logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई* बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइ‌किल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।

21 hrs ago
user_रवि रावत
रवि रावत
पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई* बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइ‌किल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Usama ansari
    1
    Post by Usama ansari
    user_Usama ansari
    Usama ansari
    Tailor फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 *ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨 ⚠️ *काकोरी थाना क्षेत्र की घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में लकड़हारों ने चलाया आरा।* ⚠️ *एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ों पर चला आरा।* ⚠️ *वन विभाग और पुलिस की निगरानी पर उठ रहे सवाल।* ⚠️ *तेड़वा गांव और ग्वालपुर नहर के किनारे कटे गए आम के पेड़*
    1
    🚨 *ब्रेकिंग न्यूज़* 🚨
⚠️ *काकोरी थाना क्षेत्र की घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र में लकड़हारों ने चलाया आरा।*
⚠️ *एक दर्जन से अधिक आम के पेड़ों पर चला आरा।*
⚠️ *वन विभाग और पुलिस की  निगरानी पर उठ रहे सवाल।*
⚠️ *तेड़वा गांव और ग्वालपुर नहर के किनारे कटे गए आम के पेड़*
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Photographer Nawabganj, Barabanki•
    4 hrs ago
  • बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया। घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
    1
    बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध अवसनेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी की। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे लोहे के चैनल गेट को काटकर भीतर प्रवेश किया। वे मंदिर से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण और दानपात्र में रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से मंदिर पर धावा बोला। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने मुख्य द्वार के जालीदार चैनल को औजारों की मदद से तोड़ा। मंदिर के भीतर से चोर लगभग 7 से 8 किलोग्राम चांदी, जिसमें चांदी की छड़ें, आभूषण और अन्य कीमती वस्तुएं शामिल थीं, चुरा ले गए। उन्होंने श्रद्धालुओं द्वारा दानपात्र में चढ़ाई गई धनराशि पर भी हाथ साफ किया।
घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ जब मंदिर के पुजारी नित्य पूजन के लिए पहुंचे। मुख्य द्वार का चैनल टूटा देख उन्होंने तत्काल मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को सूचित किया। चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ और कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मंदिर प्रशासन से घटना की जानकारी ली और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके।
फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद भी ली जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर से चांदी की छड़ें और आभूषण गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बिना वर्दी के दरोगा जी ट्रक वाले से भिड़ गए. पहले दरोगा जी में गाली गलौज किया और जब इतने से बात नहीं बनी तो पिस्टल निकाल लिया. ट्रक वाले में भी वीडियो बना दरोगा जी को रगड़ दिया. वायरल वीडियो गोरखपुर की बताई जा रही है.
    1
    बिना वर्दी के दरोगा जी ट्रक वाले से भिड़ गए. पहले दरोगा जी में गाली गलौज किया और जब इतने से बात नहीं बनी तो पिस्टल निकाल लिया. 
ट्रक वाले में भी वीडियो बना दरोगा जी को रगड़ दिया. वायरल वीडियो गोरखपुर की बताई जा रही है.
    user_Shadab ansari
    Shadab ansari
    समाचारों और जानकारी को संवादित करना बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत, गड्ढे में गिरने से 14 माह के बच्चे की गई जान रामसनेहीघाट। घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए 14 माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान वेद प्रकाश पुत्र उदयराज के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चा पास ही एक गड्ढे में पड़ा मिला। परिजन तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। #दर्दनाक_हादसा #मासूम_की_मौत #गड्ढे_में_गिरा_बच्चा #रामसनेहीघाट #बाराबंकी #उत्तरप्रदेश #स्थानीय_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #शोक #ग्रामीण_क्षेत्र
    1
    खेलते-खेलते मासूम की दर्दनाक मौत, गड्ढे में गिरने से 14 माह के बच्चे की गई जान
रामसनेहीघाट।
घर के बाहर खेलते समय अचानक गायब हुए 14 माह के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान वेद प्रकाश पुत्र उदयराज के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब बच्चा घर में दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चा पास ही एक गड्ढे में पड़ा मिला।
परिजन तत्काल बच्चे को गड्ढे से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
#दर्दनाक_हादसा
#मासूम_की_मौत
#गड्ढे_में_गिरा_बच्चा
#रामसनेहीघाट
#बाराबंकी
#उत्तरप्रदेश
#स्थानीय_खबर
#ब्रेकिंग_न्यूज
#शोक
#ग्रामीण_क्षेत्र
    user_रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    रवि गुप्ता जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी आर के गुप्ता
    बाराबंकी Sirauli Gauspur, Barabanki•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    1
    बाराबंकी 
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, निशांदेही से आलाकत्ल एक अदद ईंट व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल की बरामदगी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट
    user_संजीव कुमार  ( संजय शरण दास )
    संजीव कुमार ( संजय शरण दास )
    पत्रकार सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई* बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइ‌किल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।
    1
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ हादसा कोई जनहानि नहीं हुई*
बाराबंकी के फतेहपुर में मंगलवार शाम फतेहपुर-बाराबंकी मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल बस के नीचे फंस गई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस चालक महमूद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण वह उसे सड़क के किनारे लगाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से अचानक एक एंबुलेंस आ गई, जिससे वह घबरा गया और बस पर नियंत्रण नहीं रख पाया। इसी बीच बस सड़क किनारे खड़ी मोहम्मद इयावत की मोटरसाइकिल से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइ‌किल बस के नीचे जा फंसी, जिसके कारण बस वहीं रुक गई। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मोटरसाइकिल को बस के नीचे से बाहर निकाला गया।
