350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी, सर्व समाज ने किया भूमि पूजन सारसोप। कस्बे में करीब 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। करीब 15 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए सर्व समाज की ओर से नींव भूमि पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए इसे भव्य रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था लंबे समय से जुड़ी हुई है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सर्व समाज के लोगों ने सहयोग की पहल की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामनिवास कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, जगदीश प्रजापत, अशोक कुशवाह, नवीन पाराशर, ललित, विष्णु, सोनू, जितेंद्र गहलोत, हर्षित जैन, अक्षय गुर्जर, रामावतार सिंह, पंडित हरीश पाराशर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी, सर्व समाज ने किया भूमि पूजन सारसोप। कस्बे में करीब 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। करीब 15 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए सर्व समाज की ओर से नींव भूमि पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना
कर बालाजी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए इसे भव्य रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था लंबे समय से जुड़ी हुई है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सर्व समाज के लोगों ने सहयोग की पहल
की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामनिवास कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, जगदीश प्रजापत, अशोक कुशवाह, नवीन पाराशर, ललित, विष्णु, सोनू, जितेंद्र गहलोत, हर्षित जैन, अक्षय गुर्जर, रामावतार सिंह, पंडित हरीश पाराशर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
- जन्माष्टमी पर सजी मनमोहक झांकियां, मटकी फोड़ और खाटू श्याम बाबा की झांकी बनी आकर्षण सारसोप। कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर एवं रामलक्ष्मण मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं आकर्षक झांकियां सजाई गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप सहित कई मनमोहक झांकियां सजाई गईं। इनमें खाटू श्याम बाबा की झांकी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। झांकी के दर्शन के लिए मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा। युवाओं ने उत्साह के साथ मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लिया। मटकी फूटते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और वातावरण श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर भी चलता रहा। रात में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष आरती की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर कस्बे में देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा और मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।3
- *गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह* *बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत* *सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर।* श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। *मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। ---000---4
- खंडार में सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर! अंतिम संस्कार में भी नहीं मिली छत1
- जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में साफ सफाई सजावट कई आयोजन: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में की साफ सफाई सजावट लगाए झंडे मंदिरों में अलग-अलग आयोजन आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी की महापर्व पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में लोगों और पुजारी ने मिलकर मंदिर और मूर्तियों की साफ सफाई की साथी लोगों ने मिलकर मंदिरों में झंडा लगाए क्षेत्र के सभी मंदिरों में पुजारी ने भगवान श्री कृष्णा और राधा रानी की पोशाक भी बदली साथ ही क्षेत्र के मंदिरों में अलग-अलग आयोजन रखा गया कई मंदिरों में भजन संध्या तो कहीं कीर्तन महिला संगीत तो कहीं डीजे की धुन पर नाचेंगे भक्त रात 12:00 श्री कृष्णा और राधा रानी को दही पाजिरी का भोग लगाकर जन्मोत्सव मनाया जाएगा रात 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का दर्शन कर लाभ उठाएंगे लोग आज क्षेत्र में महिलाओं, बुर्जुगों, और युवाओं ने रखा है आचार्य पंडित रामजीलाल शास्त्री ने बताया की श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12:00 भगवान को भोग लगाकर भगवान की आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है उपवास रात 12:00 के बाद ही उपवास खोल जाएगा जिसमें भाई पंजीरी की महाप्रसादी वितरण की जाएगी1
- जलप्रहार': मूसलाधार बारिश से थमा रफ्तार का पहिया,जलमग्न हुए बाजार और सड़कें, खंडार। मुख्यालय और आसपास के इलाकों में बीती देर शाम शुरू हुआ बारिश का तांडव सुबह 8 बजे तक बेझिझक जारी रहा। करीबन 12 घंटे तक लगातार हुई 'झमाझम' बारिश ने पूरे कस्बे को जलमग्न कर दिया है। सड़कें समंदर बन चुकी हैं, नाले उफान पर हैं और मुख्य बाजारों में दुकानों व मकानों के बाहर कई फीट तक पानी का तेज बहाव देखा गया है, गंदगी सड़कों पर उतरी इस आफत की बारिश ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका की सफाई व्यवस्था के खोखले दावों की पूरी तरह पोल खोलकर रख दी है। नालों की समय पर सफाई न होने के कारण कचरे से पटे नाले ओवरफ्लो हो गए। नतीजतन, नालों का गंदा पानी और सड़ता कचरा बहकर मुख्य सड़कों और रिहायशी इलाकों में आ गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है। बारिश के रौद्र रूप और तेज जलभराव के चलते लोगों के मकान पानी से घिर गए हैं। कई निचले इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुसने की स्थिति बन गई । तेज बहाव को देखते हुए लोग अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।1
- पूर्व पालिका अध्यक्ष उनियारा ने नगर निकाय मे किया भाजपा की जीत का दावा. उनियारा. वरिष्ठ भाजपा नेता ओर पूर्व पालिका अध्यक्ष शंकर ठाडा ने इस बार बहुमत के साथ बोर्ड बनाने का दावा किया है.यह बात उन्होंने वार्ड प्रत्याक्षी आशा शर्मा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही.1
- किंजर धाम में जन्माष्टमी पर कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच सपोटरा। जन्माष्टमी के अवसर पर किंजर धाम में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में कुश्तियां लड़ीं और अपने दांव-पेच से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई। इसके बाद कुश्तियों की राशि बढ़ती गई और पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर-आजमाइश की। दंगल का आखिरी और मुख्य मुकाबला 21 हजार रुपए की कुश्ती का रहा। इसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दंगल ने मेले के माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।1
- सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। #आज बारिश के मौसम में गाँव में किसी व्यक्ति का निधन होने पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #श्मशान घाट में न तो अंतिम संस्कार के लिए उचित चबूतरा है, न ही बारिश से बचाव के लिए टीन/छत की व्यवस्था है। साथ ही, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता एवं चारों तरफ बाउंड्री की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यह किसी एक परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे गाँव की गंभीर और मूलभूत आवश्यकता है। आज किसी एक परिवार को यह परेशानी उठानी पड़ रही है, कल यह समस्या किसी भी परिवार के सामने आ सकती है।1