logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई* बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

3 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन बाराबंकी *बाराबंकी के प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में शिक्षा चौपाल आयोजित अभिभावकों को सरकारी शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी गई* बाराबंकी जनपद के शिक्षा क्षेत्र सूरतगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा में बुधवार को शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की मंशानुरूप एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक के निर्देश पर आयोजित हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा संचालित शैक्षिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों का रोली-चंदन व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर छात्रा दिव्यांशी, रीतू और पारुल ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं, छात्रा बीनू एवं मोनिका ने स्वागत गीत गाकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षा चौपाल में एआरपी संजय सिंह, अनूप कुमार चतुर्वेदी, संकर्षण पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक सिंह और प्राथमिक विद्यालय नंदउपारा के प्रधानाध्यापक यशपाल सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ हथोइया के प्रधानाचार्य आशीष त्रिवेदी, पहाड़ापुर के राजकुमार चौरसिया, महमूदपुर के प्रधानाध्यापक जयराज, अनिल वर्मा, अनिमेष शुक्ला, अजय कुमार सिंह (अब्दुल्लापुर मौसंडी) भी मौजूद थे। सहायक अध्यापक सूरज सिंह, घनश्याम गुप्ता, मयंक कुमार, अभिनव वर्मा, नीलू सिंह, राघवेंद्र सिंह, आशा सिंह, उमेश कुमार, दीपा जायसवाल, रश्मि सिंह, सालिहा खातून, ओम प्रकाश, इंद्र प्रताप सिंह, पुष्कल वर्मा, विवेक वर्मा, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण भी शामिल हुए। ग्रामीण राम पदारथ सिंह, रामनारायण सिंह और रुहेरा न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Usama ansari
    1
    Post by Usama ansari
    user_Usama ansari
    Usama ansari
    Tailor फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 🚨 *ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 ⚠️ *काकोरी थाना क्षेत्र की घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में लकड़हारों ने चलाया आरा।* ⚠️ *एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ों पर चला आरा।* ⚠️ *वन विभाग और पुलिस की निगरानी पर उठ रहे सवाल।* ⚠️ *तेड़वा गांव और ग्वालपुर नहर के किनारे कटे गए आम के पेड़*
    1
    🚨 *ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨
⚠️ *काकोरी थाना क्षेत्र की घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में लकड़हारों ने चलाया आरा।*
⚠️ *एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ों पर चला आरा।*
⚠️ *वन विभाग और पुलिस की  निगरानी पर उठ रहे सवाल।*
⚠️ *तेड़वा गांव और ग्वालपुर नहर के किनारे कटे गए आम के पेड़*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Photographer Nawabganj, Barabanki•
    1 hr ago
  • बाराबंकी थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी क्षेत्र गदिया में ग्राम खजूरगांव नहर पटरी के पास खेत में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया था। दिनांक 03.02.2026 को मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी पत्नी गंगा राम निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में उनके पति गंगा राम पुत्र हनोमान निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा की गयी है। मृतका के पति गंगा राम की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में हत्याभियुक्त राज मिश्रा उर्फ राजू पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ असैनी ओबर ब्रिज के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त व मृतका पूर्व से शादी-शुदा थे मृतका अपने पति से अलग रहती थी। अभियुक्त व मृतका दोनों साथ में रहते थे, मृतका द्वारा लगातार अभियुक्त से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था व मना करने पर पैसे की मांग व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।
    1
    बाराबंकी
थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी क्षेत्र गदिया में ग्राम खजूरगांव नहर पटरी के पास खेत में एक अज्ञात महिला उम्र करीब 35 वर्ष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा गया था। दिनांक 03.02.2026 को मृतका की शिनाख्त सुनीता देवी पत्नी गंगा राम निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी के रूप में उनके पति गंगा राम पुत्र हनोमान निवासी अशरफपुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी द्वारा की गयी है। मृतका के पति गंगा राम की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-73/2026 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना में संलिप्त अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में हत्याभियुक्त राज मिश्रा उर्फ राजू  पुत्र कमलेश मिश्रा निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ असैनी ओबर ब्रिज  के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। 
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त व मृतका पूर्व से शादी-शुदा थे मृतका अपने पति से अलग रहती थी। अभियुक्त व मृतका दोनों साथ में रहते थे, मृतका द्वारा लगातार अभियुक्त से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था व मना करने पर पैसे की मांग व झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत, गड्ढे में गिरने से 14 माह के बच्चे की गई जान रामसनेहीघाट। घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए 14 माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान वेद प्रकाश पुत्र उदयराज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चा पास ही एक गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #गड्ढे_में_गिरा_बच्चा #रामसनेहीघाट #बाराबंकी #उत्तरप्रदेश #स्थानीय_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #शोक #ग्रामीण_क्षेत्र
    1
    खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत, गड्ढे में गिरने से 14 माह के बच्चे की गई जान
रामसनेहीघाट।
घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए 14 माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान वेद प्रकाश पुत्र उदयराज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चा पास ही एक गड्ढे में पड़ा मिला।
परिजन तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
#दर्दनाक_हादसा
#मासूम_की_मौत
#गड्ढे_में_गिरा_बच्चा
#रामसनेहीघाट
#बाराबंकी
#उत्तरप्रदेश
#स्थानीय_खबर
#ब्रेकिंग_न्यूज
#शोक
#ग्रामीण_क्षेत्र
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    37 min ago
  • बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    1
    बाराबंकी 
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कल लखनऊ दुबग्गा थाने पर अपने साथियों को छुड़ाने के लिए रात्रि 1:00 बजे तक संघर्ष करना पड़ा उसके बाद साथी थाने के बाहर आए किसान मजदूर एकता जिंदाबाद
    1
    कल लखनऊ दुबग्गा थाने पर अपने साथियों को छुड़ाने के लिए रात्रि 1:00 बजे तक संघर्ष करना पड़ा उसके बाद साथी थाने के बाहर आए किसान मजदूर एकता जिंदाबाद
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Agricultural organisation बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई* बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइ‌किल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई*
बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइ‌किल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया।
इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया।
घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Photographer Nawabganj, Barabanki•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.