जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में साफ सफाई सजावट कई आयोजन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महापर्व पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में लोगों और पुजारी ने मिलकर मंदिर और मूर्तियों की साफ सफाई की साथी लोगों ने मिलकर मंदिरों में झंडा लगाए क्षेत्र के सभी मंदिरों में पुजारी ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की पोशाक भी बदली साथ ही क्षेत्र के मंदिरों में अलग-अलग आयोजन रखा गया कई मंदिरों में भजन संध्या तो कहीं कीर्तन महिला संगीत तो कहीं डीजे की धुन पर नाचेंगे भक्त रात 12:00 श्री कृष्णा और राधा रानी को दही पाजिरी का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा रात 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का दर्शन कर लाभ उठाएंगे लोग आज क्षेत्र में महिलाओं, बुर्जुगों, और युवाओं ने रखा है आचार्य पंडित रामजीलाल शास्त्री ने बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12:00 भगवान को भोग लगाकर भगवान की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है उपवास रात 12:00 के बाद ही उपवास खोल जाएगा जिसमें भाई पंजीरी की महाप्रसादी वितरण की जाएगी
जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में साफ सफाई सजावट कई आयोजन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महापर्व पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में लोगों और पुजारी ने मिलकर मंदिर और मूर्तियों की साफ सफाई की साथी लोगों ने मिलकर मंदिरों में झंडा लगाए क्षेत्र के सभी मंदिरों में पुजारी ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की पोशाक भी बदली साथ ही क्षेत्र के मंदिरों में अलग-अलग आयोजन रखा गया कई मंदिरों में भजन संध्या तो कहीं कीर्तन महिला संगीत तो कहीं डीजे की धुन पर नाचेंगे भक्त रात 12:00 श्री कृष्णा और राधा रानी को दही पाजिरी का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा रात 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का दर्शन कर लाभ उठाएंगे लोग आज क्षेत्र में महिलाओं, बुर्जुगों, और युवाओं ने रखा है आचार्य पंडित रामजीलाल शास्त्री ने बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12:00 भगवान को भोग लगाकर भगवान की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है उपवास रात 12:00 के बाद ही उपवास खोल जाएगा जिसमें भाई पंजीरी की महाप्रसादी वितरण की जाएगी
- सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। #आज बारिश के मौसम में गाँव में किसी व्यक्ति का निधन होने पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #श्मशान घाट में न तो अंतिम संस्कार के लिए उचित चबूतरा है, न ही बारिश से बचाव के लिए टीन/छत की व्यवस्था है। साथ ही, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता एवं चारों तरफ बाउंड्री की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यह किसी एक परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे गाँव की गंभीर और मूलभूत आवश्यकता है। आज किसी एक परिवार को यह परेशानी उठानी पड़ रही है, कल यह समस्या किसी भी परिवार के सामने आ सकती है।1
- जन्माष्टमी पर सारसोप में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत सारसोप। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को कस्बे में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी पानी मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। जन्माष्टमी के दिन बारिश होने से क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल रहा। मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।1
- जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका जनशक्ति स्वराज पार्टी ने अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत जनहित के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से की। यूजीसी के नियमों के विरोध एवं यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बयाना के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार हुए प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। जनशक्ति स्वराज पार्टी कार्यकर्ता नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की जनशक्ति स्वराज पार्टी की यूजीसी रोलबैक को लेकर यह पहली हुंकार है अब जनहित के हर समस्या पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना ही हमारा संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- गंगापुर सिटी में गुलकंदी देवी आदर्श विद्या मंदिर में पेड़ों को बांधा रक्षा सूत्र महिलाओं को बांटे पौधे हल छठ पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता का दिया संदेश राष्ट्रीय हित का लिया संकल्प1
- पूर्व पालिका अध्यक्ष उनियारा ने नगर निकाय मे किया भाजपा की जीत का दावा. उनियारा. वरिष्ठ भाजपा नेता ओर पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकर ठाडा ने इस बार बहुमत के साथ बोर्ड बनाने का दावा किया है.यह बात उन्होंने वार्ड प्रत्याक्षी आशा शर्मा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही.1
