जलते गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कांस्टेबल ने टाला बड़ा हादसा मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर में मची अफरा-तफरी, हादसे के समय परिसर में मौजूद थे हजारों श्रद्धालु जयपुर। मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कांस्टेबल कान सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को तत्काल मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। कांस्टेबल की सूझबूझ और तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया। इससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग बढ़ जाती तो मंदिर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। कांस्टेबल कान सिंह ने जोखिम उठाकर जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। घटना के बाद कांस्टेबल कान सिंह की बहादुरी की लोगों ने सराहना की। समय पर दिखाई गई उनकी सूझबूझ और साहस के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
जलते गैस सिलेंडर को बाहर निकाल कांस्टेबल ने टाला बड़ा हादसा मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर में मची अफरा-तफरी, हादसे के समय परिसर में मौजूद थे हजारों श्रद्धालु जयपुर। मुहाना स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कांस्टेबल कान सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए जलते हुए गैस सिलेंडर को तत्काल मंदिर परिसर से बाहर निकाल दिया। कांस्टेबल की सूझबूझ और तत्परता से आग को समय रहते काबू में कर लिया गया। इससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि आग बढ़ जाती तो मंदिर परिसर में मौजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बीच गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। कांस्टेबल कान सिंह ने जोखिम उठाकर जलते सिलेंडर को बाहर निकालकर बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। घटना के बाद कांस्टेबल कान सिंह की बहादुरी की लोगों ने सराहना की। समय पर दिखाई गई उनकी सूझबूझ और साहस के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- मंडावरी नगरपालिका (विधानसभा क्षेत्र लालसोट): रिमझिम बारिश के बीच आस्था का उल्लास, एएसपी विनोद सिपा ने किए श्री लक्ष्मीनाथ जी व श्री सीताराम जी के दर्शन, लिया सुरक्षा व चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा मंडावरी: विधानसभा क्षेत्र लालसोट अंतर्गत मंडावरी नगरपालिका सहित समूचे क्षेत्र में 3 सितंबर रात्रि 12 बजे के बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। मौसम के चलते मंदिरों में एक साथ भारी भीड़ एकत्र नहीं होने से भक्तजन अपनी सुविधानुसार पूरी सहजता, शांति और सुगमता के साथ भगवान के दर्शन कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इस पावन अवसर पर आगामी चुनाव एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद सिपा ने सर्वप्रथम सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री लक्ष्मीनाथ जी के पवित्र मंदिर में शीश नवाया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों व प्रबुद्ध नागरिकों ने एएसपी का आत्मीय व हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रभु श्री सीताराम जी के मंदिर में दर्शन किए, जहां मंदिर के पुजारी, स्टाफ और आम जनता ने उनका भावभीना स्वागत किया। एएसपी ने दोनों ही पवित्र धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई और प्रभु के चरणों में शीश झुकाकर समूचे क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। वहीं, पर्व के उपलक्ष्य में मंडावरी स्थित आदर्श उद्यान मंदिर में मनमोहक एवं अलौकिक झांकियों का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर कार्यकारिणी द्वारा सनातन संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने वाले प्रसंगों पर सुंदर झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जिससे बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ा और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जुड़ने की सुंदर प्रेरणा मिली। एएसपी विनोद सिपा ने आदर्श उद्यान मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख स्थानों का सघन दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। भारी बारिश के बावजूद मंडावरी थानाधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल पूरी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा रहा। जवानों ने इस तेज बरसात में भी तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। चुनावी व्यवस्थाओं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था की गहन समीक्षा करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उपरांत एएसपी विनोद सिपा अपने दल-बल सहित लालसोट के लिए रवाना हो गए।3
- सैंथल उपखंड क्षेत्र बारिश होने से खेतों में लहराती बाजरे की फसल व हुईं हल्की इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी को लेकर आज हल्की बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे जिसमें आप हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-भरी बाजरे ,तील, मक्का की फसले लहरा रही है इस दौरान ग्रामीण, पप्पू ख़ान,राजु बैरवा,संजय सैनी व मंजीत ख़ान ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके इस दौरान आज भी खेतों में हरी भरी हरियाली होने के साथ ही आन बान शान से बाजरे की फसल लहरा रही है इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष बाजरे की फसल की अच्छी उम्मीद है1
