मंडावरी नगरपालिका (विधानसभा क्षेत्र लालसोट): रिमझिम बारिश के बीच आस्था का उल्लास, एएसपी विनोद सिपा ने किए श्री लक्ष्मीनाथ जी व श्री सीताराम जी के दर्शन, लिया सुरक्षा व चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा मंडावरी: विधानसभा क्षेत्र लालसोट अंतर्गत मंडावरी नगरपालिका सहित समूचे क्षेत्र में 3 सितंबर रात्रि 12 बजे के बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। मौसम के चलते मंदिरों में एक साथ भारी भीड़ एकत्र नहीं होने से भक्तजन अपनी सुविधानुसार पूरी सहजता, शांति और सुगमता के साथ भगवान के दर्शन कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इस पावन अवसर पर आगामी चुनाव एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद सिपा ने सर्वप्रथम सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री लक्ष्मीनाथ जी के पवित्र मंदिर में शीश नवाया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों व प्रबुद्ध नागरिकों ने एएसपी का आत्मीय व हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रभु श्री सीताराम जी के मंदिर में दर्शन किए, जहां मंदिर के पुजारी, स्टाफ और आम जनता ने उनका भावभीना स्वागत किया। एएसपी ने दोनों ही पवित्र धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई और प्रभु के चरणों में शीश झुकाकर समूचे क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। वहीं, पर्व के उपलक्ष्य में मंडावरी स्थित आदर्श उद्यान मंदिर में मनमोहक एवं अलौकिक झांकियों का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर कार्यकारिणी द्वारा सनातन संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने वाले प्रसंगों पर सुंदर झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जिससे बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ा और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जुड़ने की सुंदर प्रेरणा मिली। एएसपी विनोद सिपा ने आदर्श उद्यान मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख स्थानों का सघन दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। भारी बारिश के बावजूद मंडावरी थानाधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल पूरी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा रहा। जवानों ने इस तेज बरसात में भी तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। चुनावी व्यवस्थाओं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था की गहन समीक्षा करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उपरांत एएसपी विनोद सिपा अपने दल-बल सहित लालसोट के लिए रवाना हो गए।
मंडावरी नगरपालिका (विधानसभा क्षेत्र लालसोट): रिमझिम बारिश के बीच आस्था का उल्लास, एएसपी विनोद सिपा ने किए श्री लक्ष्मीनाथ जी व श्री सीताराम जी के दर्शन, लिया सुरक्षा व चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा मंडावरी: विधानसभा क्षेत्र लालसोट अंतर्गत मंडावरी नगरपालिका सहित समूचे क्षेत्र में 3 सितंबर रात्रि 12 बजे के बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। मौसम के चलते मंदिरों में एक साथ भारी भीड़ एकत्र नहीं होने से भक्तजन अपनी सुविधानुसार पूरी सहजता, शांति और सुगमता के साथ भगवान के दर्शन कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इस पावन अवसर पर आगामी चुनाव एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद सिपा
ने सर्वप्रथम सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री लक्ष्मीनाथ जी के पवित्र मंदिर में शीश नवाया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों व प्रबुद्ध नागरिकों ने एएसपी का आत्मीय व हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रभु श्री सीताराम जी के मंदिर में दर्शन किए, जहां मंदिर के पुजारी, स्टाफ और आम जनता ने उनका भावभीना स्वागत किया। एएसपी ने दोनों ही पवित्र धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई और प्रभु के चरणों में शीश झुकाकर समूचे क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। वहीं, पर्व के उपलक्ष्य में मंडावरी स्थित आदर्श उद्यान मंदिर में मनमोहक एवं अलौकिक झांकियों का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर कार्यकारिणी द्वारा सनातन संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने वाले प्रसंगों पर सुंदर झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने
विभिन्न स्वरूपों में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जिससे बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ा और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जुड़ने की सुंदर प्रेरणा मिली। एएसपी विनोद सिपा ने आदर्श उद्यान मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख स्थानों का सघन दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। भारी बारिश के बावजूद मंडावरी थानाधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल पूरी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा रहा। जवानों ने इस तेज बरसात में भी तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। चुनावी व्यवस्थाओं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था की गहन समीक्षा करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उपरांत एएसपी विनोद सिपा अपने दल-बल सहित लालसोट के लिए रवाना हो गए।
- मंडावरी नगरपालिका (विधानसभा क्षेत्र लालसोट): रिमझिम बारिश के बीच आस्था का उल्लास, एएसपी विनोद सिपा ने किए श्री लक्ष्मीनाथ जी व श्री सीताराम जी के दर्शन, लिया सुरक्षा व चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा मंडावरी: विधानसभा क्षेत्र लालसोट अंतर्गत मंडावरी नगरपालिका सहित समूचे क्षेत्र में 3 सितंबर रात्रि 12 बजे के बाद से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। रिमझिम फुहारों के बीच श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति भाव में कोई कमी नजर नहीं आ रही है। मौसम के चलते मंदिरों में एक साथ भारी भीड़ एकत्र नहीं होने से भक्तजन अपनी सुविधानुसार पूरी सहजता, शांति और सुगमता के साथ भगवान के दर्शन कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। इस पावन अवसर पर आगामी चुनाव एवं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद सिपा ने सर्वप्रथम सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री लक्ष्मीनाथ जी के पवित्र मंदिर में शीश नवाया। मंदिर परिसर में उपस्थित सभी भक्तजनों व प्रबुद्ध नागरिकों ने एएसपी का आत्मीय व हार्दिक स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रभु श्री सीताराम जी के मंदिर में दर्शन किए, जहां मंदिर के