logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शांति व्यवस्था के लिए सख्त एक्शन: कैसरगंज पुलिस ने 5 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार बहराइच। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को थाना कैसरगंज की टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार एवं पुलिस टीम ने ग्राम हरना अनौरा में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में देशराज अवस्थी (55 वर्ष), बबलू उर्फ अनिरुद्ध (35 वर्ष), अमन कुमार (20 वर्ष), सौरभ अवस्थी (19 वर्ष) और सतीश कुमार (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कैसरगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352 और 333 के तहत मुकदमा दर्ज था और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

3 hrs ago
user_Mohd Aamir
Mohd Aamir
पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
186fd217-d916-4407-a956-91da10c4dc05

शांति व्यवस्था के लिए सख्त एक्शन: कैसरगंज पुलिस ने 5 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार बहराइच। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैसरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मंगलवार को थाना कैसरगंज की टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बृजेश कुमार एवं पुलिस टीम ने ग्राम हरना अनौरा में दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में देशराज अवस्थी (55 वर्ष), बबलू उर्फ अनिरुद्ध (35 वर्ष), अमन कुमार (20 वर्ष), सौरभ अवस्थी (19 वर्ष) और

सतीश कुमार (45 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी थाना कैसरगंज क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352 और 333 के तहत मुकदमा दर्ज था और ये लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Mohd Aamir
    2
    Post by Mohd Aamir
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सेवा में विषय । ​विषय: ग्राम पंचायत गुरसरी (गोसाईं पुरवा) में अवरुद्ध जल निकासी एवं नाली निर्माण की अनुमति/कार्रवाई के संबंध में। ​महोदय, ​सविनय निवेदन है कि मैं संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, ग्राम गुरसरी परसपुर, तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत गुरसरी के गोसाईं पुरवा की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ: आपका ध्यान प्रशासन और रसूखदारों की मिलीभगत से हो रहे अन्याय की ओर दिलाना चाहता है:​ ​दबाव और प्रभाव: राम प्रताप (पेशा-वकील) अपनी दबंगई के बल पर नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके रिश्तेदार रामशंकर भारती, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय के पेशकार हैं, अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है। ​प्रशासन की उदासीनता: हमने जिलाधिकारी से लेकर मण्डलायुक्त तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन पेशकार के दबाव के कारण ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व कर्मी मौके पर आकर भी निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी चंदे से नाली बनाने के प्रस्ताव को भी अनसुना कर दिया गया है। शिकयतें संख्या 40018326003157 40018326003039 40018326003032 40018326003029 40018325043274 60000260023423 60000260021787 60000260021130 60000250290038 92518300039262 92618300000996 और 100 से ज्यादा एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया किंतु कोई अधिकारी ठोस समाधान नहीं किया गया गोल मोटोल अख्या लग /करके ताल दिया किन्तु कोई भी अधिकारी जांच में गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, इसका गौर तलब नहीं किया ग्रामीण लोग जल निकास/नाली निर्माण हेतु 14 /07/2022 मांग की जा रहा है। समस्या का नहीं हुआ है कोई अधिकारी जांच करने नहीं आये हमारे गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, ग्राम गुरसरी 12–13 घरों के आगे राम प्रताप पुत्र राम सहाय के घर है उक्त 12–13 घरों के जल निकास/नाली निर्माण/कनेक्टिंग की समस्या काफी समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। श्री राम प्रताप पुत्र राम सहाय, दिवेश प्रताप, अभिषेक प्रताप एवं भानु प्रताप द्वारा जल निकास/नाली निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे गांव के कई घरों का पानी निकास बाधित है और गंदा पानी मार्ग पर भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।