सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। #आज बारिश के मौसम में गाँव में किसी व्यक्ति का निधन होने पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #श्मशान घाट में न तो अंतिम संस्कार के लिए उचित चबूतरा है, न ही बारिश से बचाव के लिए टीन/छत की व्यवस्था है। साथ ही, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता एवं चारों तरफ बाउंड्री की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यह किसी एक परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे गाँव की गंभीर और मूलभूत आवश्यकता है। आज किसी एक परिवार को यह परेशानी उठानी पड़ रही है, कल यह समस्या किसी भी परिवार के सामने आ सकती है।
सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। #आज बारिश के मौसम में गाँव में किसी व्यक्ति का निधन होने पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #श्मशान घाट में न तो अंतिम संस्कार के लिए उचित चबूतरा है, न ही बारिश से बचाव के लिए टीन/छत की व्यवस्था है। साथ ही, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता एवं चारों तरफ बाउंड्री की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यह किसी एक परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे गाँव की गंभीर और मूलभूत आवश्यकता है। आज किसी एक परिवार को यह परेशानी उठानी पड़ रही है, कल यह समस्या किसी भी परिवार के सामने आ सकती है।
- जन्माष्टमी पर सारसोप में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत सारसोप। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को कस्बे में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी पानी मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। जन्माष्टमी के दिन बारिश होने से क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल रहा। मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।1
- मकसूदनपुरा गांव के रास्तों में कीचड़ और पानी लोग परेशान: मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत विकास की पोल खोलते गांव के कीचड़ और पानी से भरे रास्ते महिला बुजुर्ग स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण परेशान मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के मकसूदनपुरा ग्राम पंचायत विकास की पोल खोलते गांव के कीचड़ और पानी से भरे रास्ते महिला बुजुर्ग स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीण परेशान मकसूदनपुरा ग्रामपंचायत मैं हुए विकास की पोल खोलते गांव के ही कीचड़ और पानी से भरे रास्ते बिच गांव के रास्तों में भरे हुए पानी में करिब 8 से 10 वर्ष का बालक डूब सकता है ऐसे में ग्रामीण लालाराम गुर्जर , राम सिंह गुर्जर, शेरु खान, और गांव के अनेकों ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ऐसा विकास कहीं देखने को नहीं मिलेगा जैसा कि इस पूरी ग्राम पंचायत में हुआ है गांव में एक भी रास्ता सुचारू नहीं है जबकि इस बार इतनी बरसात भी नहीं है मान लो अगर बरसात इस वर्ष जमकर बरसाती तो गांव के रास्तों का क्या होता है लेकिन फिर भी हमें इन गांव के रास्तों में होकर निकलने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है ऐसे में अगर कोई बालक गांव के रास्तों में भर पानी होकर निकल जाए तो छोटा-मोटा बालक 8 से 10 वर्ष का बालक डूब सकता है लोगों ने आरोप में बताया कि सरपंच के घर दो रास्ते जाते हैं जिन में एक रास्ते को अपने घर पर जाने के लिए सरपंच ने पक्का करवा लिया है जबकि पूरे गांव के लिए जाने वाले रास्तों में आज भी कीचड़ और पानी भरा हुआ है जिसकी शिकायत कई बार सरपंच उर्मिला देवी एवं पंचायत सचिन को की लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है1
- जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका जनशक्ति स्वराज पार्टी की पहली हुंकार यूजीसी रोलबैक की मांग पर सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता बयाना के खानखेड़ा बागरेन में गूंजा विरोध का स्वर, नीकेश सिंह जादौन के नेतृत्व में प्रदर्शन; रवि प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका जनशक्ति स्वराज पार्टी ने अपनी जमीनी सक्रियता की शुरुआत जनहित के मुद्दे को लेकर जोरदार तरीके से की। यूजीसी के नियमों के विरोध एवं यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बयाना के गांव खानखेड़ा बागरेन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संस्थापक कृष्णा परमार सैंपऊ के निर्देशानुसार हुए प्रदर्शन का नेतृत्व नीकेश सिंह जादौन ने किया, जबकि रवि प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतलों का दहन किया। जनशक्ति स्वराज पार्टी कार्यकर्ता नीकेश सिंह जादौन ने कहा कि युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जनशक्ति स्वराज पार्टी पीछे नहीं हटेगी। यूजीसी के नियमों को वापस लेने की मांग को लेकर संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा की जनशक्ति स्वराज पार्टी की यूजीसी रोलबैक को लेकर यह पहली हुंकार है अब जनहित के हर समस्या पर जनता की आवाज बनकर मैदान में उतरना ही हमारा संकल्प है। प्रदर्शन में प्रशांत जादौन, कुलवीर जादौन, सुनील जादौन सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- इरशाद पठान *श्योपुर : जयस्तंभ से बस स्टैंड मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बाजार के बीचों-बीच गिरा विशाल पेड़ - रोड बंद* *इरशाद पठान | ABC News | श्योपुर* श्योपुर शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले जयस्तंभ से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मुख्य बाजार में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में दुकानों के पीछे लगा एक पुराना विशाल पेड़, लगातार बारिश से हुए जलभराव और जड़ें कमजोर होने के चलते अचानक भरभराकर दुकान के छज्जे से होते हुए सीधा बाजार की मुख्य सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरा मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे बस स्टैंड की ओर जाने वाला यातायात ठप हो गया। *मौके पर मौजूद दुकानदारों ने कहा - ऊपर वाले का शुक्र है* प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि "हम सब दुकान पर बैठे थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो विशाल पेड़ सड़क पर पड़ा था। हमने ऊपर वाले का शुक्र अदा किया कि कोई जनहानि नहीं हुई।" दुकानदारों ने आगे बताया कि श्योपुर का ये बाजार 24 घंटे गुलजार रहता है, यहां हमेशा भीड़ रहती है। लेकिन आज तेज बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर