घर के आंगन में सो रहा था साले का बेटा और घर में हुई चोरी, घर के सदस्य गए थे मेहमान साले का लड़का आंगन में सो रहा था और घर में हुई चोरी घर के अन्य सदस्य गए थे मेहमान डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 29 तलैया फला में एक चोरी की घटना सामने आई। कमलेश रोत निवासी तलैया फला सागवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उसके परिवार के साथ बीती रात कहीं मेहमान गया हुआ था पीछे उसके साल के बेटे विजय कुमार खांट को घर के बाहर आंगन में सुला कर गए हुए थे। रात को लगभग 11:00 बजे प्रार्थी कमलेश रोत अपने परिवार के साथ जब घर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ पाया गया घर के अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी को और एक पेटी को तोड़कर हाथ की छे बंगड़ी गजरे दो एक अंगूठी लॉकेट एक कुल मिलाकर लगभग 15 तोला चांदी के गहने चोरी हो गए साले का बेटा विजय कुमार खाट ने बताया कि वह खाना खाकर रात को 9:30 बजे के करीब सो गया था यह घटना लगभग 10:00 बजे के बाद की बताई जा रही है फिलहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर कमलेश रोत ने पुलिस थाना सागवाड़ा में रात को 1:00 रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अनुसंधान शुरू कर दिया है कमलेश रोत ने बताया कि इस तरह की पहले भी दो बार चोरियां हो चुकी है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया इस बार चोरी होने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है

- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले की झोथरी पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत करावाड़ा में जिला कलेक्टर देशल दान की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। करावाड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत सामने आई, जब रसद विभाग से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। जब कलेक्टर ने मौके पर संबंधित रसद अधिकारी और प्रवर्तन निरीक्षक की उपस्थिति जांची, तो दोनों अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर देशल दान ने प्रवर्तन निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षा, पेयजल, सड़क और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांगें रखीं। स्कूल में रिक्त पद भरने और नए कमरों के निर्माण, पेयजल संकट दूर करने के लिए नए हैंडपंप खुदवाने, सड़कों के डामरीकरण, पोहरी पटेलन क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही लघु सिंचाई योजना के तहत तालाबों की मरम्मत, जल संसाधन विभाग के कार्यों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल के दौरान “समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” के तहत चल रहे ग्रामीण रथ अभियान की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाकर ही प्रदेश को समृद्ध बनाने का लक्ष्य है। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठे। फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलने पर किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा। वहीं लैंप्स में खाद-बीज की उपलब्धता नहीं होने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताते हुए ज्ञापन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा 1 मई से शुरू हो रहे जनगणना कार्य की जानकारी देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की गई, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीईओ हनुमंत सिंह राठौड़, एसडीएम विवेक गुर्जर, समाजसेवी कारी लाल ननोमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बाइट : देशल दान , जिला कलक्टर डूंगरपुर2
- जयपुर, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल को नेजपुर श्री सोमनाथ जी महादेव व हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने की अपील की गई।1
- डूंगरपुर।बिछीवाड़ा नेशनल हाईवे-48 स्थित आरा पुल पर गुरुवार दोपहर 3 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 200 फीट तक पलटती व घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार में सवार तीन युवक अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए कार को सीधा किया और शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों को बाहर निकालते ही कुछ ही सेकंड में कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बनकर जल गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों को 1033 एंबुलेंस की मदद से बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुजरात रेफर किया गया। घायलों की पहचान बड़ौदा निवासी दिव्य सिंह, जयदीप ठक्कर और ओम व्यास के रूप में हुई है। तीनों नाथद्वारा दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे डायवर्जन कर सुचारू किया गया।1
- कुशलगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत दरोबडिया के गांव बदुपाड़ा स्थित दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में कलश प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडात्मक महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शर्मा करोहन वाले के सान्निध्य में संपन्न हुआ। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शर्मा ने यज्ञ को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का माध्यम बताया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। सरपंच प्रकाश सिंगाड़ (आकाश सिंगर) ने आयोजन को गांव की एकता का परिचायक बताया। कार्यक्रम में कमलेश जोशी, मुकेश शर्मा, विजयपाल दामा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 3 मई 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- सभी ठेका और संविदा कर्मियों को स्थाई करने, कुक कम हेल्पर को न्यूनतम मजदूरी देने, सभी जर्जर भवनों के लिए बजट देने, जंगल की जमीन पर खातेदारी हक देने, 8 घंटे काम और 26000 मासिक वेतन देने, हक की मांग करने वाली जनता का दमन रोकने आदि मांगो के साथ 1 मई 2026 को केसरियाजी में सभा कर जुलूस निकाला जाएगा।1
- Post by Education news1
- Post by Johring Katara🙏🙏1
- Post by रिपोर्टर शाहिद मकरानी रामगढ़1