जल निकास नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव पहले पास था तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक है कार्य योजना शमिल है कार्य योजना संख्या 52931950 तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक नाली निर्माण है किन्तु काली रोड से बकेलाल के घर तक 25मीटर नाली का निर्माण रास्ता खाते की भूमि के किनारे तहसीलदार करनैलगंज से पुलिस व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया है। 12/13 घरों का जल निकास/नाली निर्माण हेतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है ग्रामीण की समस्या बना हुआ है आपसे निवेदन है कि उप जिला अधिकारी करनैलगञ गोंडा एवं जिला आधिकारी गोंडा को शमिल करने एवं ग्राम गुरसारी गोसाई पुरवा ब्लॉक परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा में भेज की कृपा करें।
    1
    सेवा में
विषय ।
​विषय: ग्राम पंचायत गुरसरी (गोसाईं पुरवा) में अवरुद्ध जल निकासी एवं नाली निर्माण की अनुमति/कार्रवाई के संबंध में।
​महोदय,
​सविनय निवेदन है कि मैं संजय कुमार पुत्र अमरनाथ, ग्राम गुरसरी परसपुर, तहसील कर्नलगंज, जनपद गोण्डा का निवासी हूँ। मैं आपका ध्यान ग्राम पंचायत गुरसरी के गोसाईं पुरवा की एक गंभीर समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ:
आपका ध्यान प्रशासन और रसूखदारों की मिलीभगत से हो रहे अन्याय की ओर दिलाना चाहता है:​ ​दबाव और प्रभाव: राम प्रताप (पेशा-वकील) अपनी दबंगई के बल पर नाली निर्माण नहीं होने दे रहे हैं। उनके रिश्तेदार रामशंकर भारती, जो वर्तमान में उपजिलाधिकारी (SDM) महोदय के पेशकार हैं, अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर स्थानीय प्रशासन व राजस्व विभाग पर दबाव बना रहे हैं, जिससे कोई भी अधिकारी निष्पक्ष कार्यवाही नहीं कर रहा है।
​प्रशासन की उदासीनता: हमने जिलाधिकारी से लेकर मण्डलायुक्त तक कई बार गुहार लगाई, लेकिन पेशकार के दबाव के कारण ग्राम विकास अधिकारी और राजस्व कर्मी मौके पर आकर भी निर्माण कार्य को अधूरा छोड़ देते हैं। ग्रामीणों द्वारा आपसी चंदे से नाली बनाने के प्रस्ताव को भी अनसुना कर दिया गया है।
शिकयतें  संख्या 
40018326003157
40018326003039
40018326003032
40018326003029
40018325043274
60000260023423
60000260021787
60000260021130
60000250290038
92518300039262
92618300000996 
और 100 से ज्यादा एप्लीकेशन/प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया 
किंतु कोई अधिकारी ठोस समाधान नहीं किया गया गोल मोटोल   
अख्या लग /करके ताल दिया 
किन्तु कोई भी अधिकारी  जांच में गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है,
इसका गौर तलब नहीं किया 
ग्रामीण लोग जल निकास/नाली निर्माण हेतु 14 /07/2022
मांग की जा रहा है।  समस्या का नहीं हुआ है कोई अधिकारी जांच करने नहीं आये
हमारे गांव की आबादी में लगभग 80 मीटर का सरकारी इंटरलॉकिंग खड़ंजा/रास्ता बना हुआ है, ग्राम गुरसरी 12–13 घरों  के आगे राम प्रताप पुत्र राम सहाय के घर है 
उक्त 12–13 घरों के जल निकास/नाली निर्माण/कनेक्टिंग की समस्या काफी समय से लंबित है। इस संबंध में पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, परंतु कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई।
श्री राम प्रताप पुत्र राम सहाय, दिवेश प्रताप, अभिषेक प्रताप एवं भानु प्रताप द्वारा जल निकास/नाली निर्माण कार्य में लगातार बाधा उत्पन्न की जा रही है, जिससे गांव के कई घरों का पानी निकास बाधित है और गंदा पानी मार्ग पर भर जाता है, जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।जल निकास नाली निर्माण हेतु प्रस्ताव पहले पास था तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक है कार्य योजना शमिल है कार्य योजना संख्या 52931950 तिलकराम के घर से बगिया तालाब तक नाली निर्माण  है किन्तु काली रोड से बकेलाल के घर तक 25मीटर  नाली का निर्माण रास्ता खाते की भूमि के किनारे  तहसीलदार करनैलगंज से पुलिस व राजस्व टीम की उपस्थिति में करा दिया गया है। 12/13 घरों का जल निकास/नाली निर्माण हेतु समस्या का समाधान नहीं कराया गया है  ग्रामीण की समस्या बना हुआ है आपसे निवेदन है कि उप जिला अधिकारी करनैलगञ गोंडा एवं जिला आधिकारी गोंडा को शमिल  करने एवं ग्राम गुरसारी गोसाई पुरवा ब्लॉक परसपुर तहसील करनैलगंज जनपद गोंडा में  भेज  की कृपा करें।
