Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mohd Javed
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सर्राफा व्यापारी से लूट का सीतापुर पुलिस ने किया खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार सर्राफा व्यापारी से लूट का सीतापुर पुलिस ने किया खुलासा, सात शातिर बदमाश गिरफ्तार रास्ते में घेरकर डंडे से हमला कर लूट को दिया था अंजाम, जेवरात, दो तमंचे, कारतूस, बाइक और वारदात में प्रयुक्त सामान बरामद संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। रामपुरकलां थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी से हुई डकैती/लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए सात शातिर अंतर्राज्यीय/अंतर्जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सर्राफा व्यापारी की पहले रेकी की थी और दुकान बंद कर घर लौटते समय रास्ते में घेरकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में चांदी के आभूषण, दो अवैध तमंचे, चार कारतूस, दो बाइक और वारदात में इस्तेमाल किए गए डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की शाम ग्राम रसूलपुर से जाननगर के बीच सर्राफा व्यापारी रमेश निगम के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में थाना रामपुरकलां में मुकदमा अपराध संख्या 146/26 दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एसओजी और थाना रामपुरकलां पुलिस की टीम सक्रिय थी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सिधौली विशाल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बगराभारी तिराहे के पास से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। ऐसे रची थी लूट की साजिश पूछताछ में पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सर्राफा व्यापारी की रेकी की थी। उन्हें जानकारी थी कि रमेश निगम दुकान बंद करने के बाद जाननगर के रास्ते बाबूपुरवा स्थित अपने घर जाते हैं। योजना के तहत 23 अगस्त की शाम आरोपी दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और रास्ते में व्यापारी को घेर लिया। आरोप है कि उनके सिर पर डंडे से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 08 जोड़ी पायल, 163 बिछिया, 17 अंगूठियां, 11 पायल लॉक, 07 चकोर ताबीज, 06 गोल ताबीज, तीन ओम लॉकेट, एक चांद लॉकेट, चार छोटे कड़े, चार बाला और तीन घुंघरू पायल के बरामद किए हैं। इसके अलावा दुकान की नौ चाबियां, मोटरसाइकिल की एक चाबी, टूटा व जला हुआ चश्मा तथा नीले रंग के जले हुए बैग का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। तमंचे-कारतूस और बाइक भी मिलीं पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए। घटना में इस्तेमाल किए गए दो लकड़ी के डंडे तथा अपाचे और टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लखनऊ, उन्नाव, बस्ती, राजस्थान और सीतापुर के युवक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनीष रावत, अनूप, नन्दू कनौजिया उर्फ शत्रुहन, दिलशाद, विशाल तिवारी, पंकज और पप्पू के रूप में हुई है। इनमें लखनऊ, उन्नाव, राजस्थान, बस्ती और सीतापुर के निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा 310(2), 61(2), 317(3) बीएनएस और 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम की सक्रियता से वारदात का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।1
- कस्ता कॉलोनी में आने-जाने को लेकर ग्रामीण परेशान, अधिकारियों से लगाई गुहार मितौली। मितौली क्षेत्र के कस्ता कॉलोनी में आने-जाने के रास्ते को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की स्थिति खराब होने के कारण आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। समस्या से परेशान गांव के लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर जल्द समाधान कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके पर जांच कराकर रास्ते की समस्या दूर कराने की गुहार लगाई है।1
- barsat ke Mausam mein Chala pani ke chadh aise halat kharab karke chhala Pani1
- भाजपा कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने जताया सेवता की जनता का आभार, 2027 में विधायक ज्ञान तिवारी की जीत के लिए की अपील रामपुर मथुरा / सीतापुरः सीतापुर जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र के रामपुर मथुरा इलाके से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने क्षेत्रीय जनता के अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम बारवी बरुआ और राघवपुर समेत पूरे क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में जनता से मिलने वाला यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।संदीप बाजपेई ने अपने राजनीतिक मार्गदर्शक सेवता के लोकप्रिय भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही उन्हें क्षेत्र में पहचान मिली है और वे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में संदीप बाजपेई अपने सामाजिक कार्यों और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संदीप बाजपेई ने सेवता क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा: 2027 का लक्ष्यः सेवता विधानसभा में एक बार फिर विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है। जनता से विनती: 2027 के चुनाव में भाजपा और विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी को अपना पूरा समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विजय पताका फिर से फहराई जा सके।