विधायक का काम बोलता है, पट्टिका में नाम ढूंढ रही भाजपा : मोना पाढ़ी बकावंड। छोटे देवड़ा में भाजपा जनपद सदस्य का नाम पट्टिका में नहीं आने पर विधायक जी को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश पर कांग्रेस नेता मोना पाढ़ी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि का नाम पट्टिका में नहीं होना विधायक की जिम्मेदारी है, तो बिजागुड़ा में सांसद निधि से निर्मित शेड तथा DMFT मद से निर्मित प्राथमिक शाला की पट्टिकाओं में क्षेत्रीय विधायक जी का नाम नहीं होने पर भाजपा और सांसद जी ने अधिकारियों से सवाल क्यों नहीं किया? मोना पाढ़ी ने कहा कि यदि अधिकारियों पर दबाव डालकर क्षेत्रीय विधायक का नाम हटाकर केवल अपने समर्थकों या कार्यकर्ताओं के नाम पट्टिका में शामिल कराने की कोशिश की जा रही है, तो यह बेहद गंभीर विषय है। ऐसे अधिकारियों को भी सावधान रहना चाहिए कि किसी जनप्रतिनिधि के सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल की अनदेखी न हो। यदि जांच में प्रोटोकॉल का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग निश्चित रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद जी को भी जनप्रतिनिधियों की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। जब उनके सांसद निधि से कार्य हुआ और पट्टिका में क्षेत्रीय विधायक जी का नाम नहीं था, तो उन्हें संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में सवाल करना चाहिए था। दूसरों के नाम छूटने पर सवाल और अपने सामने विधायक का नाम छूटने पर खामोशी—यह दोहरा रवैया जनता के सामने अब साफ है। मोना पाढ़ी ने कहा कि विधायक जी का काम किसी मिल के पत्थर पर लिखे नाम का मोहताज नहीं है। उनका काम बोलता है और जनता उस काम को देखती है। भाजपा जितना पट्टिका में नाम ढूंढकर राजनीति करेगी, उतना ही उसका दोहरा चेहरा जनता के सामने उजागर होगा। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों और जनता के वास्तविक सवालों से ध्यान भटकाने के लिए पब्लिक स्टंट करना बंद करें। जनता को पत्थर पर नाम नहीं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास चाहिए। मोना पाढ़ी ने कहा कि भाजपा पहले अपने दोहरे मापदंड का जवाब दे, फिर दूसरों पर उंगली उठाए। छोटे देवड़ा में नाम छूटा तो विधायक जिम्मेदार, लेकिन बिजागुड़ा में क्षेत्रीय विधायक का नाम नहीं आया तो जवाबदार कौन? इस सवाल से भाजपा भाग नहीं सकती। विधायक का काम बोलता है, पट्टिका में नाम ढूंढ रही भाजपा : मोना पाढ़ी बकावंड। छोटे देवड़ा में भाजपा जनपद सदस्य का नाम पट्टिका में नहीं आने पर विधायक जी को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश पर कांग्रेस नेता मोना पाढ़ी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि किसी जनप्रतिनिधि का नाम पट्टिका में नहीं होना विधायक की जिम्मेदारी है, तो बिजागुड़ा में सांसद निधि से निर्मित शेड तथा DMFT मद से निर्मित प्राथमिक शाला की पट्टिकाओं में क्षेत्रीय विधायक जी का नाम नहीं होने पर भाजपा और सांसद जी ने अधिकारियों से सवाल क्यों नहीं किया? मोना पाढ़ी ने कहा कि यदि अधिकारियों पर दबाव डालकर क्षेत्रीय विधायक का नाम हटाकर केवल अपने समर्थकों या कार्यकर्ताओं के नाम पट्टिका में शामिल कराने की कोशिश की जा रही है, तो यह बेहद गंभीर विषय है। ऐसे अधिकारियों को भी सावधान रहना चाहिए कि किसी जनप्रतिनिधि के सम्मान और निर्धारित प्रोटोकॉल की अनदेखी न हो। यदि जांच में प्रोटोकॉल का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग निश्चित रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांसद जी को भी जनप्रतिनिधियों की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए। जब उनके सांसद निधि से कार्य हुआ और पट्टिका में क्षेत्रीय विधायक जी का नाम नहीं था, तो उन्हें संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में सवाल करना चाहिए था। दूसरों के नाम छूटने पर सवाल और अपने सामने विधायक का नाम छूटने पर खामोशी—यह दोहरा रवैया जनता के सामने अब साफ है। मोना पाढ़ी ने कहा कि विधायक जी का काम किसी मिल के पत्थर पर लिखे नाम का मोहताज नहीं है। उनका काम बोलता है और जनता उस काम को देखती है। भाजपा जितना पट्टिका में नाम ढूंढकर राजनीति करेगी, उतना ही उसका दोहरा चेहरा जनता के सामने उजागर होगा। उन्होंने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामियों और जनता के वास्तविक सवालों से ध्यान भटकाने के लिए पब्लिक स्टंट करना बंद करें। जनता को पत्थर पर नाम नहीं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास चाहिए। मोना पाढ़ी ने कहा कि भाजपा पहले अपने दोहरे मापदंड का जवाब दे, फिर दूसरों पर उंगली उठाए। छोटे देवड़ा में नाम छूटा तो विधायक जिम्मेदार, लेकिन बिजागुड़ा में क्षेत्रीय विधायक का नाम नहीं आया तो जवाबदार कौन? इस सवाल से भाजपा भाग नहीं सकती।

- गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश1
- नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना.... दंतेवाड़ा में नदी तट पर तीज की रौनक, सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना। दंतेवाड़ा में तीज पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नदी के तट पर सुहागिन महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने तीज माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। नदी किनारे तीज पर्व का उल्लास और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। वहीं, तीज के अवसर पर नदी तट पर लोगों की चहल-पहल भी बढ़ गई।3
- फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव :- आज गणेश चतुर्थी पर्व में नगर फरसगांव के मुख्य चौक-चौराहों के साथ नगर हर गली मुहल्लो में गणपति बप्पा छोटे-बड़े आकार में विराजमान हुए । गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गली-गली में लोगों के मन में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, साथ ही नगर भक्तिमय होता जा रहा है सुबह से ही लोग पुजा अर्चना में व्यस्त हैं। इसी तरह नगर में जगह जगह छोटे बड़े पंडालों, घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक, जनपद स्कूल मैदान और बाजपाई कॉलोनी में गणेशोत्सव समितियो ने बड़े आकार के भगवान गणेश की मूर्ति का स्थापना किया गया है । इसी तरह राँधना रोड पर गप्पू बाफना के द्वारा दुकान में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सीटीओ कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के द्वारा के साथ नगर के कई घरों में भगवान गणेश की मूर्ती छोटे बड़े आकारों में स्थापना कि गई है । अलग अलग गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया की 11 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैसे रामायण, डीजे डांस कम्पिटिशन, छत्तीसगढ़ी नाच, ओर्केस्ट्रा, जगराता, झांकी , बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा ।2
- जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल कई सड़कें जलमग्न, जगह-जगह भरा पानी; नालियों में कचरा जमा होने से निकासी प्रभावित जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल कई सड़कें जलमग्न, जगह-जगह भरा पानी; नालियों में कचरा जमा होने से निकासी प्रभावित जगदलपुर। सोमवार शाम हुई महज 23 मिनट की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा होने के कारण बारिश का पानी तेजी से बाहर नहीं निकल सका। इसके चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ इलाकों में लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कम समय की बारिश में ही शहर की सड़कों पर जलभराव होने से नाली सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।1
- कोंडागांव: हड़ेली-बेचा मार्ग निर्माण में देरी पर AAP ने उठाए सवाल, गुणवत्ता जांच की मांग कोंडागांव में हड़ेली-बेचा मार्ग के निर्माण में हो रही देरी और सड़क की गुणवत्ता को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। AAP विधानसभा क्षेत्र नारायणपुर के विधानसभा अध्यक्ष मानसिंग नेताम ने 17.50 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय तकनीकी एवं गुणवत्ता जांच की मांग की है। सड़क की स्वीकृत लागत 817.39 लाख रुपये बताई गई है। AAP ने अधूरे पुल-पुलियों का निर्माण जल्द पूरा कराने और अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई *घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई* *15 सितंबर, सोमवार* विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से कलेपाल में घोटुल भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धनोरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने केशकाल कार्यालय पहुंचकर विधायक टेकाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। * *इस अवसर पर कलेपाल पंचायत के पूर्व सरपंच सुदराम गावड़े जी, कानागांव* *सरपंच प्रतिनिधि चमरा राम बिझे, सरपंच बादराय पोटाई, धनोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, झाड़ीराम सलाम* *सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही तीनों ग्रामों के गायता, पटेल एवं पुजारी भी मौजूद रहे।* *इस दौरान कलेपाल एवं बुईकीजुगानार के बीच पुल निर्माण की मांग भी ग्रामीणजनों द्वारा रखी गई।*1
- लखनपुरी स्कूल से 290 किलो सरिया चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने पकड़ा 15 सितंबर शाम 6 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के शासकीय प्राथमिक स्कूल से करीब, 300 किलो लोहे का सरिया चोरी करने वाले ईतवारी मण्डावी उम्र 38 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा,हाल लखनपुरी, थाना चारामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 290 किलो सरिया, पिकअप वाहन और कटर मशीन समेत 4 लाख 38 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की। 6 सितंबर को रिपोर्ट के बाद पुलिस ने,100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी कबूल की। सरिया कटर मशीन से काटकर घर में छिपाया गया था। कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, भागीरथी मण्डावी और सहायक आरक्षक शंकर खुंटे शामिल रहे।1
- झमाझम बारिश से जगदलपुर जलमग्न, सड़कों पर भरा नालियों का पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब झमाझम बारिश से जगदलपुर जलमग्न, सड़कों पर भरा नालियों का पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब जगदलपुर। शहर में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में नालियां भर गईं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। देखते ही देखते कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति ने निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई जगह नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा रहा। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई और कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। अब देखना होगा कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।1