Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
Tomesh Rana
कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।1
- घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई *घोटुल निर्माण की स्वीकृति पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने विधायक नीलकंठ टेकाम को दी बधाई* *15 सितंबर, सोमवार* विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों से कलेपाल में घोटुल भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर धनोरा मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजनों ने केशकाल कार्यालय पहुंचकर विधायक टेकाम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। * *इस अवसर पर कलेपाल पंचायत के पूर्व सरपंच सुदराम गावड़े जी, कानागांव* *सरपंच प्रतिनिधि चमरा राम बिझे, सरपंच बादराय पोटाई, धनोरा मंडल अध्यक्ष संतोष सिन्हा, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रमेश यादव, झाड़ीराम सलाम* *सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। साथ ही तीनों ग्रामों के गायता, पटेल एवं पुजारी भी मौजूद रहे।* *इस दौरान कलेपाल एवं बुईकीजुगानार के बीच पुल निर्माण की मांग भी ग्रामीणजनों द्वारा रखी गई।*1
- फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव :- आज गणेश चतुर्थी पर्व में नगर फरसगांव के मुख्य चौक-चौराहों के साथ नगर हर गली मुहल्लो में गणपति बप्पा छोटे-बड़े आकार में विराजमान हुए । गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गली-गली में लोगों के मन में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, साथ ही नगर भक्तिमय होता जा रहा है सुबह से ही लोग पुजा अर्चना में व्यस्त हैं। इसी तरह नगर में जगह जगह छोटे बड़े पंडालों, घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक, जनपद स्कूल मैदान और बाजपाई कॉलोनी में गणेशोत्सव समितियो ने बड़े आकार के भगवान गणेश की मूर्ति का स्थापना किया गया है । इसी तरह राँधना रोड पर गप्पू बाफना के द्वारा दुकान में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सीटीओ कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के द्वारा के साथ नगर के कई घरों में भगवान गणेश की मूर्ती छोटे बड़े आकारों में स्थापना कि गई है । अलग अलग गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया की 11 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैसे रामायण, डीजे डांस कम्पिटिशन, छत्तीसगढ़ी नाच, ओर्केस्ट्रा, जगराता, झांकी , बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा ।2
- *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर *✰धरती पर अवतार✰* *कलयुग में सतयुग की शुरूआत भाग - 8* अवश्य देखिए फुल वीडियो *Factful Debates* YouTube Channel पर1
- कांकेर पुलिस ने नशीली टैबलेट की खेप के साथ चार तस्कर दबोचे, बालोद से आया था सप्लायर 14 सितंबर शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, “उजियारा अभियान” के तहत कोरर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए, एक हजार 410 ALPRAZOLAM (ALZOMAC-0.5) टैबलेट जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई किशनपुरी स्कूल के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों में,शेख शादाब खान उर्फ सद्दू पिता अब्दुल रशीद उम्र 25 वर्ष,निवासी बाजारपारा थाना भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू पिता खिलावन साहू उम्र 22 वर्ष,निवासी बिजलीपारा चारामा,वसीम खान पिता अकरम खान उम्र 19 वर्ष निवासी ढोकला,हाल महापारा चारामा, थाना चारामा; तथा शेख सादिक अनस पिता मरहूम जियाउद्दीन उम्र 25 वर्ष,निवासी हाल मोहारपारा बालोद, मूल निवासी अधारी नवागांव, जिला धमतरी शामिल हैं। आरोपियों से करीब 25,500 रुपए की एक हजार 410 नशीली टैबलेट, दो मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 22(ग) एवं, BNS की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।1
- नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनपुरी स्कूल के पास दबिश कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।1
- मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा भानपुरी। मानसून के दिनों में लगातार बारिश के चलते कोसारटेंडा डेम पानी से लबालब हो गया है। डेम का मनमोहक नजारा इन दिनों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारों ओर हरियाली और जलभराव के बीच डेम का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। वहीं डेम में पर्याप्त जलभराव होने से क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पानी उपलब्ध रहने से आसपास के कृषि क्षेत्र को इसका लाभ मिलने की संभावना है।1
- फरसगांव: कृषि के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय! KVK बोरगांव में विधायक नीलकंठ टेकाम ने जानी संभावनाएं कृषि विज्ञान केंद्र बोरगांव-फरसगांव में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। बकरी और बतख पालन को किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बनाने तथा ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।1