logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनपुरी स्कूल के पास दबिश कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।

9 hrs ago
user_Tokeshwar sahu
Tokeshwar sahu
Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनपुरी स्कूल के पास दबिश कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बालोद जिले में जल संरक्षण के उद्देश्य से नीर चेतना अभियान बना महत्वपूर्ण जन आंदोलन जिला प्रशासन बालोद द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान आज स्थानीय स्तर तथा महत्वपूर्ण जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं (बिहान समूह) की बहुत सक्रिय भागीदारी है, जहाँ वे मानव श्रृंखला, रंगोली और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए जल संचय का संदेश दे रही है।
    1
    बालोद जिले में जल संरक्षण के उद्देश्य से नीर चेतना अभियान बना महत्वपूर्ण जन आंदोलन
जिला प्रशासन बालोद द्वारा चलाए जा रहे नीर चेतना अभियान आज स्थानीय स्तर तथा महत्वपूर्ण जन-आंदोलन है, जिसका उद्देश्य बालोद जिले की जीवनदायिनी तांदुला नदी के संरक्षण और भू-जल स्तर को सुधारने के लिए जल संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं (बिहान समूह) की बहुत सक्रिय भागीदारी है, जहाँ वे मानव श्रृंखला, रंगोली और नुक्कड़ नाटकों के ज़रिए जल संचय का संदेश दे रही है।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • फरसगांव: कृषि के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय! KVK बोरगांव में विधायक नीलकंठ टेकाम ने जानी संभावनाएं कृषि विज्ञान केंद्र बोरगांव-फरसगांव में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। बकरी और बतख पालन को किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बनाने तथा ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
    1
    फरसगांव: कृषि के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय! KVK बोरगांव में विधायक नीलकंठ टेकाम ने जानी संभावनाएं
कृषि विज्ञान केंद्र बोरगांव-फरसगांव में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों का अवलोकन किया। बकरी और बतख पालन को किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बनाने तथा ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • जोरातराई में तीजा की दिखी छत्तीसगढ़ी रंगत, पांच वर्षों से जारी करू भात आयोजन में उमड़ा जनसैलाब कुरूद। ग्राम पंचायत जोरातराई के स्कूल चौक में नवज्योति नाट्यकला मंडल के तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष करू भात का आयोजन किया गया। तीजा पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन में करीब 1000 महिला-पुरुषों ने करू भात ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने माता-बहनों को करू भात परोसकर की। इस दौरान उन्होंने तीजा पर्व की परंपरा और इसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति, पारिवारिक परंपरा और बेटियों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हरतालिका तीज पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने करू भात की परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में तीजा व्रत की शुरुआत करू भात से होती है। इसमें विशेष रूप से करेले की सब्जी और भात ग्रहण किया जाता है। 'करू' अर्थात कड़वा, जो जीवन के कठिन और कड़वे समय को सहने तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए त्याग और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में गांव की माता, बहनों और बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान पारंपरिक तीजा पर्व की खुशियां और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम ने गांव में सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व सरपंच टेकराम साहू, मानक लाल साहू, भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राजपूत, रविंद्र सेन, जालम साहू, सेवक राम साहू, भानु प्रताप साहू, नरेश बनपेला, मोहन वैष्णव, हरिपाल, नरेंद्र निर्मलकर, खिलावन पाल, छवि राम साहू, पलटन पाल, मोहन सारथी, शिवदयाल निषाद, भूखन हिरवानी, संतोष निर्मलकर, नरेंद्र साहू, ललित साहू, दुर्गेश निर्मलकर, मेघनाथ निर्मलकर, मुकेश निषाद, दिनेश निषाद, विजय तारक, पीतांबर निर्मलकर, श्रवण साहू, खेतु पाल, मनोहर हिरवानी, शैलेंद्र निर्मलकर, भारत निर्मलकर, उत्तम साहू, घनश्याम साहू, कमल साहू, भोज साहू, मन्नू लाल साहू एवं राधेश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    जोरातराई में तीजा की दिखी छत्तीसगढ़ी रंगत, पांच वर्षों से जारी करू भात आयोजन में उमड़ा जनसैलाब
कुरूद। ग्राम पंचायत जोरातराई के स्कूल चौक में नवज्योति नाट्यकला मंडल के तत्वावधान में लगातार पांचवें वर्ष करू भात का आयोजन किया गया। तीजा पर्व के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन में करीब 1000 महिला-पुरुषों ने करू भात ग्रहण किया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली श्री लेखराम साहू ने माता-बहनों को करू भात परोसकर की। इस दौरान उन्होंने तीजा पर्व की परंपरा और इसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं। श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीजा केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि मातृशक्ति, पारिवारिक परंपरा और बेटियों के सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। हरतालिका तीज पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम, समर्पण और पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने करू भात की परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में तीजा व्रत की शुरुआत करू भात से होती है। इसमें विशेष रूप से करेले की सब्जी और भात ग्रहण किया जाता है। 