धनिये से भरी ट्रॉली पलटी, आधा दर्जन किसान घायल, झालावाड़ कराया भर्ती रामगंजमंडी उपखंड के अरनिया गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ धनिये की बोरियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के वक्त ट्रॉली में करीब 10 से 12 किसान सवार थे, जिनमें से 6 किसान घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, किसान आकोदिया गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली में धनिये की बोरियां भरकर रामगंजमंडी स्थित कृषि उपज मंडी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अरनिया गांव के समीप अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और देखते ही देखते ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली पलटने से वहां चीख-पुकार मच गई और बोरियों के नीचे दबने व सड़क पर गिरने से किसान चोटिल हो गए। हादसे में किसान गोविंद सिंह, यश, श्रीराम, फूलचंद, राहुल और देवीलाल को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही सुकेत टोल प्लाजा की एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है।

- Post by देवराज साउथ कोठारी भील बस्ती1
- मोड़क क्षेत्र में फिर बदला मौसम बुधवार सुबह हुईं हल्की बूंदाबांदी खेतों में खड़ी कटी पड़ी धान कि फसलों को लेकर किसान चिंतित सबसे ज्यादा इसका असर फसलों कि पैदावार पर पड़ेगा और घनिया कि क्वालिटी फिकी पड़ सकती हैं मंगलवार को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज़ हवाओं के साथ बारिश हुईं हैं8
- झालावाड़ सर्ग अस्पताल के जनाना वार्ड में लगे पालना गृह में आज अस्पताल की ओर से एक 5 दिन के शिशु को1
- रायपुर तहसील के ग्राम दुबलिया में हुई अचानक बारिश ओला दर्जी 5 मिनट तक गिरे ओले अंते श्री के किसानों का होगा ऊपरी नुकसान1
- रायपुर क्षेत्र में मौसम ने करवट बदलते हुए किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। आज सुबह रिमझिम वर्षा का दौर शुरु हुआ जो 15 मिनिट तक जारी रहा। मावठ की बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला, वहीं खेतों में कटी धनिये की फसल गिली होने से धनिया बदरंग हो गया। किसानों के मुताबिक धनिये मसूर की फसल को बारिश से नुकसान उठाना पड़ेगा। गेहूं, लहसुन की फसल को मावठ की बारिश से फायदा हुआ है। मावठ की बारिश से मौसम में फिर से ठंडक गई। अचानक बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका जाहिर की है। क्षेत्र में धनिया सरसों की फसल पकने वाली है। रतनलाल गुर्जर ने बताया कि रायपुर सहित आस-पास के गांवों मावठ गिरने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है। करीब 9:00 बजे हुई 15 मिनट की हल्की बारिश के कारण सर्दी बढ़ने के साथ-साथ रबी की फसलों में भी नुकसान पहुंचा है । गुर्जर का कहना हैं कि धनिए की फसल पहले से लोंगिया रोग से प्रभावित है। महंगे दाम के कीटनाशक छिड़ककर रोग से बचाने के प्रयास कर रहे है लेकिन बारिश के कारण धनिया की फसल में गुणवत्ता और धनिया का रंग बदरंग सहित अधिक नुकसान पहुंचा है।2
- कोटा राजस्थान का मौसम खराब हो रहा है आज1
- रावतभाटा नगरपालिका अतिक्रमण प्रभारी नरपतसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 फरवरी मंगलवार को भैंसरोड़गढ़ मार्ग स्थित महुपुरा में सणीता पंचायत भवन के आसपास अतिक्रमण को हटाया गया। करिब एक बीघा सार्वजनिक भूमि रखें पत्थरों को हटाया गया। और दोबारा अतिक्रमण ना करने की दी चेतावनी। अतिक्रमण हटाने वालों में जगदीश चन्द्र, अर्जुन कुमार, प्रकाश सारवन व होमगार्डकर्मी शामिल रहे।1
- रायपुर क्षेत्र में ग्राम दुबलिया में आज हुई हल्की बारिश हल्की चली हवा इसलिए किसानों की फसल बड़ी आदि2