Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत में करंट लगने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया
RAJHANSH VERMA
जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर नगर पंचायत में करंट लगने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया
More news from Pashchim Champaran and nearby areas
- पश्चिम चम्पारण के बेतिया में भूमि विवाद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। शुक्रवार 13 मार्च को आयोजित इस जन सुनवाई में जिले के विभिन्न थानों से आए लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। एसपी ने सभी मामलों को बारी-बारी से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई और जल्द निष्पादन के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई मामलों पर मौके पर ही पहल की गई और कुल 35 लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेतिया से शुक्रवार 13 मार्च की शाम करीब 7 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। प्रशासन का कहना है कि जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।1
- पूरा वीडियो आज शाम 6:00 बजे यूट्यूब चैनल Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #fbviralpost2026シ #reelsviralシfb #fbviralpost2025シ #viralshorts #viralreelsシ #HoliOffer2026 #fbviral1
- पूरा वीडियो आज शाम 6:00 बजे यूट्यूब चैनल Rahul sir pcb पर रिलीज होगा … #reelsvideoシ #reelsviralシ #newpost2026 #fbviralpost2026シ #reelsviralシfb #fbviralpost2025シ #viralshorts #viralreelsシ #HoliOffer2026 #fbviral1
- कुशीनगर जिले में गैस की किल्लत को लेकर आज जिलाधिकारी कुशीनगर ने सभी उपजिलाधिकारीयो को निर्देशित किया है जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कसया ने एचपी का अनुष्का गैस एजेंसी अहिरौली बाजार का निरीक्षण किया वहां पर 342 सिलेंडर गैस गोदाम में था हुआ उपलब्धता थी .117 लोग अपना सिलेंडर लेकर खड़े थे ओटीपी संबंधी समस्या थी जो गैस एजेंसी के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सही कराया गया तथा सब को वितरण कराया गया उन्हें समझाया तथा किसी भी तरह के परेशान होने की बात उन्होंने अभी बताया शहर में 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर दिया जाता है जबकि देहात में 45 दिन बाद ।कुछ लोग 5 दिन पहले ही सिलेंडर भरवा हुए थे और अपना दूसरा सिलेंडर लेकर भरवाने के लिए आए थे उन्हें बताया कि पर्याप्त स्टॉक है गलतफहमी में ना पड़े समय से आपको मिल जाएगा। इसी तरह एचपी के केश कांति गैस एजेंसी जो कि शहर में पड़ता है का भी निरीक्षण किया जहां पर जहां पर 341 गैस सिलेंडरों का वितरण आज किया गया था वर्तमान में यहां पर केवल दो लोग मिले जिनको गैस सिलेंडर की जरूरत थी उन्हें भी प्रदान करवा गया। उप जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया हमारे यहां तहसील में कुल 17 गैस एजेंसी पड़ती जो एचपी बीपीसीएल इंडेन की है कहीं पर भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है स्टॉक पर्याप्त है समय पर आ रहा है तथा नियमानुसार वितरित किया जा रहा है गलतफहमी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही तथा उन पर कड़ी विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने 17 गैस एजेंसी ऊपर अपने एक-एक स्टाफ की तैनाती भी कर दी सप्लाई इंस्पेक्टर शाम 6:00 बजे तक स्टॉक वितरण संबंधी रिपोर्ट भी कार्यालय में प्रस्तुत करें तथा निगरानी रखेंगे। कल दिनांक 12 मार्च को सभी तहसील कसया के गैस एजेंसी के प्रोपराइटरों की बैठक भी उप जिलाधिकारी ने किया था तथा उन्हें कड़े निर्देश दिये थे।1
- जनपद कुशीनगर के फाजिलनगर क्षेत्र में विद्युत कर्मचारियों के लापरवाही की वजह से एक बच्चा झुलस गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल1
- मझौलिया चीनी मिलकर्मी की पत्नी का इलाज के दौरान निधन, होली के दिन बाइक दुर्घटना में हुई थीं घायल बेतिया, संवाददाता (सत्यम श्रीवास्तव): शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया में कार्यरत सेल्स एक्जीक्यूटिव सर्वेश कुमार श्रीवास्तव की धर्मपत्नी रंजू देवी (40 वर्ष) का इलाज के दौरान लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि होली के दिन 4 मार्च को वह अपने पति के साथ बाइक से मझौलिया से बेतिया आ रही थीं। इसी दौरान बाजार समिति के पास सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के रचित हॉस्पिटल रेफर कर दिया। गोरखपुर में ब्लड क्लॉटिंग के कारण उनके सिर का ऑपरेशन किया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को दोबारा ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि रंजू देवी काफी व्यवहारिक और धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। उनके निधन पर शुगर इंडस्ट्रीज मझौलिया के इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह, जीएम कमर्शियल यू.एन. राय, डीजीएम अकाउंट विजय आनंद, एजीएम एचआर रमाकांत मिश्रा, लेखापाल नितेश छापोलिया, अकाउंट्स एक्जीक्यूटिव धंजीव श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राकेश कुमार, टाइम ऑफिस मनीष कुमार, चंचल, टीके, आकाश राज, रिकॉर्डकीपर सत्यम श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, नीरज उपाध्याय समेत अन्य कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।1
- योगापट्टी थाना क्षेत्र के दुबौलिया गांव में कल 12मार्च गुरुवार शाम करीब 7बजे एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जुबेदा खातून, पति सरफुद्दीन आलम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। बताया जाता है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। मायके पक्ष के पहुंचने पर शव लटका मिला, जबकि ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं—आठ वर्षीय बेटा एजाज, छह वर्षीय बेटी अफसाना और डेढ़ साल की बेटी सुहाना। परिजनों ने पति पर नशा करने, मारपीट और दहेज को लेकर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। पुलिस ने आज 13मार्च शुक्रवार करीब 10बाजे बताया है कि मामले की जांच की जा रही है आवेदन मिलने पर कारवाई की जाएगी1
- बहुत ही भयावह दृश्य जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- मझौलिया में तीन दिवसीय दिव्यांगता विशिष्ट पहचान पत्र शिविर संपन्न, 455 दिव्यांगजनों का बना यूडीआईडी कार्ड मझौलिया, संवाददाता (जापान भाई): प्रखंड मुख्यालय मझौलिया में दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी (दिव्यांगता विशिष्ट पहचान पत्र) कार्ड बनाने हेतु 11 मार्च से 13 मार्च तक तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पश्चिम चम्पारण के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। शिविर के दौरान चिकित्सकीय टीम द्वारा दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा पात्र लाभुकों का यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। तीन दिनों तक चले इस शिविर में कुल 455 पात्र दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड बनाया गया, जबकि अंतिम दिन 165 लाभुकों का कार्ड तैयार किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि यूडीआईडी कार्ड दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसके माध्यम से उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में काफी सुविधा होती है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रखंड के हर पात्र दिव्यांगजन को इस योजना से जोड़ा जाए। शिविर के सफल आयोजन में डॉक्टरों की टीम, पंचायत कार्यपालक सहायक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्वच्छता पर्यवेक्षक, विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सराहनीय भूमिका रही। शिविर स्थल पर दिव्यांगजनों के लिए बैठने, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।1