logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप इंडिया नीति से प्रेरित होकर गौ रक्षा पर आधारति देशी काऊ ब्याज फ़िल्म न केवल युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर आधरित है मसौली, बाराबंकी। इनबिसबल टैलेंट प्राईवेट कम्पनी के बैनर तले बन रही देशी काऊ ब्याज फ़िल्म के प्रोड्यूसर एंड कास्टिंग डायरेक्टर इंद्रमित्र (अंकुर) जो कि डेढ़ुआ मजरे बिरौली तहसील रामनगर के निवासी है। फिल्म के प्रोड्यूसर एंड कास्टिंग डायरेक्टर इंद्रमित्र (अंकुर) बताते है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप इंडिया नीति से प्रेरित होकर गौ रक्षा पर आधारति देशी काऊ ब्याज फ़िल्म न केवल युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर आधरित है, बल्कि समाज के प्रति एक सकारात्मक सन्देश भी देती है।फिल्म के प्रमुख किरदारों में द्वारिका प्रसाद के किरदार में यशपाल शर्मा, बीना के किरदार में कानी कुसुर्ती, कमनटेटर के किरदार में इस्तियाक खान, बब्बन के किरदार में राजेंद्र गुप्ता नजर आयंगे। फिल्म के सभी किरदारों ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर अंदाज से निभाते नजर आ रहे है। फिल्म की शूटिंग के दृश्यों में रफी मेमोरियल इंटर कालेज,बिरौली के प्राथमिक विद्यालय व गांव के इर्दगिर्द के वातावरण को प्राथमिकता दी गई है। फिल्म के निर्देशक हैप्पी रंजीत,ऑडिटर आर्यन वर्मा की भूमिका रहेगी।

1 hr ago
user_Gulashn kumar "Monu "
Gulashn kumar "Monu "
रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
8053bfcc-223e-46ee-b3c8-5b434f9d5d70

प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप इंडिया नीति से प्रेरित होकर गौ रक्षा पर आधारति देशी काऊ ब्याज फ़िल्म न केवल युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर आधरित है मसौली, बाराबंकी। इनबिसबल टैलेंट प्राईवेट कम्पनी के बैनर तले बन रही देशी काऊ ब्याज फ़िल्म के प्रोड्यूसर एंड कास्टिंग डायरेक्टर इंद्रमित्र (अंकुर) जो कि डेढ़ुआ मजरे बिरौली तहसील रामनगर के निवासी है। फिल्म के प्रोड्यूसर एंड कास्टिंग डायरेक्टर इंद्रमित्र (अंकुर) बताते है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की स्टार्ट अप इंडिया नीति से प्रेरित होकर गौ रक्षा पर आधारति देशी काऊ ब्याज फ़िल्म न केवल युवाओं के भविष्य और शिक्षा पर आधरित है, बल्कि समाज के प्रति एक सकारात्मक सन्देश भी देती है।फिल्म के प्रमुख किरदारों में द्वारिका प्रसाद के किरदार में यशपाल शर्मा, बीना के किरदार में कानी कुसुर्ती, कमनटेटर के किरदार में इस्तियाक खान, बब्बन के किरदार में राजेंद्र गुप्ता नजर आयंगे। फिल्म के सभी किरदारों ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर अंदाज से निभाते नजर आ रहे है। फिल्म की शूटिंग के दृश्यों में रफी मेमोरियल इंटर कालेज,बिरौली के प्राथमिक विद्यालय व गांव के इर्दगिर्द के वातावरण को प्राथमिकता दी गई है। फिल्म के निर्देशक हैप्पी रंजीत,ऑडिटर आर्यन वर्मा की भूमिका रहेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जैदपुर सीएचसी परिसर में एम्बुलेंस अग्निकांड के बाद थाना जैदपुर में मामला दर्ज बाराबंकी जनपद के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक 13 एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गईं। आसमान में उठते धुएं के गुबार और उठती लपटों को देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई ।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसी को देखते हुए CHC जैदपुर अधीक्षक डॉ जगदीश कुमार ने थाना जैदपुर में तहरीर देते हुए अवगत कराया की CHC परिसर में निष्प्रयोज 108 , 102 एंबुलेंस की 43 गाड़ियां पहले से खड़ी है परिसर के पश्चिम की तरफ जहां उक्त गाड़ियां खड़ी थी उन गाड़ियों में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसकी वजह से निष्प्रयोज एंबुलेंस की 13 गाड़ियां जल गई शेष गाड़ियों को पुलिस व फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है तो वहीं थाना जैदपुर पुलिस ने CHC अधीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है
    1
    जैदपुर सीएचसी परिसर में एम्बुलेंस अग्निकांड के बाद थाना जैदपुर में मामला दर्ज
बाराबंकी जनपद के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक 13 एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गईं।
आसमान में उठते धुएं के गुबार और उठती लपटों को देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई
।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और मोर्चा  संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसी को देखते हुए CHC जैदपुर अधीक्षक डॉ जगदीश कुमार ने थाना जैदपुर में तहरीर देते हुए अवगत कराया की
CHC परिसर में निष्प्रयोज 108 , 102 एंबुलेंस की 43 गाड़ियां पहले से खड़ी है परिसर के पश्चिम की तरफ जहां उक्त गाड़ियां खड़ी थी
उन गाड़ियों में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसकी वजह से निष्प्रयोज एंबुलेंस की 13 गाड़ियां जल गई शेष गाड़ियों को पुलिस व फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है
तो वहीं थाना जैदपुर पुलिस ने CHC अधीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी से बड़ी बात
    1
    बाराबंकी से बड़ी बात
