logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह,बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर। श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। *मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

1 hr ago
user_Sudeep Kumar Gaur
Sudeep Kumar Gaur
Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
1 hr ago
7871bb3e-fc7f-427e-980c-52824ff8ccd7

गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह,बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर। श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण

93748ca7-22a7-4632-a2af-24072c414f94

विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण

कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। *मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत

पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह,बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर। श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। *मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    4
    गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह,बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत
सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर। श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है।
अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है।
*मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़*
रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है।
गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
    user_Sudeep Kumar Gaur
    Sudeep Kumar Gaur
    Local News Reporter बामनवास, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • गंगापुर सिटी में गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र महिलाओं को बांटे पौधे हल छठ पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का दिया संदेश राष्ट्रीय हित का लिया संकल्प
    1
    गंगापुर सिटी में गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र महिलाओं को बांटे पौधे हल छठ पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का दिया संदेश राष्ट्रीय हित का लिया संकल्प
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    12 hrs ago
  • अपराधमुक्त समाज के लिए दौसा पुलिस की अनूठी पहल: मंडावरी में सीएलजी बैठक, महिलाओं ने ली साइबर व नशा अपराधियों की सूचना देने की शपथ मंडावरी (दौसा)। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘सशक्त महिला, साइबर सुरक्षित समाज’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडावरी थाना परिसर में सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आमजन ने मिलकर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। ​महिलाओं की सशक्त भागीदारी, गूंजा बदलाव का स्वर ​थानाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली उपस्थिति रही। घरेलू चौखट से निकलकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद महिलाओं और सीएलजी सदस्यों ने एक स्वर में शपथ ली कि समाज में जहर घोलने वाले स्मैक तस्करों, आदतन अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी आसपास का हो या कोई परिचित, उसकी सटीक सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। ​सीएलजी सदस्यों ने बांधी एकजुटता की डोर ​बैठक में मंडावरी क्षेत्र के सीएलजी कमेटी प्रतिनिधि राजमन, सीएलजी अध्यक्ष टिमनी सहित सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और विश्वास ही अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर हथियार है। ​जनांदोलन बन रही दौसा पुलिस की मुहिम ​दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस टीम इस अभियान को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अधिकारी से लेकर जवान तक, आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर-तरीके सिखाने और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मंडावरी में दिखा यह जन-उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की यह सकारात्मक पहल अब भयमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। { खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट शुरू न्यूज़ के लिए}
    3
    अपराधमुक्त समाज के लिए दौसा पुलिस की अनूठी पहल: मंडावरी में सीएलजी बैठक, महिलाओं ने ली साइबर व नशा अपराधियों की सूचना देने की शपथ


मंडावरी (दौसा)। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘सशक्त महिला, साइबर सुरक्षित समाज’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडावरी थाना परिसर में सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आमजन ने मिलकर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।
​महिलाओं की सशक्त भागीदारी, गूंजा बदलाव का स्वर
​थानाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली उपस्थिति रही। घरेलू चौखट से निकलकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद महिलाओं और सीएलजी सदस्यों ने एक स्वर में शपथ ली कि समाज में जहर घोलने वाले स्मैक तस्करों, आदतन अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी आसपास का हो या कोई परिचित, उसकी सटीक सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।
​सीएलजी सदस्यों ने बांधी एकजुटता की डोर
​बैठक में मंडावरी क्षेत्र के सीएलजी कमेटी प्रतिनिधि राजमन, सीएलजी अध्यक्ष टिमनी सहित सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और विश्वास ही अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर हथियार है।
​जनांदोलन बन रही दौसा पुलिस की मुहिम
​दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस टीम इस अभियान को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अधिकारी से लेकर जवान तक, आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर-तरीके सिखाने और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मंडावरी में दिखा यह जन-उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की यह सकारात्मक पहल अब भयमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बन चुकी है।
{ खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट शुरू न्यूज़ के लिए}
    user_Khemraj Joshi
    Khemraj Joshi
    Yoga instructor राहुवास, दौसा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • किंजर धाम में जन्माष्टमी पर कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच सपोटरा। जन्माष्टमी के अवसर पर किंजर धाम में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में कुश्तियां लड़ीं और अपने दांव-पेच से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई। इसके बाद कुश्तियों की राशि बढ़ती गई और पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर-आजमाइश की। दंगल का आखिरी और मुख्य मुकाबला 21 हजार रुपए की कुश्ती का रहा। इसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दंगल ने मेले के माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
    1
    किंजर धाम में जन्माष्टमी पर कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