इसके बाद सड़क से अवरोध हटाया जा सका और आवागमन धीरे-धीरे सामान्य हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को बेहतर करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। गनीमत रही कि समय रहते एक बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं आई।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *शिक्षा व्यवस्था विकलांग, भ्रष्ट अफसरों में जिंदा हिटलर — निहाल अहमद सिद्दीकी का तीखा वार* बाराबंकी। जनपद के हरख ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। वीडियो में बच्चे किताबों की जगह झाड़ू-पोंछा थामे नजर आ रहे हैं, जो बाल अधिकार कानूनों और शिक्षा के मूल उद्देश्य की खुली अवहेलना है।इस गंभीर मामले को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी की रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है। संगठन के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा, “बच्चों का भविष्य किताबों से बनता है, झाड़ू से नहीं। यह शिक्षा विभाग की असंवेदनशीलता और विफलता का प्रमाण है।”जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में आठ महीनों से सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने का हवाला देकर यह दावा किया गया कि बच्चों से सफाई कराना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुमति से हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां बाल अधिकारों की रक्षा का दावा करती है, वहीं बाराबंकी की जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विभाग ने किसान यूनियन से सफाई में सहयोग मांगा है, जिसे संगठन ने विभागीय विफलता और बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया।एडवोकेट राहुल मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।”वायरल वीडियो के बाद यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए प्रधानाचार्य और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। निहाल सिद्दीकी ने मीडिया से कहा,“शिक्षा विभाग मानवता को शर्मसार कर रहा है। सरकार की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रह गई हैं। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद जिस जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई थी, उन्हीं का फोन शिकायतकर्ता को आता है और वे मौके पर बुलाने का दबाव बनाते हैं। शिकायतकर्ता पर इस तरह दबाव डालकर दोबारा “सही आख्या” देने की बात कहना और मौके पर बुलाना पूरे मामले को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। इससे शिक्षा विभाग के आला अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में नजर आ रही है। जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत हो, उसी को दोबारा जांच सौंपना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं “सुविधा शुल्क खेल” के आगे सब संभव है।फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि आंतरिक जांच जारी है।अब देखने वाली बात होगी क्या यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा, या बच्चों के हक में सचमुच इंसाफ होगा? रूप से मौजूद रहे सीनियर एडवोकेट मुकेश चंद वर्मा, सुशील कुमार, दिलशाद हुसैन, मयंक रावत एडवोकेट, अलीम, नियाज अंसारी, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, जियाउद्दीन, शुभम ठाकरे, वैस आदि तमाम साथी मौजूद रहे |
    1
    *शिक्षा व्यवस्था विकलांग, भ्रष्ट अफसरों में जिंदा हिटलर — निहाल अहमद सिद्दीकी का तीखा वार*
बाराबंकी। जनपद के हरख ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में मासूम बच्चों से सफाई कराए जाने का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली कटघरे में आ गई है। वीडियो में बच्चे किताबों की जगह झाड़ू-पोंछा थामे नजर आ रहे हैं, जो बाल अधिकार कानूनों और शिक्षा के मूल उद्देश्य की खुली अवहेलना है।इस गंभीर मामले को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी संगठन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। लेकिन जांच अधिकारी की रिपोर्ट में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगा है। संगठन के प्रदेश सचिव निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा,
“बच्चों का भविष्य किताबों से बनता है, झाड़ू से नहीं। यह शिक्षा विभाग की असंवेदनशीलता और विफलता का प्रमाण है।”जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत में आठ महीनों से सफाई कर्मी की नियुक्ति न होने का हवाला देकर यह दावा किया गया कि बच्चों से सफाई कराना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अनुमति से हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार जहां बाल अधिकारों की रक्षा का दावा करती है, वहीं बाराबंकी की जमीनी हकीकत इससे उलट नजर आती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि विभाग ने किसान यूनियन से सफाई में सहयोग मांगा है, जिसे संगठन ने विभागीय विफलता और बच्चों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया।एडवोकेट राहुल मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“यह बच्चों के मौलिक अधिकारों का सीधा हनन है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।”वायरल वीडियो के बाद यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच रिपोर्ट को भ्रामक बताते हुए प्रधानाचार्य और जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। निहाल सिद्दीकी ने मीडिया से कहा,“शिक्षा विभाग मानवता को शर्मसार कर रहा है। सरकार की योजनाएं केवल फाइलों तक सीमित रह गई हैं।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन के ज्ञापन देने के कुछ ही देर बाद जिस जांच अधिकारी के खिलाफ शिकायत की गई थी, उन्हीं का फोन शिकायतकर्ता को आता है और वे मौके पर बुलाने का दबाव बनाते हैं। शिकायतकर्ता पर इस तरह दबाव डालकर दोबारा “सही आख्या” देने की बात कहना और मौके पर बुलाना पूरे मामले को संदेह के घेरे में खड़ा करता है। इससे शिक्षा विभाग के आला अधिकारी की भूमिका भी सवालों के घेरे में नजर आ रही है। जिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत हो, उसी को दोबारा जांच सौंपना यह संकेत देता है कि कहीं न कहीं “सुविधा शुल्क खेल” के आगे सब संभव है।फिलहाल विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, हालांकि सूत्रों का दावा है कि आंतरिक जांच जारी है।अब देखने वाली बात होगी क्या यह मामला भी फाइलों में दबा दिया जाएगा, या बच्चों के हक में सचमुच इंसाफ होगा?
रूप से मौजूद रहे सीनियर एडवोकेट मुकेश चंद वर्मा,  सुशील कुमार, दिलशाद हुसैन, मयंक रावत एडवोकेट, अलीम, नियाज अंसारी, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, जियाउद्दीन, शुभम ठाकरे, वैस आदि तमाम साथी मौजूद रहे |
    user_Unna news agency
    Unna news agency
    Classified ads newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Photographer Nawabganj, Barabanki•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.