और रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन समाजसेवी मोहम्मद हन्जला बोले किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से न तोड़ा जाए संविधान और न्यायालय के आदेशों का हो पालन प्रयागराज देश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों एवं मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर सामने आ रहे विवादों और तोड़फोड़ की खबरों के बीच इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद हन्जला ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 27 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से दिल्ली स्थित रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग की गई। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि देश में किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से नहीं तोड़ा जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संविधान, कानून और न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 25 और 26 प्रत्येक नागरिक को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं के अधिकार प्रदान करते हैं। इसलिए धार्मिक स्थलों से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान निष्पक्ष जांच और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि उनकी मांग किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और धार्मिक सद्भाव के समर्थन में है। सभी धर्मों की आस्था का सम्मान होना चाहिए और मस्जिदों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि रेस कोर्स मस्जिद की कानूनी स्थिति की निष्पक्ष जांच कर उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही देशभर में धार्मिक स्थलों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी कार्रवाई में कानून एवं न्यायालय के आदेशों की अनदेखी न हो। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म सम्मान से है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय दिलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस मौके पर एडवोकेट अफशान मिर्जा बेग, एडवोकेट जैद अंसारी, एडवोकेट वसीम, जुबैर अहमद, जहूर खान, एडवोकेट अबरार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

7 hrs ago
user_Rajik
Rajik
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

प्रयागराज-मस्जिदों की सुरक्षा और रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन समाजसेवी मोहम्मद हन्जला बोले किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से न तोड़ा जाए संविधान और न्यायालय के आदेशों का हो पालन प्रयागराज देश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों एवं मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर सामने आ रहे विवादों और तोड़फोड़ की खबरों के बीच इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद हन्जला ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 27 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से दिल्ली स्थित रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग की गई। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि देश में किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से नहीं तोड़ा जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संविधान, कानून और न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 25 और 26 प्रत्येक नागरिक को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं के

846b18b9-0473-4050-8076-6e89d7a408b5

अधिकार प्रदान करते हैं। इसलिए धार्मिक स्थलों से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान निष्पक्ष जांच और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि उनकी मांग किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और धार्मिक सद्भाव के समर्थन में है। सभी धर्मों की आस्था का सम्मान होना चाहिए और मस्जिदों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि रेस कोर्स मस्जिद की कानूनी स्थिति की निष्पक्ष जांच कर उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही देशभर में धार्मिक स्थलों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी कार्रवाई में कानून एवं न्यायालय के आदेशों की अनदेखी न हो। