Shuru
Apke Nagar Ki App…
आनंद विद्या भारती स्कूल में चारभुजा नाथ का राजसी ठाट बांट के साथ किया स्वागत, गाजे बाजे के साथ निकली शौभायात्रा, रक्तदान शिविर का आयोजन उदयपुर जिले के आनंद विद्या भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में शुक्रवार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक सेवा व समर्पण की भावना को लेकर विद्यालय के निदेशक महेश चंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामवासियों ने समाज सेवा का परिचय देते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया।
Local Tv News Channel
आनंद विद्या भारती स्कूल में चारभुजा नाथ का राजसी ठाट बांट के साथ किया स्वागत, गाजे बाजे के साथ निकली शौभायात्रा, रक्तदान शिविर का आयोजन उदयपुर जिले के आनंद विद्या भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में शुक्रवार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक सेवा व समर्पण की भावना को लेकर विद्यालय के निदेशक महेश चंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामवासियों ने समाज सेवा का परिचय देते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिले के आनंद विद्या भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल डबोक में शुक्रवार धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सामाजिक सेवा व समर्पण की भावना को लेकर विद्यालय के निदेशक महेश चंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामवासियों ने समाज सेवा का परिचय देते हुए उत्साह के साथ रक्तदान किया।1
- उदयपुर जिले की ग्राम पंचायत तितरड़ी में हालात कुछ ऐसे हैं कि विकास कागज़ों और ढांचों तक ही सीमित रह गया है। जल जीवन मिशन के तहत दो साल पहले पानी का स्टोरेज, बोरिंग और पाइपलाइन—सब कुछ तैयार कर दिया गया। यानी सिस्टम पूरी तरह ‘रेडी टू यूज़’ है… बस इस्तेमाल छोड़कर! निवर्तमान उपसरपंच मनोहरसिंह सिसोदिया के अनुसार, बोरिंग से टंकी तक पाइप जुड़ी हुई है, टंकी से गांव तक भी लाइन बिछ चुकी है—लेकिन असली कनेक्शन शायद फाइलों में अटका पड़ा है। जनता पूछ रही है कि जब सब कुछ बन गया, तो पानी आखिर “रास्ता क्यों भूल गया?” भीषण गर्मी में जहां एक-एक बूंद की कीमत समझ आती है, वहीं तितरड़ी में पानी नहीं, बल्कि ‘प्रशासन की सक्रियता’ सूखी पड़ी है। बार-बार आग्रह के बावजूद जिम्मेदार विभाग मानो इस मुद्दे को ‘गर्मी की छुट्टियों’ पर डाल चुका है। सबसे बड़ा सवाल यही— जब पाइप जुड़ने भर से पानी घर-घर पहुंच सकता है, तो आखिर ये जोड़ने का काम कब होगा? या फिर जनता को अगली बारिश तक ‘उम्मीद’ ही पीनी पड़ेगी?1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- मातेश्वरी टूरिस्ट एंड ट्रेवल्स जालमपुरा4
- तरुण जोशी राजसमंद 9414239644 जनगणना शुरू, विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी ने स्वगणना कर जनभागीदारी का दिया संदेश 15 मई तक चलेगा स्वगणना अभियान, आमजन से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से चल रहे स्वगणना अभियान के अंतर्गत राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी ने स्वयं आगे बढ़कर अपनी एवं अपने परिवार की स्वगणना पूर्ण की। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी स्वगणना कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाएं।विधायक श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि स्वगणना की यह पहल नागरिकों को अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का एक सरल और सुविधाजनक अवसर प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपने परिवार के सभी सदस्यों की आवश्यक जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे न केवल प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि समय की भी बचत होगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाएं और 15 मई 2026 तक अपनी स्वगणना अवश्य करें। स्वगणना से प्रक्रिया होगी सरल और तेज विधायक श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि स्वगणना के माध्यम से जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी और त्वरित बनाया जा सकता है। जब नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करेंगे, तो बाद में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने में समय कम जाया होगा और आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने आगे बताया कि 15 मई तक स्वगणना का चरण जारी रहेगा, जिसके पश्चात प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज की गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। इस दौरान नागरिकों को अपनी पहचान संबंधी दस्तावेज प्रगणक को दिखाने होंगे, जिससे दर्ज की गई जानकारी का मिलान किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नागरिक पहले से ही अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर देंगे, तो सत्यापन प्रक्रिया बहुत ही सरल और शीघ्र हो जाएगी। जनगणना में सहयोग से बनेगी सटीक योजना विधायक माहेश्वरी ने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस कार्य में सहयोग करे। अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से पुनः अपील की कि वे स्वगणना पोर्टल पर जाकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने विश्वास जताया कि राजसमंद जिले के नागरिक इस कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देंगे। बाईट - दीप्ती माहेश्वरी ( विधायक राजसमंद )3
- ⚖️ क्यों नहीं ऐसे अपराधियों को फांसी होनी चाहिए? आजकल सामने आ रहे मामले — छुपकर वीडियो बनाना, उसे पोर्न साइट पर बेचना, और किसी की इज्जत का सौदा करना… ये सिर्फ अपराध नहीं, बेहद घटिया मानसिकता 🚫 लेकिन सवाल अभी भी बाकी है… क्या ऐसी मानसिकता रखने वालों के लिए सजा और कड़ी क्यों नहीं होनी चाहिए? 📢 सोचिए और आवाज उठाइए — • सख्त कानून • तेज न्याय • और कठोर सजा ताकि कोई भी इंसान किसी की इज्जत को “कंटेंट” या “कमाई” समझने की हिम्मत ना करे।1
- प्रदेश से संवाददाता संजना कुंवर चौहान की रिपोर्ट1
- मेवाड़ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी की शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। दरोली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसे में कार चालक राजेंद्र सोनेरी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। डबोक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भजन गायक धनराज जोशी गुरुवार रात हल्दीघाटी के पास सेमल गांव में आयोजित एक भजन संध्या में प्रस्तुति देने गए थे।1