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सेवा में विषय । ​विषय: ग्राम पंचायत गुरसरी (गोसाईं पुरवा) में अवरुद्ध जल निकासी एवं नाली निर्माण की अनुमति/कार्रवाई के संबंध में। ​महोदय, ​सविनय निवेदन है कि मैं संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, ग्राम गुरसरी परसपुर, तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत गुरसरी के गोसाईं पुरवा की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ: आपका ध्यान प्रशासन और रसूखदारों की मिलीभगत से हो रहे अन्याय की ओर दिलाना चाहता है:​ ​दबाव और प्रभाव: राम प्रताप (पेशा-वकील) अपनी दबंगई के बल पर नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके रिश्तेदार रामशंकर भारती, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय के पेशकार हैं, अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है। ​प्रशासन की उदासीनता: हमने जिलाधिकारी से लेकर मण्डलायुक्त तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन पेशकार के दबाव के कारण ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व कर्मी मौके पर आकर भी निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी चंदे से नाली बनाने के प्रस्ताव को भी अनसुना कर दिया गया है। शिकयतें संख्या 40018326003157 40018326003039 40018326003032 40018326003029 40018325043274 60000260023423 60000260021787 60000260021130 60000250290038 92518300039262 92618300000996 और 100 से ज्यादा एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया किंतु कोई अधिकारी ठोस समाधान नहीं किया गया गोल मोटोल अख्या लग /करके ताल दिया किन्तु कोई भी अधिकारी जांच में गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, इसका गौर तलब नहीं किया ग्रामीण लोग जल निकास/नाली निर्माण हेतु 14 /07/2022 मांग की जा रहा है। समस्या का नहीं हुआ है कोई अधिकारी जांच करने नहीं आये हमारे गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, ग्राम गुरसरी 12–13 घरों के आगे राम प्रताप पुत्र राम सहाय के घर है उक्त 12–13 घरों के जल निकास/नाली निर्माण/कनेक्टिंग की समस्या काफी समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। श्री राम प्रताप पुत्र राम सहाय, दिवेश प्रताप, अभिषेक प्रताप एवं भानु प्रताप द्वारा जल निकास/नाली निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे गांव के कई घरों का पानी निकास बाधित है और गंदा पानी मार्ग पर भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।जल निकास नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव पहले पास था तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक है कार्य योजना शमिल है कार्य योजना संख्या 52931950 तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक नाली निर्माण है किन्तु काली रोड से बकेलाल के घर तक 25मीटर नाली का निर्माण रास्ता खाते की भूमि के किनारे तहसीलदार करनैलगंज से पुलिस व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया है। 12/13 घरों का जल निकास/नाली निर्माण हेतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है ग्रामीण की समस्या बना हुआ है आपसे निवेदन है कि उप जिला अधिकारी करनैलगञ गोंडा एवं जिला आधिकारी गोंडा को शमिल करने एवं ग्राम गुरसारी गोसाई पुरवा ब्लॉक परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा में भेज की कृपा करें।
    1
    सेवा में
विषय ।
​विषय: ग्राम पंचायत गुरसरी (गोसाईं पुरवा) में अवरुद्ध जल निकासी एवं नाली निर्माण की अनुमति/कार्रवाई के संबंध में।
​महोदय,
​सविनय निवेदन है कि मैं संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, ग्राम गुरसरी परसपुर, तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत गुरसरी के गोसाईं पुरवा की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ:
आपका ध्यान प्रशासन और रसूखदारों की मिलीभगत से हो रहे अन्याय की ओर दिलाना चाहता है:​ ​दबाव और प्रभाव: राम प्रताप (पेशा-वकील) अपनी दबंगई के बल पर नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके रिश्तेदार रामशंकर भारती, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय के पेशकार हैं, अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है।
​प्रशासन की उदासीनता: हमने जिलाधिकारी से लेकर मण्डलायुक्त तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन पेशकार के दबाव के कारण ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व कर्मी मौके पर आकर भी निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी चंदे से नाली बनाने के प्रस्ताव को भी अनसुना कर दिया गया है।
शिकयतें  संख्या 
40018326003157
40018326003039
40018326003032
40018326003029
40018325043274
60000260023423
60000260021787
60000260021130
60000250290038
92518300039262
92618300000996 
और 100 से ज्यादा एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया 
किंतु कोई अधिकारी ठोस समाधान नहीं किया गया गोल मोटोल   
अख्या लग /करके ताल दिया 
किन्तु कोई भी अधिकारी  जांच में गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है,
इसका गौर तलब नहीं किया 
ग्रामीण लोग जल निकास/नाली निर्माण हेतु 14 /07/2022
मांग की जा रहा है।  समस्या का नहीं हुआ है कोई अधिकारी जांच करने नहीं आये
हमारे गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, ग्राम गुरसरी 12–13 घरों  के आगे राम प्रताप पुत्र राम सहाय के घर है 
