Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mahendar.merotha
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा/डिजिटल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो हमें याद दिलाता है कि आज की भागदौड़ भरी दुनिया में भी इंसानियत अभी जिंदा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ट्रेन के कोच के गेट के पास फर्श पर बैठे हुए थे। जब एक युवक की नजर उन पर पड़ी, तो उसने न केवल उन्हें अंदर आने के लिए कहा, बल्कि सम्मान के साथ उन्हें अपनी सीट पर बैठाया। इंसानियत का संदेश: भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में जहां लोग अक्सर अपनी सीट के लिए झगड़ते हैं, वहीं इस युवक ने एक बुजुर्ग की तकलीफ समझी। बुजुर्ग की मुस्कान: वीडियो में जब युवक बुजुर्ग को सीट पर बैठने के लिए कहता है, तो उनके चेहरे पर आई मुस्कान और सुकून ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर तारीफ: "Kota Storyline" के दर्शकों का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे नेक काम ही समाज को बेहतर बनाते हैं। हमारा नजरिया: अक्सर हम अपनी सहूलियत के आगे दूसरों की परेशानी भूल जाते हैं। लेकिन इस युवक के कदम ने साबित कर दिया कि बड़ों का सम्मान और दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।1
- Post by Mahendar.merotha1
- कल इटावा में सीपीआईएम की तरफ से अमेरिका की साम्राज्यवादी नीतियों के खिलाफ रैली निकाली गई: साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया...1
- कोटा शहर पुलिस ने कोहिनूर 0007 गैंग से जुड़े 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 देशी पिस्टल, 2 देशी कट्टे और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर पहले से 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। यह कार्रवाई बोरखेड़ा थाना पुलिस ने की है।1
- कोटा जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने, जमाखोरी रोकने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिला कलक्टर द्वारा टीम गठित की गई है। निर्देशों की पालना में घरेलू सिलेण्डर के दुरूपयोग की रोकथाम के लिए जिला रसद अधिकारी कार्तिकेय मीणा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को प्रवर्तन अधिकारी विपिन जैन तथा प्रवर्तन निरीक्षक तारा प्रेमचंदानी, विशाल मीणा द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम से व्यावसायिक सिलेण्डर की जमाखोरी के संबध में मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध सिलेंडर जब्त किए गए। सूचना के आधार पर खेडली फाटक मॉडल टाउन के पास एक आवासीय मकान पर 37 व्यावसायिक गैस सिलेंडर अवैध रूप से संग्रहीत पाए गए जिनका किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने के कारण उक्त 37 सिलेंडर जब्त करके मेवाड़ा गैस एजेंसी को सुपुर्द कर प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन के बाहर सूरज पकोड़े वाला के यहां दो सिलेंडर एवं गोल्डन राजवाड़ा चाय वाले के यहां से एक घरेलू सिलेंडर जब्त किया गया। इस प्रकार कुल 3 प्रतिष्ठानों से कुल 40 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। सम्बन्धित फर्म/व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 6ए के अंतर्गत न्यायालय में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Mayur times news1
- जंग का आज 16 वां दिन: इजराइल में उथल-पुथल मची हुई है: सरकार पतन के कगार पर है: लोगों का मनोबल पूरी तरह गिर चुका है: देश आवश्यक सेवाओं की गंभीर कमी से जूझ रहा है: हिज़्बुल्लाह द्वारा उत्तर-पूर्व में एक तीसरे शहर पर कब्ज़ा करने के साथ ही अभूतपूर्व घटनाक्रम घट रहे हैं: इजराइल गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा है: लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं...1