Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्योपुर के बंजारा डैम में आया उफान,देर रात से जारी पानी
SHEOPUR NEWS FIRST
श्योपुर के बंजारा डैम में आया उफान,देर रात से जारी पानी
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- किताबों की मांग को लेकर अभिषेक मीणा बमोरी के नेतृत्व में छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन 7 सितंबर से परीक्षाएं, अब तक नहीं मिलीं 10वीं-12वीं इंग्लिश मीडियम की पाठ्यपुस्तकें; 5 सितंबर तक किताबें नहीं मिलीं तो तालाबंदी की चेतावनी श्योपुर। गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल श्योपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं इंग्लिश मीडियम के छात्रों को अब तक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं होने के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने अभिषेक मीणा बमोरी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण आंदोलन किया। छात्रों ने स्कूल परिसर में धरना देकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द किताबें उपलब्ध कराने की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि 7 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी पाठ्यपुस्तकें अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनका परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होने की आशंका है। दो माह पहले भी उठाया था मुद्दा अभिषेक मीणा बमोरी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी उनके द्वारा छात्रों की किताबों की समस्या को लेकर स्कूल पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया था। उस समय जिम्मेदारों ने 15 दिन के भीतर किताबें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलीं। इसके बाद छात्रों ने एक बार फिर अपनी समस्या को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन का रास्ता अपनाया। अभिषेक मीणा बमोरी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने धरना देकर अपनी मांग रखी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुनी छात्रों की समस्या आंदोलन की जानकारी मिलने पर SDO कार्यालय से अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी। अधिकारियों ने जल्द ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अधिकारियों के आश्वासन पर अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान नदीम पठान, हिमांशु माहौर, शिव मीणा सहित एक्सीलेंस स्कूल के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। 'छात्रों की मांग को राजनीति का नाम देकर गुमराह किया जा रहा' अभिषेक मीणा बमोरी ने कहा कि छात्रों की जायज मांग को राजनीति का नाम देकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीति नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राजनीति करना उद्देश्य होता तो दो माह पहले किताबों का मुद्दा उठाकर 15 दिन का समय लेने के बाद दोबारा छात्रों के बीच नहीं आते। आज भी आंदोलन पूरी तरह छात्र हित में और शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया है। 5 सितंबर तक किताबें नहीं मिलीं तो तालाबंदी का ऐलान अभिषेक मीणा बमोरी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 5 सितंबर तक यदि कक्षा 10वीं और 12वीं इंग्लिश मीडियम के छात्रों को किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो 5 सितंबर को गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल श्योपुर के गेट पर तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। किताबें दो—छात्रों का भविष्य बचाओ! छात्र हित की लड़ाई—जारी रहेगी! इरशाद पठान संवाददाता, श्योपुर किताबों की मांग को लेकर अभिषेक मीणा बमोरी के नेतृत्व में छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन 7 सितंबर से परीक्षाएं, अब तक नहीं मिलीं 10वीं-12वीं इंग्लिश मीडियम की पाठ्यपुस्तकें; 5 सितंबर तक किताबें नहीं मिलीं तो तालाबंदी की चेतावनी श्योपुर। गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल श्योपुर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं इंग्लिश मीडियम के छात्रों को अब तक पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध नहीं होने के विरोध में गुरुवार को छात्रों ने अभिषेक मीणा बमोरी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण आंदोलन किया। छात्रों ने स्कूल परिसर में धरना देकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द किताबें उपलब्ध कराने की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि 7 सितंबर से परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं, लेकिन परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी पाठ्यपुस्तकें अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उनका परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होने की आशंका है। दो माह पहले भी उठाया था मुद्दा अभिषेक मीणा बमोरी ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी उनके द्वारा छात्रों की किताबों की समस्या को लेकर स्कूल पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया गया था। उस समय जिम्मेदारों ने 15 दिन के भीतर किताबें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बावजूद विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिलीं। इसके बाद छात्रों ने एक बार फिर अपनी समस्या को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन का रास्ता अपनाया। अभिषेक मीणा बमोरी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने धरना देकर अपनी मांग रखी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुनी छात्रों की समस्या आंदोलन की जानकारी मिलने पर SDO कार्यालय से अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से चर्चा कर उनकी समस्या सुनी। अधिकारियों ने जल्द ही पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने अधिकारियों के आश्वासन पर अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान नदीम पठान, हिमांशु माहौर, शिव मीणा सहित एक्सीलेंस स्कूल के सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। 'छात्रों की मांग को राजनीति का नाम देकर गुमराह किया जा रहा' अभिषेक मीणा बमोरी ने कहा कि छात्रों की जायज मांग को राजनीति का नाम देकर गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीति नहीं, बल्कि अपनी पढ़ाई और आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबें चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि राजनीति करना उद्देश्य होता तो दो माह पहले किताबों का मुद्दा उठाकर 15 दिन का समय लेने के बाद दोबारा छात्रों के बीच नहीं आते। आज भी आंदोलन पूरी तरह छात्र हित में और शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छात्रों की समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया है। 5 सितंबर तक किताबें नहीं मिलीं तो तालाबंदी का ऐलान अभिषेक मीणा बमोरी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 5 सितंबर तक यदि कक्षा 10वीं और 12वीं इंग्लिश मीडियम के छात्रों को किताबें उपलब्ध नहीं कराई गईं, तो 5 सितंबर को गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल श्योपुर के गेट पर तालाबंदी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। छात्रों के अधिकार और उनके भविष्य को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। किताबें दो—छात्रों का भविष्य बचाओ! छात्र हित की लड़ाई—जारी रहेगी! इरशाद पठान संवाददाता, श्योपुर3
- जन्माष्टमी पर सारसोप में झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत सारसोप। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को कस्बे में मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कभी तेज तो कभी मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बारिश से पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली। लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी पानी मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया। जन्माष्टमी के दिन बारिश होने से क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और श्रद्धालुओं में भी खुशी का माहौल रहा। मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर सहित पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।1
- सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। सवाई माधोपुर ग्राम पंचायत आटून कलाँ, तहसील एवं जिला सवाई माधोपुर के #आटून_खुर्द_गाँव में, जो जिला #मुख्यालय से मात्र 3–4 किलोमीटर की दूरी पर है, वहाँ के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार जैसी मूलभूत सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। #आज बारिश के मौसम में गाँव में किसी व्यक्ति का निधन होने पर अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। #श्मशान घाट में न तो अंतिम संस्कार के लिए उचित चबूतरा है, न ही बारिश से बचाव के लिए टीन/छत की व्यवस्था है। साथ ही, श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता एवं चारों तरफ बाउंड्री की भी उचित व्यवस्था नहीं है। यह किसी एक परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे गाँव की गंभीर और मूलभूत आवश्यकता है। आज किसी एक परिवार को यह परेशानी उठानी पड़ रही है, कल यह समस्या किसी भी परिवार के सामने आ सकती है।1
- किंजर धाम में जन्माष्टमी पर कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच सपोटरा। जन्माष्टमी के अवसर पर किंजर धाम में आयोजित कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में आसपास के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने विभिन्न भार वर्गों में कुश्तियां लड़ीं और अपने दांव-पेच से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से हुई। इसके बाद कुश्तियों की राशि बढ़ती गई और पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। अखाड़े में पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जोर-आजमाइश की। दंगल का आखिरी और मुख्य मुकाबला 21 हजार रुपए की कुश्ती का रहा। इसमें सेरा पहलवान चादोली और हरेन्द्र पहलवान बयाना आमने-सामने हुए। दोनों पहलवानों ने काफी देर तक एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से लोग पहुंचे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित दंगल ने मेले के माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।1