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म सम्मान से है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय दिलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस मौके पर एडवोकेट अफशान मिर्जा बेग, एडवोकेट जैद अंसारी, एडवोकेट वसीम, जुबैर अहमद, जहूर खान, एडवोकेट अबरार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • 20 दिनों से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण बिजली संकट से परेशान डीही खुर्द में विद्युत आपूर्ति ठप, बकाया बिल जमा नहीं होने से ट्रांसफार्मर बदलने में देरी; ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार प्रयागराज। कोरांव तहसील के डीही खुर्द गांव में 16 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर करीब 20 दिनों से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। वहीं, विद्युत विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं पर भारी बकाया होने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने में समस्या आ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, डीही खुर्द गांव खोंचा पंवारी फीडर के अंतर्गत आता है। यहां 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 20 दिनों से खराब पड़ा है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 16 कनेक्शनधारी उपभोक्ता जुड़े हैं, जबकि करीब 10 लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए खोंचा पावर हाउस के जेई त्रिलोकीनाथ से आग्रह किया गया था। जेई ने मौके पर निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई द्वारा कहा गया कि जब तक बिजली का बकाया बिल जमा नहीं होगा, तब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जेई द्वारा पीआर नहीं बनाए जाने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि अभी फसल तैयार नहीं हुई है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर है। फसल बेचने के बाद ही बकाया बिल जमा कर पाना संभव होगा। जेई बोले, थोड़ा-थोड़ा बिल जमा करें तो बदलवा देंगे ट्रांसफार्मर मामले में कोरांव पावर हाउस के जेई त्रिलोकीनाथ ने बताया कि उपभोक्ता बड़े बकायेदार हैं। मार्च तक ओटीएस योजना के तहत बिल थोड़ा-थोड़ा जमा करने की सुविधा थी, लेकिन उपभोक्ताओं ने इसका लाभ नहीं उठाया। ग्राम प्रधान का भी बिजली बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि मौके पर सर्वे किया गया है। उपभोक्ता थोड़ा-थोड़ा बिल जमा करना शुरू कर दें तो ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। जेई ने 10 केवीए ट्रांसफार्मर के संबंध में बताया कि वह डेड पड़ा है, जबकि पास में सौभाग्य योजना के तहत 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
    3
    20 दिनों से जला पड़ा ट्रांसफार्मर, ग्रामीण बिजली संकट से परेशान

डीही खुर्द में विद्युत आपूर्ति ठप, बकाया बिल जमा नहीं होने से ट्रांसफार्मर बदलने में देरी; ग्रामीणों ने अधिकारियों से लगाई गुहार
प्रयागराज। कोरांव तहसील के डीही खुर्द गांव में 16 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर करीब 20 दिनों से जला पड़ा है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। वहीं, विद्युत विभाग का कहना है कि उपभोक्ताओं पर भारी बकाया होने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने में समस्या आ रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, डीही खुर्द गांव खोंचा पंवारी फीडर के अंतर्गत आता है। यहां 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 20 दिनों से खराब पड़ा है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 16 कनेक्शनधारी उपभोक्ता जुड़े हैं, जबकि करीब 10 लोग अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए खोंचा पावर हाउस के जेई त्रिलोकीनाथ से आग्रह किया गया था। जेई ने मौके पर निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि जेई द्वारा कहा गया कि जब तक बिजली का बकाया बिल जमा नहीं होगा, तब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जेई द्वारा पीआर नहीं बनाए जाने के कारण ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। किसानों का कहना है कि अभी फसल तैयार नहीं हुई है, जिससे आर्थिक स्थिति कमजोर है। फसल बेचने के बाद ही बकाया बिल जमा कर पाना संभव होगा।
जेई बोले, थोड़ा-थोड़ा बिल जमा करें तो बदलवा देंगे ट्रांसफार्मर
मामले में कोरांव पावर हाउस के जेई त्रिलोकीनाथ ने बताया कि उपभोक्ता बड़े बकायेदार हैं। मार्च तक ओटीएस योजना के तहत बिल थोड़ा-थोड़ा जमा करने की सुविधा थी, लेकिन उपभोक्ताओं ने इसका लाभ नहीं उठाया। ग्राम प्रधान का भी बिजली बिल बकाया है। उन्होंने बताया कि मौके पर सर्वे किया गया है। उपभोक्ता थोड़ा-थोड़ा बिल जमा करना शुरू कर दें तो ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
जेई ने 10 केवीए ट्रांसफार्मर के संबंध में बताया कि वह डेड पड़ा है, जबकि पास में सौभाग्य योजना के तहत 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है, जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल है।
ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • करवा चौथ निर्जला व्रत पूजा किया गया सुहागिनों ने पर चांद ने दिया धोखा देश में कई सुहागिनों ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ निर्जला व्रत पूजा किया परंतु मौसम खराब होने के बावजूद सुहागिनों ने अपना व्रत निरंतर रखा और आधे रात तक चांद का इंतजार करते रहे।
    1
    करवा चौथ निर्जला व्रत पूजा किया गया सुहागिनों ने पर चांद ने दिया धोखा