विकास का संकल्प: पार्टी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के हर गांव और व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहने का संकल्प। भाजपा कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने जताया सेवता की जनता का आभार, 2027 में विधायक ज्ञान तिवारी की जीत के लिए की अपील रामपुर मथुरा / सीतापुरः सीतापुर जिले के सेवता विधानसभा क्षेत्र के रामपुर मथुरा इलाके से भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संदीप बाजपेई ने क्षेत्रीय जनता के अपार स्नेह और समर्थन के लिए सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम बारवी बरुआ और राघवपुर समेत पूरे क्षेत्र के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी सी उम्र में जनता से मिलने वाला यह प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।संदीप बाजपेई ने अपने राजनीतिक मार्गदर्शक सेवता के लोकप्रिय भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी जी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में ही उन्हें क्षेत्र में पहचान मिली है और वे निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र में संदीप बाजपेई अपने सामाजिक कार्यों और सक्रियता के लिए जाने जाते हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संदीप बाजपेई ने सेवता क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा: 2027 का लक्ष्यः सेवता विधानसभा में एक बार फिर विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी है। जनता से विनती: 2027 के चुनाव में भाजपा और विधायक श्री ज्ञान तिवारी जी को अपना पूरा समर्थन दें ताकि क्षेत्र में विजय पताका फिर से फहराई जा सके।विकास का संकल्प: पार्टी कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र के हर गांव और व्यक्ति के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहने का संकल्प।4
- कुछ ही देर हुई तेज बारिश से शहर की कई सड़कें तथा मोहल्ले जलमग्न छोटी सी तेज बारिश से शहर की सड़कें तथा मोहल्लों में हुआ जलभराव लखीमपुर खीरी। लखीमपुर में मंगलवार शाम कुछ ही देर हुई बारिश से शहर स्थित गंगोत्री नगर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। बताया गया कि कई सालों से उन्हें पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। लोगों को खाना बनाना तक दूभर हो गया है, पानी कुछ घरों के अंदर तक भर गया है, पानी घरों तक भर जाने से रहना भी मुश्किल हो रहा है। देखें मोहल्ला गंगोत्री नगर की एक तस्वीर......….1
- #लखीमपुर - लालपुर स्टेडियम से गोला की ओर जाने वाले लखीमपुर गोला मार्ग पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम1
- लखीमपुर गोला मार्ग पर पलटा ट्रक, ट्रक पलटने के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम लखीमपुर खीरी लालपुर स्टेडियम से गोला की ओर जाने वाले लखीमपुर गोला मार्ग पर अचानक पलटा ट्रक ट्रक पलटने से लगा भीषण जाम1
- लखीमपुर-गोला मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम ASTv24 digital शाहिद लखाही सड़क पर ट्रक पलटने से दोनों ओर वाहनों की कतार, राहगीरों और वाहन चालकों को हुई भारी परेशानी लखीमपुर खीरी में मंगलवार को लखीमपुर-गोला मार्ग पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसा लालपुर स्टेडियम से गोला की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। ट्रक के बीच सड़क पर पलट जाने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और कुछ ही देर में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। अचानक मार्ग अवरुद्ध होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम बढ़ने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई। मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास शुरू किया। पुलिस की निगरानी में पलटे ट्रक को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद यातायात सामान्य करने की कवायद शुरू हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालपुर स्टेडियम से गोला की ओर जाने वाले इस मार्ग पर सड़क किनारे सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में मार्ग पर दुर्घटनाओं की स्थिति में जाम से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है। फिलहाल ट्रक पलटने के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- लखीमपुर-गोला मार्ग पर पलटा ट्रक, लगा लंबा जाम फिलहाल यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है लखीमपुर-खीरी। लालपुर स्टेडियम के पास मंगलवार शाम लखीमपुर-गोला मार्ग पर एक ट्रक अचानक पलट गया। ट्रक के सड़क पर पलटने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारु कराने के प्रयास शुरू किए। ट्रक को सड़क से हटाने के बाद ही मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका।1