- अपराधमुक्त समाज के लिए दौसा पुलिस की अनूठी पहल: मंडावरी में सीएलजी बैठक, महिलाओं ने ली साइबर व नशा अपराधियों की सूचना देने की शपथ मंडावरी (दौसा)। राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य 'आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर' को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशन में प्रदेशभर में चलाया जा रहा ‘सशक्त महिला, साइबर सुरक्षित समाज’ अभियान अब एक जनांदोलन का रूप लेता जा रहा है। इसी कड़ी में मंडावरी थाना परिसर में सामुदायिक संपर्क समूह (सीएलजी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस और आमजन ने मिलकर अपराधमुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया। महिलाओं की सशक्त भागीदारी, गूंजा बदलाव का स्वर थानाधिकारी जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक की सबसे खास बात महिलाओं की उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली उपस्थिति रही। घरेलू चौखट से निकलकर कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर महिलाओं ने खुलकर अपने विचार रखे। बैठक में मौजूद महिलाओं और सीएलजी सदस्यों ने एक स्वर में शपथ ली कि समाज में जहर घोलने वाले स्मैक तस्करों, आदतन अपराधियों और ऑनलाइन ठगी करने वाले साइबर अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। चाहे अपराधी आसपास का हो या कोई परिचित, उसकी सटीक सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। सीएलजी सदस्यों ने बांधी एकजुटता की डोर बैठक में मंडावरी क्षेत्र के सीएलजी कमेटी प्रतिनिधि राजमन, सीएलजी अध्यक्ष टिमनी सहित सभी सक्रिय सदस्यों और स्थानीय प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच परस्पर संवाद और विश्वास ही अपराध पर अंकुश लगाने का सबसे कारगर हथियार है। जनांदोलन बन रही दौसा पुलिस की मुहिम दौसा जिला पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में जिलेभर की पुलिस टीम इस अभियान को हर गांव-ढाणी तक पहुंचाने के लिए पूरी तत्परता से जुटी हुई है। अधिकारी से लेकर जवान तक, आमजन को साइबर फ्रॉड से बचाव के तौर-तरीके सिखाने और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रहे हैं। मंडावरी में दिखा यह जन-उत्साह इस बात का प्रमाण है कि पुलिस की यह सकारात्मक पहल अब भयमुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कड़ी बन चुकी है। { खेमराज जोशी ग्राउंड रिपोर्ट शुरू न्यूज़ के लिए}3
- *नगरीय निकाय आम चुनाव-2026* *ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न* *288 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 347 बीयू एवं 347 सीयू का हुआ आवंटन* *राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई रेंडमाइजेशन प्रक्रिया* *सवाई माधोपुर, 4 सितंबर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। रेंडमाइजेशन के माध्यम से जिले के नगरीय निकायों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि जिले के 6 नगरीय निकायों के 215 वार्डों के लिए कुल 288 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इनमें नगर परिषद सवाई माधोपुर के 94 मुख्य एवं 3 सहायक सहित 97, नगर परिषद गंगापुर सिटी के 92 मुख्य एवं 4 सहायक सहित 96, नगर पालिका बामनवास के 20, बौंली के 25, खण्डार के 25 तथा वजीरपुर के 25 मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए कुल 287 बैलेट यूनिट (बीयू) एवं 287 कंट्रोल यूनिट (सीयू) की आवश्यकता के विरुद्ध रिजर्व सहित 347 बीयू एवं 347 सीयू का आवंटन किया गया है। इस प्रकार 60 बीयू एवं 60 सीयू रिजर्व रखे गए हैं। रेंडमाइजेशन के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम आवंटन से संबंधित सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिले में नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी एवं वार्ड प्रत्याशी उपस्थित रहे । —000—1
- 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी, सर्व समाज ने किया भूमि पूजन सारसोप। कस्बे में करीब 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। करीब 15 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए सर्व समाज की ओर से नींव भूमि पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए इसे भव्य रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था लंबे समय से जुड़ी हुई है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सर्व समाज के लोगों ने सहयोग की पहल की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामनिवास कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, जगदीश प्रजापत, अशोक कुशवाह, नवीन पाराशर, ललित, विष्णु, सोनू, जितेंद्र गहलोत, हर्षित जैन, अक्षय गुर्जर, रामावतार सिंह, पंडित हरीश पाराशर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।3
- बारिश के बीच बिना टीनशेड के खुले में अंतिम संस्कार को मजबूर खेड़ला निमोदा के ग्रामीण, ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं की खुली पोल, ग्रामीणों में भारी रोष सपोटरा सपोटरा उपखंड के खेड़ला निमोदा ग्राम पंचायत के मोक्षधाम में बरसात के दौरान अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव निवासी भुल्ली प्रजापति के निधन के बाद जब अंतिम संस्कार के लिए शव को मोक्षधाम ले जाया गया तो लगातार बारिश के चलते हालात बेहद खराब हो गए। मोक्षधाम तक न तो उचित रास्ते की व्यवस्था है और न ही बारिश से बचाव के लिए टीन शेड। अंतिम संस्कार के दौरान बारिश होने से परिजनों और ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में खुले आसमान के नीचे तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि अंतिम संस्कार जैसी आवश्यक और संवेदनशील व्यवस्था के लिए भी मोक्षधाम में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बरसात के मौसम में कीचड़ और खराब रास्ते के कारण लोगों को शव लेकर पहुंचने में भी परेशानी होती है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में प्रशासन और ग्राम पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मोक्षधाम तक पक्का रास्ता बनाया जाए और बारिश व धूप से बचाव के लिए टीन शेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में किसी परिवार को अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। मोक्षधाम में चार दीवारी एवं टीन सेट की व्यवस्था हो पानी के लिए टंकी हो। ग्रामीणों का सवाल है—जब अंतिम संस्कार के लिए भी बारिश में तिरपाल का सहारा लेना पड़े, तो आखिर मोक्षधाम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी किसकी है?1