थी, वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। सूचना पर नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर सड़क को खुलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। इरशाद पठान *श्योपुर : जयस्तंभ से बस स्टैंड मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बाजार के बीचों-बीच गिरा विशाल पेड़ - रोड बंद* *इरशाद पठान | ABC News | श्योपुर* श्योपुर शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले जयस्तंभ से बस स्टैंड की ओर जाने वाले मुख्य बाजार में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार बाजार में दुकानों के पीछे लगा एक पुराना विशाल पेड़, लगातार बारिश से हुए जलभराव और जड़ें कमजोर होने के चलते अचानक भरभराकर दुकान के छज्जे से होते हुए सीधा बाजार की मुख्य सड़क पर आ गिरा। पेड़ गिरते ही बाजार में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते पूरा मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया, जिससे बस स्टैंड की ओर जाने वाला यातायात ठप हो गया। *मौके पर मौजूद दुकानदारों ने कहा - ऊपर वाले का शुक्र है* प्रत्यक्षदर्शी दुकानदारों ने बताया कि "हम सब दुकान पर बैठे थे, तभी एक जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो विशाल पेड़ सड़क पर पड़ा था। हमने ऊपर वाले का शुक्र अदा किया कि कोई जनहानि नहीं हुई।" दुकानदारों ने आगे बताया कि श्योपुर का ये बाजार 24 घंटे गुलजार रहता है, यहां हमेशा भीड़ रहती है। लेकिन आज तेज बारिश के कारण बाजार में ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर थी, वरना बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। सूचना पर नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से पेड़ को हटाकर सड़क को खुलवाने का काम शुरू कर दिया गया है।2
- श्योपुर के बंजारा डैम में आया उफान,देर रात से जारी पानी1
- गणेश मेले से पहले गौमुखी मार्ग दुरुस्त, श्रद्धालुओं को मिलेगी सुरक्षित राह,बारिश में बार-बार क्षतिग्रस्त होने वाले मार्ग की पीडब्ल्यूडी ने प्राथमिकता से कराई मरम्मत सवाई माधोपुर, 4 सितम्बर। श्री त्रिनेत्र गणेश मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए जिला कलक्टर काना राम के निर्देशन में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने गणेश मार्ग पर गौमुखी-मिश्रदर्रा के समीप क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूर्ण कर आवागमन सुचारू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग गोविंद सहाय मीणा ने बताया कि वर्षा के दौरान पानी के तेज बहाव के कारण गौमुखी के समीप मार्ग बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाता था, जिससे गणेश मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। जिला प्रशासन द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए मार्ग की स्थायी एवं आवश्यक मरम्मत के लिए 30 अगस्त से 5 सितंबर तक गणेश मंदिर मार्ग को बंद किया गया था । विभाग द्वारा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर मार्ग को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। *मेले से पहले व्यवस्थाओं को किया जा रहा सुदृढ़* रणथम्भौर दुर्ग स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर में 13 से 15 सितम्बर तक तीन दिवसीय लक्खी मेला-2026 आयोजित होगा तथा 14 सितम्बर को मुख्य मेला रहेगा। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सड़क, यातायात, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से दुरुस्त किया जा रहा है। गौमुखी मार्ग की मरम्मत पूर्ण होने से गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, वाहन चालकों एवं स्थानीय आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। जिला प्रशासन द्वारा बरसात के कारण प्रभावित अन्य मार्गों पर भी आवश्यक मरम्मत एवं पेचवर्क कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि गणेश मेले के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।4
- *नगरीय निकाय आम चुनाव-2026* *ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न* *288 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 347 बीयू एवं 347 सीयू का हुआ आवंटन* *राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई रेंडमाइजेशन प्रक्रिया* *सवाई माधोपुर, 4 सितंबर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। रेंडमाइजेशन के माध्यम से जिले के नगरीय निकायों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि जिले के 6 नगरीय निकायों के 215 वार्डों के लिए कुल 288 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इनमें नगर परिषद सवाई माधोपुर के 94 मुख्य एवं 3 सहायक सहित 97, नगर परिषद गंगापुर सिटी के 92 मुख्य एवं 4 सहायक सहित 96, नगर पालिका बामनवास के 20, बौंली के 25, खण्डार के 25 तथा वजीरपुर के 25 मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए कुल 287 बैलेट यूनिट (बीयू) एवं 287 कंट्रोल यूनिट (सीयू) की आवश्यकता के विरुद्ध रिजर्व सहित 347 बीयू एवं 347 सीयू का आवंटन किया गया है। इस प्रकार 60 बीयू एवं 60 सीयू रिजर्व रखे गए हैं। रेंडमाइजेशन के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम आवंटन से संबंधित सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिले में नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी एवं वार्ड प्रत्याशी उपस्थित रहे । —000—1
- 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी, सर्व समाज ने किया भूमि पूजन सारसोप। कस्बे में करीब 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। करीब 15 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए सर्व समाज की ओर से नींव भूमि पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए इसे भव्य रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था लंबे समय से जुड़ी हुई है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सर्व समाज के लोगों ने सहयोग की पहल की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामनिवास कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, जगदीश प्रजापत, अशोक कुशवाह, नवीन पाराशर, ललित, विष्णु, सोनू, जितेंद्र गहलोत, हर्षित जैन, अक्षय गुर्जर, रामावतार सिंह, पंडित हरीश पाराशर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।3
- श्योपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष गुड्डी बाई ने सरकारी कार्यालय वाटर शेड ऑफिस का लगाया ताला1