सपोटरा। जन्माष्टमी के अवसर पर किंजर धाम में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में कुश्तियां लड़ीं और अपने दांव-पेच से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई। इसके बाद कुश्तियों की राशि बढ़ती गई और पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर-आजमाइश की।
दंगल का आखिरी और मुख्य मुकाबला 21 हजार रुपए की कुश्ती का रहा। इसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा।
कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दंगल ने मेले के माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।
    user_सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    सपोटरा न्यूज़ नेटवर्क
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में साफ सफाई सजावट कई आयोजन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महापर्व पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में लोगों और पुजारी ने मिलकर मंदिर और मूर्तियों की साफ सफाई की साथी लोगों ने मिलकर मंदिरों में झंडा लगाए क्षेत्र के सभी मंदिरों में पुजारी ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की पोशाक भी बदली साथ ही क्षेत्र के मंदिरों में अलग-अलग आयोजन रखा गया कई मंदिरों में भजन संध्या तो कहीं कीर्तन महिला संगीत तो कहीं डीजे की धुन पर नाचेंगे भक्त रात 12:00 श्री कृष्णा और राधा रानी को दही पाजिरी का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा रात 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का दर्शन कर लाभ उठाएंगे लोग आज क्षेत्र में महिलाओं, बुर्जुगों, और युवाओं ने रखा है आचार्य पंडित रामजीलाल शास्त्री ने बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12:00 भगवान को भोग लगाकर भगवान की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है उपवास रात 12:00 के बाद ही उपवास खोल जाएगा जिसमें भाई पंजीरी की महाप्रसादी वितरण की जाएगी
    1
    जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में साफ सफाई सजावट कई आयोजन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन
आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महापर्व पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में लोगों और पुजारी ने मिलकर मंदिर और मूर्तियों की साफ सफाई की साथी लोगों ने मिलकर मंदिरों में झंडा लगाए क्षेत्र के सभी मंदिरों में पुजारी ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की पोशाक भी बदली साथ ही क्षेत्र के मंदिरों में अलग-अलग आयोजन रखा गया कई मंदिरों में भजन संध्या तो कहीं कीर्तन महिला संगीत तो कहीं डीजे की धुन पर नाचेंगे भक्त रात 12:00 श्री कृष्णा और राधा रानी को दही पाजिरी का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा रात 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का दर्शन कर लाभ उठाएंगे लोग आज क्षेत्र में महिलाओं, बुर्जुगों, और युवाओं ने रखा है आचार्य पंडित रामजीलाल शास्त्री ने बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12:00 भगवान को भोग लगाकर भगवान की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है उपवास रात 12:00 के बाद ही उपवास खोल जाएगा जिसमें भाई पंजीरी की महाप्रसादी वितरण की जाएगी
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • नशा मुक्त समाज को लेकर पुलिस व जनता का साझा प्रयास आवश्यक, ड्रग वॉरियर योजना बैठक में एएसपी का आह्वान... ​हिंडौन सिटी। युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अंकुश लगाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को नई मंडी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ कमल कुमार की अध्यक्षता में ‘ड्रग वॉरियर योजना’ के तहत एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियो सहित स्थानीय सीएलजी सदस्यों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।​ इस मौके पर एएसपी ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और अपराधों की जड़ बन रहा है। इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही काफी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना अधिकारी नरेश पोसवाल, डॉ आशीष शर्मा, एडवोकेट हरिशंकर शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, जिला सीएलजी सदस्य मोहन सिनेमा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    1
    नशा मुक्त समाज को लेकर पुलिस व जनता का साझा प्रयास आवश्यक, ड्रग वॉरियर योजना बैठक में एएसपी का आह्वान...
​हिंडौन सिटी।
युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर अंकुश लगाने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से शुक्रवार को नई मंडी थाना परिसर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ कमल कुमार की अध्यक्षता में ‘ड्रग वॉरियर योजना’ के तहत  एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियो सहित स्थानीय सीएलजी सदस्यों, समाजसेवियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।​ इस मौके पर एएसपी ने कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और अपराधों की जड़ बन रहा है। इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही काफी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक गौरव सारस्वत, नई मंडी थाना अधिकारी नरेश पोसवाल, डॉ आशीष शर्मा, एडवोकेट हरिशंकर शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लज्जा रानी अग्रवाल, जिला सीएलजी सदस्य मोहन सिनेमा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    35 min ago
  • सिकराय उपखंड क्षेत्र में बारिश से मिला फसलों को जीवन दान सिकराय उपखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर रक्सा गया था और बारिश नहीं होने के कारण बाजरे की और तिल की फसल सूखने लगी थी ऐसे में आज फिर से बारिश हुई है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दिए हैं क्योंकि बाजरे की फसल रोकने के बाद गिरने लग गई थी अब बारिश हुई है तो बारिश के बाद फसल को जीवन दान मिला है।
    1
    सिकराय उपखंड क्षेत्र में बारिश से मिला फसलों को जीवन दान
सिकराय उपखंड क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर रक्सा गया था और बारिश नहीं होने के कारण बाजरे की और तिल की फसल सूखने लगी थी ऐसे में आज फिर से बारिश हुई है और बारिश होने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दिए हैं क्योंकि बाजरे की फसल रोकने के बाद गिरने लग गई थी अब बारिश हुई है तो बारिश के बाद फसल को जीवन दान मिला है।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    3 hrs ago
  • मकसूदनपुरा गांव के रास्तों में कीचड़ और पानी लोग परेशान: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत विकास की पोल खोलते गांव के कीचड़ और पानी से भरे रास्ते महिला बुजुर्ग स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण परेशान मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत विकास की पोल खोलते गांव के कीचड़ और पानी से भरे रास्ते महिला बुजुर्ग स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण परेशान मकसूदनपुरा ग्रामपंचायत मैं हुए विकास की पोल खोलते गांव के ही कीचड़ और पानी से भरे रास्ते बिच गांव के रास्तों में भरे हुए पानी में करिब 8 से 10 वर्ष का बालक डूब सकता है ऐसे में ग्रामीण लालाराम गुर्जर , राम सिंह गुर्जर, शेरु खान, और गांव के अनेकों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ऐसा विकास कहीं देखने को नहीं मिलेगा जैसा कि इस पूरी ग्राम पंचायत में हुआ है गांव में एक भी रास्ता सुचारू नहीं है जबकि इस बार इतनी बरसात भी नहीं है मान लो अगर बरसात इस वर्ष जमकर बरसाती तो गांव के रास्तों का क्या होता है लेकिन फिर भी हमें इन गांव के रास्तों में होकर निकलने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर कोई बालक गांव के रास्तों में भर पानी होकर निकल जाए तो छोटा-मोटा बालक 8 से 10 वर्ष का बालक डूब सकता है लोगों ने आरोप में बताया कि सरपंच के घर दो रास्ते जाते हैं जिन में एक रास्ते को अपने घर पर जाने के लिए सरपंच ने पक्का करवा लिया है जबकि पूरे गांव के लिए जाने वाले रास्तों में आज भी कीचड़ और पानी भरा हुआ है जिसकी शिकायत कई बार सरपंच उर्मिला देवी एवं पंचायत सचिन को की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है
    1
    मकसूदनपुरा गांव के रास्तों में कीचड़ और पानी लोग परेशान: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत विकास की पोल खोलते गांव के कीचड़ और पानी से भरे रास्ते महिला बुजुर्ग स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण परेशान
मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत विकास की पोल खोलते गांव के कीचड़ और पानी से भरे रास्ते महिला बुजुर्ग स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण परेशान
मकसूदनपुरा ग्रामपंचायत मैं हुए विकास की पोल खोलते गांव के ही कीचड़ और पानी से भरे रास्ते बिच गांव के रास्तों में भरे हुए पानी में करिब 8 से 10 वर्ष का बालक डूब सकता है ऐसे में ग्रामीण लालाराम गुर्जर , राम सिंह गुर्जर, शेरु खान, और गांव के अनेकों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ऐसा विकास कहीं देखने को नहीं मिलेगा जैसा कि इस पूरी ग्राम पंचायत में हुआ है गांव में एक भी रास्ता सुचारू नहीं है जबकि इस बार इतनी बरसात भी नहीं है मान लो अगर बरसात इस वर्ष जमकर बरसाती तो गांव के रास्तों का क्या होता है लेकिन फिर भी हमें इन गांव के रास्तों में होकर निकलने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर कोई बालक गांव के रास्तों में भर पानी होकर निकल जाए तो छोटा-मोटा बालक 8 से 10 वर्ष का बालक डूब सकता है लोगों ने आरोप में बताया कि सरपंच के घर दो रास्ते जाते हैं जिन में एक रास्ते को अपने घर पर जाने के लिए सरपंच ने पक्का करवा लिया है जबकि पूरे गांव के लिए जाने वाले रास्तों में आज भी कीचड़ और पानी भरा हुआ है जिसकी शिकायत कई बार सरपंच उर्मिला देवी एवं पंचायत सचिन को की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.