नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद* *नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद* ▪️ *नेहरू नगर तालाब के पास आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।* ▪️ *थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया।* ▪️ *आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई।* ▪️ *अपराध क्रमांक 461/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 14/09/2026 को थाना उतई क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। संक्षिप्त विवरण थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर तालाब, उतई के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद हुआ। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 14/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया। घटना स्थल नेहरू नगर तालाब के पास, उतई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. रूपेश कुमार साहू उर्फ गोविंदा, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, नेहरू नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 नग धारदार चापड़। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। —0000—
नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद* *नेहरू नगर तालाब के पास धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, अवैध धारदार चापड़ बरामद* ▪️ *नेहरू नगर तालाब के पास आरोपी द्वारा धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।* ▪️ *थाना उतई पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा तथा तलाशी के दौरान उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद किया।* ▪️ *आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई।* ▪️ *अपराध क्रमांक 461/2026 में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।* मुख्य बिंदु दिनांक 14/09/2026 को थाना उतई क्षेत्र में अवैध धारदार हथियार लेकर सार्वजनिक स्थान पर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया। संक्षिप्त विवरण थाना उतई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि नेहरू नगर तालाब, उतई के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से धारदार चापड़ बरामद
हुआ। आरोपी से हथियार रखने के संबंध में वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले में अपराध क्रमांक 461/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 14/09/2026 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोपी द्वारा सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को भयभीत किया जा रहा था। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हथियार सहित पकड़ लिया। घटना स्थल नेहरू नगर तालाब के पास, उतई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. रूपेश कुमार साहू उर्फ गोविंदा, उम्र 27 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09, नेहरू नगर, उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री 1. 01 नग धारदार चापड़। सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेण्ड्रो एवं अन्य थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी व्यक्ति द्वारा अवैध हथियार रखने, सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराने अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। —0000—
- धमतरी में जल संरक्षण के नाम पर लाखों का खेल? रेनवॉटर हार्वेस्टिंग की गुणवत्ता पर सभापति ने मांगी जांच धमतरी के नगर निगम में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं। जल संरक्षण के नाम पर शहर में लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन निर्माण की गुणवत्ता पर खुद निगम की सभापति कौशल्या देवांगन ने सवाल उठाए हैं। सभापति ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और जांच पूरी होने तक संबंधित कार्यों का बकाया भुगतान रोकने की मांग की है। दरअसल, धमतरी शहर में 40 से ज्यादा स्थानों पर रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। सभापति का आरोप है कि कई जगहों पर काम तय मापदंडों और तकनीकी शर्तों के अनुरूप नहीं हो रहा है। गोकुलपुर और महात्मा गांधी वार्ड समेत कई इलाकों का निरीक्षण करने के बाद सभापति ने निर्माण की गुणवत्ता पर आपत्ति जताई है। सभापति ने निगम से वार्डवार पूरा ब्यौरा भी मांगा है—कितने काम स्वीकृत हुए, कितने पूरे हुए, कितने अधूरे हैं और प्रत्येक कार्य में कितनी राशि का भुगतान किया गया है। इसके लिए सात दिन की समय-सीमा तय की गई थी, लेकिन सभापति के मुताबिक समय-सीमा बीतने के बाद भी उन्हें जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभापति ने पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर समेत पांच वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है। मांग है कि जांच में अगर निर्माण कार्य में खामी मिलती है, तो संबंधित ठेकेदार से काम दुरुस्त कराया जाए और नुकसान की भरपाई भी कराई जाए। वहीं निगम आयुक्त के मुताबिक शहर में 40 से अधिक रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने हैं और फिलहाल करीब 50 फीसदी काम पूरा हुआ है। निगम का कहना है कि जांच के बाद ही भुगतान किया जाएगा। अब सवाल यही है कि जल संरक्षण के नाम पर हो रहे इन निर्माण कार्यों की जांच कितनी निष्पक्ष होती है और अगर गुणवत्ता में गड़बड़ी सामने आती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है।4
- ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में kawardha Chhattisgarh news ओवर स्पीड बाइक सवार युवक जा घुसा तालाब में एक युवक तेज रफ्तार में संतुलन खोकर तालाब में जा घुसा #ktnews #kawardha #छत्तीसगढ़ #reels #reelsinstagram1
- कांकेर पुलिस ने नशीली टैबलेट की खेप के साथ चार तस्कर दबोचे, बालोद से आया था सप्लायर 14 सितंबर शाम 4 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, “उजियारा अभियान” के तहत कोरर पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए, एक हजार 410 ALPRAZOLAM (ALZOMAC-0.5) टैबलेट जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई किशनपुरी स्कूल के पास की गई। गिरफ्तार आरोपियों में,शेख शादाब खान उर्फ सद्दू पिता अब्दुल रशीद उम्र 25 वर्ष,निवासी बाजारपारा थाना भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू पिता खिलावन साहू उम्र 22 वर्ष,निवासी बिजलीपारा चारामा,वसीम खान पिता अकरम खान उम्र 19 वर्ष निवासी ढोकला,हाल महापारा चारामा, थाना चारामा; तथा शेख सादिक अनस पिता मरहूम जियाउद्दीन उम्र 25 वर्ष,निवासी हाल मोहारपारा बालोद, मूल निवासी अधारी नवागांव, जिला धमतरी शामिल हैं। आरोपियों से करीब 25,500 रुपए की एक हजार 410 नशीली टैबलेट, दो मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद बरामद हुए। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 22(ग) एवं, BNS की धारा 111 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।1
- नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त नशीली टैबलेट की तस्करी करते चार गिरफ्तार, 1410 नग अल्प्राजोलम जब्त किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर कोरर पुलिस ने पकड़ा, नकदी और दो मोबाइल भी बरामद कांकेर। पुलिस ने ‘उजियारा’ अभियान के तहत अवैध नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोरर पुलिस ने किशनपुरी स्कूल के पास घेराबंदी कर नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री में संलिप्त आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1410 नग अल्प्राजोलम (अल्जीमाका 0.5) टैबलेट, बिक्री की नकद रकम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। किशनपुरी स्कूल के पास दबिश कोरर पुलिस को सूचना मिली थी कि किशनपुरी स्कूल के पास कुछ युवक अवैध नशीली टैबलेट की खरीद-बिक्री के लिए एकत्र हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 183 ग्राम वजनी 1410 नग अल्जीमाका टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,500 रुपये, बिक्री से प्राप्त 6,000 रुपये नकद तथा करीब 45,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल हैंडसेट जब्त किए गए। चारों आरोपी न्यायिक रिमांड पर पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शेख शादाब खान उर्फ सद्दू (25), भानुप्रतापपुर, हिमांशु साहू (22), चारामा, वसीम खान (19), चारामा तथा टैबलेट विक्रेता शेख सादिक अनश (25), बालोद शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 22(ग) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इनकी रही अहम भूमिका कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी राजेंद्र साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ऋषभ वाजपेई, एएसआई उमेश वर्मा, छत्रपाल सिंह साहू, प्रधान आरक्षक कन्हैयालाल पटेल, लकेश कुमार रावते, टिकेश कुमार मरकाम, आरक्षक प्रेम सिंह टेकाम, विनोद साहू, ईश्वर कावड़े, तिलक मेश्राम, चन्द्रहास विश्वकर्मा, अशोक मार्गीया, हिमेश मंडावी, महिला आरक्षक सेवती और सैनिक रामचंद्र उइके की भूमिका रही।1
- बलौदा बाजार का कद्दावर नेता बताया जा रहा है ठेकेदार शासन - प्रशासन से मांग जल्द से जल्द हो कार्यवाही।1
- सलमान बोल रहा है रितेश को रितेश भाई नहीं बोलता भाव बोलता है1
- कोतवाली थाना अंतर्गत गौरगांव में महुआ शराब बेचते आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 14 सितंबर दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार,कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम गौरगांव में,अवैध रूप से महुआ शराब बेच रहे रामेश्वर जैन उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उसके घर के पास दबिश दी, जहां पुलिस को देखकर शराब खरीदने पहुंचे लोग मौके से भाग गए। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से,पांच लीटर की प्लास्टिक जरकिन में 4.5 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद हुई। साथ ही शराब बिक्री की रकम 100 रुपये सहित कुल 550 रुपये जब्त किए गए। शराब रखने और बिक्री का वैध लाइसेंस नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(1)(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा किया गया।1
- घर में मेहमान बनकर आए युवक ने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती के शरीर मैं फेरा ह घर में मेहमान बनकर आए युवक ने कमरे में सो रही 19 वर्षीय युवती के शरीर मैं फेरा हाथ बताने पर जान से मारने की दी थी धमकी चकरभाठा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल आज सोमवार की रात 7:45 पर चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ✨⚡*आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 351(3) के तहत की गई कार्यवाही* *नाम आरोपी -* रमाकांत सूर्यवंशी पिता पन्नालाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सैदा थाना सकरी जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* - इस प्रकार है कि प्रकरण के पीड़िता द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज सौमवार दिनांक 14.09.2026 के सुबह 04:30 से 05:00 बजे के मध्य पीड़िता अपने घर के कमरे में सो रही थी उसी समय आरोपी रमाकांत सूर्यवंशी जो उसके घर मेहमान आया था जो दूसरे कमरे मे सोया था उसके कमरे में जाकर बुरी नीयत से उसके शरीर को छू रहा था पीड़िता की नींद खुली तो विरोध करने लगी जिस पर आरोपी द्वारा पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया त्वरित आरोपी की पतासाजी कर अभिरक्षा में लेकर घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने घटना कारित करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर सौमवार को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। * 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील - * सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।1
- जनता की बात, पुलिस के साथ—ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल, जनसमस्याओं पर संवाद, समाधान का भरोसा और मजबूत हुआ पुलिस-जन विश्वास। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशानुसार थाना कुण्डा पुलिस द्वारा आज ग्राम ओड़ा डबरी में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों एवं आसपास के नागरिकों से आत्मीय संवाद किया गया। अलग-अलग दिनों में रोस्टल अनुसार अलग-अलग ग्राम में जाकर ग्रामवासियों से संवाद किया जाएगा। पुलिस टीम ने करीब 2–3 घंटे तक ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं स्थानीय विषयों को गंभीरता से सुना तथा आवश्यक निराकरण हेतु उपाय भी बताया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि कबीरधाम पुलिस जनता की सुरक्षा, सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उनके साथ खड़ी है। जनता के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनना और विश्वास के साथ समाधान की दिशा में आगे बढ़ना—कबीरधाम पुलिस की जनहितैषी पुलिसिंग का निरंतर प्रयास रहेगा।1