देश में कई सुहागिनों ने अपने पति की लम्बी उम्र के लिए करवा चौथ निर्जला व्रत पूजा किया परंतु मौसम खराब होने के बावजूद सुहागिनों ने अपना व्रत निरंतर रखा और आधे रात तक चांद का इंतजार करते रहे।
    user_Vertman Bharat News Prayagraj
    Vertman Bharat News Prayagraj
    Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • हाईवे पर लूट करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार प्रयागराज: सरायइनायत पुलिस ने 28 अक्टूबर को गोतावां स्थित रिंग रोड पुलिया के पास से चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पासी उर्फ गुंडे पुत्र राजबली निवासी हकीम पट्टी थाना हंडिया प्रयागराज,मयंक पुत्र महेंद्र निवासी बनी थाना सरायइनायत प्रयागराज,राजेश पुत्र स्व लाल बहादुर निवासी बनी थाना सरायइनायत प्रयागराज और सनी वर्मा पुत्र इंद्रजीत निवासी बनी थाना सरायइनायत प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर,एक ओप्पो मोबाइल फोन, 17,870 रुपये नकद,दो मोटरसाइकिल और एक टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी हाईवे पर खड़े वाहनों के शीशे तोड़कर मोबाइल,नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करने तथा छिनैती की घटनाओं में शामिल होने के आरोपित हैं। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    हाईवे पर लूट करने वाले चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रयागराज: सरायइनायत पुलिस ने 28 अक्टूबर को गोतावां स्थित रिंग रोड पुलिया के पास से चार वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया,गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पासी उर्फ गुंडे पुत्र राजबली निवासी हकीम पट्टी थाना हंडिया प्रयागराज,मयंक पुत्र महेंद्र निवासी बनी थाना सरायइनायत प्रयागराज,राजेश पुत्र स्व लाल बहादुर निवासी बनी थाना सरायइनायत प्रयागराज और सनी वर्मा पुत्र इंद्रजीत निवासी बनी थाना सरायइनायत प्रयागराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर एक अवैध देशी पिस्टल .32 बोर,एक ओप्पो मोबाइल फोन, 17,870 रुपये नकद,दो मोटरसाइकिल और एक टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक,आरोपी हाईवे पर खड़े वाहनों के शीशे तोड़कर मोबाइल,नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी करने तथा छिनैती की घटनाओं में शामिल होने के आरोपित हैं। मामले में संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 167 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड क्षेत्र के सहसों स्थित बसंती रिसॉर्ट, रुदापुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल एवं बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख अरूणेन्द्र यादव (डब्बू) शामिल हुए। समारोह में कुल 167 नवविवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को इस नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सामूहिक विवाह योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल बताया गया। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिल रही है। सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है।
    1
    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 167 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद
प्रयागराज। बहादुरपुर विकासखंड क्षेत्र के सहसों स्थित बसंती रिसॉर्ट, रुदापुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, फूलपुर विधायक दीपक पटेल एवं बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख अरूणेन्द्र यादव (डब्बू) शामिल हुए।
समारोह में कुल 167 नवविवाहित जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही सभी नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को इस नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में सामूहिक विवाह योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल बताया गया। इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिल रही है। सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता, समानता और आपसी भाईचारे का भी संदेश देता है।
    user_NAGENDRA PRAJAPATI
    NAGENDRA PRAJAPATI
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नैनी में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से संपन्न हुआ, जिनके पति बाहर थे उनकी पत्नियों ने मोबाइल से देखकर प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में करवा चौथ का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा। शाम को चंद्रदर्शन के समय महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सज-धजकर पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित हुईं। महिलाओं ने विधि-विधान से करवा चौथ की कथा सुनी और पूजा की थाली सजाकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित किया। चांद निकलने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्रदर्शन किया और फिर अपने पति का चेहरा देखकर जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत पूर्ण कराया। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। घरों में पूजा-अर्चना के साथ पारिवारिक स्नेह और आपसी प्रेम की झलक देखने को मिली। परिवारों ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर अजय, माधुरी, अंजनी, रश्मि, मनीष, प्रतिभा और लक्ष्मी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    नैनी में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से संपन्न हुआ, जिनके पति बाहर थे उनकी पत्नियों ने मोबाइल से देखकर 
