धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक
संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत
हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया
जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
- बालोद जिले में जल संरक्षण के उद्देश्य से नीर चेतना अभियान बना महत्वपूर्ण जन आंदोलन जिला प्रशासन बालोद द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान आज स्थानीय स्तर तथा महत्वपूर्ण जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं (बिहान समूह) की बहुत सक्रिय भागीदारी है, जहाँ वे मानव श्रृंखला, रंगोली और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए जल संचय का संदेश दे रही है।1
- नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनपुरी स्कूल के पास दबिश कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।1
- कोतवाली थाना अंतर्गत गौरगांव में महुआ शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 14 सितंबर दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम गौरगांव में,अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे रामेश्वर जैन उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से,पांच लीटर की प्लास्टिक जरकिन में 4.5 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 100 रुपये सहित कुल 550 रुपये जब्त किए गए। शराब रखने और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।1
- *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर1
- केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, युवाओं को जॉब फ्रॉड और फिशिंग से बचाव की जानकारी, केसीजी जिले में साइबर जागृति अभियान, युवाओं को जॉब फ्रॉड और फिशिंग से बचाव की जानकारी, 14 सितंबर सोमवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार साइबर जागृति अभियान के पांचवें सप्ताह में केसीजी पुलिस ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को साइबर ठगी के नए तरीकों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान जॉब फ्रॉड एवं फिशिंग से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने युवाओं को बताया कि साइबर ठग आकर्षक वेतन, घर बैठे नौकरी, ऑनलाइन इंटरव्यू और नियुक्ति के नाम पर ठगी कर सकते हैं। फर्जी जॉब वेबसाइट, ई-मेल, एसएमएस, वाट्सऐप संदेश और संदिग्ध लिंक से सावधान रहने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। नौकरी का प्रस्ताव मिलने पर संबंधित संस्था की आधिकारिक वेबसाइट से सत्यापन करें और बिना जांच के कोई भुगतान न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करने या पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।1
- महेशराम टंडन दिबयांग कवि -ग्राम पंडरीखार तेंदूकोना जिला महासमुंद छ.ग. छत्तीसगढ़ी गीत-देख जमाना सबो कोती ले एक दुसर बर जलथे। सही मं संगी ये दुनियां मं मया के रंग बदलथे।1
- कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।1
- घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई *घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई* *15 सितंबर, सोमवार* विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से कलेपाल में घोटुल भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धनोरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने केशकाल कार्यालय पहुंचकर विधायक टेकाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। * *इस अवसर पर कलेपाल पंचायत के पूर्व सरपंच सुदराम गावड़े जी, कानागांव* *सरपंच प्रतिनिधि चमरा राम बिझे, सरपंच बादराय पोटाई, धनोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, झाड़ीराम सलाम* *सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही तीनों ग्रामों के गायता, पटेल एवं पुजारी भी मौजूद रहे।* *इस दौरान कलेपाल एवं बुईकीजुगानार के बीच पुल निर्माण की मांग भी ग्रामीणजनों द्वारा रखी गई।*1
- बलौदा बाजार का कद्दावर नेता बताया जा रहा है ठेकेदार शासन - प्रशासन से मांग जल्द से जल्द हो कार्यवाही।1