logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जंतर मंतर पर 1 दिसंबर को पत्रकारों का आंदोलन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने दिल्ली में जुटेंगे पत्रकार। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/रायपुर/बिलासपुर। (ABPSS) अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेंगे और केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जल्द से जल्द 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने की मांग करेंगे, ताकि पत्रकार निडर और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर सकें। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाएँ रखीं। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ 'दिल्ली कूच' की सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी जिलों में पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे साथी: राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित कई अन्य पत्रकार साथी। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ , मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

7 hrs ago
user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

जंतर मंतर पर 1 दिसंबर को पत्रकारों का आंदोलन, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने दिल्ली में जुटेंगे पत्रकार। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़/रायपुर/बिलासपुर। (ABPSS) अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (छत्तीसगढ़) की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से संगठन द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित किए जा रहे अनिश्चितकालीन देशव्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों एवं सक्रिय सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों राकेश प्रताप सिंह परिहार एवं महफूज खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी दिल्ली आंदोलन को लेकर पत्रकारों के बीच व्यापक चर्चा शुरू हो चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार 1 दिसंबर को दिल्ली पहुँचेंगे और केंद्र सरकार से संपूर्ण भारत में जल्द से जल्द 'पत्रकार सुरक्षा कानून' लागू करने की मांग करेंगे, ताकि पत्रकार निडर और निष्पक्ष होकर पत्रकारिता कर सकें। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों ने अपनी-अपनी योजनाएँ रखीं। सभी सदस्यों ने एकजुटता के साथ 'दिल्ली कूच' की सहमति जताई और निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी जिलों में पृथक-पृथक बैठकें आयोजित कर अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे साथी: राकेश प्रताप सिंह परिहार, महफूज खान, गोविंद शर्मा, राकेश तंबोली, क्रांति रावत, नरेंद्र चौबे, राजेश सोनी, नरेश चौहान, गुड्डू फारूकी, नारायण बाइन, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक, उमा यादव, सुरजीत सिंह रैना, कुसुम, गुरचरण एवं नीरज विश्वास सहित कई अन्य पत्रकार साथी। स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ , मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    4
    धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच
धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में kawardha Chhattisgarh news ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में एक युवक तेज रफ्तार में संतुलन खोकर तालाब में जा घुसा #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram
    1
    ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में kawardha Chhattisgarh news 
ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में 
एक युवक तेज रफ्तार में संतुलन खोकर तालाब में जा घुसा #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram
    user_KT CHHATTISGARH NEWS
    KT CHHATTISGARH NEWS
    Local News Reporter कवर्धा, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कांकेर पुलिस ने नशीली टैबलेट की खेप के साथ चार तस्कर दबोचे, बालोद से आया था सप्लायर 14 सितंबर शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, “उजियारा अभियान” के तहत कोरर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए, एक हजार 410 ALPRAZOLAM (ALZOMAC-0.5) टैबलेट जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई किशनपुरी स्कूल के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों में,शेख शादाब खान उर्फ सद्दू पिता अब्दुल रशीद उम्र 25 वर्ष,निवासी बाजारपारा थाना भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू पिता खिलावन साहू उम्र 22 वर्ष,निवासी बिजलीपारा चारामा,वसीम खान पिता अकरम खान उम्र 19 वर्ष निवासी ढोकला,हाल महापारा चारामा, थाना चारामा; तथा शेख सादिक अनस पिता मरहूम जियाउद्दीन उम्र 25 वर्ष,निवासी हाल मोहारपारा बालोद, मूल निवासी अधारी नवागांव, जिला धमतरी शामिल हैं। आरोपियों से करीब 25,500 रुपए की एक हजार 410 नशीली टैबलेट, दो मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 22(ग) एवं, BNS की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
    1
    कांकेर पुलिस ने नशीली टैबलेट की खेप के साथ चार तस्कर दबोचे, बालोद से आया था सप्लायर
14 सितंबर शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, “उजियारा अभियान” के तहत कोरर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए, एक हजार 410 ALPRAZOLAM (ALZOMAC-0.5) टैबलेट जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई किशनपुरी स्कूल के पास की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में,शेख शादाब खान उर्फ सद्दू पिता अब्दुल रशीद उम्र 25 वर्ष,निवासी बाजारपारा थाना भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू पिता खिलावन साहू उम्र 22 वर्ष,निवासी बिजलीपारा चारामा,वसीम खान पिता अकरम खान उम्र 19 वर्ष निवासी ढोकला,हाल महापारा चारामा, थाना चारामा; तथा शेख सादिक अनस पिता मरहूम जियाउद्दीन उम्र 25 वर्ष,निवासी हाल मोहारपारा बालोद, मूल निवासी अधारी नवागांव, जिला धमतरी शामिल हैं।
आरोपियों से करीब 25,500 रुपए की एक हजार 410 नशीली टैबलेट, दो मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 22(ग) एवं, BNS की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनपुरी स्कूल के पास दबिश कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।
    1
    नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त

नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त
किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद
कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
किशनपुरी स्कूल के पास दबिश
कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए।
चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • बलौदा बाजार का कद्दावर नेता बताया जा रहा है ठेकेदार शासन - प्रशासन से मांग जल्द से जल्द हो कार्यवाही।
    1
    बलौदा बाजार का कद्दावर नेता बताया जा रहा है ठेकेदार शासन - प्रशासन से मांग जल्द से जल्द हो कार्यवाही।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • सलमान बोल रहा है रितेश को रितेश भाई नहीं बोलता भाव बोलता है
    1
    सलमान बोल रहा है रितेश को रितेश भाई नहीं बोलता भाव बोलता है
    user_Punaram Patel
    Punaram Patel
    Grain Wholesaler बोडला, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • कोतवाली थाना अंतर्गत गौरगांव में महुआ शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 14 सितंबर दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम गौरगांव में,अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे रामेश्वर जैन उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से,पांच लीटर की प्लास्टिक जरकिन में 4.5 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 100 रुपये सहित कुल 550 रुपये जब्त किए गए। शराब रखने और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।
    1
    कोतवाली थाना अंतर्गत गौरगांव में महुआ शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

14 सितंबर दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम गौरगांव में,अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे रामेश्वर जैन उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग गए।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से,पांच लीटर की प्लास्टिक जरकिन में 4.5 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 100 रुपये सहित कुल 550 रुपये जब्त किए गए। शराब रखने और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • घर में मेहमान बनकर आए युवक ने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती के शरीर मैं फेरा ह घर में मेहमान बनकर आए युवक ने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती के शरीर मैं फेरा हाथ बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल आज सोमवार की रात 7:45 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ✨⚡*आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 351(3) के तहत की गई कार्यवाही* *नाम आरोपी -* रमाकांत सूर्यवंशी पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - इस प्रकार है कि प्रकरण के पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सौमवार दिनांक 14.09.2026 के सुबह 04:30 से 05:00 बजे के मध्य पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी उसी समय आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी जो उसके घर मेहमान आया था जो दूसरे कमरे मे सोया था उसके कमरे में जाकर बुरी नीयत से उसके शरीर को छू रहा था पीड़िता की नींद खुली तो विरोध करने लगी जिस पर आरोपी द्वारा पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया त्वरित आरोपी की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर सौमवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। * 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील - * सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    1
    घर में मेहमान बनकर आए युवक ने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती के शरीर मैं फेरा ह
घर में मेहमान बनकर आए युवक ने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती के शरीर मैं फेरा हाथ बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
आज सोमवार की रात 7:45 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
✨⚡*आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 351(3) के तहत की गई कार्यवाही*
*नाम आरोपी -*
रमाकांत सूर्यवंशी पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर।
*घटना का विवरण* - इस प्रकार है कि प्रकरण के पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सौमवार दिनांक 14.09.2026 के सुबह 04:30 से 05:00 बजे के मध्य पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी उसी समय आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी जो उसके घर मेहमान आया था जो दूसरे कमरे मे सोया था उसके कमरे में जाकर बुरी नीयत से उसके शरीर को छू रहा था पीड़िता की नींद खुली तो विरोध करने लगी जिस पर आरोपी द्वारा पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया त्वरित आरोपी की पतासाजी  कर अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया  जिसे विधिवत गिरफ्तार कर सौमवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।
* 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील -
* सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    4 hrs ago
  • जनता की बात, पुलिस के साथ—ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल, जनसमस्याओं पर संवाद, समाधान का भरोसा और मजबूत हुआ पुलिस-जन विश्वास। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार थाना कुण्डा पुलिस द्वारा आज ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आसपास के नागरिकों से आत्मीय संवाद किया गया। अलग-अलग दिनों में रोस्टल अनुसार अलग-अलग ग्राम में जाकर ग्रामवासियों से संवाद किया जाएगा। पुलिस टीम ने करीब 2–3 घंटे तक ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं स्थानीय विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक निराकरण हेतु उपाय भी बताया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि कबीरधाम पुलिस जनता की सुरक्षा, सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और विश्वास के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ना—कबीरधाम पुलिस की जनहितैषी पुलिसिंग का निरंतर प्रयास रहेगा।
    1
    जनता की बात, पुलिस के साथ—ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल, जनसमस्याओं पर संवाद, समाधान का भरोसा और मजबूत हुआ पुलिस-जन विश्वास।
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार थाना कुण्डा पुलिस द्वारा आज ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आसपास के नागरिकों से आत्मीय संवाद किया गया। अलग-अलग दिनों में रोस्टल अनुसार अलग-अलग ग्राम में जाकर ग्रामवासियों से संवाद किया जाएगा।
पुलिस टीम ने करीब 2–3 घंटे तक ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं स्थानीय विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक निराकरण हेतु उपाय भी बताया गया।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि कबीरधाम पुलिस जनता की सुरक्षा, सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है।
जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और विश्वास के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ना—कबीरधाम पुलिस की जनहितैषी पुलिसिंग का निरंतर प्रयास रहेगा।
    user_Vishvnath Sahu
    Vishvnath Sahu
    Newspaper publisher पंडरिया, कबीरधाम, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.