    user_Sanjay Kumar
    Sanjay Kumar
    कर्नलगंज, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पशुओं का आतंक , डीएम से की कार्रवाई की मांग.... उत्तर प्रदेश, बहराइच- नानपारा नगर क्षेत्र में गोशाला की व्यवस्था होने के बावजूद छुट्टा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। मुख्य बाजार में प्रतिदिन आधा दर्जन तक छुट्टा जानवर इधर-उधर घूमते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पशु आए दिन राह चलते लोगों को दौड़ा लेते हैं और कई बार पटक कर घायल भी कर देते हैं। छोटे वाहन चालक अचानक सामने पशु आने से असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। गौशाला होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर संबंधित गोशाला में भिजवाया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लोगों को राहत मिल सके।
    1
    पशुओं का आतंक , डीएम से की कार्रवाई की मांग....
उत्तर प्रदेश, बहराइच- नानपारा नगर क्षेत्र में गोशाला की व्यवस्था होने के बावजूद छुट्टा पशुओं का आतंक कम नहीं हो रहा है। मुख्य बाजार में प्रतिदिन आधा दर्जन तक छुट्टा जानवर इधर-उधर घूमते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पशु आए दिन राह चलते लोगों को दौड़ा लेते हैं और कई बार पटक कर घायल भी कर देते हैं। छोटे वाहन चालक अचानक सामने पशु आने से असंतुलित होकर गिर जाते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
गौशाला होने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने जिला अधिकारी से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को  पकड़वाकर संबंधित गोशाला में भिजवाया जाए, ताकि बाजार क्षेत्र में लोगों को राहत मिल सके।
    user_Shakil Ansari, News Riporter
    Shakil Ansari, News Riporter
    रिपोर्टर बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • जैदपुर सीएचसी परिसर में एम्बुलेंस अग्निकांड के बाद थाना जैदपुर में मामला दर्ज बाराबंकी जनपद के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक 13 एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गईं। आसमान में उठते धुएं के गुबार और उठती लपटों को देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई ।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसी को देखते हुए CHC जैदपुर अधीक्षक डॉ जगदीश कुमार ने थाना जैदपुर में तहरीर देते हुए अवगत कराया की CHC परिसर में निष्प्रयोज 108 , 102 एंबुलेंस की 43 गाड़ियां पहले से खड़ी है परिसर के पश्चिम की तरफ जहां उक्त गाड़ियां खड़ी थी उन गाड़ियों में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसकी वजह से निष्प्रयोज एंबुलेंस की 13 गाड़ियां जल गई शेष गाड़ियों को पुलिस व फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है तो वहीं थाना जैदपुर पुलिस ने CHC अधीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है
    1
    जैदपुर सीएचसी परिसर में एम्बुलेंस अग्निकांड के बाद थाना जैदपुर में मामला दर्ज
बाराबंकी जनपद के जैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते एक के बाद एक 13 एंबुलेंस आग के गोले में तब्दील हो गईं।
आसमान में उठते धुएं के गुबार और उठती लपटों को देख अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों के बीच अफरा-तफरी मच गई
।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंची और मोर्चा  संभाला और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसी को देखते हुए CHC जैदपुर अधीक्षक डॉ जगदीश कुमार ने थाना जैदपुर में तहरीर देते हुए अवगत कराया की
CHC परिसर में निष्प्रयोज 108 , 102 एंबुलेंस की 43 गाड़ियां पहले से खड़ी है परिसर के पश्चिम की तरफ जहां उक्त गाड़ियां खड़ी थी