प्रयागराज। नैनी क्षेत्र में करवा चौथ का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा।
शाम को चंद्रदर्शन के समय महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सज-धजकर पूजा-अर्चना के लिए एकत्रित हुईं। महिलाओं ने विधि-विधान से करवा चौथ की कथा सुनी और पूजा की थाली सजाकर चंद्रदेव को अर्घ्य अर्पित किया। चांद निकलने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्रदर्शन किया और फिर अपने पति का चेहरा देखकर जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस दौरान पतियों ने भी अपनी पत्नियों को जल पिलाकर और मिठाई खिलाकर व्रत पूर्ण कराया। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। घरों में पूजा-अर्चना के साथ पारिवारिक स्नेह और आपसी प्रेम की झलक देखने को मिली। परिवारों ने एक-दूसरे के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर अजय, माधुरी, अंजनी, रश्मि, मनीष, प्रतिभा और लक्ष्मी तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_राकेश गुप्ता
    राकेश गुप्ता
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज-मस्जिदों की सुरक्षा और रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन समाजसेवी मोहम्मद हन्जला बोले किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से न तोड़ा जाए संविधान और न्यायालय के आदेशों का हो पालन प्रयागराज देश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों एवं मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर सामने आ रहे विवादों और तोड़फोड़ की खबरों के बीच इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद हन्जला ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 27 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विशेष रूप से दिल्ली स्थित रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग की गई। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि देश में किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से नहीं तोड़ा जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संविधान, कानून और न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 25 और 26 प्रत्येक नागरिक को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं के अधिकार प्रदान करते हैं। इसलिए धार्मिक स्थलों से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान निष्पक्ष जांच और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि उनकी मांग किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और धार्मिक सद्भाव के समर्थन में है। सभी धर्मों की आस्था का सम्मान होना चाहिए और मस्जिदों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि रेस कोर्स मस्जिद की कानूनी स्थिति की निष्पक्ष जांच कर उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही देशभर में धार्मिक स्थलों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी कार्रवाई में कानून एवं न्यायालय के आदेशों की अनदेखी न हो। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म सम्मान से है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय दिलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस मौके पर एडवोकेट अफशान मिर्जा बेग, एडवोकेट जैद अंसारी, एडवोकेट वसीम, जुबैर अहमद, जहूर खान, एडवोकेट अबरार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    2
    प्रयागराज-मस्जिदों की सुरक्षा और रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन समाजसेवी मोहम्मद हन्जला बोले किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से न तोड़ा जाए संविधान और न्यायालय के आदेशों का हो पालन
प्रयागराज देश के विभिन्न हिस्सों में मस्जिदों एवं मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर सामने आ रहे विवादों और तोड़फोड़ की खबरों के बीच इलाहाबाद जन कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट मोहम्मद हन्जला ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने 27 अक्टूबर को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में विशेष रूप से दिल्ली स्थित रेस कोर्स मस्जिद के संरक्षण की मांग की गई। मोहम्मद हन्जला ने कहा कि देश में किसी भी मस्जिद को मनमाने ढंग से नहीं तोड़ा जाना चाहिए। धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संविधान, कानून और न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 25 और 26 प्रत्येक नागरिक को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं के अधिकार प्रदान करते हैं। इसलिए धार्मिक स्थलों से जुड़े किसी भी विवाद का समाधान निष्पक्ष जांच और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।