- पुलिस ने साइबर फ्रॉड गिरोह का किया खुलासा, बैंक खाते किराए पर देने और लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार फागी थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड के मामले का खुलासा करते हुए गिरोह से जुड़े दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है वहीं पुलिस ने बैंक खाता किराए पर देने वाले आरोपी राकेश गुर्जर और खाता किराए पर लेने वाले आरोपी इंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते में साइबर फ्रॉड से जुड़ी 1 लाख 35 हजार 999 रुपए की राशि भी बरामद की है। वही फागी थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश गुर्जर ने अपना बैंक खाता किराए पर दिया था, जबकि इंदर सिंह ने उस खाते को किराए पर लेकर साइबर फ्रॉड की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल किया। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के छह राज्यों में अलग-अलग साइबर फ्रॉड के मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि आरोपी संगठित साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। दरअसल यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई। फागी थाना अधिकारी पुष्पेंद्र बंसीवाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब साइबर फ्रॉड की रकम के स्रोत, खातों के इस्तेमाल और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जांच आगे बढ़ा रही है।1
- जयपुर जिले के मनोहरपुर के स्थित दौसा पुलिया के पास बस और मोटरसाइकिल की टक्कर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई है और क्रेन की सहायता से वाहनों को हटाने व यातायात सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है1
- नकली पनीर पर प्रशासन का शिकंजा 🚨 🧀 नकली पनीर किया गया नष्ट, मचा हड़कंप ! ▪️ खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की कार्रवाई ▪️ जांच के दौरान सामने आया मानकों पर खरा नहीं उतरने वाला पनीर ▪️ कार्रवाई के बाद संबंधित पनीर को नष्ट कराया गया ▪️ मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप ▪️ आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती की मांग ⚠️ सवाल आपकी सेहत का है—खाद्य पदार्थ खरीदते समय गुणवत्ता और पैकिंग जरूर जांचें। 📢 मिलावट के खिलाफ आवाज उठाएं, स्वस्थ समाज बनाएं। 📰 राजस्थान प्लस समाचार 📍 आपके क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले #नकलीपनीर #पनीर #मिलावटीपनीर #मिलावटखोरी #मिलावटकेखिलाफ #खाद्यसुरक्षा #खाद्यविभाग #FoodSafety #FoodSafetyDepartment #मिलावट #मिलावट_पर_कार्रवाई #प्रशासन #प्रशासनिक_कार्रवाई #कार्रवाई #सख्त_कार्रवाई #जनस्वास्थ्य #जनहित #आमजन #स्वास्थ्य #स्वास्थ्य_सुरक्षा #सावधान #जागरूकता #खाद्य_गुणवत्ता #खाद्य_पदार्थ #शुद्ध_खाद्य #शुद्धता #जनता_की_आवाज #जनता_की_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #RajasthanNews #Rajasthan #राजस्थान #राजस्थानप्लससमाचार #RajasthanPlusSamachar #NewsUpdate #ViralNews #TrendingNews #LocalNews #NewsAlert #ताजा_खबर #बड़ी_खबर #खबर_का_असर अगर आप स्थान, कितनी मात्रा में पनीर नष्ट कि1
- बांसखोह कस्बा स्थित खादी आश्रम के सामने कोली मोहल्ला में खुला कुआं है जिसमें एक गाय गिर गई थी इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी मौके पर पहुंचे गौ सेवक विकास शर्मा अन्य गौ सेवक ग्रामीणों की मदद से गौ माता को बाहर निकाला1
- जयपुर जिले के अलवर तिराहा(शाहपुरा )के पास तेज रफ्तार बस ने इको कार को मारी टक्कर, चालक बस लेकर फरार,1
- अपराधमुक्त समाज के लिए दौसा पुलिस की अनूठी पहल: मंडावरी में सीएलजी बैठक, महिलाओं ने ली साइबर व नशा अपराधियों की सूचना देने की शपथ मंडावरी (दौसा)। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘सशक्त महिला, साइबर सुरक्षित समाज’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडावरी थाना परिसर में सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आमजन ने मिलकर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। महिलाओं की सशक्त भागीदारी, गूंजा बदलाव का स्वर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली उपस्थिति रही। घरेलू चौखट से निकलकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद महिलाओं और सीएलजी सदस्यों ने एक स्वर में शपथ ली कि समाज में जहर घोलने वाले स्मैक तस्करों, आदतन अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी आसपास का हो या कोई परिचित, उसकी सटीक सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। सीएलजी सदस्यों ने बांधी एकजुटता की डोर बैठक में मंडावरी क्षेत्र के सीएलजी कमेटी प्रतिनिधि राजमन, सीएलजी अध्यक्ष टिमनी सहित सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और विश्वास ही अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर हथियार है। जनांदोलन बन रही दौसा पुलिस की मुहिम दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस टीम इस अभियान को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अधिकारी से लेकर जवान तक, आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर-तरीके सिखाने और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मंडावरी में दिखा यह जन-उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की यह सकारात्मक पहल अब भयमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। { खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट शुरू न्यूज़ के लिए}3