उक्त 12–13 घरों के जल निकास/नाली निर्माण/कनेक्टिंग की समस्या काफी समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
श्री राम प्रताप पुत्र राम सहाय, दिवेश प्रताप, अभिषेक प्रताप एवं भानु प्रताप द्वारा जल निकास/नाली निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे गांव के कई घरों का पानी निकास बाधित है और गंदा पानी मार्ग पर भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।जल निकास नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव पहले पास था तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक है कार्य योजना शमिल है कार्य योजना संख्या 52931950 तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक नाली निर्माण  है किन्तु काली रोड से बकेलाल के घर तक 25मीटर  नाली का निर्माण रास्ता खाते की भूमि के किनारे  तहसीलदार करनैलगंज से पुलिस व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया है। 12/13 घरों का जल निकास/नाली निर्माण हेतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है  ग्रामीण की समस्या बना हुआ है आपसे निवेदन है कि उप जिला अधिकारी करनैलगञ गोंडा एवं जिला आधिकारी गोंडा को शमिल  करने एवं ग्राम गुरसारी गोसाई पुरवा ब्लॉक परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा में  भेज  की कृपा करें।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।दो सिलेंडर होने से बढ़ा खतरा, टला बड़ा हादसा घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा आग के बीच फंसा रहा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पूरा घर जलकर खाक, परिवार हुआ बेघर इस घटना में रामबाबू का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे परिवार बेघर हो गया
    1
    बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी।
छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग
चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।दो सिलेंडर होने से बढ़ा खतरा, टला बड़ा हादसा
घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा आग के बीच फंसा रहा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पूरा घर जलकर खाक, परिवार हुआ बेघर
इस घटना में रामबाबू का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे परिवार बेघर हो गया
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी के मसौली विकासखंड अंतर्गत रसौली कस्बे के फुलवारी बाग गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा सिलेंडर आग के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि किसी भी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे आसपास के घरों और जान-माल को बड़ा नुकसान होने से बच गया। इस अग्निकांड में रामबाबू का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है।
    4
    बाराबंकी के मसौली विकासखंड अंतर्गत रसौली कस्बे के फुलवारी बाग गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई।
आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें उठने लगीं। आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बेकाबू आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे।
दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा सिलेंडर आग के बीच फंसा रहा। गनीमत रही कि किसी भी सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, जिससे आसपास के घरों और जान-माल को बड़ा नुकसान होने से बच गया।
इस अग्निकांड में रामबाबू का पूरा घर जलकर राख हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गईं। पीड़ित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आ गया है।
    user_विशाल गुप्ता
    विशाल गुप्ता
    Local News Reporter नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बाराबंकी में भीषण आग: सिलेंडर से उठी चिंगारी ने पलभर में उजाड़ा घर, बड़ा विस्फोट टला बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड एवं सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामूली सी चूक ने भयंकर अग्निकांड का रूप ले लिया। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और लपटें आसमान छूने लगीं। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन बेकाबू आग के सामने सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई। दरअसल, घर में दो एलपीजी सिलेंडर रखे थे, जो पूरी तरह भरे हुए थे। आग की चपेट में आए एक सिलेंडर को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा सिलेंडर आग के बीच फंसा रहा। गनीमत यह रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, वरना आसपास के कई घर भी तबाही की चपेट में आ सकते थे और जनहानि भी हो सकती थी। इस दर्दनाक हादसे में रामबाबू का पूरा आशियाना जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी वस्तुएं पलभर में राख बन गईं। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गैस सिलेंडर के उपयोग में जरा सी लापरवाही भी कितनी भयावह साबित हो सकती है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा पूरे गांव के लिए बड़ी आपदा बन सकता था। 👉 संदेश साफ है: सावधानी ही सुरक्षा है। छोटी सी गलती कभी भी बड़ी तबाही में बदल सकती है।
    2
    बाराबंकी में भीषण आग: सिलेंडर से उठी चिंगारी ने पलभर में उजाड़ा घर, बड़ा विस्फोट टला
बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड एवं सफदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक मामूली सी चूक ने भयंकर अग्निकांड का रूप ले लिया। चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और लपटें आसमान छूने लगीं। आग की भयावहता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने की भरसक कोशिश की, लेकिन बेकाबू आग के सामने सभी प्रयास नाकाफी साबित हुए।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बहुत बड़ी त्रासदी टल गई। दरअसल, घर में दो एलपीजी सिलेंडर रखे थे, जो पूरी तरह भरे हुए थे। आग की चपेट में आए एक सिलेंडर को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरा सिलेंडर आग के बीच फंसा रहा। गनीमत यह रही कि सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, वरना आसपास के कई घर भी तबाही की चपेट में आ सकते थे और जनहानि भी हो सकती थी।
इस दर्दनाक हादसे में रामबाबू का पूरा आशियाना जलकर खाक हो गया। घर में रखा सारा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और जरूरी वस्तुएं पलभर में राख बन गईं। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि गैस सिलेंडर के उपयोग में जरा सी लापरवाही भी कितनी भयावह साबित हो सकती है। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह हादसा पूरे गांव के लिए बड़ी आपदा बन सकता था।
👉 संदेश साफ है: सावधानी ही सुरक्षा है। छोटी सी गलती कभी भी बड़ी तबाही में बदल सकती है।
    user_Adarsh rawat press
    Adarsh rawat press
    पत्रकार नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट बाराबंकी अवध मॉल के सामने दर्दनाक सड़क हादसा: एक गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर* *भीड़ में मौजूद दो युवकों ने दिखाई इंसानियत* बाराबंकी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अवध मॉल सिनेमा हॉल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार नेक्सॉन ईवी कार गलत दिशा (उल्टी साइड) से चल रही थी। इसी दौरान कार ने सामने खड़ी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में विनोद कुमार निवासी बरौली थाना सतरिख को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि स्कूटी सवार एक युवती भी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे। इसी बीच मौके पर मौजूद दो युवक—निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह—ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत ई-रिक्शा रुकवाया और घायलों को बाराबंकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनोद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों युवक घायल के साथ लखनऊ तक गए और उपचार में सहयोग किया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर उन्होंने घायल को उनके हवाले कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने दोनों युवकों का आभार व्यक्त किया। हादसे के कारण बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम यतन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ही यातायात को सुचारू कराया। निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने के बजाय घायलों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और कीमती जान बचाई जा सके।
    2
    पत्रकार रामजी दीक्षित कि रिपोर्ट बाराबंकी                                                      अवध मॉल के सामने दर्दनाक सड़क हादसा: एक गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर*
*भीड़ में मौजूद दो युवकों ने दिखाई इंसानियत*
बाराबंकी। 
सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अवध मॉल सिनेमा हॉल के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार नेक्सॉन ईवी कार गलत दिशा (उल्टी साइड) से चल रही थी। इसी दौरान कार ने सामने खड़ी मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उन पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों में विनोद कुमार निवासी बरौली थाना सतरिख को सिर में गंभीर चोट आई, जबकि स्कूटी सवार एक युवती भी घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन अधिकांश लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।
इसी बीच मौके पर मौजूद दो युवक—निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह—ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत ई-रिक्शा रुकवाया और घायलों को बाराबंकी ट्रामा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने विनोद कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
दोनों युवक घायल के साथ लखनऊ तक गए और उपचार में सहयोग किया। बाद में परिजनों के पहुंचने पर उन्होंने घायल को उनके हवाले कर दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने दोनों युवकों का आभार व्यक्त किया।
हादसे के कारण बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम लग गया। सूचना मिलने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राम यतन यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ही यातायात को सुचारू कराया।
निखिल प्रताप सिंह और वीर विक्रांत सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि सड़क हादसों के दौरान वीडियो बनाने के बजाय घायलों की मदद के लिए आगे आएं, ताकि समय पर इलाज मिल सके और कीमती जान बचाई जा सके।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.