Shuru
Apke Nagar Ki App…
*आज जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी कार्यालय का घेराव किया गया,* *जिसमें यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन प्रेषित किया।*
राम जी दीक्षित पत्रकार
*आज जनसत्ता राष्ट्रवादी एकता पार्टी के द्वारा जिलाधिकारी जनपद बाराबंकी कार्यालय का घेराव किया गया,* *जिसमें यूजीसी काले कानून को हटाने की मांग की गई एवं जिलाधिकारी महोदय के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को ज्ञापन प्रेषित किया।*
- राम जी दीक्षित पत्रकारNawabganj, Barabanki🙏3 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी क्षेत्र गदिया में ग्राम खजूरगांव नहर पटरी के पास खेत में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया था। दिनांक 03.02.2026 को मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी पत्नी गंगा राम निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में उनके पति गंगा राम पुत्र हनोमान निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा की गयी है। मृतका के पति गंगा राम की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में हत्याभियुक्त राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ असैनी ओबर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त व मृतका पूर्व से शादी-शुदा थे मृतका अपने पति से अलग रहती थी। अभियुक्त व मृतका दोनों साथ में रहते थे, मृतका द्वारा लगातार अभियुक्त से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था व मना करने पर पैसे की मांग व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- ब्रेकिंग लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार का बदस्तूर कहर जारी मुख्यमंत्री आवास से चंद कदम दूरी पर हुआ हादसा विधानसभा के पास गाड़ी बुरी तरह से हुई क्षतिग्रस्त2
- *ग़ज़ल - सोनी शुक्ला क्रांति* तड़प उठी हृदय की धड़कन तेरे यूँ करीब से गुजर जाने पर, जो कहा न जा सका लबों से कभी वो कह गया तेरा ठहर जाना नज़र भर। सोनी की आँखों में बसी है एक अनकही कहानी, शुक्ला की मुस्कान में छुपी है एक प्यारी सी रवानी। क्रांति के सपनों में तेरा साथ हो हरदम, दिल की धड़कनों में तेरा नाम हो हरदम। तेरी यादों में खो जाते हैं हम हर घड़ी, तेरे बिना यह दुनिया लगे सूनी बड़ी। हर लम्हा तेरा इंतज़ार करते हैं हम, तेरे आने की आस में जीते हैं हम। सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश #हाईलाइट1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* लखनऊ में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। कालिदास मार्ग से 1090 चौराहे की ओर जा रही एक फोर्ड फिगो एस्पायर कार अचानक हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार का पिछला लेफ्ट साइड का टायर फट गया, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। यह हादसा लोहिया पथ के पास हुआ। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी का नंबर UP32AL9192 बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारु कराया।1
- Post by Shahnwaz aslam Journalist1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई* बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।1
- बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।1