Shuru
Apke Nagar Ki App…
कैबिनेट मंत्री को नेजपुर श्री सोमनाथ जी महादेव व हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने की अपील जयपुर, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल को नेजपुर श्री सोमनाथ जी महादेव व हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने की अपील की गई।
Santosh Vyas
कैबिनेट मंत्री को नेजपुर श्री सोमनाथ जी महादेव व हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने की अपील जयपुर, कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम जी पटेल को नेजपुर श्री सोमनाथ जी महादेव व हनुमान जी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पधारने की अपील की गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर।बिछीवाड़ा नेशनल हाईवे-48 स्थित आरा पुल पर गुरुवार दोपहर 3 बजे एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 200 फीट तक पलटती व घिसटती चली गई। हादसे के बाद कार में सवार तीन युवक अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए कार को सीधा किया और शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायलों को बाहर निकालते ही कुछ ही सेकंड में कार में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बनकर जल गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। घायलों को 1033 एंबुलेंस की मदद से बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुजरात रेफर किया गया। घायलों की पहचान बड़ौदा निवासी दिव्य सिंह, जयदीप ठक्कर और ओम व्यास के रूप में हुई है। तीनों नाथद्वारा दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे के कारण कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे डायवर्जन कर सुचारू किया गया।1
- Post by Education news1
- सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले की झोथरी पंचायत समिति के अंतर्गत ग्राम पंचायत करावाड़ा में जिला कलेक्टर देशल दान की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस चौपाल में कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए प्रवर्तन निरीक्षक को निलंबित करने के निर्देश दिए। करावाड़ा में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत सामने आई, जब रसद विभाग से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए जिला कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गड़बड़ियों और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। जब कलेक्टर ने मौके पर संबंधित रसद अधिकारी और प्रवर्तन निरीक्षक की उपस्थिति जांची, तो दोनों अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए कलेक्टर देशल दान ने प्रवर्तन निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने शिक्षा, पेयजल, सड़क और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर मांगें रखीं। स्कूल में रिक्त पद भरने और नए कमरों के निर्माण, पेयजल संकट दूर करने के लिए नए हैंडपंप खुदवाने, सड़कों के डामरीकरण, पोहरी पटेलन क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य पूर्ण करवाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही लघु सिंचाई योजना के तहत तालाबों की मरम्मत, जल संसाधन विभाग के कार्यों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी मांग की गई। कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चौपाल के दौरान “समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” के तहत चल रहे ग्रामीण रथ अभियान की भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है, ताकि हर पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल सके। किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाकर ही प्रदेश को समृद्ध बनाने का लक्ष्य है। इस दौरान किसानों से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठे। फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिलने पर किसान मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा। वहीं लैंप्स में खाद-बीज की उपलब्धता नहीं होने को लेकर किसानों ने नाराजगी जताते हुए ज्ञापन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इसके अलावा 1 मई से शुरू हो रहे जनगणना कार्य की जानकारी देते हुए आमजन से सहयोग की अपील की गई, ताकि यह महत्वपूर्ण कार्य सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर ने क्षेत्र के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सीईओ हनुमंत सिंह राठौड़, एसडीएम विवेक गुर्जर, समाजसेवी कारी लाल ननोमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बाइट : देशल दान , जिला कलक्टर डूंगरपुर2
- Post by Bhagirath Megwh2
- उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत तितरड़ी में हालात कुछ ऐसे हैं कि विकास कागज़ों और ढांचों तक ही सीमित रह गया है। जल जीवन मिशन के तहत दो साल पहले पानी का स्टोरेज, बोरिंग और पाइपलाइन—सब कुछ तैयार कर दिया गया। यानी सिस्टम पूरी तरह ‘रेडी टू यूज़’ है… बस इस्तेमाल छोड़कर! निवर्तमान उपसरपंच मनोहरसिंह सिसोदिया के अनुसार, बोरिंग से टंकी तक पाइप जुड़ी हुई है, टंकी से गांव तक भी लाइन बिछ चुकी है—लेकिन असली कनेक्शन शायद फाइलों में अटका पड़ा है। जनता पूछ रही है कि जब सब कुछ बन गया, तो पानी आखिर “रास्ता क्यों भूल गया?” भीषण गर्मी में जहां एक-एक बूंद की कीमत समझ आती है, वहीं तितरड़ी में पानी नहीं, बल्कि ‘प्रशासन की सक्रियता’ सूखी पड़ी है। बार-बार आग्रह के बावजूद जिम्मेदार विभाग मानो इस मुद्दे को ‘गर्मी की छुट्टियों’ पर डाल चुका है। सबसे बड़ा सवाल यही— जब पाइप जुड़ने भर से पानी घर-घर पहुंच सकता है, तो आखिर ये जोड़ने का काम कब होगा? या फिर जनता को अगली बारिश तक ‘उम्मीद’ ही पीनी पड़ेगी?1
- कुशलगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत दरोबडिया के गांव बदुपाड़ा स्थित दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में कलश प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडात्मक महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शर्मा करोहन वाले के सान्निध्य में संपन्न हुआ। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शर्मा ने यज्ञ को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का माध्यम बताया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। सरपंच प्रकाश सिंगाड़ (आकाश सिंगर) ने आयोजन को गांव की एकता का परिचायक बताया। कार्यक्रम में कमलेश जोशी, मुकेश शर्मा, विजयपाल दामा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 3 मई 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।1
- Post by Education news1
- Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS1
- उदयपुर जिले के आनंद विद्या भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में शुक्रवार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक सेवा व समर्पण की भावना को लेकर विद्यालय के निदेशक महेश चंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामवासियों ने समाज सेवा का परिचय देते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया।1