पुजारी, स्टाफ और आम जनता ने उनका भावभीना स्वागत किया। एएसपी ने दोनों ही पवित्र धामों में विधिवत पूजा-अर्चना कर धोक लगाई और प्रभु के चरणों में शीश झुकाकर समूचे क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की कामना की। वहीं, पर्व के उपलक्ष्य में मंडावरी स्थित आदर्श उद्यान मंदिर में मनमोहक एवं अलौकिक झांकियों का विशेष आयोजन किया गया। मंदिर कार्यकारिणी द्वारा सनातन संस्कृति और संस्कारों को आत्मसात करने वाले प्रसंगों पर सुंदर झांकियां सजाई गईं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न स्वरूपों में अपनी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, जिससे बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ा और नई पीढ़ी को सनातन परंपराओं से जुड़ने की सुंदर प्रेरणा मिली। एएसपी विनोद सिपा ने आदर्श उद्यान मंदिर सहित क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील व प्रमुख स्थानों का सघन दौरा कर स्थिति का अवलोकन किया। भारी बारिश के बावजूद मंडावरी थानाधिकारी जगदीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल पूरी सक्रियता और मुस्तैदी के साथ मैदान में डटा रहा। जवानों ने इस तेज बरसात में भी तत्परता से अपनी ड्यूटी निभाते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। चुनावी व्यवस्थाओं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था की गहन समीक्षा करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के उपरांत एएसपी विनोद सिपा अपने दल-बल सहित लालसोट के लिए रवाना हो गए।3
- गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह,बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर। श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। *मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।4
- सैंथल उपखंड क्षेत्र बारिश होने से खेतों में लहराती बाजरे की फसल व हुईं हल्की इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सैंथल उपखंड क्षेत्र में पड रही भीषण गर्मी को लेकर आज हल्की बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिली है और बाजरे की फसलों को भी फायदा मिला है इस दौरान उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से हम लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे जिसमें आप हल्की बारिश होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है इस दौरान उपखंड क्षेत्र में खेतों में हरी-भरी बाजरे ,तील, मक्का की फसले लहरा रही है इस दौरान ग्रामीण, पप्पू ख़ान,राजु बैरवा,संजय सैनी व मंजीत ख़ान ने बताया कि आगे भी बारिश का दौर बरसाने की संभावना है ताकि ग्रामीणों को गर्मी से राहत मिल सके और फसलों को बरसात से पानी की कमी पूरी हो सके इस दौरान आज भी खेतों में हरी भरी हरियाली होने के साथ ही आन बान शान से बाजरे की फसल लहरा रही है इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष बाजरे की फसल की अच्छी उम्मीद है1
- बांसखोह कस्बा स्थित खादी आश्रम के सामने कोली मोहल्ला में एक कुएं में गाय गिर गई इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी की सहायता से गौ माता को कुएं से बाहर निकाला कड़ी मशक्कत करते हुए साथ में गो सेवक भी मौजूद थे1
- सिकराय उपखंड क्षेत्र में बारिश से मिला फसलों को जीवन दान सिकराय उपखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर रक्सा गया था और बारिश नहीं होने के कारण बाजरे की और तिल की फसल सूखने लगी थी ऐसे में आज फिर से बारिश हुई है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दिए हैं क्योंकि बाजरे की फसल रोकने के बाद गिरने लग गई थी अब बारिश हुई है तो बारिश के बाद फसल को जीवन दान मिला है।1
- गंगापुर सिटी में गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र महिलाओं को बांटे पौधे हल छठ पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का दिया संदेश राष्ट्रीय हित का लिया संकल्प1
- टोडाभीम के किंजर बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। टोडाभीम के किंजर बैकुंठ धाम में जन्माष्टमी पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। टोडाभीम।करौली ग्राम पंचायत भंडारी में आयोजित दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई, जिसमें राजस्थान सहित दूर-दराज से आए पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाए। दंगल का अंतिम मुकाबला 21 हजार रुपए का रहा। इसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं, ठाकुर जी महाराज और पवित्र गुफा के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हजारों महिला-पुरुषों ने कुश्ती दंगल का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बालघाट थाना पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात रहा।1
- अपराधमुक्त समाज के लिए दौसा पुलिस की अनूठी पहल: मंडावरी में सीएलजी बैठक, महिलाओं ने ली साइबर व नशा अपराधियों की सूचना देने की शपथ मंडावरी (दौसा)। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘सशक्त महिला, साइबर सुरक्षित समाज’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडावरी थाना परिसर में सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आमजन ने मिलकर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। महिलाओं की सशक्त भागीदारी, गूंजा बदलाव का स्वर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली उपस्थिति रही। घरेलू चौखट से निकलकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद महिलाओं और सीएलजी सदस्यों ने एक स्वर में शपथ ली कि समाज में जहर घोलने वाले स्मैक तस्करों, आदतन अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी आसपास का हो या कोई परिचित, उसकी सटीक सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। सीएलजी सदस्यों ने बांधी एकजुटता की डोर बैठक में मंडावरी क्षेत्र के सीएलजी कमेटी प्रतिनिधि राजमन, सीएलजी अध्यक्ष टिमनी सहित सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और विश्वास ही अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर हथियार है। जनांदोलन बन रही दौसा पुलिस की मुहिम दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस टीम इस अभियान को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अधिकारी से लेकर जवान तक, आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर-तरीके सिखाने और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मंडावरी में दिखा यह जन-उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की यह सकारात्मक पहल अब भयमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। { खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट शुरू न्यूज़ के लिए}3