घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई *घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई* *15 सितंबर, सोमवार* विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से कलेपाल में घोटुल भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धनोरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने केशकाल कार्यालय पहुंचकर विधायक टेकाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। * *इस अवसर पर कलेपाल पंचायत के पूर्व सरपंच सुदराम गावड़े जी, कानागांव* *सरपंच प्रतिनिधि चमरा राम बिझे, सरपंच बादराय पोटाई, धनोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, झाड़ीराम सलाम* *सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही तीनों ग्रामों के गायता, पटेल एवं पुजारी भी मौजूद रहे।* *इस दौरान कलेपाल एवं बुईकीजुगानार के बीच पुल निर्माण की मांग भी ग्रामीणजनों द्वारा रखी गई।*
घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई *घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई* *15 सितंबर, सोमवार* विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से कलेपाल में घोटुल भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धनोरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने केशकाल कार्यालय पहुंचकर विधायक टेकाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। * *इस अवसर पर कलेपाल पंचायत के पूर्व सरपंच सुदराम गावड़े जी, कानागांव* *सरपंच प्रतिनिधि चमरा राम बिझे, सरपंच बादराय पोटाई, धनोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, झाड़ीराम सलाम* *सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही तीनों ग्रामों के गायता, पटेल एवं पुजारी भी मौजूद रहे।* *इस दौरान कलेपाल एवं बुईकीजुगानार के बीच पुल निर्माण की मांग भी ग्रामीणजनों द्वारा रखी गई।*
- कोतवाली थाना अंतर्गत गौरगांव में महुआ शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 14 सितंबर दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम गौरगांव में,अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे रामेश्वर जैन उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से,पांच लीटर की प्लास्टिक जरकिन में 4.5 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 100 रुपये सहित कुल 550 रुपये जब्त किए गए। शराब रखने और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।1
- बस्तर में गणपति उत्सव की धूम बस्तर में गणपति उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भानपुरी नगर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं सज चुकी हैं। पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भव्य गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और आकर्षक सजावट के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है। बस्तर में गणपति उत्सव की धूम बस्तर में गणपति उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के मौके पर भानपुरी नगर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं सज चुकी हैं। पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह भव्य गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं और आकर्षक सजावट के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया जा रहा है।1
- गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश1
- भेजामैदानी मे सामूहिक करूभात आयोजन के बाद तीजहारीन बेटी ने कहा @आइए सुनते है तीज महोत्सव मनाने ग्राम बेलौदी से अपने मायके ग्राम भेजामैदानी में आई सेवती साहू ने सामूहिक करूभात आयोजन के लिए युवा संगठन और ग्राम वासियों का आभार माना। उन्होंने कहा कि साल में एक बार इस तरह के आयोजन होने से हम सभी अपने रिश्तेदार या सहेलियों से मुलाकात कर पाते है। ग्रामीणों ने इस तरह सामूहिक करूभात का आयोजन कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बनाए रखने का बेहतर प्रयास किया है।1
- जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत जगदलपुर में भव्य कार्यक्रम के साथ होगी। 17 सितंबर को माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सवा लाख दीये प्रज्वलित कर शहर को रोशनी से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महापौर संजय पाण्डे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर तथा सिरहासार चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन की श्रृंखला और लोगों के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे महीने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक जनसेवा और जनभागीदारी को पहुंचाना है। जगदलपुर में सवा लाख दीपों का प्रज्वलन सेवा, विकास और जनसहभागिता के संदेश के साथ अभियान की भव्य शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।2
- जोरातराई में तीजा की दिखी छत्तीसगढ़ी रंगत, पांच वर्षों से जारी करू भात आयोजन में उमड़ा जनसैलाब कुरूद। ग्राम पंचायत जोरातराई के स्कूल चौक में नवज्योति नाट्यकला मंडल के तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष करू भात का आयोजन किया गया। तीजा पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन में करीब 1000 महिला-पुरुषों ने करू भात ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने माता-बहनों को करू भात परोसकर की। इस दौरान उन्होंने तीजा पर्व की परंपरा और इसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति, पारिवारिक परंपरा और बेटियों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हरतालिका तीज पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने करू भात की परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में तीजा व्रत की शुरुआत करू भात से होती है। इसमें विशेष रूप से करेले की सब्जी और भात ग्रहण किया जाता है। 'करू' अर्थात कड़वा, जो जीवन के कठिन और कड़वे समय को सहने तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए त्याग और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में गांव की माता, बहनों और बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान पारंपरिक तीजा पर्व की खुशियां और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम ने गांव में सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व सरपंच टेकराम साहू, मानक लाल साहू, भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राजपूत, रविंद्र सेन, जालम साहू, सेवक राम साहू, भानु प्रताप साहू, नरेश बनपेला, मोहन वैष्णव, हरिपाल, नरेंद्र निर्मलकर, खिलावन पाल, छवि राम साहू, पलटन पाल, मोहन सारथी, शिवदयाल निषाद, भूखन हिरवानी, संतोष निर्मलकर, नरेंद्र साहू, ललित साहू, दुर्गेश निर्मलकर, मेघनाथ निर्मलकर, मुकेश निषाद, दिनेश निषाद, विजय तारक, पीतांबर निर्मलकर, श्रवण साहू, खेतु पाल, मनोहर हिरवानी, शैलेंद्र निर्मलकर, भारत निर्मलकर, उत्तम साहू, घनश्याम साहू, कमल साहू, भोज साहू, मन्नू लाल साहू एवं राधेश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।4
- झमाझम बारिश से जगदलपुर जलमग्न, सड़कों पर भरा नालियों का पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब झमाझम बारिश से जगदलपुर जलमग्न, सड़कों पर भरा नालियों का पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब जगदलपुर। शहर में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में नालियां भर गईं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। देखते ही देखते कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति ने निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई जगह नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा रहा। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई और कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। अब देखना होगा कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।1
- बालोद जिले में जल संरक्षण के उद्देश्य से नीर चेतना अभियान बना महत्वपूर्ण जन आंदोलन जिला प्रशासन बालोद द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान आज स्थानीय स्तर तथा महत्वपूर्ण जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं (बिहान समूह) की बहुत सक्रिय भागीदारी है, जहाँ वे मानव श्रृंखला, रंगोली और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए जल संचय का संदेश दे रही है।1
- धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।4