जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत जगदलपुर में भव्य कार्यक्रम के साथ होगी। 17 सितंबर को माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सवा लाख दीये प्रज्वलित कर शहर को रोशनी से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महापौर संजय पाण्डे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर तथा सिरहासार चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन की श्रृंखला और लोगों के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे महीने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक जनसेवा और जनभागीदारी को पहुंचाना है। जगदलपुर में सवा लाख दीपों का प्रज्वलन सेवा, विकास और जनसहभागिता के संदेश के साथ अभियान की भव्य शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत जगदलपुर में भव्य कार्यक्रम के साथ होगी। 17 सितंबर को माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सवा लाख दीये प्रज्वलित कर शहर को रोशनी से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महापौर
संजय पाण्डे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर तथा सिरहासार चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन की श्रृंखला और लोगों के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे महीने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक जनसेवा और जनभागीदारी को पहुंचाना है। जगदलपुर में सवा लाख दीपों का प्रज्वलन सेवा, विकास और जनसहभागिता के संदेश के साथ अभियान की भव्य शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
- गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश गणेशोत्सव को लेकर कोतवाली पुलिस की गणेश समितियों के साथ बैठक, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश1
- जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान जगदलपुर में सवा लाख दीयों से जगमगाएगा सेवा संकल्प अभियान माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में 17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और उनके सार्वजनिक व प्रशासनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महीनेभर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत जगदलपुर में भव्य कार्यक्रम के साथ होगी। 17 सितंबर को माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर और सिरहासार चौक में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सवा लाख दीये प्रज्वलित कर शहर को रोशनी से सजाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में महापौर संजय पाण्डे, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने माँ दंतेश्वरी मंदिर परिसर तथा सिरहासार चौक का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, मंच व्यवस्था, दीप प्रज्वलन की श्रृंखला और लोगों के सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, पूर्व महापौर सफीरा साहू सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे महीने स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, सामाजिक सरोकार से जुड़ी गतिविधियां और रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक जनसेवा और जनभागीदारी को पहुंचाना है। जगदलपुर में सवा लाख दीपों का प्रज्वलन सेवा, विकास और जनसहभागिता के संदेश के साथ अभियान की भव्य शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।2
- मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा मानसून में लबालब हुआ कोसारटेंडा डेम, पर्यटकों को लुभा रहा मनमोहक नजारा भानपुरी। मानसून के दिनों में लगातार बारिश के चलते कोसारटेंडा डेम पानी से लबालब हो गया है। डेम का मनमोहक नजारा इन दिनों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चारों ओर हरियाली और जलभराव के बीच डेम का प्राकृतिक सौंदर्य देखते ही बन रहा है। वहीं डेम में पर्याप्त जलभराव होने से क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। पानी उपलब्ध रहने से आसपास के कृषि क्षेत्र को इसका लाभ मिलने की संभावना है।1
- फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव नगर में जगह जगह विराजे विघ्नहर्ता भगवान गणेश, विधिविधान से हो रही है पुजा फरसगांव :- आज गणेश चतुर्थी पर्व में नगर फरसगांव के मुख्य चौक-चौराहों के साथ नगर हर गली मुहल्लो में गणपति बप्पा छोटे-बड़े आकार में विराजमान हुए । गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर गली-गली में लोगों के मन में भारी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है, साथ ही नगर भक्तिमय होता जा रहा है सुबह से ही लोग पुजा अर्चना में व्यस्त हैं। इसी तरह नगर में जगह जगह छोटे बड़े पंडालों, घरों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना की गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के गांधी चौक, जनपद स्कूल मैदान और बाजपाई कॉलोनी में गणेशोत्सव समितियो ने बड़े आकार के भगवान गणेश की मूर्ति का स्थापना किया गया है । इसी तरह राँधना रोड पर गप्पू बाफना के द्वारा दुकान में गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। सीटीओ कॉलोनी में कॉलोनी वासियों के द्वारा के साथ नगर के कई घरों में भगवान गणेश की मूर्ती छोटे बड़े आकारों में स्थापना कि गई है । अलग अलग गणेशोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया की 11 दिनों तक प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैसे रामायण, डीजे डांस कम्पिटिशन, छत्तीसगढ़ी नाच, ओर्केस्ट्रा, जगराता, झांकी , बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता के साथ साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा ।2
- ढोलकल गणेश प्रतिमा, आस्था और पर्यटन का अद्भुत संगम.... दंतेवाड़ा की बैलाडीला पहाड़ियों में स्थित प्रसिद्ध ढोलकल गणेश प्रतिमा आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। समुद्र तल से करीब तीन हजार फीट की ऊंचाई पर विराजमान भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। घने जंगल और पहाड़ी रास्तों के बीच स्थित यह प्राचीन प्रतिमा पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है। ढोलकल की प्राकृतिक खूबसूरती और गणेश प्रतिमा का अद्भुत संगम यहां आने वालों को खास अनुभव देता है। गणेश उत्सव के दौरान यहां श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह और भी बढ़ जाता है। दंतेवाड़ा का ढोलकल आज धार्मिक आस्था के साथ बस्तर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक बन चुका है।3
- जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल कई सड़कें जलमग्न, जगह-जगह भरा पानी; नालियों में कचरा जमा होने से निकासी प्रभावित जगदलपुर में 23 मिनट की बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल कई सड़कें जलमग्न, जगह-जगह भरा पानी; नालियों में कचरा जमा होने से निकासी प्रभावित जगदलपुर। सोमवार शाम हुई महज 23 मिनट की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज बारिश के बाद शहर की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कें जलमग्न हो गईं। जगह-जगह पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई स्थानों पर नालियों में कचरा जमा होने के कारण बारिश का पानी तेजी से बाहर नहीं निकल सका। इसके चलते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कुछ इलाकों में लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। कम समय की बारिश में ही शहर की सड़कों पर जलभराव होने से नाली सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने समय रहते नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।1
- कोंडागांव : बयानार–कोंडागांव सड़क बदहाल, गड्ढों और दरारों से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी कोण्डागांव जिले के बयानार क्षेत्र में बयानार से कोण्डागांव मार्ग की हालत खराब होने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क पर गड्ढे, टूट-फूट और दरारों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। कोरोहबेड़ा से कोकोड़ी तक भी सड़क की स्थिति खराब बताई जा रही है। जनपद सदस्य दशरू नेताम ने संबंधित विभाग से स्थल निरीक्षण, सड़क-पुलिया की मरम्मत अथवा आवश्यकतानुसार पुनर्निर्माण और निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की है।1
- झमाझम बारिश से जगदलपुर जलमग्न, सड़कों पर भरा नालियों का पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब झमाझम बारिश से जगदलपुर जलमग्न, सड़कों पर भरा नालियों का पानी जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल, कई इलाकों में सड़कें बनीं तालाब जगदलपुर। शहर में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में नालियां भर गईं और उनका गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। देखते ही देखते कई प्रमुख सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव की स्थिति ने निगम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई जगह नालियों की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा रहा। लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई और कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। अब देखना होगा कि नगर निगम इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।1