- बैराड़ पुलिस की बड़ी कारवाही भैंस चोर गैंग के दो सदस्य पकड़ कर जेल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार भैंस चोरी के मामले लगातार बढ़ने से सभी जगह दहसत का माहौल बन चुका था आज मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बैराड़ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया जो कि भैंस चोरी के साथ साथ ओर चोरों को आसरा दे रहे थे आज पुलिस। ने न्यायलय मै पेस कर जेल पहुंचाया।1
- केलवाड़ा में अवैध खनन कर पत्थर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त केलवाड़ा थाना पुलिस की विशेष टीम ने गश्त के दौरान अवैध खनन कर पत्थर परिवहन कर रही बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से पत्थर भरे हुए थे। पूछताछ में चालक सोनू पुत्र रामदयाल सहरिया, निवासी पैनावदा, थाना केलवाड़ा, पत्थर परिवहन से संबंधित रवन्ना एवं परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया। पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।1
- 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार की नींव रखी, सर्व समाज ने किया भूमि पूजन सारसोप। कस्बे में करीब 350 वर्ष पुराने बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। करीब 15 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित मंदिर निर्माण कार्य के लिए सर्व समाज की ओर से नींव भूमि पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर के ऐतिहासिक स्वरूप को बनाए रखते हुए इसे भव्य रूप देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर से क्षेत्र के लोगों की आस्था लंबे समय से जुड़ी हुई है। मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर सर्व समाज के लोगों ने सहयोग की पहल की है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में रामनिवास कुशवाह, लक्ष्मीनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, जगदीश प्रजापत, अशोक कुशवाह, नवीन पाराशर, ललित, विष्णु, सोनू, जितेंद्र गहलोत, हर्षित जैन, अक्षय गुर्जर, रामावतार सिंह, पंडित हरीश पाराशर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।3
- *नगरीय निकाय आम चुनाव-2026* *ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन सम्पन्न* *288 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व सहित 347 बीयू एवं 347 सीयू का हुआ आवंटन* *राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई रेंडमाइजेशन प्रक्रिया* *सवाई माधोपुर, 4 सितंबर।* नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम के निर्देशानुसार ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन जिला कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। रेंडमाइजेशन के माध्यम से जिले के नगरीय निकायों के निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए ईवीएम का आवंटन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने बताया कि जिले के 6 नगरीय निकायों के 215 वार्डों के लिए कुल 288 मतदान केन्द्र निर्धारित हैं। इनमें नगर परिषद सवाई माधोपुर के 94 मुख्य एवं 3 सहायक सहित 97, नगर परिषद गंगापुर सिटी के 92 मुख्य एवं 4 सहायक सहित 96, नगर पालिका बामनवास के 20, बौंली के 25, खण्डार के 25 तथा वजीरपुर के 25 मतदान केन्द्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ईवीएम के द्वितीय रेंडमाइजेशन के दौरान निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए कुल 287 बैलेट यूनिट (बीयू) एवं 287 कंट्रोल यूनिट (सीयू) की आवश्यकता के विरुद्ध रिजर्व सहित 347 बीयू एवं 347 सीयू का आवंटन किया गया है। इस प्रकार 60 बीयू एवं 60 सीयू रिजर्व रखे गए हैं। रेंडमाइजेशन के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ईवीएम आवंटन से संबंधित सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। जिले में नगरीय निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय शर्मा, संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधी एवं वार्ड प्रत्याशी उपस्थित रहे । —000—1
- अत्यधिक बारिश से छर्च क्षेत्र के लिए जाने वाला रास्ता हुआ बंद मौके पर पहुंचे जनपद सीईओ। जिले के पोहरी तहसील स्थित छर्च चैत्र के लिए जाने वाला एक मात्र रास्ता हुआ बंद।जिले मै अत्यधिक बारिश के चलते बिलौआ नदी का पुल अचानक डूब गया जिस से यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते है मौके पर जनपद सीईओ अपनी टीम को लेके पहुंचे ओर लोगों को सुरक्षित रहने की अपील की।1