'करू' अर्थात कड़वा, जो जीवन के कठिन और कड़वे समय को सहने तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए त्याग और संकल्प का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में गांव की माता, बहनों और बेटियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान पारंपरिक तीजा पर्व की खुशियां और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। पांच वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम ने गांव में सामाजिक एकता और छत्तीसगढ़ी संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा साहू, पूर्व सरपंच टेकराम साहू, मानक लाल साहू, भुनेश्वर साहू, वरिष्ठ पत्रकार गोविंद राजपूत, रविंद्र सेन, जालम साहू, सेवक राम साहू, भानु प्रताप साहू, नरेश बनपेला, मोहन वैष्णव, हरिपाल, नरेंद्र निर्मलकर, खिलावन पाल, छवि राम साहू, पलटन पाल, मोहन सारथी, शिवदयाल निषाद, भूखन हिरवानी, संतोष निर्मलकर, नरेंद्र साहू, ललित साहू, दुर्गेश निर्मलकर, मेघनाथ निर्मलकर, मुकेश निषाद, दिनेश निषाद, विजय तारक, पीतांबर निर्मलकर, श्रवण साहू, खेतु पाल, मनोहर हिरवानी, शैलेंद्र निर्मलकर, भारत निर्मलकर, उत्तम साहू, घनश्याम साहू, कमल साहू, भोज साहू, मन्नू लाल साहू एवं राधेश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद* *नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद* ▪️ *नेहरू नगर तालाब के पास आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।* ▪️ *थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया।* ▪️ *आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई।* ▪️ *अपराध क्रमांक 461/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 14/09/2026 को थाना उतई क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। संक्षिप्त विवरण थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर तालाब, उतई के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 14/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया। घटना स्थल नेहरू नगर तालाब के पास, उतई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. रूपेश कुमार साहू उर्फ गोविंदा, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, नेहरू नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 नग धारदार चापड़। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। —0000—
    2
    नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद*
*नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद*
▪️ *नेहरू नगर तालाब के पास आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।*
▪️ *थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया।*
▪️ *आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई।*
▪️ *अपराध क्रमांक 461/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 14/09/2026 को थाना उतई क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
संक्षिप्त विवरण
थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर तालाब, उतई के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 14/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया।
घटना स्थल
नेहरू नगर तालाब के पास, उतई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. रूपेश कुमार साहू उर्फ गोविंदा, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, नेहरू नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. 01 नग धारदार चापड़।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • जंतर मंतर पर 1 दिसंबर को पत्रकारों का आंदोलन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने दिल्ली में जुटेंगे पत्रकार। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/रायपुर/बिलासपुर। (ABPSS) अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेंगे और केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जल्द से जल्द 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने की मांग करेंगे, ताकि पत्रकार निडर और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर सकें। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाएँ रखीं। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ 'दिल्ली कूच' की सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी जिलों में पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे साथी: राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित कई अन्य पत्रकार साथी। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ , मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    जंतर मंतर पर 1 दिसंबर को पत्रकारों का आंदोलन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने दिल्ली में जुटेंगे पत्रकार।
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/रायपुर/बिलासपुर। (ABPSS) अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेंगे और केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जल्द से जल्द 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने की मांग करेंगे, ताकि पत्रकार निडर और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर सकें। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाएँ रखीं। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ 'दिल्ली कूच' की सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी जिलों में पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे साथी: राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित कई अन्य पत्रकार साथी।
स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ ,