मोहम्मद हन्जला ने कहा कि उनकी मांग किसी धर्म या समुदाय के विरोध में नहीं, बल्कि संविधान, न्याय और धार्मिक सद्भाव के समर्थन में है। सभी धर्मों की आस्था का सम्मान होना चाहिए और मस्जिदों सहित सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि रेस कोर्स मस्जिद की कानूनी स्थिति की निष्पक्ष जांच कर उसके संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। साथ ही देशभर में धार्मिक स्थलों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष जांच कराई जाए और किसी भी कार्रवाई में कानून एवं न्यायालय के आदेशों की अनदेखी न हो।
उन्होंने कहा कि भारत की पहचान आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और सर्वधर्म सम्मान से है। धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष न्याय दिलाना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
इस मौके पर एडवोकेट अफशान मिर्जा बेग, एडवोकेट जैद अंसारी, एडवोकेट वसीम, जुबैर अहमद, जहूर खान, एडवोकेट अबरार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 500KM दूर PET का सेंटर, अव्यवस्थाओं की बारिश में भीगने को मजबूर छात्र - "वोट के लिए बूथ घर के पास, नौकरी के लिए 600KM दौड़ाते हैं सरकार" UPSSSC PET परीक्षा छात्रों के लिए नौकरी की दौड़ से पहले एक और अग्निपरीक्षा बन गई है। परीक्षा केंद्र गृह जनपद से 500 से 600 KM दूर भेजे जाने से लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं। दिवाली-छठ के बाद ट्रेनों-बसों में पहले से भारी भीड़ है, ऊपर से PET के छात्रों का सैलाब। जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं, छात्र फर्श पर बैठकर, गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जंक्शनों पर रात-रात भर छात्र प्लेटफॉर्म पर सोते दिखे। न पीने का पानी, न बैठने की व्यवस्था। छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा - एक छात्र ने कहा, "वोट लेना होता है तो सरकार मतदान केंद्र घर के बगल में बनवा देती है, और जब हमारा भविष्य बनना होता है तो 600 किलोमीटर दौड़ाया जाता है।" कई छात्राओं ने बताया कि रात में अकेले इतनी दूर सेंटर पर जाना सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है, होटल के दाम आसमान छू रहे हैं। छात्रों ने मांग की है कि PET जैसी बड़ी परीक्षा में आयोग गृह जनपद या मंडल के अंदर ही सेंटर दे, ताकि गरीब छात्र का पैसा और समय दोनों बचे। अंकित शुक्ला ( संवाददाता न्यूज़ टीवी इंडिया ) प्रयागराज
    2
    500KM दूर PET का सेंटर, अव्यवस्थाओं की बारिश में भीगने को मजबूर छात्र - "वोट के लिए बूथ घर के पास, नौकरी के लिए 600KM दौड़ाते हैं सरकार"
UPSSSC PET परीक्षा छात्रों के लिए नौकरी की दौड़ से पहले एक और अग्निपरीक्षा बन गई है। परीक्षा केंद्र गृह जनपद से 500 से 600 KM दूर भेजे जाने से लाखों अभ्यर्थी परेशान हैं।
दिवाली-छठ के बाद ट्रेनों-बसों में पहले से भारी भीड़ है, ऊपर से PET के छात्रों का सैलाब। जनरल बोगियों में पैर रखने की जगह नहीं, छात्र फर्श पर बैठकर, गेट पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर जंक्शनों पर रात-रात भर छात्र प्लेटफॉर्म पर सोते दिखे। न पीने का पानी, न बैठने की व्यवस्था।
छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा - एक छात्र ने कहा, "वोट लेना होता है तो सरकार मतदान केंद्र घर के बगल में बनवा देती है, और जब हमारा भविष्य बनना होता है तो 600 किलोमीटर दौड़ाया जाता है।"
कई छात्राओं ने बताया कि रात में अकेले इतनी दूर सेंटर पर जाना सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है, होटल के दाम आसमान छू रहे हैं।
छात्रों ने मांग की है कि PET जैसी बड़ी परीक्षा में आयोग गृह जनपद या मंडल के अंदर ही सेंटर दे, ताकि गरीब छात्र का पैसा और समय दोनों बचे।
अंकित शुक्ला ( संवाददाता न्यूज़ टीवी इंडिया )
प्रयागराज
    user_अंकित शुक्ला
    अंकित शुक्ला
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा प्रयागराज: थरवई थाना क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने प्रयास कर युवक को नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए,किस तरह पुलिस ने युवक को नीचे उतारा।
    1
    मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक,पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा
प्रयागराज: थरवई थाना क्षेत्र में अपनी मांगों को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने प्रयास कर युवक को नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देखिए,किस तरह पुलिस ने युवक को नीचे उतारा।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.