उन गाड़ियों में अज्ञात कारण से आग लग गई जिसकी वजह से निष्प्रयोज एंबुलेंस की 13 गाड़ियां जल गई शेष गाड़ियों को पुलिस व फायर सर्विस की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया है
तो वहीं थाना जैदपुर पुलिस ने CHC अधीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले के आरोपी को गोरखपुर एसटीएफ ने किया गिरफ्तार आईजी देवीपाटन मंडल ने दी जानकारी बहराइच। बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने गोरखपुर एसटीएफ द्वारा बिहार से गिरफ्तार किये गये हैं। आरोपी मौलाना को जेल भेज दिया इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी देवीपाटन मंडल गोंडा अमित पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई थी।
    3
    सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले के आरोपी को गोरखपुर एसटीएफ ने किया गिरफ्तार आईजी देवीपाटन मंडल ने दी जानकारी 
बहराइच। बहराइच कोतवाली नगर पुलिस ने गोरखपुर एसटीएफ द्वारा बिहार से गिरफ्तार किये गये हैं। आरोपी मौलाना को जेल भेज दिया इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी देवीपाटन मंडल गोंडा अमित पाठक ने बताया कि मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में यह गिरफ्तारी की गई थी।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।दो सिलेंडर होने से बढ़ा खतरा, टला बड़ा हादसा घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा आग के बीच फंसा रहा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पूरा घर जलकर खाक, परिवार हुआ बेघर इस घटना में रामबाबू का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे परिवार बेघर हो गया
    1
    बाराबंकी जनपद के मसौली विकासखंड के रसौली कस्बे के मदारन पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर एक घर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से निकली चिंगारी से आग भड़क उठी।
छप्परनुमा घर में तेजी से फैली आग
चिंगारी ने छप्परनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे घर को घेर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं।
आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रित किया।दो सिलेंडर होने से बढ़ा खतरा, टला बड़ा हादसा
घर में दो भरे हुए एलपीजी सिलेंडर रखे थे। दमकल कर्मियों ने एक सिलेंडर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा आग के बीच फंसा रहा, लेकिन उसमें विस्फोट नहीं हुआ। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
पूरा घर जलकर खाक, परिवार हुआ बेघर
इस घटना में रामबाबू का पूरा घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा गृहस्थी का सामान, अनाज, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर खाक हो गईं, जिससे परिवार बेघर हो गया
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Bahraich, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के बशीरगंज निवासी 24 वर्षीय साबरीन की मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने साबरीन को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बहराइच मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। साबरीन अपने मायके में ईद मनाने आई थी और हाथ-पैर में खुजली होने के कारण मेडिकल स्टोर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होगा। मामला बहराइच कोतवाली नगर इलाके के ARTO कार्यालय के पास का है।
    2
    बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के बशीरगंज निवासी 24 वर्षीय साबरीन की मेडिकल स्टोर में इंजेक्शन लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक मेडिकल स्टोर के संचालक ने साबरीन को इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और बहराइच मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
साबरीन अपने मायके में ईद मनाने आई थी और हाथ-पैर में खुजली होने के कारण मेडिकल स्टोर गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ होगा। मामला बहराइच कोतवाली नगर इलाके के ARTO कार्यालय के पास का है।
    user_Pradeep
    Pradeep
    रिपोर्ट बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.