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey  SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • गणेश प्रतिमाएं लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब, डीजे-धुमाल और आतिशबाजी के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुईं प्रतिमाएं नवापारा-राजिम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नवापारा-राजिम अंचल में भगवान श्रीगणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए श्रद्धालु मूर्तिकारों के मूर्ति कला केंद्रों में पहुंचते रहे। छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को लेने के लिए युवाओं, बच्चों और गणेश उत्सव समितियों में विशेष उत्साह नजर आया। नवापारा-राजिम अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रमन चक्रधारी, अश्विनी चक्रधारी एवं टीकम चक्रधारी के मूर्ति कला केंद्र में भी गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। प्रतिमाएं ले जाने से पहले विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय गणेशोत्सव की कामना की गई। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के साथ निकल रहे जुलूस में आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। प्रतिमाओं के पहुंचने के साथ ही अब गणेशोत्सव की रौनक और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की स्थापना और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
    3
    गणेश प्रतिमाएं लेने उमड़ा भक्तों का सैलाब,
डीजे-धुमाल और आतिशबाजी के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुईं प्रतिमाएं

नवापारा-राजिम। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सोमवार को नवापारा-राजिम अंचल में भगवान श्रीगणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना के लिए श्रद्धालु मूर्तिकारों के मूर्ति कला केंद्रों में पहुंचते रहे। छोटी से लेकर बड़ी और आकर्षक गणेश प्रतिमाओं को लेने के लिए युवाओं, बच्चों और गणेश उत्सव समितियों में विशेष उत्साह नजर आया।
नवापारा-राजिम अंचल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रमन चक्रधारी, अश्विनी चक्रधारी एवं टीकम चक्रधारी के मूर्ति कला केंद्र में भी गणेश प्रतिमाएं लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अपनी पसंद के अनुसार प्रतिमाओं का चयन किया। प्रतिमाएं ले जाने से पहले विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई और सुख-समृद्धि एवं मंगलमय गणेशोत्सव की कामना की गई।
इसके बाद गणेश प्रतिमाओं को वाहनों में विराजमान कर भक्त अपने-अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। इस दौरान कई स्थानों पर डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। गणेश प्रतिमाओं के साथ निकल रहे जुलूस में आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी को लेकर नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल तैयार किए गए हैं। प्रतिमाओं के पहुंचने के साथ ही अब गणेशोत्सव की रौनक और बढ़ गई है। श्रद्धालुओं में भगवान गणेश की स्थापना और आगामी दिनों में होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    1 hr ago
  • धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    4
    धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच
धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा भानपुरी। मानसून के दिनों में लगातार बारिश के चलते कोसारटेंडा डेम पानी से लबालब हो गया है। डेम का मनमोहक नजारा इन दिनों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारों ओर हरियाली और जलभराव के बीच डेम का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। वहीं डेम में पर्याप्त जलभराव होने से क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पानी उपलब्ध रहने से आसपास के कृषि क्षेत्र को इसका लाभ मिलने की संभावना है।
    1
    मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा




मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा
भानपुरी। मानसून के दिनों में लगातार बारिश के चलते कोसारटेंडा डेम पानी से लबालब हो गया है। डेम का मनमोहक नजारा इन दिनों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारों ओर हरियाली और जलभराव के बीच डेम का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है।
वहीं डेम में पर्याप्त जलभराव होने से क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पानी उपलब्ध रहने से आसपास के कृषि क्षेत्र को इसका लाभ मिलने की संभावना है।
    user_JASKETAN SETHIYA
    JASKETAN SETHIYA
    Local News Reporter भानपुरी, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • रायपुर के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों का एक मंच पर होना बड़ी बात राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक मंच पर इकट्ठा होकर अपने-अपने विचार को साझा करना आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन लोग खिलाड़ियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और बताया कि खेल की विधा पढ़ाई के साथ-साथ किस तरीके से होने चाहिए
    1
    रायपुर के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों का एक मंच पर होना बड़ी बात
राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का एक मंच पर इकट्ठा होकर अपने-अपने विचार को साझा करना आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन लोग खिलाड़ियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया और बताया कि खेल की विधा पढ़ाई के साथ-साथ किस तरीके से होने चाहिए
    user_Aman Prakash
    Aman Prakash
    Local News Reporter Raipur, Chhattisgarh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.