चोपड़ा कुआं से स्कूल तक बदहाल व्यवस्था! ओवरफ्लो नालियों और गंदे पानी से लोग परेशान, प्रशासन पर फूटा भाजपा नेता का गुस्सा चोपड़ा कुआं से स्कूल तक बदहाल व्यवस्था! ओवरफ्लो नालियों और गंदे पानी से लोग परेशान, प्रशासन पर फूटा भाजपा नेताओं का गुस्सा संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर शहर में गंदगी, बदबू और ओवरफ्लो नालियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। चोपड़ा कुआं, निक्को की देवी रोड और स्कूल के आसपास की सड़कों पर महीनों से पानी भरा हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ कागजों में सफाई दिखाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अमिर खान ने प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार शिकायत देने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। नालियां पूरी तरह जाम पड़ी हैं, गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और नियमित साफ-सफाई नहीं होने से क्षेत्र में बदबू फैल रही है। उन्होंने कहा कि इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और स्कूली बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन प्रशासन को आम जनता की परेशानी दिखाई नहीं दे रही। लोगों को गंदे पानी के बीच से निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के फरुख भाई ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार जनता के लिए योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार अधिकारी उन योजनाओं की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। शिकायतों के बाद भी सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है और समस्या जस की तस बनी हुई है।

- करौली में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री तेज सिंह जमालपुरिया के स्वागत समारोह में विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मज़ाक में उनकी सगाई की मांग कर डाली। इस अनोखी डिमांड पर जमालपुरिया ने भी सहमति जताई, जिससे वहां का माहौल खुशनुमा हो गया। इसी बीच, राज्य सरकार का विकास रथ भी कांचरौली गांव पहुंचा और स्थानीय लोगों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।4
- सपोटरा के जाखोदा ग्राम पंचायत में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी सविता चौधरी का नादौती तबादला होने पर ग्रामीणों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित किया। उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए, ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण किया और प्रशासन में विश्वास मजबूत किया। उनकी ईमानदारी और सरल स्वभाव के लिए उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा।1
- करौली के सपोटरा ब्लॉक में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रधानाचार्य संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में तनावमुक्त शिक्षा पर जोर दिया गया। सभी प्रधानाचार्यों ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।1
- गंगापुर सिटी में मातृत्व दिवस पर कुशालगढ़ बाबा श्याम मंदिर पर 251 परिंडे वितरित किये। ममता और करुणा के पावन अवसर "मातृत्व दिवस" पर मानव सेवा संस्थान द्वारा रविवार शाम को कुशालगढ़ बाबा श्री श्याम मंदिर परिसर में संस्थान के तत्वावधान में ‘परिंडा महाअभियान’ के तृतीय चरण के तहत 251 परिंडे वितरित किये गये। मानव सेवा संस्थान के सहसचिव मोहित जैन ने बताया कि भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को जीवनदान देने के ध्येय से आयोजित इस कार्यक्रम की मुख्य थीम *आओ हम सब मिलकर हाथ बढ़ायें,मूक प्राणियों के प्राणबचायें,आओ मिलकर परिंडे लगायें* रही, जिसने जन-मानस को जीव सेवा के प्रति जागरूक किया। इस सेवाभावी कार्यक्रम में क्षेत्र की प्रतिष्ठित लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने समाज में मूक प्राणियों के इस सेवार्थ कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समय की मांग बताया। अतिथियों ने मंदिर परिसर में आने जाने वाले महिला, पुरूषों को परिंडे वितरित किये एवं पानी भरने का संकल्प कराया। परिंडे लेने वाले युवक, युवतियों ने सेल्फी कराकर सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर लोगों को प्रेरित करने करने का बीड़ा उठाया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम धाम सेवा समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र दुसाद, ओमप्रकाश धर्मकांटा, शिवचरण बीओबी एवं संस्थान अध्यक्ष दिनेश करणपुर,संरक्षक विजय गोयल, प्रमोद बंटी, डॉ. राहुल होमियोपैथिक,विमल पारले, राधारमण शर्मा, अंकित गोयल,राकेश गुप्ता, तन्नू खण्डेलवाल,गुड्डू रैन्जर,अमित खण्डेलवाल,गोपाल गुप्ता सहित संस्थान के अनेक समर्पित सदस्य मौजूद रहे।1
- आँगई थाना पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई1
- कोटा-हिसार ट्रेन में एक ऑन ड्यूटी GRP जवान ने नशे में टीटीई और कोच अटेंडेंट से मारपीट की। जवान ने टीटीई का मोबाइल भी तोड़ दिया और स्टाफ की शिकायत के बावजूद सवाई माधोपुर में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।1
- रविवार को भाजपा का ग्राम विकास रथ करौली जिले के हिंडौन उपजिले की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचा। इस दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने रथ का स्वागत करते हुए इन योजनाओं की सराहना की, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।4
- करौली पुलिस ने देशभर में फैले एक शातिर अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है। यह गिरोह फर्जी गूगल नंबर और APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर लाखों रुपए उड़ाता था, जिसके खिलाफ 24 राज्यों से 520 शिकायतें दर्ज थीं। अकेले राजस्थान से इस खाते के जरिए 9 करोड़ 18 लाख रुपए की ठगी हुई, और पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।1
- सरमथुरा में देर रात्रि चोरी की नीयत से मकान में घुसा बदमा1